UPPSC RO ARO Medieval History Practice Set in Hindi

UPPSC RO ARO Medieval History Practice Set in Hindi

UPPSC RO ARO Medieval History Practice Set in Hindi : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग और इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (RO/ARO Exam) से सम्बन्धित इस लेख में ‘भारत का मध्यकालीन इतिहास’ ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर के रूप में प्रस्तुत किया गया है | यह लेख में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए अतिउपयोगी है |

उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा (UP/UK RO/ARO Prelims & Mains Exams) से सम्बन्धित यह लेख अन्य परीक्षाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी है |

विद्यादूत में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा से सम्बन्धित अन्य लेख भी उपलब्ध है, जिन्हें आप नीचे देख सकते है –

UPPSC RO/ARO Study Material in Hindi
UPPSC RO/ARO General Hindi Practice Set
UPPSC RO/ARO Ancient History Practice Set
RO/ARO Special Category

UPPSC RO ARO Medieval History Practice Set in Hindi

Uttar Pradesh Lok Seva Aayog Samiksha Adhikari Madhykalin Etihas Practice Set –

प्रश्न 01. शाहजहाँ ने किसे ‘शाह बुलंद इकबाल’ की पदवी प्रदान की थी ?

(a) दारा शिकोह (b) औरंगजेब (c) शूजा (d) मुराद

उत्तर : सभी उत्तर एकसाथ अंत में दिए गये है |

प्रश्न 02. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने गढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद की दीवारों पर अपने शिलालेख में स्वयं को ‘खलीफा का सहायक’ कहा है ?

(a) अलाउद्दीन खिलजी (b) बलबन (c) जलालुद्दीन खिलजी (d) कैकुबाद

प्रश्न 03. तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध सम्बन्धित है –

(a) सर जॉन शोर से (b) लार्ड वेलेजली से (c) लार्ड हेस्टिंग्स से (d) लार्ड कार्नवालिस से

प्रश्न 04. शाहनामा का लेखक, फ़रिश्ता किसके दरबार से सम्बन्धित था ?

(a) मोहम्मद गोरी (b) सुबुक्तगीन (c) महमूद गजनवी (d) अलप्तगीन

प्रश्न 05. औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था ?

(a) जीजाबाई (b) ताराबाई (c) राजाराम के (d) शम्भूजी के

प्रश्न 06. बेरोजगारों के सहायतार्थ, दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किसने ‘रोजगार कार्यालय’ की स्थापना की थी ?

(a) बलबन ने (b) इल्तुतमिश ने (c) कुतुबुद्दीन ऐबक ने (d) फिरोजशाह तुगलक ने

प्रश्न 07. मध्यकालीन भारत के मुगल शासक वस्तुतः थे –

(a) फारसी (b) चगताई तुर्क (c) अफगान (d) मंगोल

प्रश्न 08. किस मुगल बादशाह ने बलबन द्वारा प्रारम्भ किया गया, दरबारी रिवाज ‘सिजदा’ समाप्त कर दिया था ?

(a) बाबर (b) हुमायूँ (c) अकबर (d) शाहजहाँ

प्रश्न 09. आगरा नगर की स्थापना किसने की थी ?

(a) इब्राहिम लोदी (b) बहलोल लोदी (c) सिकन्दर लोदी (d) फिरोजशाह तुगलक

प्रश्न 10. अब्दुर रज्जाक किसके शासनकाल में विजयनगर आया था ?

(a) देवराय प्रथम (b) देवराय द्वितीय (c) कृष्णदेवराय (d) बुक्का प्रथम

विद्यादूत की इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें –

UPRO/ARO SPECIALUPHESC SPECIAL
UPSC SPECIALPREVIOUS SOLVED PAPERS
UPSSSC SPECIALALL ABOUT INDIA
UP PGT/TGT SPECIALMODEL PAPERS
UGC NET SPECIALSYLLABUS

प्रश्न 11. एक डच पर्यटक, जिसने जहांगीर के शासनकाल का मूल्यवान विवरण दिया है, कौन था ?

(a) फ्रांसिस्को पेलसर्ट (b) निकोलाओ मनूची (c) हॉकिन्स (d) पेंटर मुंडी

प्रश्न 12. मुगल चित्रकला की आधारशिला किसने रखी थी ?

(a) बाबर ने (b) हुमायूँ ने (c) अकबर ने (d) जहांगीर

प्रश्न 13. अलबरूनी भारत कब आया था ?

