UPSSSC Pet Practice Set Questions PDF in Hindi

UPSSSC Pet Practice Set Questions PDF in Hindi

UPSSSC Pet Practice Set Questions PDF Download in Hindi : आज विद्यादूत (vidyadoot) में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) द्वारा दूसरी बार आयोजित की जाने वाली UPSSSC PET Exam 2022 (Preliminary Eligibility Test Exams 2022) के लिए उत्तर प्रदेश पी.इ.टी. मॉडल पेपर (UPSSSC PET Model Papers 2022) या उत्तर प्रदेश पी.ई.टी. प्रैक्टिस क्वेश्चन सेट (UPSSSC Pet Practice Questions Set 2022) प्रस्तुत किया जा रहा है |

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए UPSSSC PET Practice Set PDF Download in Hindi में उत्तर प्रदेश पीईटी सिलेबस पीडीएफ 2022 डाउनलोड हिन्दी में (UPSSSC PET Syllabus PDF 2022 Download in Hindi) भी प्रस्तुत किया गया है |

आपको बता दे कि UPSSSC PET Study material in hindi PDF में उ.प्र. पीईटी के पूरे सिलेबस को कवर किया गया है | UPSSSC PET Question Papers सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा |

यहाँ पूछे गये प्रश्न PET Paper Pattern (UPSSSC PET 2022 Exam) को अच्छी तरह समझने में सहायता करेंगें |

क्योकि UPSSSC PET Exam दूसरी बार आयोजित की जाने वाली है, इसलिए बेहतर अभ्यास के लिए UPSSSC PET Sample Papers को हल करना बहुत महत्वपूर्ण है |

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा के लिए तैयार किया गया यह UPSSSC PET Model Papers 2022 विभिन्न पदों के लिए आयोजित पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों (Previous Year Papers) पर आधारित है, जिन्हें अब पीईटी परीक्षा 2022 (UP PET Exam 2022) में शामिल किया जा सकता है |

विद्यादूत की इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें –

UPSSSC SPECIALUPTET SPECIAL
RO/ARO SPECIALPGT/TGT SPECIAL
UGC NET SPECIALUPSC SPECIAL
UPHESC SPECIALMCQ

UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) Kya Hai ?

“UPSSSC Pet Exam Pattern” और “UPSSSC Pet Practice Set Questions-Answers PDF in Hindi” के पहले आपको मालूम होना चाहिए कि “UP PET (Preliminary Eligibility Test) Kya Hai ?”

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा विभिन्न विभागों के पदों पर की जाने वाली भर्तियों के लिए द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली आरम्भ की है |

अब इस आयोग के अधीन होने वाली समस्त भर्ती परीक्षाओं हेतु वें कैंडिडेट्स ही पात्र होंगें जो पीईटी अर्थात् प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) में सफल होंगें |

आपको मालूम होना चाहिए कि UPSSSC PET Exam 2022 में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किया गया स्कोर, चयन आयोग की आधिकरिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किये जाने की तिथि से से 01 वर्ष (one year) तक ही मान्य होगा |

UPSSSC PET से सम्बन्धित इन लेखों को भी देखें –

  1. UPSSSC Special Category
  2. UPSSSC Pet Practice Set Questions PDF in Hindi
  3. UPSSSC PET Geography Notes PDF in Hindi
  4. UPSSSC PET General Awareness Questions Answers PDF in Hindi
  5. UPSSSC PET General Hindi Notes Questions Practice Set PDF
  6. UPSSSC OTR Kya Hai
  7. MCQ Category

UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2022 | PET Exam Pattern

UPSSSC Pet Practice Set Questions PDF in Hindi को हल करने से पहले आपको उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीईटी परीक्षा का सिलेबस (UP PET Syllabus 2022) या पीईटी एग्जाम पैटर्न (PET Exam Pattern 2022) को जान लेना बेहतर होगा |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test -PET) के लिए परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम इस प्रकार है –

UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) Exam Pattern

सबसे पहले हम यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न को जानेंगें |

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) द्वारा पहली बार आयोजित होने वाले PET Exam 2021 में कुल 100 प्रश्न आयेंगें और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा | इस प्रकार पूरी प्रश्नपत्र 100 अंक का होगा | इस परीक्षा की कुल समयावधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी |

यूपी पीईटी परीक्षा (UP PET Exam 2021) का प्रकार वस्तुनिष्ठ प्रकृति (Objective Type) का और प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों (Multiple Choice Questions) पर आधारित होगा |

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी |

प्रश्नों की संख्यापूर्णांकपरीक्षा की अवधिपरीक्षा का प्रकारअंक की कटौती
100100120 मिनट (2 घंटा)वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीयप्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती

UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) Syllabus PDF in Hindi 2022

“UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) exam model paper practice set pdf questions answers in hindi free download” को solve करने के पहले आप नीचे दिए गये इसके सिलेबस (UPSSSC PET Syllabus) को जरुर देखें –

क्रम संख्या विषय अंक
1.भारतीय इतिहास (Indian History)05
2.भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)05
3.भूगोल (Geography)05
4.भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)05
5.भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution and Public Administration)05
6.सामान्य विज्ञान (General Science)05
7.प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)05
8.सामान्य हिंदी (General Hindi)05
9.सामान्य अंग्रेजी (General English)05
10.तर्क और तर्कशक्ति (Logic and Reasoning)05
11.सामयिकी (Current Affairs)10
12.सामान्य जागरूकता (General Awareness)10
13.अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन और विश्लेषण – 02 गद्यांश10
14.ग्राफ की व्याख्या और विश्लेषण – 02 ग्राफ10
15.तालिका की व्याख्या और विश्लेषण – 02 तालिकाएं10

UPSSSC Pet Practice Set Questions PDF in Hindi (MCQ)

सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

UPSSSC PET 2022 Indian History Questions

प्रश्न 01. निम्न में से कौन सा स्थल चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है ?

