UPPSC RO ARO Ancient History Practice Set & Model Paper PDF Download

UPPSC RO ARO Ancient History Practice Set

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी परीक्षा से सम्बन्धित यह लेख “UPPSC RO ARO Ancient History Practice Set & Model Paper PDF Download” प्रारम्भिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के लिए सामान रूप से उपयोगी है | विद्यादूत के आरओ/एआरओ केटेगरी के अंतर्गत इस लेख में प्राचीन भारत से सम्बन्धित अतिमहत्वपूर्ण सामग्री ऑब्जेक्टिव प्रैक्टिस सेट के रूप में प्रस्तुत की गयी है |

इस प्रैक्टिस सेट को हल करके अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (UP/UK Review Officer/Assistant Review Officer) की तैयारी बेहतर रूप से कर सकते है |

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा व अन्य परीक्षाओं तैयारी के लिए आप विद्यादूत की निम्न पॉपुलर केटेगरी को भी देख सकते है –

  1. UP RO/ARO SPECIAL
  2. UPSSSC SPECIAL
  3. UPSC/UPPSC SPECIAL
  4. UP PGT/TGT SPECIAL
  5. UGC NET SPECIAL
  6. UPHESC SPECIAL
  7. UPTET/CTET SPECIAL
  8. PREVIOUS SOLVED PAPERS

UPPSC RO ARO Ancient History Practice Set & Model Paper PDF Download

यह प्रैक्टिस सेट उत्तर प्रदेश समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी, उत्तराखण्ड समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी, हाईकोर्ट समीक्षा/सहायक समीक्षा अधिकारी और अन्य परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है |

नोट – सभी प्रश्नों के उत्तर एकसाथ अंत में दिए गये है |

प्रश्न 01. एलोरा के कैलाश मन्दिर का निर्माण किसने करवाया था ?

(a) राष्ट्रकूटों ने (b) गंग शासकों ने (c) वातापी के चालुक्यों ने (d) गुप्तों ने

उत्तर. सभी प्रश्नों के उत्तर एकसाथ अंत में दिए गये है |

प्रश्न 02. सारनाथ की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा किस काल की है ?

(a) कुषाण काल (b) वर्द्धन काल (c) गुप्त काल (d) राजपूत काल

प्रश्न 03. राजा नन्द का उल्लेख करने वाला अभिलेखीय प्रमाण निम्न में कौन सा है ?

(a) खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख

(b) रुमिनदेई स्तम्भ अभिलेख

(c) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

(d) धनदेव का अयोध्या अभिलेख

प्रश्न 04. विष्णु के किस अवतार को सागर से पृथ्वी का उद्धार करते हुए अंकित किया जाता है ?

(a) कच्छप (b) वाराह (c) मत्स्य (d) नृसिंह

प्रश्न 05. ऋग्वेद में अघन्या का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?

(a) बकरी के लिए

(b) गाय के लिए

(c) हाथी के लिए

(d) घोड़े के लिए

प्रश्न 06. निम्नलिखित में से ‘मत्त विलास प्रहसन’ का लेखक कौन है ?

(a) गौतमीपुत्र शातकर्णी (b) महाक्षत्रप रुद्रदामन (c) महेंद्र वर्मन (d) पुलकेशिन द्वितीय

प्रश्न 07. निम्नलिखित में से कौन एक तमिल देश के संगम युग का राजवंश नही था ?

(a) चेर (b) पल्लव (c) चोल (d) पाण्ड्य

प्रश्न 08. निम्नलिखित में से कौन तमिल रामायणम् या रामावतारम का लेखक था ?

(a) कम्बन (b) नन्नय (c) कुट्टन (d) टिक्कण

प्रश्न 09. प्रथम बौद्ध परिषद् का संचालन किसकी अध्यक्षता में हुआ था ?

(a) आनन्द (b) मोग्गलिपुत्त तिस्स (c) महाकस्सप (d) उपालि

प्रश्न 10. गुजरात चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में शामिल था, यह प्रमाणित होता है –

(a) ग्रीक विवरणों से

(b) रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से

(c) जैन परम्परा से

(d) अशोक के स्तम्भलेख से

ये भी देखें –

UP RO ARO Study Material
UP RO ARO General Hindi Practice Set
UP RO ARO Medieval History Practice Set

प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन एक अशोक का अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ है ?

(a) रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख

(b) बसाढ़ स्तम्भ अभिलेख

(c) निगानी सागर स्तम्भ अभिलेख

(d) रामपुरवा स्तम्भ अभिलेख

प्रश्न 12. भागवत सम्प्रदाय में भक्ति के रूपों की संख्या कितनी है ?

(a) 6 (b) 7 (c) 8 (d) 9

प्रश्न 13. किस धर्म को राष्ट्रकूटों का संरक्षण प्राप्त था ?

(a) बौद्ध धर्म (b) शैव धर्म (c) जैन धर्म (d) शाक्त धर्म

प्रश्न 14. ‘शक-विजेता’ किसे कहा जाता है ?

(a) चन्द्रगुप्त प्रथम (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय (c) समुद्रगुप्त (d) कुमार गुप्त

प्रश्न 15. हड्डी से निर्मित आभूषण भारत में मध्य पाषण काल के सन्दर्भ में प्राप्त हुए है –

(a) सराय नाहर राय से (b) महदहा से (c) लेखहिया से (d) इनमे से कोई नही

प्रश्न 16. वैदिक कर्मकाण्ड में ‘होता’ का सम्बन्ध किस वेद से है ?

(a) ऋग्वेद (b) सामवेद (c) यजुर्वेद (d) अथर्ववेद

प्रश्न 17. चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई थी ?

(a) कनिष्क के (b) अशोक के (c) अजातशत्रु के (d) कालाशोक से

प्रश्न 18. उस वीर भारतीय राजा का नाम बताइये जिसे सिकन्दर ने झेलम के तट पर पराजित किया था ?

(a) आम्भि (b) पुरु (पोरस) (c) चन्द्रगुप्त मौर्या (d) महापद्म नन्द

प्रश्न 19. शक संवत् कब प्रारम्भ हुआ था ?

(a) 78 ई. (b) 58 ई.पू. (c) 120 ई. (d) 320 ई.

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किस स्रोत में उल्लिखित है कि प्राचीन भारत में दासता नही थी ?

(a) अर्थशास्त्र (b) मुद्राराक्षस (c) मेगस्थनीज की इंडिका (d) वायुपुराण

प्रश्न 21. निम्नलिखित तमिल ग्रन्थों में किसे ‘लघुवेद’ संज्ञा दी गयी है ?

(a) नन्दिकलम्बकम (b) पेरियापुराणम (c) कलिंगपुत्तपर्णी (d) कुराल

प्रश्न 22. चोल शासकों के शासनकाल में निम्नलिखित में से कौन सा वारियम उद्यान प्रशासन का कार्य देखता था ?

(a) पान वारियम (b) एरि वारियम (c) टोट्ट वारियम (d) इनमे से कोई नही

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसने काल्पनिक वैज्ञानिक उपकरणों पर पुस्तक लिखी है ?

(a) भोज (b) चन्द्रवर्मन (c) गोविन्दराज (d) महीपाल

प्रश्न 24. हाथी दांत का पैमाना किस हड़प्पा स्थल से प्राप्त हुआ है ?

(a) कालीबंगा (b) धौलावीरा (c) लोथल (d) बनवाणी

प्रश्न 25. चम्पा किस महाजनपद की राजधानी थी ?

(a) मगध (b) कोशल (c) वज्जि (d) अंग

प्रश्न 26. गोपथ ब्राह्मण का सम्बन्ध किस वेद से है ?

(a) यजुर्वेद (b) ऋग्वेद (c) सामवेद (d) अथर्ववेद

प्रश्न 27. ‘नयनार’ कौन थें ?

(a) वैष्णव धर्मानुयायी (b) शाक्त (c) शैव धर्मानुयायी (d) सूर्योपासक

प्रश्न 28. वल्लभी विश्वविद्यालय कहा स्थित था ?

(a) बिहार में (b) बंगाल में (c) उत्तर प्रदेश (d) गुजरात में

प्रश्न 29. हीनयान अवस्था का विशालतम और सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह स्थित है –

(a) पीतलखोरा में (b) कार्ले में (c) जुन्नार में (d) बेडसा में

प्रश्न 30. सप्तपर्णी गुफा स्थित है –

(a) साँची में (b) राजगृह में (c) नालंदा में (d) पावापुरी में

प्रश्न 31. द्वारसमुद्र किस राजवंश की राजधानी थी ?

(a) गंग (b) होयसल (c) काकतीय (d) कदम्ब

प्रश्न 32. महाभारत मूलतः किस रूप में जानी जाती थी ?

(a) वृहत्कथा (b) ब्राह्मण (c) वृहत्संहिता (d) जयसंहिता

प्रश्न 33. किस अभिलेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित किया था ?

(a) भीतरी स्तम्भ लेख (b) इलाहाबाद स्तम्भ लेख (c) मंदसौर अभिलेख (d) उदयगिरि अभिलेख

प्रश्न 34. अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद किस उपनिषद् में होता है ?

(a) वृहदारण्यक उपनिषद् में

(b) छान्दोग्योपनिषद् में

(c) केन उपनिषद् में

(d) कठोपनिषद् में

प्रश्न 35. ईसा की प्रारम्भिक शताब्दियों में भारत और रोम के बीच तेज व्यापारिक सम्बन्धों की सूचना किस पुरास्थल की खुदाईयों से प्राप्त हुई है ?

(a) मदुरै (b) ताम्रलिप्ति (c) अरिकामेडू (d) तोंडी

प्रश्न 36. गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना किसने की थी ?

(a) नागभट्ट ने (b) वत्सराज ने (c) हर्षवर्धन ने (d) मिहिरभोज ने

प्रश्न 37. गौतम बुद्ध के समय का प्रसीद्ध वैद्य जीवक किसके दरबार से सम्बन्धित था ?

(a) बिम्बिसार (b) चंड प्रद्योत (c) प्रसेनजित (d) उदयन

प्रश्न 38. टालेमी फिलाडेल्फस, जिसके साथ अशोक के राजनय सम्बन्ध थें, कहाँ का शासक था ?

(a) साइरीन (b) मिस्र (c) मकदूनिया (d) सीरिया

प्रश्न 39. निम्नलिखित राजाओं में से किसका जैन धर्म के प्रति भारी झुकाव था ?

(a) दशरथ (b) खारवेल (c) बृहद्रथ (d) हुविष्क

प्रश्न 40. मीनाक्षी मन्दिर कहाँ अवस्थित है ?

(a) चेन्नई (b) कोलकाता (c) मदुरई (d) महाबलीपुरम

UPPSC RO ARO Ancient History Practice Set Answer

उत्तर 01. (a) राष्ट्रकूटों ने | एलोरा के कैलाश मन्दिर का निर्माण राष्ट्रकूटों ने करवाया था |

उत्तर 02. (c) गुप्त काल | सारनाथ की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा गुप्त काल की है |

उत्तर 03. (a) खारवेल का हाथी गुम्फा अभिलेख | राजा नन्द का उल्लेख करने वाला अभिलेखीय प्रमाण खारवेल का हाथीगुम्फा अभिलेख है |

उत्तर 04. (b) वाराह | विष्णु के वाराह अवतार को सागर से पृथ्वी का उद्धार करते हुए अंकित किया जाता है |

उत्तर 05. (b) गाय के लिए | ऋग्वेद में अघन्या शब्द का प्रयोग गाय के लिए हुआ है |

उत्तर 06. (c) महेंद्र वर्मन | ‘मत्त विलास प्रहसन’ का लेखक महेंद्र वर्मन है |

उत्तर 07. (b) पल्लव | चोल, चेर और पाण्ड्य संगम युग के राजवंश है |

उत्तर 08. (a) कम्बन | कम्बन तमिल रामायणम् या रामावतारम का लेखक था |

उत्तर 09. (c) महाकस्सप | प्रथम बौद्ध परिषद् का संचालन महाकस्सप अध्यक्षता में हुआ था |

उत्तर 10. (b) रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से | रुद्रदामन के जूनागढ़ शिला अभिलेख से पता चलता है कि गुजरात चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य में शामिल था |

उत्तर 11. (a) रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख | अशोक का रुम्मिनदेई स्तम्भ अभिलेख इस परम्परा की पुष्टि करता है कि गौतम बुद्ध का जन्म लुम्बिनी में हुआ है |

उत्तर 12. (d) 9 | भागवत सम्प्रदाय में भक्ति के रूपों की संख्या 9 है |

उत्तर 13. (c) जैन धर्म | राष्ट्रकूटों ने जैन धर्म को संरक्षण प्रदान किया था |

उत्तर 14. (b) चन्द्रगुप्त द्वितीय

उत्तर 15. (b) महदहा से | मध्यकालीन पाषणकालीन स्थल महदहा से हड्डी से बने आभूषण प्राप्त हुए है |

उत्तर 16. (a) ऋग्वेद | वैदिक कर्मकाण्ड में ‘होता’ का सम्बन्ध ऋग्वेद से है |

उत्तर 17. (a) कनिष्क के | चतुर्थ बौद्ध संगीति कनिष्क के शासनकाल में हुई थी |

उत्तर 18. (b) पुरु (पोरस) |

उत्तर 19. (a) 78 ई. | कनिष्क ने अपने राज्याभिषेक की स्मृति में 78 ई. में शक संवत् प्रारम्भ किया था |

उत्तर 20. (c) मेगस्थनीज की इंडिका

उत्तर 21. (d) कुराल | तमिल भाषा में रचित कुराल को लघुवेद कहा जाता है |

उत्तर 22. (c) टोट्ट वारियम |

उत्तर 23. (a) भोज

उत्तर 24. (c) लोथल | हाथी दांत का पैमाना लोथल स्थल से प्राप्त हुआ है |

उत्तर 25. (d) अंग | चम्पा अंग महाजनपद की राजधानी थी |

उत्तर 26. (d) अथर्ववेद | गोपथ ब्राह्मण का सम्बन्ध अथर्ववेद से है |

उत्तर 27. (c) शैव धर्मानुयायी | नयनार शैव धर्मानुयायी थें |

उत्तर 28. (d) गुजरात | वल्लभी विश्वविद्यालय गुजरात में स्थित था |

उत्तर 29. (b) कार्ले में | हीनयान अवस्था का विशालतम और सर्वाधिक विकसित शैलकृत चैत्यगृह कार्ले (महाराष्ट्र) स्थित है |

उत्तर 30. (b) राजगृह में | प्रथम बौद्ध संगीति अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह स्थित सप्तपर्णी गुफा में सम्पन्न हुई थी |

उत्तर 31. (b) होयसल | होयसल राज्य की राजधानी द्वारसमुद्र थी | द्वारसमुद्र का वर्तमान नाम हलेबिड है, जो कर्नाटक के हासन जिले में है

|

उत्तर 32. (d) जयसंहिता | महाभारत मूलतः जयसंहिता के नाम से जानी जाती थी |

उत्तर 33. (a) भीतरी स्तम्भ लेख | भीतरी स्तम्भ लेख से ज्ञात होता है कि स्कंदगुप्त ने हूणों को पराजित किया था |

उत्तर 34. (d) कठोपनिषद् में | अध्यात्म ज्ञान के विषय में नचिकेता और यम का संवाद कठोपनिषद् में होता है |

उत्तर 35. (c) अरिकामेडू | ईसा की प्रारम्भिक शताब्दियों में भारत और रोम के बीच तेज व्यापारिक सम्बन्धों की सूचना अरिकामेडू की

खुदाईयों से प्राप्त हुई है |

उत्तर 36. (a) नागभट्ट ने | गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना नागभट्ट प्रथम ने की थी |

उत्तर 37. (a) बिम्बिसार | गौतम बुद्ध के समय का प्रसीद्ध वैद्य जीवक बिम्बिसार के दरबार से सम्बन्धित था |

उत्तर 38. (b) मिस्र | टालेमी फिलाडेल्फस मिस्र का राजा था |

उत्तर 39. (b) खारवेल | कलिंग का चेदि राजा खारवेल जैन धर्म का महान संरक्षक था |

उत्तर 40. (c) मदुरई | मीनाक्षी मन्दिर मदुरई में अवस्थित है |

ये भी देखें – इतिहास के सभी लेख | राजव्यवस्था के सभी लेख | भूगोल के सभी लेख | भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी लेख | शिक्षा शास्त्र के सभी लेख | दर्शनशास्त्र के सभी लेख | विद्यादूत होम पेज