(a) नवीं शताब्दी में (b) दसवी शताब्दी में (c) ग्यारहवीं शताब्दी में (d) बारहवी शताब्दी में

प्रश्न 14. निम्नलिखित सुल्तानों में से किसे अन्न के ऊपर कर समाप्त करने के लिए जाना जाता था |

(a) अलाउद्दीन खिलजी (b) फिरोज तुगलक (c) गयासुद्दीन तुगलक (d) सिकन्दर लोदी

प्रश्न 15. भक्ति आन्दोलन में निम्नलिखित नायकों में से कौन इस्लाम से प्रभावित था ?

(a) चैतन्य (b) वल्लभाचार्य (c) मीराबाई (d) नामदेव

प्रश्न 16. राणा सांगा ने किस युद्ध में बाबर के विरुद्ध युद्ध किया था ?

(a) पानीपत का प्रथम युद्ध (b) खानवा का युद्ध (c) चंदेरी का युद्ध (d) घाघरा का युद्ध

प्रश्न 17. शिवाजी ने पुरन्दर की संधि (1665) निम्नलिखित में से किस मुगल सेनानायक के साथ हस्ताक्षरित की थी ?

(a) जय सिंह (b) जसवंत सिंह (c) दिलेर खां (d) शाइस्ता खां

प्रश्न 18. अमीर खुसरों का जन्म खान हुआ था ?

(a) आगरा में (b) कानपूर में (c) एटा में (d) इटावा में

प्रश्न 19. जौनपुर नगर किस सुल्तान की स्मृति में स्थापित किया गया था ?

(a) मुहम्मद बिन तुगलक (b) गयासुद्दीन तुगलक (c) अलाउद्दीन खिलजी (d) कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किसने कुतुबमीनार के निर्माण में योगदान नही दिया था ?

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक (b) इल्तुतमिश (c) बलबन (d) फिरोजशाह तुगलक

प्रश्न 21. शुद्ध अद्वैतवाद का प्रतिपादन किसने किया था ?

(a) शंकराचार्य (b) मध्वाचार्य (c) वल्लभाचार्य (d) रामानुजाचार्य

प्रश्न 22. निम्नलिखित सूफियों में से किसने कृष्ण को औलिया के रूप में माना था ?

(a) शाह मोहम्मद गौस (b) शाह वलीउल्लाह (c) शाह अब्दुल अजीज (d) ख्वाजा मीर दर्द

प्रश्न 23. निम्नलिखित सूफीवाद के सिलसिलों में कौन संगीत के विरुद्ध था ?

(a) चिश्तिया (b) कादिरिया (c) सुहरावार्दिया (d) नक्शबंदिया

प्रश्न 24. महाभारत के फारसी अनुवाद का शीर्षक है –

(a) अनवारे सुहेली (b) राज्मनामा (c) अयार दानिश (d) हश्त बहिश्त

प्रश्न 25. दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने कराया था ?

(a) औरंगजेब (b) शाहजहाँ (c) अकबर (d) जहांगीर

प्रश्न 26. सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना किसने की थी ?

(a) इल्तुतमिश ने (b) बलबन ने (c) फिरोजशाह तुगलक ने (d) अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न 27. प्रसिद्ध विजयनगर शासक कृष्णदेवराय के अधीन किस साहित्य का स्वर्णयुग था ?

(a) संस्कृत (b) तेलुगु (c) तमिल (d) मलयालम

प्रश्न 28. किस सिख गुरु को अकबर ने 500 बीघा जमीन दी थी ?

(a) अर्जुनदेव (b) हर राय (c) तेगबहादुर (d) रामदास

प्रश्न 29. निम्नलिखित में से किस शासक ने सर्वप्रथम जजिया कर समाप्त किया था ?

(a) अकबर (b) जैन उल-अबीदीन (c) मुहम्मद बिन तुगलक (d) शाह हुसैन शर्की

प्रश्न 30. दिल्ली के किस सुल्तान ने दरबार में सिजदा और पैबोस प्रथा शुरू की थी ?

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक (b) इल्तुतमिश (c) बलबन (d) फिरोजशाह तुगलक

ये भी देखें – इतिहास के सभी लेख | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | दर्शनशास्त्र के सभी लेख | संविधान के सभी लेख | भूगोल के सभी लेख | अर्थव्यवस्था के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख

UPPSC RO ARO Medieval History Practice Set in Hindi | Answers

उत्तर 01. (a) दारा शिकोह | शाहजहाँ ने दारा शिकोह को ‘शाह बुलंद इकबाल’ की पदवी प्रदान की थी |

उत्तर 02. (b) बलबन | बलबन ने गढ़मुक्तेश्वर की मस्जिद की दीवारों पर अपने शिलालेख में स्वयं को ‘खलीफा का सहायक’ कहा है |

उत्तर 03. (c) लार्ड हेस्टिंग्स से | लार्ड हेस्टिंग्स तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध सम्बन्धित है |

उत्तर 04. (c) महमूद गजनवी | शाहनामा का लेखक, फ़रिश्ता महमूद गजनवी के दरबार से सम्बन्धित था |

उत्तर 05. (b) ताराबाई | औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व ताराबाई के हाथों में था |

उत्तर 06. (d) फिरोजशाह तुगलक ने | बेरोजगारों के सहायतार्थ, फिरोजशाह तुगलक ने ‘रोजगार कार्यालय’ की स्थापना की थी |

उत्तर 07. (b) चगताई तुर्क | मध्यकालीन भारत के मुगल शासक वस्तुतः चगताई तुर्क थे |

उत्तर 08. (d) शाहजहाँ | मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बलबन द्वारा प्रारम्भ किया गया, दरबारी रिवाज ‘सिजदा’ समाप्त कर दिया था |

उत्तर 09. (c) सिकन्दर लोदी |आगरा शहर की स्थापना सिकन्दर लोदी ने की थी |

उत्तर 10. (b) देवराय द्वितीय | अब्दुर रज्जाक देवराय द्वितीय के शासनकाल में विजयनगर आया था |

उत्तर 11. (a) फ्रांसिस्को पेलसर्ट | डच पर्यटक फ्रांसिस्को पेलसर्ट ने मुगल बादशाह जहांगीर के शासनकाल की महत्वपूर्ण विवरण दिया है |

उत्तर 12. (b) हुमायूँ ने | मुगल चित्रकला की नीव मुगल बादशाह हुमायूँ ने रखी थी |

उत्तर 13. (c) ग्यारहवीं शताब्दी में | अलबरूनी ग्यारहवीं शताब्दी में महमूद गजनवी के आक्रमण के समय भारत आया था |

उत्तर 14. (d) सिकन्दर लोदी | सिकन्दर लोगी में अन्न पर कर (टैक्स) को समाप्त कर दिया था |

उत्तर 15. (d) नामदेव | नामदेव इस्लाम से प्रभावित थे |

उत्तर 16. (b) खानवा का युद्ध | खानवा का युद्ध वर्ष 1527 में राणा सांगा और बाबर के बीच हुआ था |

उत्तर 17. (a) जय सिंह | मुगल सेनानायक जयसिंह ने शिवाजी को पराजित कर वर्ष 1665 में पुरन्दर की संधि करने के लिए विवश किया

था |

उत्तर 18. (c) एटा में | अमीर खुसरों का जन्म एटा (उत्तर प्रदेश) में हुआ था |

उत्तर 19. (a) मुहम्मद बिन तुगलक | फिरोजशाह तुगलक ने मुहम्मद बिन तुगलक की स्मृति में जौनपुर नगर की स्थापना की थी |

उत्तर 20. (c) बलबन | कुतुबमीनार का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू किया था और इल्तुतमिश में उसे पूरा करवाया था | फिरोजशाह

तुगलक के समय बिजली गिरने से यह क्षतिग्रस्त हो गयी थी तब फिरोजशाह ने इसकी मरम्मत करवाकर इसमे पांचवी मंजिल बनवाई थी |

उत्तर 21. (c) वल्लभाचार्य | शुद्धाद्वैतवाद का प्रतिपादन वल्लभाचार्य ने किया था |

उत्तर 22. (a) शाह मोहम्मद गौस | शाह मोहम्मद गौस ने कृष्ण को औलिया के रूप में माना था |

उत्तर 23. (d) नक्शबंदिया | नक्शबंदिया सिलसिला संगीत के विरुद्ध था |

उत्तर 24. (b) राज्मनामा | महाभारत का फारसी अनुवाद राज्मनामा था |

उत्तर 25. (a) औरंगजेब | दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने कराया था |

उत्तर 26. (c) फिरोजशाह तुगलक ने | सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग की स्थापना फिरोजशाह तुगलक की थी |

उत्तर 27. (b) तेलुगु | विजयनगर शासक कृष्णदेवराय के अधीन तेलगु साहित्य का स्वर्णयुग था |

उत्तर 28. (d) रामदास | सिख गुरु रामदास को अकबर ने 500 बीघा जमीन दी थी |

उत्तर 29. (b) जैन उल-अबीदीन | कश्मीर का शासक जैन उल-अबीदीन ने सर्वप्रथम जजिया कर समाप्त किया था |

उत्तर 30. (c) बलबन | दिल्ली के सुल्तान बलबन ने अपने दरबार में सिजदा व पैबोस प्रथा आरम्भ किया था |