(1) महाबलीपुरम् (2) बाघ (3) भीम बेटका (4) अजन्ता

उत्तर : सभी उत्तर नीचे दिए गये है |

प्रश्न 02. मराठों का इतिहास किसने लिखा ?

(1) ग्रांट डफ (2) वी.डी. सावरकर (3) हेनरी प्रिंसेप (4) हेनरी फिलिप

उत्तर 02 : सभी उत्तर नीचे दिए गये है |

प्रश्न 03. सिन्धु घाटी सभ्यता जानी जाती है –

(1) अपने नगर नियोजन हेतु (2) अपनी युद्ध प्रणाली हेतु (3) अपने कृषि सम्बन्धी कार्य हेतु (4) अपने उद्योगों हेतु

उत्तर : सभी उत्तर नीचे दिए गये है |

प्रश्न 04. ताराबाई कौन थी ?

(1) राजा शाहू की पत्नी (2) राजाराम की पत्नी (3) बालाजी बाजीराव की माँ (4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 05. एलोरा के कैलाश मन्दिर का निर्माण किस वंश ने करवाया था ?

(1) गुप्त (2) पाल (3) राष्ट्रकूट (4) प्रतिहार

उत्तर : सभी उत्तर नीचे दिए गये है |

UPSSSC PET 2022 Indian National Movement Questions

प्रश्न 06. भगत सिंह ने सेन्ट्रल एसेम्बली में बम फेंका था ?

(1) राजगुरु के साथ (2) सुखदेव के साथ (3) बटुकेश्वर दत्त के साथ (4) चन्द्रशेखर के साथ

प्रश्न 07. इंडिया विन्स फ्रीडम पुस्तक किसकी आत्मकथा है ?

(1) मौलाना अबुल कलाम आजाद (2) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (3) सुभाषचंद्र बोस (4) वी. डी. सावरकर

प्रश्न 08. भारत छोड़ों आन्दोलन के दौरान उत्तर-प्रदेश के निम्न स्थानों में से किसमे समानांतर सरकार की स्थापना की गयी थी ?

(1) बलिया (2) इलाहाबाद (3) लखनऊ (4) फैजाबाद

प्रश्न 09. निम्नलिखित में से किस आंदोलन के साथ अरुणा आसफ अली जुड़ी थी ?

(1) असहयोग आंदोलन (2) सविनय अवज्ञा आंदोलन (3) चंपारण सत्याग्रह (4) भारत छोड़ों आंदोलन

प्रश्न 10. “साम्प्रदायिक अधिनिर्णय” की घोषणा के बाद निम्नलिखित में से किसे सम्पादित किया गया ?

(1) पूना समझौता (2) लखनऊ समझौता (3) शिमला समझौता (4) लाहौर समझौता

UPSSSC PET 2022 Geography Questions

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से किस द्वीप युग्म को टेन डिग्री चैनल अलग करता है ?

(1) अंडमान और निकोबार (2) लक्षद्वीप और मिनिकोय (3) दक्षिणी अंडमान और लिटिल अंडमान (4) पंबन और मन्नार

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सर्वाधिक कॉफ़ी उत्पादक राज्य रहा है ?

(1) उत्तर प्रदेश (2) महाराष्ट्र (3) केरल (4) कर्नाटक

प्रश्न 13. कालागढ़ बांध किस नदी पर बना हुआ है ?

(1) गंगा नदी (2) रामगंगा नदी (3) यमुना नदी (4) शारदा नदी

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौन सा एक ग्लोब पर वृहत् वृत्त नही है ?

(1) मुख्य देशांतर रेखा (2) विषुवत रेखा (3) 60° पू. देशांतर (4) 60° उ. अक्षांश

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन एक राष्ट्रीय राजधानी नही है ?

(1) न्यूयार्क (2) बर्लिन (3) बीजिंग (4) कैनबरा

UPSSSC PET 2022 Indian Economy Questions

प्रश्न 16. मिश्रित अर्थव्यवस्था का तात्पर्य है –

(1) प्राथमिक और द्वितीयक दोनों क्षेत्रों की विद्यमानता

(2) निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की विद्यमानता

(3) लघु और बृहद् दोनों उद्योगों की विद्यमानता

(4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 17. वार्षिक आर्थिक समीक्षा को तैयार करने के लिए निम्नलिखित में से कौन उत्तरदायी है ?

(1) भारतीय रिजर्व बैंक (2) वित्त मंत्रालय (3) केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (4) राष्ट्रपति

प्रश्न 18. भारत में गरीबी रेखा के निर्धारण का आधार क्या है ?

(1) निवेश आंकड़ा (2) आय आंकड़ा (3) बचत आंकड़ा (4) उपभोग आंकड़ा

प्रश्न 19. कमैया प्रणाली है –

(1) नेपाल में अनुबंधित श्रमिकों की एक प्रणाली जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रखती है |

(2) नेपाल में नहरों की एक व्यवस्था जो असिंचित भूमि को आच्छादित करती

(3) भारत में बंदरगाहों पर माल चढ़ाने-उतारने हेतु मजदूरों की एक प्रणाली

(4) असम के चाय बागान में श्रमिकों हेतु ठेके की एक नयी व्यवस्था

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रत्यक्ष कर है ?

