UPSC UPPSC Modern History Questions With Answers

UPSC and UPPSC Modern History Questions

विद्यादूत के इस लेख में हम UPSC and UPPSC Modern History Questions With Answers in Hindi टॉपिक पर महत्वपूर्ण सामग्री प्रस्तुत करेंगे | यूपीएससी (UPSC) और यूपीपीएससी (UPPSC) के सामान्य अध्ययन (General Studies) के पेपर में इतिहास से सम्बन्धित प्रश्नों में आधुनिक भारत के प्रश्नों का अत्यधिक महत्व होता है | अगर हम उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. (प्रारम्भिक) परीक्षा का अध्यायवार अध्ययन करें तो हम देखेंगें की इसमे भारत के इतिहास से सम्बन्धित प्रश्न, जिसमे भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन (Indian National Movement) बहुत महत्वपूर्ण है |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस की प्रारम्भिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्न-पत्र) में नवीन संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के अंतर्गत आने वाले प्रश्नों के बारे में जानकारी इस प्रकार दी है कि भारतीय इतिहास के अंतर्गत भारत के इतिहास के सामाजिक (social), आर्थिक (economic) और राजनीतिक (political) पक्षों की व्यापक जानकारी (broad understanding) पर विशेष ध्यान देना होगा |

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (indian national movement) पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आंदोलन (freedom movement) की प्रकृति (nature) और विशेषता (character), राष्ट्रवाद का अभ्युदय (growth of nationalism) और स्वतंत्रता प्राप्ति (attainment of independence) के बारे में सामान्य जानकारी (synoptic view) अपेक्षित है |

UPPSC Exam Pattern and UPPSC Syllabus 2021 PDF Download – Click Here

भारत के इतिहास (History of India) से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण लेख विद्यादूत में पहले से उपलब्ध है, जिन्हें आप नीचे देख सकते है –

UP PGT History Previous Year Question Paper 2021 Free Download

UPSESSB PGT History Study Material in Hindi Free Download

Ancient History Questions Answers in Hindi

UPSESSB PGT History Question Answers in Hindi

History Category (All Articles)

इस लेख में हमने निम्नलिखित टॉपिक्स को भी कवर किया है –

  1. Modern History Previous Year Questions UPSC UPPSC Prelims
  2. UPPSC Modern Indian History Questions and Answers PDF in Hindi
  3. UPSC UPPSC Prelims Modern History Questions PDF
  4. Modern History UPSC Previous Year Questions
  5. History Objective Questions in Hindi
  6. Modern History Questions Bank for UPPSC UPSC PDF
  7. Modern Indian History Questions and Answers in Hindi PDF
  8. UPPCS UPSC Previous Year History Questions
  9. Indian History Questions and Answers PDF in Hindi
  10. Topic Wise Modern History Questions
  11. UPSC UPPSC Previous Year Paper in Hindi PDF
  12. हिस्ट्री क्वेश्चन एंड आंसर इन हिंदी पीडीएफ

UPSC and UPPSC Modern History Questions With Answers (Model Paper)

इस लेख में हम भारतीय इतिहास के अंतर्गत आधुनिक भारत का इतिहास (History of Modern India) और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement) से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर प्रस्तुत करेंगे |

संन्यासी विद्रोह (1763-1800) का मुख्य क्षेत्र बंगाल था | इसके प्रमुख नेता केना सरकार तथा दिजी नारायण थे | संन्यासी विद्रोह के समर्थकों में अधिकांश शंकराचार्य के अनुयायी थें |

संन्यासी विद्रोह का वर्णन बंकिमचन्द्र चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ में मिलता है | संन्यासी विद्रोह को दबाने के लिए वारेन हेस्टिंग्स को कठोर कार्यवाही करनी पड़ी थी |

क्रमप्रश्नउत्तर
1‘इंडिया डिवाइडेड’ पुस्तक का लेखक कौन थाडॉ. राजेन्द्र प्रसाद
2धरसना नमक सत्याग्रह के समय कौन अमेरिकी पत्रकार मौजूद थावेब मिलर
3महात्मा गाँधी धरसना नमक गोदाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धावे के समय कहाँ थे ?यरवदा जेल में
4‘मित्र मेला’ संघ को किसने आरम्भ किया थाविनायक दामोदर सावरकर (वी. डी. सावरकर)
5किस संगठन ने शुद्धि आन्दोलन चलाया थाआर्य समाज (दयानन्द सरस्वती)
6स्वदेशी आन्दोलन (1905) का दिल्ली में किसने नेतृत्व किया थासैयद हैदर रजा
71857 के विद्रोह के नेताओं में किसका वास्तविक नाम रामचन्द्र पांडुरंग थातात्या टोपे
81925 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थेविट्ठलभाई पटेल
9मंगल पांडे ने किस सैनिक छावनी से विद्रोह किया थाबैरकपुर
101920 के नागपुर के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में असहयोग के प्रस्ताव को किसने प्रस्तावित किया था ?चितरंजन दास (सी. आर. दास)
11भारत छोड़ों आन्दोलन के समय किसने जेल से फरार होकर भूमिगत गतिविधियों को संगठित किया थाजय प्रकाश नारायण
12भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एकमात्र अधिवेशन, जिसकी अध्यक्षता गांधीजी ने की थी, कहाँ सम्पन्न हुआ थाबेलगाँव
13स्थानीय शासन व्यवस्था को किस वायसराय के समय में प्रोत्साहन मिलालार्ड रिपन
14किस अधिवेशन ने भारतीयों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना सम्भव बनायाचार्टर एक्ट 1833
15दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटने के बाद भारत में गाँधी जी ने प्रथम सफल सत्याग्रह कहाँ आरम्भ किया थाचम्पारण
16किस आन्दोलन के साथ अरुणा आसफ अली जुडी थीभारत छोड़ो आन्दोलन
17 प्रथम महायुद्ध के समय कहाँ पर भारत की एक अंतरिम सरकार बनी थी जिसके अध्यक्ष राजा महेंद्र प्रताप थें अफगानिस्तान 
18किस आन्दोलन में महात्मा गाँधी ने पहली बार भूख हड़ताल का प्रयोग हथियार के रूप में किया थाअहमदाबाद मजदूर आन्दोलन (1918)
191937 के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में गठित मंत्रिमंडल में किसको वित्त विभाग सौपा गया थारफी अहमद किदवई
20भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन का सरकारी इतिहासकार कौन थासुरेन्द्रनाथ सेन

Modern History Previous Year questions UPSC UPPSC Prelims

चुआरों का विद्रोह (1768) मिदनापुर जिले में हुआ था | यहाँ की आदिम जाति के चुआर लोगों ने भूमि-कर और अकाल के कारण उत्पन्न हुए आर्थिक संकट के कारण विद्रोह किया था |

कोल विद्रोह (1831-32) छोटानागपुर में कोलों ने विद्रोह किया था | विद्रोह का कारण कोलों की भूमि उनके मुखिया लोगों से लेकर मुसलमान और सिख किसानों को देना था |

कोल विद्रोह का नेतृत्व सुर्गा तथा सिगराय ने किया था | कोल विद्रोह सिंहभूम, हजारीबाग, पलामू, मानभूम आदि क्षेत्रों में व्यापक रूप से फैला था |

क्रमप्रश्न उत्तर
21शारदा एक्ट के अंतर्गत लडकियों और लडकों के विवाह की न्यूनतम आयु क्रमशः कितनी निर्धारित की गयी थी14 और 18
221942 में कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन में किसके द्वारा ‘भारत छोडो’ प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया थाजवाहरलाल नेहरु
23किसने कहा था, “तिलक भारतीय अशांति के जनक है” |वेलेंटाइन शिरोल
24बंगाल के विभाजन के समय बंगाल का लेफ्टिनेंट गवर्नर कौन थासर एन्ड्रूज फ्रेजर
25महात्मा गाँधी ने अपनी किस पुस्तक में ब्रिटिश पार्लियामेंट को बाँझ और वेश्या कहा हैहिन्द स्वराज
(गांधीजी ने हिन्द स्वराज की रचना 1909 में मूलतः गुजराती में की थी)
26महात्मा गांधी के साथ किन मुसलमानों ने बाल गंगाधर तिलक की अर्थी उठायी थीशौकत अली और शैफुद्दीन किचलू
(मौलाना हसरत मोहनी ने उस समय शोक गीत पढ़ा था)
27जलियाँवाला बाग हत्याकांड पर कांग्रेस जाँच समिति की रिपोर्ट के प्रारूप लिखने का कार्य किसे सौपा गया थागांधीजी
28मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन (1940) की अध्यक्षता किसने की थीमोहम्मद अली जिन्ना
29सर्वप्रथम किसने भारत के लिए औपनिवेशिक स्वराज्य की मांग की थीतेजबहादुर सप्रू और एम.आर. जयकर
30भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतिम अधिवेशन कौन सा था, जिसमे बाल गंगाधर तिलक ने भाग लिया थाअमृतसर अधिवेशन, 1919
31किसने गाँधी-इर्विन समझौते में महात्मा गाँधी के लाभ को ‘सांत्वना पुरस्कार’ कहा था एलन कैम्पबेल जॉनसन
32चंपारण में ‘तिनकठिया प्रथा’ का तात्पर्य क्या था3/20 भूभाग पर नील की खेती करना
33‘इंडियन ओपिनियन’ पत्रिका के प्रथम सम्पादक कौन थेमनसुखलाल नजर
(इंडियन ओपिनियन पत्रिका गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में आरम्भ किया था | यह पत्रिका चार भाषाओँ )
34कांग्रेस के मंच से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में प्रथम बार ‘स्वराज्य’ शब्द व्यक्त किया गया थाबनारस अधिवेशन, 1905
35जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में किसने वायसराय के कार्य परिषद से त्यागपत्र दे दिया थासर शंकर नायर
36नई दिल्ली में 1947 में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की बैठक में किसने विभाजन के प्रस्ताव का समर्थन किया थासरदार वल्लभभाई पटेल 
37काकोरी केस के अभियुक्तों के बचाव के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ थाचन्द्रभानु गुप्त
(काकोरी कांड, 1925 में रोशन सिंह, अशफाक़उल्ला और राजेन्द्र लाहिड़ी को मौत की सजा हुई थी)
38लन्दन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के गठन के समय भारत का बादशाह कौन थाअकबर
39‘दी मैन हूँ डिवाइडेड इंडिया, पुस्तक के लेखक कौन हैरफीक जकारिया
40भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन में महात्मा गाँधी ने कहा था, “गांधी मर सकते हैं, परन्तु गांधीवाद हमेशा रहेगा”कराची अधिवेशन, 1931
(कराची अधिवेशन की अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी और ईएसआई अधिवेशन में मौलिक अधिकार का प्रस्ताव पारित किया गया था)

Modern History Questions Bank for UPPSC UPSC PDF

संथाल विद्रोह (1855-56), जोकि सबसे सशक्त आदिवासी विद्रोह था, का नेतृत्व सिद्दू और कान्हू ने किया था |

संथाल विद्रोह आर्थिक कारणों से बिहार व् उड़ीसा के वीरभूम, सिंहभूम, बांकुरा, मुंगेर, हजारीबाग तथा भागलपुर के जिलों में हुआ था |

क्रमप्रश्न उत्तर
41भारतीय स्वतंत्रता विधेयक को राजकीय स्वीकृति कब प्राप्त हुई थी18 जुलाई 1947
42लन्दन में आयोजित किस गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गाँधी उपस्थित थेद्वितीय गोलमेज सम्मेलन में
43किस अधिवेशन के लिए कांग्रेस ने पहली बार एक महिला को अध्यक्ष चुनाकलकत्ता अधिवेशन, 1917 (अध्यक्ष- एनी बेसेंट)
441924 का बंगाल का ‘तारकेश्वर आन्दोलन’ किसके विरुद्ध चलाया गया थामन्दिरों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध
451905 में क्रन्तिकारी संगठन ‘अभिनव भारत” कहाँ संगठित किया गया थामहाराष्ट्र में (अभिनव भारत नामक गुप्त संगठन का गठन विनायक दामोदर सावरकर ने किया था)
46मोतीलाल नेहरु और सी.आर. दास द्वारा 1923 ई. में गठित पार्टी का नाम क्या थास्वराज पार्टी
47गांधीजी को ‘वन मैन बाऊंडरी फ़ोर्स’ कहकर किसने सम्बोधित किया थामाउन्टबेटन
48किस अधिवेशन में कांग्रेस ने पहली बार भारतीय रियासतों के प्रति अपनी नीति घोषित की थीनागपुर अधिवेशन, 1920
49अंग्रेजों के विरुद्ध खान अब्दुल गफ्फार खान द्वारा प्रारम्भ किये गये आन्दोलन का क्या नाम थालाल कुर्ती आन्दोलन
50किसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन (1931) को ‘महात्मा गांधी की लोकप्रियता और सम्मान की पराकाष्ठा माना हैसरदार वल्लभभाई पटेल
511946 के ‘कैबिनेट मिशन’ का नेतृत्व किसे किया थासर पैथिक लॉरेन्स
52देवबन्द आन्दोलन, उत्तर प्रदेश (संयुक्त प्रान्त) में किस वर्ष आरम्भ हुआ था1866 ई.
53सौम्येन्द्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित दल का नाम क्या हैक्रांतिकारी साम्यवादी दल
54लार्ड डलहौजी की ‘विलय नीति’ का प्रथम शिकार कौन हुआ थासतारा
55‘खिलाफत आन्दोलन’ के प्रमुख नेता कौन थेमौलाना मोहमद अली और शौकत अली
56‘कामागाटामारू’ क्या थाएक जहाज (पानी का)
57किसने 1947 के कांग्रेस कमेटी की बैठक द्वारा विभाजन के प्रस्ताव के पारित होने को ‘राष्ट्रवाद का सम्प्रदायवाद के पक्ष में समर्पण’ के रूप में लियाडॉ. सैफुद्दीन किचलू
58बंकिमचन्द्र चटर्जी के प्रसीद्ध उपन्यास ‘आनन्द मठ’ का कथानक किस विद्रोह पर आधारित थासंन्यासी विद्रोह पर
59‘लोकहितवादी’ उपनाम से किसे जाना जाता थागोपालहरि देशमुख
60स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित ‘पार्लियामेंट ऑफ़ वर्ल्डस रिलीजन्स’ में भाग लिया था1893

Modern History Questions Answers in Hindi PDF

मुंडा विद्रोह (1899-1900) विरसा मुंडा के नेतृत्व में मुंडा आदिवासियों ने किया था | मुंडा विद्रोह परम्परागत रूप से प्रचलित सामूहिक खेती पर जागीरदारों, सूदखोरों, ठेकेदारों, बनियों के शोषण के कारण हुआ था |

विरसा मुंडा ने खुद को भगवान का दूत घोषित किया और उलगुलान उपाधि धारण की थी |

क्रम प्रश्नउत्तर
61किस घटना के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ का परित्याग कर लिया थाजलियांवाला बाग जनसंहार
62वर्ष 1916 में लखनऊ में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता की थीअम्बिका चरण मजूमदार
63गदर पार्टी की स्थापना कहाँ हुई थीसैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)
64किस वर्ष बंगाल के मिदनापुर जिले में जातिया सरकार की स्थापना हुई थीवर्ष 1942
65वर्ष 1928 में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एच.एस.आर.ए.) की स्थापना कहाँ हुई थीदिल्ली में
66भारत में नियोजित विकास का विरोध किसने किया थामहात्मा गांधी
67गांधीजी को किसने सर्वप्रथम ‘राष्ट्रपिता’ कहकर सम्बोधित किया थासुभाषचंद्र बोस
68किसने कहा था, “मेरी पीठ पर किया जाने वाला प्रत्येक प्रहार ब्रिटिश साम्राज्य के कफन में एक कील सिद्ध होगा”लाला लाजपत राय
69स्वतंत्रता पूर्व भारत में किसने केन्द्रीय विधानसभा में स्वराज दल का समर्थन किया थामुहम्मद अली जिन्ना
70वर्ष 1755 में डिंडिगुल मैसूर में एक आधुनिक शस्त्रागार की स्थापना की थीहैदर अली
71किसके प्रशासन काल में ‘स्थायी बंदोबस्त’ प्रारम्भ किया गया थालार्ड कार्नवालिस
72मुस्लिम लीग और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में बीच राजनीतिक गतिरोध को दूर करने के लिए ‘सी.आर.फार्मूला’ किसने बनाया थाचक्रवर्ती राजगोपालाचारी
73महात्मा गांधी द्वारा चलाया गया प्रथम जन-आन्दोलन कौन सा थाअसहयोग आन्दोलन
74आई.एन.ए. के अधिकारियों पर मुकदमा कहाँ चलाया गया थादिल्ली के लाल किले में
75सिक्किम का भारत में विलय किसने किया थालार्ड डलहौजी
76गोपाल कृष्ण गोखले ने किस वर्ष भारत सेवक मण्डल (सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी) की स्थापना की थीवर्ष 1905
77किसने भारतीय राष्ट्रीय के उस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी जिसमे ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित हुआ थाजवाहरलाल नेहरु
78किस समाज सुधारक ने 1826 के जूरी अधिनियम का घोर विरोध किया थाराजा राममोहन राय
79किसने सुभाषचंद्र बोस को ‘देश नायक’ कहा थारवीन्द्रनाथ टैगोर
80‘दि राइज एंड ग्रोथ ऑफ़ इकोनोमिक नेशनलिज्म इन इंडिया’ के लेखक थेबिपिनचंद्र

नोट : विद्यादूत (वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |