UPSSSC PET Geography Notes PDF in Hindi

UPSSSC PET Geography Notes PDF in Hindi

इस लेख में हम UPSSSC SPECIAL के अंतर्गत UPSSSC PET Geography Notes PDF in Hindi लेख प्रस्तुत कर रहें है, जोकि पीईटी (PET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अतिमहत्वपूर्ण है |

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ ने UPSSSC PET Exam 2022 के UPSSSC Syllabus को 15 टॉपिक्स में विभाजित किया है |

जैसा की आपको पहले के लेख में बताया गया था कि पीईटी के सिलेबस के अनुसार UPSSSC PET Exam 2022 में कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी और समयावधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी | प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा | इसप्रकार पूरे प्रश्नपत्र का पूर्णांक 100 अंक का होगा |

आपको यह भी बताया जा चुका है कि यूपीएसएसएससी पीईटी की परीक्षा का प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रवृत्ति का और प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों (Multiple Choice Questions – MCQ) पर आधारित होगा |

इस लेख के पूर्व विद्यादूत में UPSSSC PET 2022 Exam से सम्बन्धित निम्नलिखित लोकप्रिय लेखो को प्रस्तुत किया जा चुका है, जिन्हें एक बार आप जरुर देखें –

  1. UPSSSC PET Practice Set PDF in Hindi
  2. UPSSSC PET General Awareness PDF in Hindi
  3. UPSSSC PET General Hindi Notes PDF in Hindi
  4. UPSSSC PET Current Affairs in PDF in Hindi

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test PET) के लिए निर्धारित 15 टॉपिक्स और उनके लिए निर्धारित प्रश्न/अंक इस प्रकार है –

टॉपिक्सप्रश्न/अंक
भारतीय इतिहास (Indian History)05
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (Indian National Movement)05
भूगोल (Geography)05
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)05
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)05
सामान्य विज्ञान (General Science)05
प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)05
सामान्य हिन्दी (General Hindi)05
सामान्य अंग्रेजी (General Hindi)05
तर्क और तर्कशक्ति (Logic and Reasoning)05
सामयिकी (Current Affairs)10
सामान्य जागरूकता (General Awareness)10
अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण 10
ग्राफ की व्याख्या और विश्लेषण10
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण10

UPSSSC PET 2022 Geography Syllabus in Hindi

उपर्युक्त 15 टॉपिक्स को जानने के बाद हम जानेंगे कि यूपीएसएसएससी पीईटी भूगोल (UPSSSC PET Geograpgy) टॉपिक के अंतर्गत किन भागो से 05 प्रश्न/अंक तैयार किये जायेंगें |

UPSSSC PET Geography Syllabus के अनुसार निम्नलिखित भागों से 5 प्रश्न/अंक आयेंगें –

  1. भारत और विश्व का भौतिक भूगोल
    1. नदियां और नदियों की घाटी
    2. भूजल संसाधन
    3. पर्वत, पहाड़ियां और हिमनद
    4. मरुस्थल तथा शुष्क क्षेत्र
    5. वन
    6. खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
  2. भारत और विश्व का राजनैतिक भूगोल
  3. जलवायु और मौसम
  4. टाइम जोन
  5. जनसांख्यिकीय परिवर्तन और प्रवास

इस प्रकार हम देखते है कि उपर्युक्त 05 भागों से 05 प्रश्न आयेंगें | अतः यह बहुत जरुरी है कि यूपीएसएसएससी पीईटी भूगोल के 05 प्रश्नों के सही उत्तरों के लिए उपर्युक्त 05 खण्डों पर एकसमान पूरा फोकस किया जायें |

विद्यादूत के UPSSSC PET 2022 Geography Notes PDF in Hindi लेख में UPSSSC PET Geography Notes को अतिमहत्वपूर्ण Questions-Answers (MCQ) के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे अभ्यर्थी बहुत ही कम समय में भूगोल के उपर्युक्त सिलेबस को पूरी तरह से हल कर सकें |

UPSSSC PET 2022 Geography Notes PDF in Hindi : Multiple Choice Questions

प्रश्न 01. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य चीन की सीमा पर अवस्थित नही है ?

(1) जम्मू-कश्मीर (2) हिमाचल प्रदेश (3) उत्तराखंड (4) राजस्थान

प्रश्न 02. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य पाकिस्तान की सीमा पर अवस्थित नही है ?

(1) गुजरात (2) राजस्थान (3) पंजाब (4) उत्तराखण्ड

प्रश्न 03. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य बांग्लादेश की सीमा पर अवस्थित नही है ?