(1) कस्टम्स ड्यूटी (2) विक्रय कर (3) एक्साइज़ ड्यूटी (4) सम्पदा कर

UPSSSC PET 2022 Indian Constitution & Public Administration Questions

प्रश्न 21. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?

(1) प्रधानमन्त्री (2) राष्ट्रपति (3) लोकसभा अध्यक्ष (4) राज्यसभा का सभापति

प्रश्न 22. भारतीय संविधान में मूल अधिकारों का विचार लिया गया है ?

(1) ब्रिटेन के संविधान (2) कनाडा के संविधान (3) आयरलैण्ड के संविधान (4) अमरीका के संविधान

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किस एक सदन का अध्यक्ष एक गैर-सदस्य होता है ?

(1) राज्य विधानसभा (2) लोक सभा (3) राज्य सभा (4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 24. निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक को डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान का हृदय और आत्मा कहा गया था ?

(1) अनुच्छेद 15 (2) अनुच्छेद 25 (3) अनुच्छेद 29 (4) अनुच्छेद 32

प्रश्न 25. निम्नलिखित में से किसे भारत सरकार का प्रथम विधि अधिकारी समझा जाता है ?

(1) भारत का मुख्य न्यायाधीश (2) महान्यायवादी (3) महाधिवक्ता (4) राष्ट्रपति

UPSSSC PET 2022 General Science Questions

प्रश्न 26. भोपाल गैस त्रासदी से सम्बन्धित यौगिक का नाम था ?

(1) मेथाइल आइसोसाइनेट (2) मेथाइल एल्कोहॉल (3) मेथाइलएमाइन (4) कार्बनडाईआक्साइड

प्रश्न 27. निम्नलिखित में से यौगिकों के किस समूह को ‘सहायक आहार कारक’ कहा जाता है ?

(1) वसा (2) प्रोटीन (3) हार्मोन (4) विटामिन

प्रश्न 28. मानव के बाल और नख में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन विद्यमान है ?

(1) किरेटिन (2) ट्रिप्सिन (3) वैसोप्रेसिन (4) ओक्सिटोसिन

प्रश्न 29. निम्नलिखित विटामिनों में से किसमे कोबाल्ट होता है ?

(1) विटामिन के (2) विटामिन बी-6 (3) विटामिन बी-2 (4) विटामिन बी-12

प्रश्न 30. बायोगैस में मुख्यतः होती है ?

(1) हाइड्रोजन और कार्बनडाईआक्साइड (2) हाइड्रोजन और मीथेन (3) मीथेन और कार्बनडाईआक्साइड (4) हाइड्रोजन और ऑक्सीजन

UPSSSC PET 2022 Elementary Arithmetic Questions

प्रश्न 31. यदि एक दर्पण में देखने पर किसी घड़ी मे समय 9 बजकर 30 मिनट प्रतीत होता है, तो सही समय है –

(1) 2:30 (2) 6:30 (3) 4:30 (4) 6:10

प्रश्न 32 : 2000 के 2/5 के 50% का 40% कितना होगा ?

(1) 200 (2) 400 (3) 160 (4) 360

प्रश्न 33. कोई धन 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से कितने वर्षों में दुगुना हो जाता है ?

(1) 5 वर्ष (2) 15 वर्ष (3) 20 वर्ष (4) 25 वर्ष

प्रश्न 34. निम्नलिखित में से वह संख्या कौन सी है जिसमे 13 से भाग देने पर शेष 4 बचता है तथा 17 से भाग देने पर 11 शेष बचता है ?

(1) 589 (2) 578 (3) 592 (4) 760

प्रश्न 35. किसी घन के पृष्ठ का क्षेत्रफल 216 वर्ग मीटर है, तो उसका आयतन क्या है ?

(1) 100 घन मीटर (2) 512 घन मीटर (3) 480 घन मीटर (4) 216 घन मीटर

UPSSSC PET 2022 General Hindi Questions

प्रश्न 36. निम्नलिखित में से ‘हिरण्यगर्भ’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है ?

(1) ब्रह्मा (2) गणेश (3) इन्द्र (4) महेश

प्रश्न 37. ‘जंगम’ का विलोम शब्द है –

(1) दुर्गम (2) अगम (3) चंचल (4) स्थावर

प्रश्न 38. निम्नलिखित वाक्यों में शुद्ध वाक्य क्या है ?

(1) उसकी शंका समाप्त हो गयी है |

(2) उसकी शंका का निवारण हो गया है |

(3) उसकी शंका का समाधान हो गया है |

(4) उन्हें अब शंका नही रही है |

प्रश्न 39. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है ?

(1) क्लेश (2) क्लेष (3) कलेष (4) क्लेस

प्रश्न 40. “जिसके सिर पर चंद्र हो” के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उपयुक्त शब्द है ?

(1) चन्द्रग्रहण (2) चन्द्रशेखर (3) चंद्रशिखर (4) चक्रधर

UPSSSC PET 2022 Logic & Reasoning Questions

प्रश्न 41. यदि Z = 26, NET = 39, तो UNT बराबर है –

(1) 62 (2) 53 (3) 55 (4) 56

प्रश्न 42. इन संख्याओं के अंत में कौन सी संख्या आय्र्गी – 85, 77, 70, 64, 59, 55, ….?

(1) 52 (2) 53 (3) 50 (4) 51

प्रश्न 43. निम्नलिखित सारणी में X का मान क्या होगा ?

BLDGEIMOQS
1291226X

(1) 38 (2) 36 (3) 34 (4) 32

प्रश्न 44. श्रेणी IKJ, NPO, SUT, …में रिक्त स्थान निर्दिष्ट करता है –

(1) XYZ (2) XZY (3) WXY (4) VXW

प्रश्न 45. अनुक्रम 1, 3, 7, X, 31, Y में X और Y के मान क्रमशः क्या है ?

(1) 15 और 60 (2) 14 और 60 (3) 13 और 63 (4) 15 और 63

UPSSSC PET 2022 General Awareness (GA) Questions

प्रश्न 46. उत्तर प्रदेश में ‘नॉलेज पार्क’ की स्थापना कहाँ हुई है ?

(1) कानपुर (2) ग्रेटर नोएडा (3) लखनऊ (4) इलाहाबाद

प्रश्न 47. उत्तर प्रदेश कृषि अनुसन्धान परिषद् कहाँ पर स्थित है ?

(1) लखनऊ (2) मेरठ (3) इलाहाबाद (4) बुलंदशहर

प्रश्न 48. उत्तर प्रदेश में सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है ?

(1) इलाहाबाद विश्वविद्यालय

(2) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

(3) लखनऊ विश्वविद्यालय

(4) छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर

प्रश्न 49. निम्नलिखित में से कौन सा ‘सांस्कृतिक विलम्बना’ का कारक नही है ?

(1) परम्परा (2) धर्म (3) राजनीति (4) कानून

प्रश्न 50. ‘लीफ फॉरवर्ड पॉलिसी’ के कारण किस देश में भुखमरी से लाखों लोगों की मृत्यु हुई थी ?

(1) जर्मनी (2) चीन (3) रूस (4) पाकिस्तान

UPSSSC Pet Model Paper 2022 PDF in Hindi (MCQ)

प्रश्न 51. उत्तर प्रदेश में प्रथम दुग्ध सहकारी समिति की स्थापना कहाँ हुई थी ?

(1) लखनऊ (2) इलाहाबाद (3) कानपुर (4) गोरखपुर

प्रश्न 52. भारत का एंटार्कटिक अध्ययन केंद्र कहाँ अवस्थित है ?

(1) गोवा में (2) दक्षिणी गंगोत्री में (3) नैनी में (4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 53. ‘करमा’ कहाँ का लोक नृत्य है ?

(1) व्रज (2) पूर्वांचल (3) महोबा (4) सोनभद्र

प्रश्न 54. एगमार्क क्या है ?

(1) कृषकों की एक सहकारी समिति

(2) गुणवत्ता गारंटी की मोहर

(3) सोने की कीमत निर्धारित करने वाली यूनिट

(4) अण्डों की एक विनियमित मंडी

प्रश्न 55. पृथ्वी की आयु निर्धारित करने में निम्नलिखित में से कौन सी विधि प्रयोग की जाती है ?

(1) यूरेनियम डेटिंग (2) कार्बन डेटिंग (3) जर्मेनियम डेटिंग (4) उपर्युक्त सभी

UPSSSC PET 2022 General English Questions

प्रश्न (Q) 56. Which among the following suffixes is not suitable for the root word ‘Prevent’ ?

(1) ing (2) able (3) ive (4) ious

प्रश्न (Q) 57. Choose the correct Antonym for ‘Debtor’

(1) Creditor (2) Static (3) Rigit (4) Reluctant

प्रश्न Q 58. The synonym of ‘Adroit’ is –

(1) Clever (2) Potent (3) Skilled (4) Powerful

प्रश्न (Q) 59. A figure with more than four angles or sides is called –

(1) Polygon (2) Parallelogram (3) Octagon (4) Pentagon

प्रश्न (Q) 60. choose the correct spelling –

(1) ricieve (2) receive (3) recieve (4) riceive

UPSSSC PET 2022 Current Affairs Questions

प्रश्न 61. मई 2021 में आयोजित UEFA चैम्पियन लीग 2020-21 का ख़िताब किसने जीता है ?

(1) रियल मैड्रिड FC (2) चेल्सी FC (3) लिवरपूल FC (4) मैनचेस्टर सिटी FC

प्रश्न 62. मई 2021 में विश्व के सबसे लम्बे पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज का अनावरण किस देश में किया गया था ?

(1) ब्रिटेन (2) जर्मनी (3) पुर्तगाल (4) भारत

प्रश्न 63. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर चार पहियों वाले समस्त वाहनों हेतु किस तारीख से फ़ास्टैग अनिवार्य कर दिया ?

(1) 1 जनवरी 2021 से (2) 1 फरवरी 2021 से (3) 1 मई 2021 से (4) 1 मार्च 2021 से

प्रश्न 64. भारतीय रेलवे ने हाल ही में किस अभियान को आरम्भ किया है, जिसमे ट्रेन में अकेली महिला को यात्रा के दौरान पूरी सुरक्षा व सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया है ?

(1) मेरी मददगार (2) मेरी दोस्त (3) मेरी सहेली (4) रेल सुरक्षा

प्रश्न 65. चीन किस देश में विश्व का सबसे अधिक ऊंचाई वाला क्लाउड कंप्यूटिंग डाटा सेंटर बना रहा है ?

(1) तिब्बत (2) पाकिस्तान (3) नेपाल (4) भूटान

प्रश्न 66. फरवरी-मार्च 2021 में उत्तर-प्रदेश में ‘सरस आजीविका मेला’ का आयोजन निम्न में से किस स्थान में किया गया था ?

(1) कानपुर (2) लखनऊ (3) वाराणसी (4) नोएडा

प्रश्न 67. मार्च 2021 में पूर्ण रूप से महिला कला प्रदर्शनी ‘अक्षय पात्र’ का आयोजन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया था ?

(1) नई दिल्ली (2) नोएडा (3) उत्तर प्रदेश (4) मध्य प्रदेश

प्रश्न 68. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी के लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ प्रारम्भ की है ?

(1) दिल्ली (2) मध्य प्रदेश (3) उत्तर प्रदेश (4) बिहार

प्रश्न 69. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर निम्नलिखित में से कौन है ?

(1) स्मृति मन्धाना (2) मिताली राज (3) पूनम राउत (4) हरमनप्रीत कौर

प्रश्न 70. निम्नलिखित में से किस राज्य में भारत के सबसे लम्बे ‘सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज’ का किया गया है ?

(1) उत्तराखंड में (2) उत्तर प्रदेश में (3) केरल में (4) महाराष्ट्र में

UPSSSC PET 2022 अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

निम्नलिखित गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढ़िये और 71 से 75 तक के प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

कथावाचन मानव के जीन में नही है | यह विकासमूलक इतिहास भी नही है | यही वह तत्व है जो हमें मानव बनाता है मनुष्य कथावाचन के माध्यम से प्रगति करता है | किसी विशेष घटना का परिणाम कथा के विभिन्न रूपों में सामने आता है, जिसके बारे में सब कहते है | कभी-कभी उन कहानियों में बड़ा अंतर होता है | किस कहानी का वाचन हो रहा है तथा उसे दोहराया जा रहा है और किस कथा को छोड़ दिया गया और भुला जाता है, जिससे बहुधा यह निर्धारित होता है कि मानव ने कैसे प्रगति की | मानव का इतिहास, ज्ञान और समझ – ये सभी कुछ कहानियों के संग्रह हैं जो जीवित रहते है | इसमे वें कहानियाँ भी शामिल है जो हम भविष्य के विषय में एक-दूसरे को बताते है | और भविष्य कैसा होगा यह आंशिक या सम्भवतः व्यापक रूप से उन कहानियों के चयन पर निर्भर करता है, जिन पर मानव का सामूहिक रूप में विश्वास होता है |

कुछ कहानियाँ तो चिंता व डर फ़ैलाने के लिए ही बनाई जाती है | ऐसा इसलिए किया जाता क्योकि कुछ कथावाचक ऐसा मानते है कि कुछ तनाव पैदा करने की आवश्यकता है | कुछ डरावनी कहानियाँ होती है, वे टोटमी चेतावनी जैसे होती है – “अभी कुछ नही किया गया तो हम सभी का सर्वनाश हो जायेगा |” इसके बाद कुछ कहानियाँ ऐसी होती है जो यह बताने का प्रयास करती है कि सबकुछ अच्छा ही होगा अगर हम सब कुछ विशेष रूप से चंद सक्षम वयस्कों के भरोसे छोड देंगें |

इस समय यह प्रवृत्ति उन लोगों द्वारा आगे बढ़ाई जा रही है जो अपने आपको “विवेकी आशावादी” कहते है | यें यह दावा करते है कि प्रतिस्पर्धा करना, सफल होना तथा दूसरों की कीमत पर मुनाफा कमाना ही मनुष्य का स्वभाव है | हालाँकि विवेकी आशावादी यह अनुभव नही करते कि भद्र सामाजिक ताने-बाने के द्वारा मानवता ने समय के साथ कैसे प्रगति की है और कैसे बड़े समाज का समूह न्यूनतम स्वार्थ से कार्य करता है और प्रक्रिया में धनी व निर्धन और ऊँच-नीच को समान रूप से कैसे समायोजित करता है |

कथावाचन के इस पहलू पर “व्यावहारिक सम्भाव्यों” द्वारा विचार किया जाता है, जो उन लोगों के मध्य का मार्ग अपनाते है जो यह कहते है कि सब ठीकठाक है, खुश रहो तथा सुखद भविष्य हेतु अपने व्यवहार में व्यक्तिवादी बनों और वे लोग जो भय व निराशावाद का दामन थामते है, वे यह मानते है कि हम सबका सर्वनाश हो जायेगा | हमारा भविष्य यह है कि हम किस कहानी को आगे बढ़ाते है तथा हम उस पर किस प्रकार से काम करते है |

प्रश्न 71. हमारा ज्ञान निम्नलिखित में से किसका समूह है ?

(1) कुछ कहानियाँ जो जीवित रहती हैं |

(2) कुछ इस प्रकार की कहानियाँ जिन्हें हम याद करते है |

(3) कुछ महत्वपूर्ण कहानियाँ |

(4) वे सभी कहानियाँ जिन्हें हमने अपने जीवन काल में कभी-कभी सुना है |

प्रश्न 72. मानव कम स्वार्थी होते है जब –

(1) वे अकेले कार्य करते है |

(2) वे बिना स्वार्थ के कहानियाँ सुनते है |

(3) वे आनंददायक कहानियाँ सुनते है |

(4) वे बड़े समूह में कार्य करते है |

प्रश्न 73. कहानियों के आधार पर हमारा भविष्य कैसा होगा ?

(1) भविष्य बताने हेतु विरूपित की जाती है |

(2) जो बार-बार कही जाती है |

(3) हम सामूहिक रूप से विश्वास का चयन करते है |

(4) भय व तनाव फ़ैलाने के लिए विरूपित की जाती है |

प्रश्न 74. “क्रियात्मक सम्भाव्य” वे है जो –

(1) कथावाचन करते है

(2) मध्यमार्ग पर चलते हैं

(3) जो सरल जीवन जीते है

(4) जो चिंता व डर फ़ैलाने का कार्य करते है

प्रश्न 75. कथावाचक निम्न में से क्या है ?

(1) एक विज्ञान

(2) एक कला

(3) हमारे जिन में है

(4) एक तत्व जो हमें मानव बनाता है |

निम्नलिखित गद्यांश को सावधानीपूर्वक पढ़िये और 76 से 80 तक के प्रश्नों के उत्तर दीजिये –

हमारे देश के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति, संसद व विधान सभाओं का चुनाव कराने हेतु मतदाता सूचियाँ तैयार करने और निर्देशान/नियन्त्रण करने के अधिकार निर्वाचन आयोग को दिए गये हैं | निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकरण है |

भारतीय संविधान के के अनुच्छेद 324(5) के तहत विशेष प्रावधानों के जरिये निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता व कार्यपालिका के हस्तक्षेप से उसकी रक्षा सुनिश्चित की गयी है | इन प्रावधानों के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को उनके पद से केवल उन्ही परिस्थितियों में हटाया जा सकता है, जिन परिस्थितियों में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हटाये जा सकते हैं और उसकी नियुक्ति के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सेवा-शर्ते उसके कार्य के रास्ते में बाधक नही होगी |

सिविल रिट पिटीशन न. 4912/1998 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि उम्मीदवारों पर बाकी सरकारी राशि विद्युत्, जल, टेलीफोन व ट्रांसपोर्ट की बकाया राशि का भुगतान उम्मीदवार द्वारा किया जाना चाहिए तथा इससे सम्बंधित सूचना आयोग के अधीन निर्वाचन अधिकारिओं द्वारा प्रकाशित की जानी चाहिए |

प्रश्न 76. निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता का अर्थ है –

(1). संवैधानिक दर्जा होना |

(2). राजनीतिक शक्तियां धारण करना |

(3). विधायी शक्तियां धारण करना |

(4). न्यायिक शक्तियां धारण करना |

प्रश्न 77. निष्पक्ष और निर्बाध चुनाव का अर्थ है –

(1) क्षेत्रीय बातों पर ध्यान देना (2) दबाव-समूहों के लिए भूमिका (3) पारदर्शिता (4) कानून और व्यवस्था कायम रखना |

प्रश्न 78. संविधान की अनुच्छेद संख्या … के अंतर्गत निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक प्राधिकार है |

(1) 324

(2) 356

(3) 358

(4) 321

प्रश्न 79. इस उद्धरण का पाठ कुछ प्रश्नों को प्रतिबिंबित कराता है अथवा उठाता है –

(1). इससे भारतीय राजनीति के अपराधीकरण को रोकने में मदद मिलेगी |

(2).यह निष्पक्ष और निर्बाध चुनाव को सुनिश्चित करेगा |

(3). निर्वाचन आयोग की सत्ता को चुनौती नही दी जा सकती है |

(4). इससे चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी होगी |

प्रश्न 80. भारतीय संविधान के अनुच्छेद …. के अंतर्गत मुख्य चुनाव आयुक्त को उसके पद से हटाया जा सकता है |

(1) 320

(2) 324

(3) 256

(4) 125

UPSSSC PET तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

निर्देश : निम्नलिखित तालिका में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं बनाने वाली एक फैक्ट्री द्वारा टेलीविजन और एल.सी.डी. के उत्पादन का वर्ष 2010 से 2015 तक का व्यौरा प्रस्तुत किया गया है | तालिका को ध्यान से पढ़िये और प्रश्नों 81 से 85 तक के उत्तर दीजियें –

वर्ष20102011201220132014
टेलीविजन6000900013000110008000
एल.सी.डी.7000940090001000012000

प्रश्न 81. किस वर्ष में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन सबसे अधिक रहा ?

(1) 2010 (2) 2011 (3) 2012 (4) 2014

प्रश्न 82. वर्ष 2010 से 2012 तक टेलीविजन और एल.सी.डी. के उत्पादन के मध्यमानों का अंतर क्या है ?

(1) 3000 (2) 867 (3) 3015 (4) 2400

प्रश्न 83. वह कौन सा वर्ष है जिसमे टेलीविजन का उत्पादन 2014 में उत्पादित एल.सी.डी. के उत्पादन का आधा हुआ ?

(1) 2011 (2) 2010 (3) 2013 (4) 2012

प्रश्न 84. वर्ष 2012 और 2014 में एल.सी.डी. उत्पादन का उत्पादन क्या है ?

(1) 4:3 (2) 3:4 (3) 1:3 (4) 2:3

प्रश्न 85. वर्ष 2010 और 2011 में टेलीविजन उत्पादन का अनुपात क्या है ?

(1) 6:7 (2) 7:6 (3) 2:3 (4) 3:2

निर्देश : नीचे दी गयी सारणी को पढ़ें और प्रश्न 86 से 90 तक के उत्तर दीजियें |

प्रमुख बागवानी फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर में)

2005-0653721187
2006-0756751194
2007-0858782202
2008-0961792207
2009-1063792209

प्रश्न 86. निम्नलिखित में से किन दो वर्षों में कुल बागवानी के कुल क्षेत्रफल में उच्चतम वृद्धि दर को दर्ज किया गया है –

(1) 2005-06 और 2006-07

(2) 2006-07 और 2008-09

(3) 2007-08 और 2008-09

(4) 2006-07 और 2007-2008

प्रश्न 87. वर्ष 2007-2008 में कुल बागवानी के अंतर्गत क्षेत्रफल में फलों, सब्जियों और फूलों के क्षेत्र का क्या हिस्सा है ?

(1) 55% (2) 65% (3) 68% (4) 99%

प्रश्न 88. वर्ष 2005-06 से 2009-10 के दौरान क्षेत्रफल में निम्नलिखित में से किस में उच्चतम वृद्धि दर को दर्ज किया गया है ?

(1) कुल बागवानी (2) सब्जियाँ (3) फल (4) फूल

प्रश्न 89. वर्ष 2005-06 से 2009-10 तक किस बागवानी फसल के अंतर्गत क्षेत्रफल में लगभग 10% की वृद्धि दर्ज की गयी ?

(1) सब्जियाँ (2) फल (3) फूल (4)

प्रश्न 90. निम्नलिखित में से किस वर्ष फलों के क्षेत्रफल में उच्चतम वृद्धि दर दर्ज की गयी है ?

(1) 2006-07 (2) 2007-08 (3) 2008-09 (4) 2009-10

UPSSSC PET ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

निर्देश : नीचे दिए गये ग्राफ में वर्ष 2008 से 2013 के दौरान कार और बस के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं को दिखाया गया है | ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके प्रश्न 91 से 95 तक के उत्तर दीजिये |

प्रश्न 91. वर्ष 2009, 2010 और 2012 में कार द्वारा हुई दुर्घटनाओं के मध्य क्रमशः अनुपात क्या है ?

(1) 1:2:3 (2) 4:5:3 (3) 2:4:5 (4) 2:3:4

प्रश्न 92. वर्ष 2008 से 2012 तक कार से हुई सड़क दुर्घटनाओं का औसत क्या है ?

(1) 33.33% (2) 30.33% (3) 32.01% (4) 35.33%

प्रश्न 93. वर्ष 2009, 2011 तथा 2013 में सभी सड़क दुर्घटनाओं कि संख्या कितनी दर्ज की गयी है ?

(1) 1 लाख 20 हजार (2) 80 हजार (3) 1 लाख 10 हजार (4) 1 लाख 80 हजार

प्रश्न 94. वर्ष 2013, 2011 और 2008 में बस के कारण तथा कार द्वारा हुई सड़क दुर्घटनाओं का औसत अनुपात क्या है ?

(1) 2:4 (2) 1:5 (3) 5:4 (4) 5:1

प्रश्न 95. वर्ष 2008 में बस के कारण और वर्ष 2012 में कार के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं का अनुपात निम्नलिखित में से क्या है ?

(1) 3:4 (2) 1:3 (3) 2:4 (4) 2:3

निर्देश : नीचे दिए गये ग्राफ में एक इंटर कॉलेज के एक वर्ग विशेष की वार्षिक परीक्षा के परिणामों को दर्शाया गया है | इसके आधार पर प्रश्न 96 से 100 तक के उत्तर दीजियें |

प्रश्न 96. उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की प्रति क्लास के आधार पर औसत संख्या क्या है ?

(1) 75 (2) 65 (3) 70 (4) 72

प्रश्न 97. क्लास 7, 8 और 9 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों और छात्राओं की कुल संख्या का अनुपात कितना है ?

(1)20:10 (2) 20:23 (3) 18:20 (4) 19:19

प्रश्न 98. क्लास में उत्तीर्ण छात्रों की संख्या, छात्राओं की संख्या से कितने प्रतिशत कम है ?

(1) 11.25% (2) 12.25% (3) 15.20% (4) 10.25%

प्रश्न 99. किस क्लास में उत्तीर्ण करने वाले स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा है ?

(1) क्लास 10 (2) क्लास 8 (3) क्लास 7 (4) क्लास 9

प्रश्न 100. की क्लास में उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण छात्राओं की प्रति क्लास की औसत संख्या के निकटतम है ?

(1) क्लास 7 (2) क्लास 8 (3) क्लास 9 (4) क्लास 10

उत्तर (Answer) : UPSSSC Pet 2022 Practice Set Questions PDF in Hindi (MCQ)

उत्तर 01. (3) भीम बेटका

उत्तर 02. (1) ग्रांट डफ | मराठों का इतिहास जेम्स ग्रांट डफ ने लिखा है | जेम्स ग्रांट डफ को अंग्रेजी शिक्षा का जनक/पिता कहा जाता है | ग्रांट डफ एक ब्रिटिश सैनिक और इतिहासकार था |

उत्तर 03. (1) अपने नगर नियोजन हेतु

उत्तर 04. (2) राजाराम की पत्नी | महारानी ताराबाई का पूरा नाम ताराबाई भोंसले था | इनका विवाह राजाराम (छत्रपति शिवाजी के पुत्र) से हुआ था | राजाराम की मृत्यु के बाद ताराबाई ने अपने 4 वर्षीय पुत्र शिवाजी द्वितीय का राज्याभिषेक करवाकर स्वयं मराठा साम्राज्य की संरक्षिका बन गयी |

उत्तर 05 : (3) राष्ट्रकूट

उत्तर 06 : (3) बटुकेश्वर दत्त के साथ

उत्तर 07 : (1) मौलाना अबुल कलाम आजाद

उत्तर 08 : (1) बलिया

उत्तर 09 : (4) भारत छोड़ों आंदोलन

उत्तर 10 : (1) पूना समझौता

उत्तर 11. (1) अंडमान और निकोबार

उत्तर 12. (4) कर्नाटक

उत्तर 13. (2) रामगंगा नदी

उत्तर 14 : (4) 60° उ. अक्षांश

उत्तर 15. (1) न्यूयार्क

उत्तर 16. (2) निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों की विद्यमानता

उत्तर 17. (2) वित्त मंत्रालय

उत्तर 18. (4) उपभोग आंकड़ा

उत्तर 19. (1) नेपाल में अनुबंधित श्रमिकों की एक प्रणाली जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती रखती है |

उत्तर 20. (4) सम्पदा कर

उत्तर 21. (3) लोकसभा अध्यक्ष

उत्तर 22. (4) अमरीका के संविधान

उत्तर 23. (3) राज्य सभा

उत्तर 24. (4) अनुच्छेद 32

उत्तर 25. (2) महान्यायवादी

उत्तर 26. (1) मेथाइल आइसोसाइनेट

उत्तर 27. (4) विटामिन

उत्तर 28. : (1) किरेटिन

उत्तर 29. (4) विटामिन बी-12

उत्तर 30. मीथेन और कार्बनडाईआक्साइड

उत्तर 31 : (1) 2:30 [सही समय पता लगाने के लिए 12:00 में 9:30 को घटा देंगें | 12:00-9:30 = 2:30]

उत्तर 32 : (3) 160 [2000 का 2/5 = 2000‌×2/5 = 800, अब 800 का 50% = 800×50/100 = 400, अब 400 का 40% = 400×40/100 = 160]

उत्तर 33 : (3) 20 वर्ष

उत्तर 34. (1) 589

उत्तर 35 : (4) 216 घन मीटर

उत्तर 36. (1) ब्रह्मा

उत्तर 37 : (4) स्थावर

उत्तर 38 : (3) उसकी शंका का समाधान हो गया है |

उत्तर 39 : (1) क्लेश

उत्तर 40. (2) चन्द्रशेखर

उत्तर 41 : (3) 55 [Z = 26, NET = 14+5+20 = 39, इसलिए NUT = 14+21+20 = 55]

उत्तर 42 : (1) 52 [85-8=77, 77-7=70, 70-6=64, 64-5=59, 59-4=55 इसलिए 55-3=52]

उत्तर 43. (3) 34 [BL=2+12=14-2=12, DG=4+7=11-2=9, EI=5+9=14-2=12, MO=13+15=28-2=26, QS=17+19=36-2=34]

उत्तर 44. (2) XZY

उत्तर 45. (4) 15 और 63

उत्तर 46. (2) ग्रेटर नोएडा

उत्तर 47. (1) लखनऊ

उत्तर 48. (1) इलाहाबाद विश्वविद्यालय

उत्तर 49. (3) राजनीति

उत्तर 50. (2) चीन

उत्तर 51. (2) इलाहाबाद

उत्तर 52. (1) गोवा में

उत्तर 53. (4) सोनभद्र

उत्तर 54. (2) गुणवत्ता गारंटी की मोहर

उत्तर 55. (1) यूरेनियम डेटिंग

उत्तर (Ans) 56. (4) ious

उत्तर (Ans). 57 (1) Creditor

उत्तर (Ans) 58. (3) Skilled

उत्तर (Ans) : 59 (1) Polygon

उत्तर (Ans) 60. (2) receive

उत्तर 61. (2) चेल्सी FC

उत्तर 62. (3) पुर्तगाल

उत्तर 63. (1) 1 जनवरी 2021 से

उत्तर 64. (3) मेरी सहेली

उत्तर 65. (1) तिब्बत

उत्तर 66. (4) नोएड

उत्तर 67. (1) नई दिल्ली

उत्तर 68. (3) उत्तर प्रदेश

उत्तर 69. (2) मिताली राज

उत्तर 70. (1) उत्तराखंड में उत्तर

उत्तर 71. (1) कुछ कहानियाँ जो जीवित रहती हैं

उत्तर 72. (4) वे बड़े समूह में कार्य करते है |

उत्तर 73. (3) हम सामूहिक रूप से विश्वास का चयन करते है |

उत्तर 74. (2) मध्यमार्ग पर चलते हैं |

उत्तर 75. (4). एक तत्व जो हमें मानव बनाता है |

उत्तर 76. (1). संवैधानिक दर्जा होना |

उत्तर 77. (4) कानून और व्यवस्था कायम रखना |

उत्तर 78. (1) 324

उत्तर 79. (2).यह निष्पक्ष और निर्बाध चुनाव को सुनिश्चित करेगा |

उत्तर 80. (2) 324

उत्तर 81. (3) 2012

उत्तर 82. (2) 867

उत्तर 83. (2) 2010

उत्तर 84. (2) 3:4

उत्तर 85. (3) 2:3

उत्तर 86. (2). 2006-07 और 2008-09

उत्तर 87. (3) 68%

उत्तर 88. (4) फूल

उत्तर 89. (1) सब्जियाँ

उत्तर 90. (1) 2006-07

उत्तर 91. (2) 4:5:3

उत्तर 92. (1) 33.33%

उत्तर 93. (4) 1 लाख 80 हजार

उत्तर 94. (3) 5:4

उत्तर 95. (1) 3:4

उत्तर 96. : (3) 70

उत्तर 97. (2) 20:23

उत्तर 98. (4) 10.25%

उत्तर 99. (1) क्लास 10

उत्तर 100. (1) क्लास 7

इन लेखों को भी देखें – इतिहास के सभी लेख | दर्शनशास्त्र के सभी लेख | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | अर्थशास्त्र के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |