UPPSC RO ARO Study Material Notes in Hindi PDF

UPPSC RO ARO Study Material Notes in Hindi PDF Free

UPPSC RO ARO Study Material & Notes in Hindi PDF : विद्यादूत के इस लेख में हम उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी और अन्य भर्तियों के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री प्रस्तुत करेंगें | अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए “UPPSC RO ARO Syllabus PDF in Hindi”, “UPPSC RO ARO Exam Pattern” भी इस लेख में उपलब्ध कराया गया है | “UPPSC RO ARO Study Material Notes in Hindi PDF Free” लेख में जो अध्ययन सामग्री दी गयी है वो “उत्तर-प्रदेश समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2022” (UPPSC RO ARO 2022 Exam) के लिए महत्वपूर्ण है |

इस लेख में “UPPSC RO ARO Prelims Exam Pattern” पर फोकस किया गया है | हमने समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी (Samiksha Adhikari Pariksha Ki Taiyari) को आसान करने का पूरा प्रयास किया गया है |

इसमे UPPSC RO ARO Previous Year Papers के प्रश्नों को भी शामिल किया गया है |

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए “UPPSC RO ARO Study Material Notes in Hindi PDF” लेख में हमने समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी अध्ययन सामग्री (Samiksha Adhikari/Sahayak Samiksha Adhikari Study Material/Notes in Hindi) को प्रश्न-उत्तर के रूप में प्रस्तुत किया है |

जल्द ही “UPSC RO ARO Practice Set PDF Download in Hindi” भी उपलब्ध करा दिया जायेगा |

UPPSC RO/ARO General Hindi Practice Set PDFCLICK HERE
UPPSC RO/ARO Ancient History Practice SetCLICK HERE
UPPSC RO/ARO Medieval History Pracice SetCLICK HERE
UPPSC RO/ARO Special CategoryCLICK HERE

UPPSC RO ARO Prelims Examination Patern 2022 PDF

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी 2022 परीक्षा (Samiksha Adhikari Sahayak Samiksha Adhikari Exam 2022) प्रारम्भिक परीक्षा में प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन का होगा जिसमे कुल 140 प्रश्न आयेंगें और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा | सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र 2 घंटे का होगा |

दूसरा प्रश्नपत्र सामान्य हिन्दी का होगा, जिसमे कुल 60 प्रश्न होंगें, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा | सामान्य हिन्दी का प्रश्नपत्र 1 घंटे का होगा |

उत्तर-प्रदेश समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारम्भिक परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी और नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी |

S. No.SubjectNo. of QuestionsMarksTime Duration
Paper 1General Studies1401402 Hours
Paper 2General Hindi60601 Hours
UPPSC RO ARO Syllabus PDF in Hindi
UPPSC RO ARO Exam Pattern
FREE DOWNLOAD PDF

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2022 (UPPSC RO ARO Exam 2022) की पूरी जानकारी के लिए इस लेख को देखें – UP RO ARO Recruitment 2021

UPPSC RO ARO Study Material & Notes in Hindi PDF

इस लेख में “समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा अध्ययन सामग्री पीडीऍफ़” (UPPSC RO ARO Study Material in Hindi PDF) प्रश्न उत्तर के रूप में प्रस्तुत की गयी है |

इस लेख को हमने “UPPSC RO ARO Previous Year Paper” के आधार पर “समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य अध्ययन” अर्थात् “RO ARO Exam General Studies” को प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, आधुनिक इतिहास, भारत का भूगोल, विश्व का भूगोल, भारतीय संविधान एवं राज्यव्यवस्था, भारत की अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी आदि खण्डों में विभाजित करके प्रस्तुत किया है |

विद्यादूत की इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें –

UP RO/ARO SPECIALUPSSSC SPECIAL
UP PGT/TGT SPECIALUGC NET SPECIAL
UPSC SPECIALUPTET SPECIAL
UPHESC SPECIALPREVIOUS SOLVED PAPERS
MCQSYLLABUS

UPPSC RO ARO Ancient History Study Material PDF in Hindi

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी प्राचीन भारत अध्ययन सामग्री (RO ARO Ancient History Notes in Hindi) प्रश्न उत्तर –

प्रश्न 1 : हड़प्पा सभ्यता की अभिलेखयुक्त मुहरें सर्वाधिक किस हड़प्पाई नगर से प्राप्त हुई है ?

उत्तर : हड़प्पा : हड़प्पा सभ्यता की अभिलेखयुक्त मुहरें सर्वाधिक हड़प्पा से प्राप्त हुई है | हड़प्पा से 891 मुहरें प्राप्त हुई हैं, जिन पर अंकित अभिलेख हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त अभिलेखों का एक तिहाई अंश है |

हड़प्पा नगर से पत्थर की दो छोटी मूर्तियाँ भी प्राप्त हुई है, जो किसी भी अन्य समकालीन नगर से नही मिली है |

हड़प्पा नगर की खोज 1921 में दयाराम साहनी ने की थी | इस स्थल पर दो विशाल व समृद्ध ध्वस्त टीले थें, जो अब पाकिस्तान में रावी नदी के बाएँ तट पर मोन्टगोमरी जिले (पंजाब) में स्थित है |

प्रश्न 2 : किसके अनुसार आर्यों का मूल निवास स्थान उत्तरी ध्रुव था ?

उत्तर : बाल गंगाधर तिलक : बाल गंगाधर तिलक (लोकमान्य तिलक) ने वैदिक ग्रन्थों के आधार पर यह विचार व्यक्त किया कि आर्यों का मूल निवास स्थान उत्तरी ध्रुव था | तिलक ने अपने मत के पक्ष में ऋग्वेद के कुछ सूक्तों का उल्लेख किया है, जिनमे 6 महीने लम्बे दिन का वर्णन है |

प्रश्न 3 : किस वेद में सभा को “नरिष्ट” कहा गया है ?

उत्तर : अथर्ववेद : अथर्ववेद में सभा को एक स्थान पर नरिष्ट कहा गया है | नरिष्ट का शाब्दिक अर्थ “अनुल्लंघनीय” होता है | इससे यह माना जाता है कि सभा में बहुमत द्वारा लिए गए निर्णय अनुल्लंघनीय होते थें |

वैदिक सभा का मुख्य कार्य न्याय प्रदान करता था | सभा के सदस्य सभासद कहलाते थें और जिस व्यक्ति को सभा के सामने प्रस्तुत किया जाता था उसे सभाचर कहा जाता था |

प्रश्न 4 : दक्षिण भारत में जैन-धर्म के प्रसार का श्रेय किसे दिया जाता है ?

उत्तर : भद्रबाहु : जैन ग्रंथ दक्षिण भारत में जैन धर्म के प्रसार का श्रेय भद्रबाहु को देते है | भद्रबाहु ने “कल्पसूत्र” नामक ग्रंथ की रचना की थी |

प्रश्न 5 : शैव धर्म के सम्प्रदाय “पाशुपत” का प्रवर्तक किसे माना जाता है ?

उत्तर : लकुलीश : शैव धर्म के सम्प्रदाय ‘पाशुपत’ के प्रवर्तक लकुलीश अथवा लकुली थें | लकुलीश को शैव धर्म के अनुयायी भगवान शिव का अवतार मानते थें | लकुलीश ने पाशुपत सम्प्रदाय के सिद्धांतों का प्रतिपादन करने और शैव संतों के आचार विषय सम्बन्धी नियमों का निर्धारण करने हेतु “पंचाध्यायी” अथवा “पंचार्थ विद्या” नामक ग्रंथ की रचना की थी |

प्रश्न 6 : आजीवक सम्प्रदाय का प्रवर्तक किसे माना जाता है ?

उत्तर : मक्खलिपुत्र गोसल : मक्खलिपुत्र गोसल जैन तीर्थंकर महावीर के समकालीन थें | कालान्तर में विवाद के बाद मक्खलिपुत्र गोसल ने महावीर स्वामी से पृथक होकर आजीवक सम्प्रदाय की स्थापना की थी |

ये भी देखें – UPSC Modern History Questions Answers in Hindi

मक्खलिपुत्र गोसल ने श्रावस्ती को अपनी धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनाया था | आजीवक सम्प्रदाय के समर्थक भाग्य या नियति को अत्यधिक महत्व देते थें | आजीविकों के अनुसार संसार में प्रत्येक कार्य पहले से ही नियत है | “जो नही होना है, वह नही होगा और जो होना है वह कोशिश के बिना भी हो जायेगा |”

प्रश्न 07 : किस मौर्य राजा की उपाधि अमित्रघात थी ?

उत्तर : बिन्दुसार : बिन्दुसार चन्द्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी था | यूनानी इतिहासकार एथीनेक्स ने उसे “अमित्रोकेट्स” (संस्कृत में अमित्रघात) कहा | बिन्दुसार ने अपने ज्येष्ठ पुत्र सुमन (सुसीम) को तक्षशिला का और अशोक को उज्जैनी का राज्यपाल बनाया था |

दिव्यावदान से पता चलता है कि तक्षशिला में हुए एक विद्रोह को जब सुमन (सुसीम) दबा नही पाया तो बिन्दुसार ने वहां अशोक को विद्रोह दबाने के लिए भेजा था |

प्रश्न 08 : जैन धर्म के अनुसार ज्ञान के कितने साधन है ?

उत्तर : पाँच : जैन धर्म के अनुसार ज्ञान के 5 साधन है | जो इस प्रकार है –

  1. मतिजन्य : मन सहित इंद्रियों के माध्यम से प्राप्त होने वाला प्रत्यक्ष ज्ञान |
  2. श्रुतिजन्य : धर्म ग्रंथों से प्राप्त होने वाला ज्ञान
  3. अवधिजन्य : सूक्ष्मदर्शी प्रत्यक्ष ज्ञान
  4. मनःप्रज्ञज्ञान : दूरसंवेदी ज्ञान
  5. कैवल्यजन्यज्ञान : सांसारिक ज्ञान अथवा सर्वज्ञता

प्रश्न 9 : मौर्य प्रशासन में पण्याध्यक्ष किस प्रकार का अधिकारी था ?

उत्तर : वाणिज्य नियंत्रक : मौर्य प्रशासन में पण्याध्यक्ष वाणिज्य नियंत्रक था, जो वस्तुओं की आपूर्ति, कीमत, क्रय और बिक्री नियंत्रण का प्रभारी होता था | पण्याध्यक्ष व्यापारियों को अनुमति-पत्र जारी करके खाद्यान्नों और अन्य पण्य वस्तुओं के भंडारों को भी नियंत्रित करता है |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
1गोपथ ब्राह्मण का सम्बन्ध की वेद से है ?अथर्ववेद
2द्वारसमुद्र किस राजवंश की राजधानी थी ?होयसल
3हीनयान अवस्था का विशालतम और सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह कहाँ स्थित है ?कार्ले में (लोनावाला, महाराष्ट्र)
4किस हड़प्पाई स्थल से हाथी दांत का पैमाना मिला है ?लोथल
5वल्लभी विश्वविद्यालय कहाँ स्थित था ?गुजरात
6चम्पा किस महाजनपद की राजधानी थी ?अंग
7महाभारत मूलतः किस नाम से जानी जाती थी ?जयसंहिता
8किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित किया था ?भीतरी स्तम्भ लेख
9सप्तपर्णी गुफा कहाँ स्थित है ?राजगृह
10नयनार कौन थें ?शैव धर्मानुयायी
क्रम सं.प्रश्नउत्तर
11हड्डी से निर्मित आभूषण भारत में मध्य पाषाण काल के सन्दर्भ में कहाँ से प्राप्त हुए है ?महदहा
12वैदिक कर्मकाण्ड में ‘होता’ का सम्बन्ध किस वेद से है ?ऋग्वेद
13किस भारतीय राजा को सिकन्दर ने झेलम नदी के तट पर पराजित किया था ?पुरु (पोरस)
14किसके अनुसार प्राचीन भारत में दासता नही थी ?मेगस्थनीज की इंडिका
15किसने काल्पनिक वैज्ञानिक उपकरणों पर पुस्तक लिखी है ?भोज
16कौन सा हड़प्पीय नगर तीन भागों में विभक्त है ?धौलावीरा
17चतुर्थ बौद्ध संगीति किस शासक के शासनकाल में हुई थी ?कनिष्क
18किस तमिल ग्रन्थ को लघुवेद की संज्ञा दी गयी है ?कुराल
19शक संवत् कब प्रारम्भ होता है ?78 ई. से
20द्वितीय बौद्ध समिति का आयोजन कहाँ हुआ था ?वैशाली

UPPSC RO ARO Medieval History Study Material PDF in Hindi

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी मध्यकालीन भारत अध्ययन सामग्री (RO ARO Medieval History Notes in Hindi) प्रश्न उत्तर

प्रश्न 10 : संस्कृत नाटक ‘हरकेलि नाटक’, जिसके कुछ अंश ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ मस्जिद पर उत्कीर्ण है, का लेखक कौन है ?

उत्तर : विग्रहराज चतुर्थ विसलदेव (1153-64) : विग्रहराज चतुर्थ विसलदेव साकम्भरी के चाहमान (चौहान) वंश का राजा था | बिजोलिया (मेवाड़) से प्राप्त एक अभिलेख में विग्रहराज चतुर्थ विसलदेव को विशेष रूप से दिल्ली पर विजय प्राप्त करने का श्रेय दिया गया है, जिसे उसने अवश्य गहडवालों अथवा तोमरों से जीता होगा |

विग्रहराज चतुर्थ विसलदेव एक संस्कृत नाटक “हरकेलि नाटक” का लेखक था, जिसके कुछ अंश “अढ़ाई दिन का झोपड़ा” नामक मस्जिद की दीवारों पर प्रस्तरों पर उत्कीर्ण है |

प्रश्न 11. भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम तुर्की मुसलमान आक्रमणकारी कौन था ?

उत्तर : सुबुक्तगीन : भारत पर आक्रमण करने वाला मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम था, लेकिन वह अरबी था | भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम तुर्की मुस्लिम आक्रमणकारी सुबुक्तगीन था |

सुबुक्तगीन की मृत्यु से पूर्व उसके राज्य की सीमाएं अफगानिस्तान, खुरासान, बल्ख और पश्चिमोत्तर भारत तक विस्तृत थी |

प्रश्न 12. दिल्ली सल्तनत में “दीवान-ए-रियासत” नामक विभाग की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी : दिल्ली सल्तनत में दीवान-ए-रियासत नामक एक नये विभाग की स्थापना अलाउद्दीन खिलजी ने की थी | दीवान-ए-रियासत विभाग का सम्बन्ध आर्थिक मामलों से था | दीवान ए रियासत विभाग व्यापारी वर्ग पर नियंत्रण रखता था | दिल्ली में आकर व्यापार करने वाले हर व्यापारी को दीवान-ए-रियासत में अपना नाम दर्ज करवाना पड़ता था |

अलाउद्दीन खिलजी ने “दीवान-ए-मुस्तखराज” नामक विभाग की भी स्थापना की थी, जोकि वित्त विभाग से सम्बन्धित था | दीवान-ए-मुस्तखराज विभाग का कार्य अतिरिक्त मात्रा में वसूल किये गये राजस्व का हिसाब रखना होता था |

प्रश्न 13. विजयनगर साम्राज्य में आयंगार व्यवस्था के अंतर्गत कितने प्रशासकीय अधिकारियों की नियुक्ति की जाती थी ?

उत्तर : 12 प्रशासकीय अधिकारियों की : विजयनगर साम्राज्य में प्रशासन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हर गाँव को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में संगठित किया गया था | इन संगठित ग्रामीण स्वतंत्र इकाइयों पर शासन के लिए एक 12 प्रशासकीय अधिकारियों की नियुक्ति होती थी, जो सामूहिक रूप से ‘आयंगार’ कहलाते थें |

आयंगार का पद आनुवांशिक होता था और इनकी सेवाओं के बदले सरकार इन्हें पूर्णतया राजस्व-मुक्त भूमि प्रदान करती थी | यें अपने पद को किसी दूसरे व्यक्ति के पास गिरवी रख सकते थें अथवा बेंच सकते थें |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
21तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध किस अंग्रेज गवर्नर से सम्बन्धित है ?लार्ड हेस्टिंग्स
22औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था ?ताराबाई
23दिल्ली के किस सुल्तान ने गढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद की दीवारों पर अपने शिलालेख में स्वयं को ‘खलीफा का सहायक’ कहा है ?बलबन
24शाहनामा का लेखक फरिश्ता किसके दरबार से सम्बन्धित था ?महमूद गजनवी
25आगरा नगर की स्थापना किसने की थी ?सिकंदर लोदी
26ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती किसके शिष्य थे ?खाव्जा उस्मान हारुनी
27किस मुगल बादशाह ने बलबन द्वारा प्रारम्भ किया गया दरबारी रिवाज ‘सिजदा’ समाप्त कर दिया था ?शाहजहाँ
28बेरोजगारों के सहायतार्थ दिल्ली के किस सुल्तान ने ‘रोजगार कार्यालय’ की स्थापना की थी ?फिरोजशाह तुगलक
29किसे शाहजहाँ ने ‘शाह बुलंद इकबाल’ की पदवी दी थी ?दारा शिकोह
30मध्यकालीन भारत के मुगल शासक वस्तुतः किस वंश के थे ?चगताई तुर्क

UPPSC RO ARO Modern History Study Material PDF in Hindi

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी आधुनिक भारत अध्ययन सामग्री (RO ARO Modern History Notes in Hindi) प्रश्न उत्तर

प्रश्न 14 : पानीपत के तीसरे युद्ध में मराठा सेना का प्रतिनिधित्व किसने किया था ?

उत्तर : सदाशिव राव भाऊ : पानीपत का तीसरा युद्ध मुख्य रूप से दो कारणों का परिणाम था – (1) अहमदशाह अब्दाली नादिरशाह की भांति भारत को लूटना चाहता था और (2) मराठे दिल्ली को अपने अधिकार में लेना चाहते थें |

पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी 1761 को हुआ था | पानीपत के इस तीसरे युद्ध में मराठा सेना का प्रतिनिधित्व सदाशिव राव भाऊ ने किया था | जबकि विश्वास राव इस युद्ध में नाममात्र का सेनापति था |

पानीपत के तीसरे युद्ध में यूरोपीय तकनीक पर आधारित मराठों की पैदल सेना और तोपखाने की टुकड़ी की बागड़ोर ‘इब्राहिम खां गर्दी’ के हाथों में थी | इस युद्ध में मराठों की बुरी तरह से पराजय हुई | सदाशिव राव भाऊ और विश्वास राव के साथ अनेक मराठे सैनिक मृत्यु को प्राप्त हुए |

पानीपत के तीसरे युद्ध में हुई पराजय की सूचना एक व्यापारी द्वारा कूट संदेश के रूप में बालाजी बाजीराव को पहुचाई गयी थी, जिसमे लिखा था कि “दो मोती विलीन हो गये, बाइस सोने की मुहरें लुप्त हो गयी और चांदी व तांबे की तो पूरी गणना ही नही की जा सकती |”

प्रश्न 15. 1913 में सैनफ्रांसिस्को में स्थापित ‘गदर पार्टी’ का अध्यक्ष कौन बना था ?

उत्तर : सोहन सिंह : वर्ष 1913 में लाला हरदयाल के नेतृत्व में सैनफ्रांसिस्को (अमेरिका) में ‘गदर पार्टी’ की स्थापना की | गदर पार्टी के अध्यक्ष सोहन सिंह थें जबकि लाला हरदयाल प्रचार विभाग के सचिव थें |

गदर पार्टी ने ‘युगांतर प्रेस’ की स्थापना की और 1 नवम्बर 1913 से “गदर” नामक साप्ताहिक, जोकि बाद में मासिक हो गया था, पत्र का सम्पादन किया | गदर समाचार पत्र 4 भाषाओँ – हिन्दी, उर्दू, गुरुमुखी और गुजराती- में प्रकाशित होता था | गदर समाचार-पत्र में छपने वाली कविताएँ “गदर की गूंज” शीर्षक से प्रकाशित होती थी |

गदर पार्टी के प्रमुख नेता थें – लाला हरदयाल, सोहन सिंह, रास बिहारी बोस, मैडम कामा, राजा महेंद्र प्रताप, रामचन्द्र, बरकतुल्ला, अब्दुल रहमान आदि |

क्रमप्रश्नउत्तर
31भारतीय संविधान की पाण्डुलेखन समिति का अध्यक्ष कौन था ?भीमराव आंबेडकर
32ब्रिटिश सरकार द्वारा लन्दन में भारतीय नेताओं का प्रथम गोलमेज सम्मेलन कब बुलाया गया ?1930 ई.
33नेहरु की अंतरिम सरकार, 1946 में कौन वित्त मंत्री था ?लियाकत अली खां
34सिक्ख राज्य का अंतिम राजा कौन था ?दलीप सिंह
35इंडियन होम रुल सोसायटी कब स्थापित हुई थी ?1905 ई.
36ऑपरेशन पोलो किस कार्यवाही से सम्बन्धित है ?हैदराबाद राज्य में सैनिक कार्यवाही से
37अवध राज्य का ब्रिटिश राज्य में विलय कब हुआ था ?1856
38पुस्तक ‘इंडियन विन्स फ्रीडम’ के लेखक कौन थें ?अबुल कलाम आजाद
39किसने सर्वप्रथम भारत में एक पृथक मुस्लिम राज्य का प्रस्ताव रखा था ?मुहम्मद इकबाल
40भारत का एकमात्र यहूदी वायसराय था ?लार्ड रीडिंग

UP RO ARO Study Notes Indian Polity in Hindi PDF

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी भारतीय संविधान (UPPSC RO ARO Indian Polity) से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री (Study Material) प्रश्न-उत्तर (Question Answer) के रूप में निम्नलिखित है |

प्रश्न 16. भारतीय संविधान में “एकीकृत न्यायिक प्रणाली” किस देश के संविधान से ली गयी है ?

उत्तर : ब्रिटेन के संविधान से : भारतीय संविधान में ‘एकीकृत न्यायिक प्रणाली’ ब्रिटेन के संविधान से ली गयी है |

भारतीय संविधान ने ब्रिटेन के संविधान से निम्नलिखित विशेषाएं ग्रहण की है (भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत) –

  1. एकीकृत न्यायिक प्रणाली
  2. एकीकृत नौकरशाही
  3. संसदीय शासन पद्धति
  4. राष्ट्र के प्रधान के रूप में राष्ट्रपति की औपचारिक स्थिति
  5. कानून का शासन
  6. इकहरी नागरिकता
  7. विधि निर्माण की प्रक्रिया
  8. संसद व विधानमण्डलों की प्रक्रिया
  9. संसद व विधानमण्डलों के सदस्यों के विशेषाधिकार और उन्मुक्तियां
  10. लोकसभा और राज्यसभा के प्रति मंत्रीमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व

प्रश्न 17. स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद किस देशी रियासत को जनमत संग्रह के आधार पर भारत में मिलाया गया था |

उत्तर : जूनागढ़ रियासत : स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारत में कुल 542 देशी रियासतें मौजूद थी, जिनमे से 539 देशी रियासतों ने स्वेच्छा से खुद का विलय भारत में कर लिया था | लेकिन शेष तीन देशी रियासतों -हैदराबाद, जूनागढ़ और जम्मू-कश्मीर- ने खुद का विलय भारत में नही किया |

जूनागढ़ रियासत के शासक के पाकिस्तान भाग जाने के बाद जूनागढ़ रियासत को जनमत संग्रह के आधार पर भारत में मिला लिया गया |

जबकि हैदराबाद रियासत को पुलिस कार्यवाही के द्वारा भारत में मिलाया गया और जम्मू-कश्मीर रियासत के शासक ने पाकिस्तान कबाइलियों के हमला के कारण विलय-पत्र पर हस्ताक्षर करके भारत में जम्मू-कश्मीर को मिला लिया |

प्रश्न 18. कोई विधेयक धन विधेयक है या नही इसका निर्णय कौन करता है ?

उत्तर : लोकसभा अध्यक्ष : कोई विधेयक धन विधेयक है या नही इसका निर्णय लोकसभा अध्यक्ष करता है |

लोकसभा अध्यक्ष को विधायी और अन्य कार्यों के सम्बन्ध में संविधान ने निम्नलिखित शक्तियां प्रदान की है –

  1. कोई विधेयक धन विधेयक है या नही इसका निर्णय करना,
  2. दल-बदल कानून का उल्लंघन करने वाले लोकसभा के सदस्यों को सदन की सदस्यता के अयोग्य निर्णित करना,
  3. राष्ट्रपति और लोकसभा के मध्य सम्पर्क सूत्र के रूप में कार्य करना,
  4. लोकसभा द्वारा पारित विधेयक को प्रमाणित करना,
  5. विदेश जाने वाले संसदीय शिष्टमण्डल हेतु सदस्यों को मनोनीत करना,
  6. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करना,
  7. भारत में विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता करना,
  8. लोकसभा द्वारा पारित विधेयकों की स्पष्ट त्रुटियों को ठीक करना,
  9. मतदान में पक्ष और विपक्ष में बराबर मत (वोट) पड़ जाने की स्थिति में निर्णायक मत (वोट) देना,
  10. लोकसभा के सदस्यों का त्यागपत्र स्वीकार करना |

प्रश्न 19. संसद में विपक्ष के नेता के रूप में किस पार्टी के नेता को मान्यता मिलती है ?

उत्तर : भारतीय संसद में विपक्ष के नेता के रूप में उस पार्टी के नेता को मान्यता दी जाति है, जिस पार्टी की सदस्य संख्या सदन के कुल सदस्यों के 10वें भाग (दसवें भाग) के बराबर अथवा उससे अधिक होती है |

सर्वप्रथम वर्ष 1969 में लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रामसुभग सिंह को मान्यता मिली थी | इसके पश्चात वर्ष 1977 में लोकसभा में कांग्रेस के यशवंत राव बलवंत राव चह्वाण को राज्यसभा में कमलापति त्रिपाठी को विपक्ष नेता के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी | संसद में विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
41भारतीय संविधान में समानता का अधिकार 5 अनुच्छेदों द्वारा स्वीकृत है | वें कौन से है ?अनुच्छेद 14-18
42भारत में ‘न्यायिक सक्रियता’ सम्बन्धित है ?जनहित याचिका
43नए राज्यों की स्थापना करने की विधायिनी शक्ति किसे प्राप्त है ?संसद
44भारत के संविधान के किस भाग में संघ-राज्य सम्बन्धों का उल्लेख किया गया है ?भाग-11
45यदि किसी राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें है, तो उस राज्य में अनुसूचित जातियों के लिए कितने स्थान आरक्षित होंगें ?7
46यदि भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति दोनों त्यागपत्र दे दे तो ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति के रूप में कौन कार्य करेगा ?सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
47नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की टीका टिप्पणी पर उचित कार्यवाही करने की अंतिम जिम्मेदारी किसकी है ?संसद
48भारत के संविधान के निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों की अवधारणा को किस देश के संविधान से उधार लिया था ?संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
49राज्यसभा को कितने दिनों के अंदर किसी धन विधेयक पर अपनी संस्तुति देनी होती है ?14 दिन
50किनके बीच सम्बन्धों की पुनरीक्षा के लिए सरकारिया आयोग का गठन किया गया था ?केंद्र और राज्य

UP RO ARO Indian Geography PDF Notes in Hindi

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और विभिन्न आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा/अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के सामान्य अध्ययन विषय के अंतर्गत भारत का भूगोल (UPPSC RO ARO Indian Geography) से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री (Study Material) प्रश्न-उत्तर (Question Answer) के रूप में निम्नलिखित है |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
51भारत की सबसे लम्बी प्रायद्वीप नदी कौन सी है ?गोदावरी नदी
52गोविन्द वल्लभ पन्त सागर जलाशय किस राज्य में स्थित है ?उत्तर प्रदेश (सोनभद्र जिला)
53दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है ?अनाईमुडी
54भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल का कुआं खोदा गया ?डिगबोई (असम राज्य)
55किस नदी के तट पर बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मन्दिर स्थित है ?अलकनन्दा
56नवग्राम तेल क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?गुजरात
57किस नदी के तट पर केदारनाथ का प्रसीद्ध मन्दिर स्थित है ?मंदाकिनी नदी
58भारत में किस राज्य की प्रांतीय राजमार्गों की सकल लम्बाई सबसे अधिक है ?महाराष्ट्र
59भारत में प्रथम जल विद्युत संयंत्र की स्थापना कहाँ की गयी थी ?दार्जिलिंग
60झरिया कोयला क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित है ?झारखण्ड

UP RO ARO World Geography Study Material Notes PDF in Hindi

उत्तर प्रदेश समीक्षा/अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी विश्व का भूगोल (UPPSC RO ARO World Geography Study Material Notes in Hindi PDF) से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री (Study Material) प्रश्न-उत्तर (Question Answer) के रूप में निम्नलिखित है |

प्रश्न 20. किस महासागर का आकार अंग्रेजी के ‘एस’ (S) आकार का है ?

उत्तर : अटलांटिक महासागर : अटलांटिक महासागर का आकार अंग्रेजी के ‘एस’ (S) आकार का है | अटलांटिक महासागर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है | आपको बता दे कि विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है | अटलांटिक महासागर का क्षेत्रफल प्रशांत महासागर का लगभग आधा है | यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 1/6 भाग घेरता है |

अटलांटिक महासागर पश्चिम की तरफ उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका द्वारा जबकि पूर्व की तरफ यूरोप व अफ्रीका से घिरा हुआ है | उत्तर में यह ग्रीनलैंड व आइसलैंड से सीमांकित है और इसका विस्तार दक्षिण की तरफ अंटार्कटिक महाद्वीप तक है |

प्रश्न 21. पुच्छलतारे (Comet) की पूँछ सूर्य के किस दिशा में होती है ?

उत्तर : सूर्य के विपरीत दिशा में : पुच्छल तारे या धूम-केतु (Comet) अंतरिक्ष में भ्रमणशील प्रकाशवान खगोलीय पिंड है, जो सूर्य (Sun) के चारो तरह दीर्घवृत्ताकार पथ पर घूमते रहते है | पुच्छल तारे (धूम-केतु) में एक ठोस पिंड और उससे लगी लम्बी पूंछ होती है |

पुच्छल तारे या धूमकेतु का कुछ हिस्सा चट्टानी पदार्थों द्वारा निर्मित होता है जबकि कुछ हिस्सा मिथेन, अमोनिया, कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्पों से घिरा रहता है |

पुच्छल तारे (धूम-केतु) का शीर्ष भाग कोमा (Coma) कहलाता है, जोकि तारीय पदार्थों द्वारा निर्मित है | जैसे-जैसे पुच्छल तारा या धूम-केतु सूर्य के पास जाता है, कोमा (Coma) का आकार और रोशनी बढ़ती जाती है |

धूमकेतु की पूंछ (Tail) सूर्य के विपरीत दिशा में रहती है | धूमकेतु (कॉमेट) की पूंछ इसकी तीव्रगति के फलस्वरूप निर्मित होती है, जोकि गति की विपरीत दिशा में कोमा (Coma) के तारीय पदार्थों के लाखों मिल की दूरी तक फ़ैल जाने के कारण निर्मित होती है |

धूमकेतुओं का नामकरण उनके खोजकर्ताओं के नाम पर रखा जाता है | हेली नामक धूमकेतु हर 76 वर्ष के बाद पृथ्वी पर दिखाई देता है | अगली बार हेली धूमकेतु वर्ष 2061 में पृथ्वी पर दिखाई देगा |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
61एपीनाइन पर्वत किस देश स्थित है ?इटली
62विश्व की दूसरी सबसे गहरी और सबसे लम्बी झील है ?टांगानिका झील
63दक्षिण अमेरिका का सबसे घना बसा देश कौन सा है ?इक्वेडोर
64कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बनता है ?बांग्लादेश
65बरमूडा त्रिभुज कहाँ अवस्थित है ?पश्चिमी-उत्तरी अटलांटिक महासागर
66कौन सा देश भारत के साथ सबसे छोटी स्थलीय सीमा बनाता है ?अफगानिस्तान
67ओजोन परत किस मण्डल में अवस्थित है ?समताप मण्डल
68विश्व में हीरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ?रूस
69महावेली गंगा किस देश की एक नदी है ?श्रीलंका
70फ़्रांस और स्पेन के बीच सीमा बनाने वाला पर्वत कौन सा है ?पेरिनीज

UP RO ARO General Science Study Notes PDF in Hindi

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और विभिन्न आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा/अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (UPPSC RO ARO Exam) के सामान्य अध्ययन (General Studies) विषय के अंतर्गत सामान्य विज्ञान (UPPSC RO ARO General Science) और विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी (Science & Technology) से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री (Study Material) प्रश्न-उत्तर (Question Answer) के रूप में निम्नलिखित है |

प्रश्न 22. कौन सा एकमात्र विटामिन है जो शाक-सब्जियों में नही प्राप्त होता है ?

उत्तर : विटामिन बी-12 : विटामिन बी-12 (vitamin B12) रक्त की उत्पत्ति में सहायक है | विटामिन बी-12 लाल रक्त कणों की परिपक्वता के लिए आवश्यक प्रोटीन का संश्लेषण करता है |

विटामिन बी-12 की कमी से एनीमिया रोग हो जाता है | विटामिन बी-12 एकमात्र ऐसा विटामिन है जो शाक-सब्जियों में नही मिलता है |

प्रश्न 23. शुष्क बर्फ (Dry ice) क्या है ?

उत्तर : ठोस कार्बन डाई आक्साइड गैस : शुष्क गैस ठोस कार्बन डाई आक्साइड गैस होती है | शुष्क गैस का उपयोग प्रशीतक के रूप में किया जाता है |

प्रश्न 24. किसे आत्महत्या की थैली (suicide bag) कहते है ?

उत्तर : लाइसोसोम : कोशिका में पायी जाने वाली पुटकाओं को लाइसोसोम (Lysosome) कहा जाता है | इसमे प्रोटीन युक्त पाचक एंजाइम भरे रहते है | लाइसोसोम का कार्य शरीर की वृद्धि के समय बेकार पड़ी कोशिकाओं को नष्ट करना होता है | वे फटकर ऐसे एंजाइम्स को मुक्त करते है जिनके जीवद्रव्य के समस्त पदार्थ व कोशिकांग विखंडित हो जाते है | यही कारण है कि लाइसोसोम को आत्महत्या की थैली (suicide bag) कहा जाता है |

प्रश्न 25. मानव शरीर में प्रोटीन का पाचन किस अंग से प्रारम्भ होता है ?

उत्तर : आमाशय : मानव शरीर में प्रोटीन का पाचन आमाशय से शुरू होता है जबकि बहुत से स्टार्च आदि का पाचन मुख से ही प्रारम्भ हो जाता है |

प्रश्न 26. कौन सा विटामिन मानव में रक्त के जमने के लिए जिम्मेदार होता है ?

उत्तर : विटामिन के : मनुष्य के शरीर में रक्त के जमने के लिए विटामिन के (vitamin K) जिम्मेदार होता है | शरीर में विटामिन के (vitamin K) की कमी से रक्त का थक्का बनना रुक जाता है जिससे रक्तस्राव आसानी से नही रुकता है |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
71भोपाल गैस त्रासदी से सम्बन्धित यौगिक का क्या नाम थामिथाइल आइसोसायनाइट
72प्रकाशिक तन्तु किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर
73‘अम्ल वर्षा’ किसके द्वारा वायु प्रदूषण के कारण होती है ?नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड
74बुलेटप्रूफ पदार्थ बनाने के लिए कौन सा बहुलक प्रयुक्त होता है ?पॉलिऐमाएड
75किस यौगिक को ‘सहायक आहार कारक’ कहा जाता है ?विटामिन
76स्वचालित इंजनों के लिए हिमनरोधी के तौर पर प्रयुक्त होता है ?एथिलीन ग्लाइकॉन
77बायोगैस में कौन सी गैस पाई जाती है ?कार्बन डाई-आक्साइड और मीथेन
78खाद्य पदार्थों के परिरक्षण के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है ?सोडियम बेंजोएट
79कौन सी गैस हास्य-गैस कहलाती है ?नाइट्रस ऑक्साइड
80फोटोग्राफी में स्थिर करने के रूप में प्रयुक्त होने वाला रासायनिक पदार्थ का नाम क्या है ?सोडियम थायोसल्फेट

उ.प्र. समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK)

उ. प्र. लोक सेवा आयोग और विभिन्न आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा/अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के सामान्य अध्ययन विषय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UPPSC RO ARO Uttar Pradesh G.K.) से सम्बन्धित अध्ययन सामग्री (Study Material) प्रश्न-उत्तर (Question Answer) के रूप में निम्नलिखित है |

क्रम सं.प्रश्नउत्तर
81उत्तर प्रदेश के किस जिले में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है ?प्रयागराज
82एशिया की सबसे बड़ी चीनी मिल उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर अवस्थित है ?खतौनी (मुजफ्फरपुर जिला)
83ठुमरी गायिका गिरिजा देवी किस घराने से सम्बन्धित है ?बनारस घराना
84उत्तर प्रदेश में आँवले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन सा है ?प्रतापगढ़
85अति लोकप्रिय धार्मिक पत्रिका ‘कल्याण’ कहाँ से प्रकाशित होती है ?गोरखपुर
86उत्तर प्रदेश में किस जिले में बायो-टेक्नोलॉजी पार्क स्थित है ?लखनऊ
87उत्तर प्रदेश के किस जिले में जापानी इनसेफलाइटिस अनुसन्धान केंद्र स्थापित किया जा रहा है ?गोरखपुर
88उत्तर प्रदेश के किस जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय अवस्थित है ?मेरठ
89उत्तर प्रदेश में सॉफ्टवेयर और बिजिनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र कहाँ अवस्थित है ?नोएडा
90उत्तर प्रदेश की कौन सी नदी पर्यावरण प्रदूषण के कारण ‘जैविक आपदा’ घोषित हो गयी है ?गोमती

UP RO ARO Study Material Notes in Hindi PDF

यूपी समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए हिंदी में अध्ययन सामग्री और नोट्स (UPPSC RO ARO Notes Study Materials Notes in Hindi PDF) के लिए आप नीचे दिए गये लिंक को भी देखें |

Sr. No.TopicHindi Link
1.HistoryClick Here
2.ConstitutionClick Here
3.GeographyClick Here
4.EconomicClick Here
5.ScienceClick Here
6.Current AffairsClick Here
7.All About IndiaClick Here

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी अध्ययन सामग्री के बाद जल्द ही आपको UPPSC RO ARO Special Book PDF और UP RO/ARO Previous Papers भी उपलब्ध करा दिए जायेंगें |

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |

अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो हमारे एक्सपर्ट को प्रोत्साहित करने के लिए इसे अपने फ्रेंड्स में शेयर जरुर करें साथ ही हमारे YouTube Channel को सब्सक्राइब जरुर करें | आप हमे पर Facebook भी फॉलो कर सकते है | हम आपके अच्छे भविष्य की कामना करते है |