(1) पश्चिम बंगाल (2) सिक्किम (3) असम (4) मेघालय

प्रश्न 04. निम्नलिखित में से किस नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया है ?

(1) गंगा नदी (2) सिन्धु नदी (3) यमुना नदी (4) रामगंगा नदी

प्रश्न 05. निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम नेपाल से है ?

(1) गण्डक (2) सिन्धु (3) झेलम (4) चम्बल

प्रश्न 06. निम्नलिखित में से किस नदी के किनारे उज्जैन का विख्यात महाकालेश्वर मन्दिर स्थित है, जहाँ हर 12वें वर्ष कुम्भ मेले का आयोजन होता है ?

(1) इंद्रावती (2) घग्घर (3) क्षिप्रा (4) कृष्णा

प्रश्न 07. निम्नलिखित में से किस नदी को दक्षिण गंगा भी कहा जाता है ?

(1) गोदावरी (2) कृष्णा (3) तुंगभद्रा (4) पेन्नार

प्रश्न 08. निम्नलिखित में कौन सी झील ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील है ?

(1) सांभर झील (2) लोनार झील (3) चिल्का झील (4) वूलर झील

प्रश्न 09. निम्नलिखित में से कौन सी झील वायु द्वारा निर्मित झील है ?

(1) सांभर झील (2) लोनार झील (3) चिल्का झील (4) वूलर झील

प्रश्न 10. सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान मासिनराम और चेरापूंजी निम्नलिखित में से किस राज्य में है ?

(1) मणिपुर (2) केरल (3) सिक्किम (4) मेघालय

प्रश्न 11. मानचित्र पर अंकित रेखाओं में आइसोबाथ क्या है ?

(1) समदाब वाले स्थानों को मिलाकर खींची जाने वाली रेखा

(2) तूफान के एक साथ आने वाले स्थानों की सूचक रेखा

(3) समुद्र के अंदर समान गहराई वाले स्थानों को मिलाकर खींची जाने वाली रेखा

(4) चुंबकीय झुकाव की समान स्थिति दर्शाने वाली रेखा

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मानी जाती है ?

(1) जलोढ़ मिट्टी (2) काली मिट्टी (3) लाल मिट्टी (4) लैटराइट मिट्टी

प्रश्न 13. निम्न में से किस मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार केरल राज्य में पाया जाता है ?

(1) जलोढ़ मिट्टी (2) काली मिट्टी (3) लाल मिट्टी (4) लैटराइट मिट्टी

प्रश्न 14. मौसम-मानचित्र पर पवन की समान गति वाले स्थानों को मिलाकर खींची गयी रेखा क्या कहलाती है ?

(1) आइसोटैक (2) आइसोथर्म (3) आइसोपैक (4) आइसोफाइट

प्रश्न 15. मानचित्र पर अंकित रेखाओं में समान तापमान वाले क्षेत्रों को दर्शाने वाली रेखा को क्या कहा जाता है ?

(1) आइसोटैक (2) आइसोथर्म (3) आइसोपैक (4) आइसोफाइट

प्रश्न 16. निम्नलिखित में से भौतिक विज्ञान की किस शाखा के अंतर्गत भूकम्पों का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है ?

(1) ओरोग्राफी (2) कोस्मोग्राफी (3) सिस्मोग्राफ (4) जियोलॉजी

प्रश्न 17. निम्नलिखित में से कौन विश्व मानचित्र का प्रथम निर्माणकर्ता है ?

(1) स्ट्रैबो (2) अनेग्जीमेण्डर (3) हेरोडोटस (4) डेविस

प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन भूगोल का पिता कहलाता है ?

(1) हेरोडोटस (2) अरस्तू (3) थेल्स (4) हिकैटियस

प्रश्न 19. निम्नलिखित में से कौन आंतरिक ग्रह नही है ?

(1) शुक्र (2) बृहस्पति (3) मंगल (4) बुध

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह (Twin Planet) कहलाता है ?

(1) बुध (2) मंगल (3) शुक्र (4) बृहस्पति

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह मास्टर ऑफ़ गॉड्स कहलाता है ?

(1) बुध (2) मंगल (3) शुक्र (4) बृहस्पति

प्रश्न 22. निम्नलिखित में से किस ग्रह का उपग्रह टाइटन है ?

(1) शुक्र (2) बृहस्पति (3) शनि (4) बुध

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से कौन सा डायनासोर का काल था ?

(1) जुरैसिक (2) सेनोजोइक (3) (4) उत्तर 23. (1) जुरैसिक (Jurassic)

प्रश्न 24. निम्नलिखित में से कौन विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है ?

(1) कैस्पियन सागर (2) बैकाल झील (3) विक्टोरिया झील (4) डल झील

प्रश्न 25. निम्नलिखित से कौन एक झील नही है ?

(1) कैस्पियन सागर (2) अरल सागर (3) यूराल (4) टिटिकाका

प्रश्न 26. विश्व की सबसे गहरी झील कौन सी है ?

(1) बैकाल झील (2) सुपीरियर झील (3) टिटिकाका झील (4) विक्टोरिया झील

प्रश्न 27. बेतवा नदी मिलती है –

(1) सरस्वती नदी (2) गंगा नदी (3) ब्रह्मपुत्र नदी (4) यमुना नदी से

प्रश्न 28. अरावली श्रेणियाँ निम्न में से किस राज्य में स्थित है ?

(1) ओडिशा (2) राजस्थान (3) हिमाचल प्रदेश (4) आंध्रप्रदेश

प्रश्न 29. जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर-प्रदेश के किस जिले में साक्षरता-दर उच्चतम है ?

(1) कानपुर (2) गौतम बुद्ध नगर (3) इलाहाबाद (4) लखनऊ

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर बद्रीनाथ का विख्यात मन्दिर स्थित है ?

(1) मंदाकिनी (2) भागीरथी (3) गंगा (4) अलकनंदा

प्रश्न 31. निम्न में से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बनाता है ?

(1) बांग्लादेश (2) चीन (3) पाकिस्तान (4) नेपाल

प्रश्न 32. निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर गोरखपुर स्थित है ?

(1) सरयू (2) घाघरा (3) राप्ती (4) गण्डक

प्रश्न 33. कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सन्दर्भ ने वनों का उच्चतम प्रतिशत निम्न में से किस राज्य में मिलता है ?

(1) मिजोरम (2) त्रिपुरा (3) अरुणाचल प्रदेश (4) नागालैंड

प्रश्न 34. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत का सर्वाधिक कॉफ़ी उत्पादक राज्य रहा है ?

(1) कर्नाटक (2) महाराष्ट्र (3) तमिलनाडु (4) केरल

प्रश्न 35. ओजोन परत अवस्थिति है ?

(1) मध्य मंडल में (2) आयन मंडल में (3) क्षोभ मंडल में (4) समताप मंडल में

UPSSSC PET 2022 Geography Notes PDF in Hindi : Answers

उत्तर 01. (4) राजस्थान | चीन की सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य है – 1. जम्मू-कश्मीर, 2. हिमाचल प्रदेश, 3. उत्तराखंड, 4. सिक्किम, 5. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर 02. (4) उत्तराखण्ड | पाकिस्तान की सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य है – 1. गुजरात, 2. राजस्थान, 3. पंजाब, 4. जम्मू-कश्मीर

उत्तर 03. (2) सिक्किम | बांग्लादेश की सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य है – 1. पश्चिम बंगाल, 2. असम, 3. मेघालय, 4. त्रिपुरा

उत्तर 04. (1) गंगा नदी | भारत सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया है | गंगा नदी के पौराणिक व धार्मिक महत्व को देखते हुए इसे भारत सरकार ने राष्ट्रीय नदी घोषित किया है |

उत्तर 05. (1) गण्डक | गण्डक (नेपाल में शालिग्रामी और मैदान भाग में नारायणी) का उद्गम नेपाल से है | इसका संगम/मुहाना पटना के समीप गंगा नदी है | गण्डक नदी की सहायक नदियाँ काली गण्डक और त्रिशुली गंगा है | इसमे मिलने वाले गोल पत्थर शालिग्राम कहे जाते है |

उत्तर 06. (3) क्षिप्रा | क्षिप्रा नदी का उद्गम इंदौर जिले की काकरी बरडी नामक पहाड़ी है | इसका संगम/मुहाना चम्बल नदी है |

उत्तर 07. (1) गोदावरी | गोदावरी नदी को बृद्धगंगा और दक्षिण गंगा भी कहा जाता है |

उत्तर 08 : (2) लोनार झील | महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की लोनार झील ज्वालामुखी क्रिया से निर्मित झील है |

उत्तर 09. (1) सांभर झील | राजस्थान की सांभर झील, डीडवाना झील, पंचभ्रदा झील, लूनकरनसर झील आदि वायु द्वारा निर्मित झीलें है |

उत्तर 10. (4) मेघालय

उत्तर 11. (3) समुद्र के अंदर समान गहराई वाले स्थानों को मिलाकर खींची जाने वाली रेखा को आइसोबाथ (Isobath) कहा जाता है |

उत्तर 12. (2) काली मिट्टी | काली या रेगुर मिट्टी को कपास की खेती के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होने के कारण कपास की काली मिट्टी या कपासी मृदा भी कहा जाता है |

उत्तर 13. (4) लैटराइट मिट्टी | लैटराइट मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार केरल राज्य में पाया जाता है |

उत्तर 14. (1) आइसोटैक (Isotach)

उत्तर 15. (2) आइसोथर्म (Isotherm)

उत्तर 16. (3) सिस्मोग्राफ (Seismology)

उत्तर 17. (2) अनेग्जीमेण्डर

उत्तर 18. (4) हिकैटियस | भूगोल को एक अलग अध्ययनशास्त्र के रूप में विख्यात यूनानी विद्वान हिकैटियस ने स्थापित किया था, इसलिए हिकैटियस को भूगोल का पिता कहा जाता है |

उत्तर 19. (2) बृहस्पति | बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल आंतरिक ग्रह है | आंतरिक ग्रहों में पृथ्वी सबसे विशाल है | सभी आंतरिक ग्रह घने चट्टानों से निर्मित है | पृथ्वी के समान होने के कारण यें ग्रह पृथ्वी तुल्य ग्रह या पार्थिव ग्रह भी कहलाते है | जबकि बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण को वाह्य ग्रह कहा जाता है | वाह्य ग्रह गैसीय हैं, जो प्रायः हाइड्रोजन व हीलियम गैसों से निर्मित है | बृहस्पति के समान होने के कारण यें ग्रह बृहस्पति तुल्य ग्रह भी कहलाते है |

उत्तर 20. (3) शुक्र | शुक्र पृथ्वी के सर्वाधिक निकट स्थित है | इसका आकार और द्रव्यमान पृथ्वी के समान है | इसीलिए शुक्र ग्रह को पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह (Twin Planet) भी कहा जाता है | शुक्र सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है |

उत्तर 21. (4) बृहस्पति | सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है | आकार में बड़ा होने के कारण बृहस्पति ग्रह को मास्टर ऑफ़ गॉड्स (Master of Gods) कहा जाता है |

उत्तर 22. (3) शनि | शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है | सौरमंडल का यह ही एकमात्र उपग्रह है, जिसके पास अपना वायुमंडल है |

उत्तर 24. (1) कैस्पियन सागर | कैस्पियन सागर विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है | जबकि विश्व की सर्वाधिक खारी झील तुर्की की लेक वॉन है |

उत्तर 25. (3) यूराल | यूराल मध्य रूस में अवस्थित पर्वत है |

उत्तर 26. (1) बैकाल झील | साइबेरिया की बैकाल झील विश्व की सबसे गहरी झील है |

उत्तर 27. (4) यमुना नदी से | बेतवा नदी मध्य-प्रदेश के रायसेन जिले में विन्ध्य पर्वत श्रेणी से उद्गमित होती है और हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में आकर यमुना नदी में मिलती है |

उत्तर 28. (2) राजस्थान | अरावली श्रेणियाँ भारत सहित विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणियाँ है | इसकी सर्वोच्च चोटी गुरु शिखर है |

उत्तर 29. (2) गौतम बुद्ध नगर | जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर-प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला गौतम बुद्ध नगर और न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला श्रावस्ती है |

उत्तर 30. (4) अलकनंदा | बद्रीनाथ मन्दिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है और केदारनाथ धाम मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है | अलकनंदा नदी व मंदाकिनी नदी का संगम नंदप्रयाग में होता है |

उत्तर 31. (1) बांग्लादेश | भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश और सबसे कम स्थलीय सीमा अफगानिस्तान की है |

उत्तर 32. (3) राप्ती | गोरखपुर राप्ती नदी के तट पर स्थित है |

उत्तर 33. (1) मिजोरम | भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के सन्दर्भ में वनों का उच्चतम प्रतिशत इस प्रकार है – मिजोरम (86.99%), नागालैंड (85.43%), अरुणाचल प्रदेश (82.21%), त्रिपुरा (54.78%) |

उत्तर 34. (1) कर्नाटक | भारत का सर्वाधिक कॉफ़ी उत्पादक राज्य कर्नाटक है |

उत्तर 35. (4) समताप मंडल में | ओजोन परत समताप मंडल में अवस्थित है |

Must Read –

  1. UPSSSC SPECIAL
  2. UPSC/UPPSC SPECIAL
  3. UGC NET SPECIAL
  4. UP PGT/TGT SPECIAL
  5. RO/ARO SPECIAL

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार पूर्णतः सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |