UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi

UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi

आज विद्यादूत में UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi लेख के अंतर्गत वर्ष 2021 की सभी महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है | जैसा कि आपको मालूम है कि UPSSSC पहली बार 20 अगस्त 2021 को UPSSSC PET 2021 Exam का आयोजन करने जा रहा है |

इसलिए UPSSSC Study Material 2021 in Hindi PDF और UPSSSC Current Affairs 2021 in Hindi PDF पर फोकस करना बहुत जरुरी है | इसके पहले विद्यादूत में UPSSSC PET Model Papers 2021 पर लेख प्रस्तुत किया गया था, जिसे आप यहाँ (UPSSSC PET Practice Set PDF in Hindi) पर क्लिक करके देख सकते है |

आप हिन्दी कर्रेंट अफेयर्स 2021 (Hindi Current Affairs 2021) को भी यहाँ (Current Affairs 2021 in Hindi PDF) पर क्लिक करके देख सकते है |

‘UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi’ लेख में यूपीएसएससी पीईटी परीक्षा 2021 के अलावा सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण ‘हिंदी कर्रेंट अफेयर्स’ दिया गया है |

UPSSSC PET Exam 2021 Hindi Current Affairs के पूर्व आज नीचे दिए गये लेखों को जरुर देखें –

  1. UPSSSC PET Practice Set
  2. UPSSSC Hindi Notes with Study Material
  3. UPSSSC PET Geography Notes PDF in Hindi
  4. UPSSSC PET General Awareness (GA) Notes PDF in Hindi
  5. UPSSSC PET Online Form 2021
  6. UPSSSC SPECIAL
  7. UPSSSC PET Syllabus 2021 PDF Free Download in Hindi
  8. UP RO ARO Study Material in Hindi PDF

चूँकि किसी भी प्रतियोगितात्मक परीक्षा में करेंट अफेयर्स (समसामयिकी) के लगभग सभी प्रश्न प्रायः 1 वर्ष की अवधि की घटनाओं पर ही आधारित रहते है |

इसलिए इस लेख “UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi” में विगत एक वर्ष (2020 से 2021) की महत्वपूर्ण परीक्षोपयोगी घटनाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है |

प्रस्तुत लेख “UPSSSC PET Exam Current Affairs 2021” की एक विशेष बात यह है कि इसमे सार-संग्रह के तहत एक वर्ष के महत्वपूर्ण तथ्यों को बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ – Multiple Choice Questions) और उत्तर (Answers) के रूप में प्रस्तुत किया गया है | जिससे अभ्यर्थियों को कर्रेंट अफेयर्स के तथ्यों को समझने में आसानी हो |

आपको मालूम होना चाहिए कि UPSSSC PET Syllabus में सामयिकी (Current Affairs) के लिए 10 प्रश्न (10 अंक) निर्धारित किये गये है | इसलिए UPSSSC PET Current Affairs पर विशेष ध्यान देना अतिआवश्यक है |

UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi (Multiple Choice Questions)

UPSSSC PET Exam MCQ Current Affairs in Hindi 2021 इस प्रकार है | सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

प्रश्न 01. किस भारतीय गणितज्ञ को गणित का प्रतिष्ठित माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार 2021 का विजेता घोषित किया गया है ?

(1) निखिल श्रीवास्तव (2) अक्षय वेंकटेश (3) मंजुल भार्गव (4) इनमे से कोई नही

उत्तर. सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

प्रश्न 02. नवम्बर 2020 में अफगानिस्तान सम्मेलन 2020 का आयोजन कहाँ हुआ था ?

(1) नई दिल्ली (2) काबुल (3) जेनेवा (4) कराची

उत्तर. सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

प्रश्न 03. फ़ोर्ब्स पत्रिका द्वारा वर्ष 2020 में विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है ?

(1) 40वां (2) 41वां (3) 42वां (4) 43वां

प्रश्न 04. फरवरी 2021 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति हुई है ?

(1) एस. एन. सुब्रह्मण्यम (2) इमरान ख्वाजा (3) ग्रेग बार्कले (4) एन. श्रीनिवासन

प्रश्न 05. जनवरी 2021 में भारत सरकार ने दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन किया | इस आयोजन का नाम क्या था ?

(1) जागरूक (2) थिंक टैंक (3) लक्ष्य (4) प्रारम्भ

प्रश्न 06. फरवरी 2021 में निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?

(1) विजय सोपला (2) अरुण हलधर (3) राम शंकर कठेरिया (4) चिराग पासवान

प्रश्न 07. जून 2021 में 47वें G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ हुआ ?

(1) ब्रिटेन (2) रूस (3) भारत (4) जर्मनी

प्रश्न 08. निम्नलिखित में से किस भारतीय संस्थान को संयुक्त राष्ट्र का एशिया एनवायरनमेंट एनफ़ोर्समेंट अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है ?

(1) आई.आई.टी. कानपुर (2) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (3) वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 09. हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट सम्मान प्रदान किया है ?

(1) अमेरिका (2) फ़्रांस (3) जापान (4) अफगानिस्तान

प्रश्न 10. भारत की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी कहाँ लाँच की गयी है ?

(1) बिहार (2) उत्तर प्रदेश (3) दिल्ली (4) केरल

प्रश्न 11. नवम्बर 2020 में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुए 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किस देश ने की थी ?

(1) सऊदी अरब (2) भारत (3) रूस (4) ब्रिटेन

प्रश्न 12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई भारतीय संसद की आधारशिला किस तिथि को रखी थी ?

(1) 10 नवम्बर 2020 (2) 15 दिसम्बर 2020 (3) 10 जनवरी 2021 (4) 10 दिसम्बर 2020

प्रश्न 13. अमेरिकी प्रशासन द्वारा फरवरी 2021 में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस अवार्ड से किस भारतीय को सम्मानित किया गया ?

(1) अंजलि भारद्वाज (2) स्मृति ईरानी (3) अमित शाह (4) मंजुल भार्गव

प्रश्न 14. भारत सरकार ने वर्ष 2010-20 के दशक को कौन-सा दशक घोषित किया है ?

(1) शिक्षा का दशक (2) आत्मनिर्भरता का दशक (3) रोजगार का दशक (4) नवाचार का दशक

प्रश्न 15. प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को दिसम्बर 2020 को मंजूरी दी | आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना की अवधि क्या होगी ?

(1) वर्ष 2020-23 (2) वर्ष 2021-24 (3) वर्ष 2020-21 (4) वर्ष 2020-22

प्रश्न 16. 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष है ?

(1) आर. के. सिंह (2) एस. जयशंकर (3) एन. के. सिंह (4) के. सी. नियोगी

प्रश्न 17. 15वें वित्त आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का शीर्षक क्या है ?

(1) कोविड के दौरान वित्त आयोग

(2) आत्मनिर्भरता के दौरान वित्त आयोग

(3) शीर्ष के ओर के जाता वित्त आयोग

(4) वित्त आयोग और नया भारत

प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार मत्स्य उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है ?

(1) प्रथम (2) द्वितीय (3) तृतीय (4) चतुर्थ

प्रश्न 19. निम्नलिखित में से मानव-वन्यजीव संघर्ष को आपदा घोषित करने वाला प्रथम राज्य कौन-सा है ?

(1) बिहार (2) उत्तर प्रदेश (3) मध्य प्रदेश (4) महाराष्ट्र

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किस राज्य ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ?

(1) उत्तर प्रदेश (2) गोवा (3) आंध्रप्रदेश (4) हरियाणा

प्रश्न 21. भारतीय बजट इतिहास का पहला डिजिटल केन्द्रीय बजट कब पेश किया गया ?

(1) 1 फरवरी 2020 (2) 1 फरवरी 2021 (3) 1 अप्रैल 2021 (4) 1 अप्रैल 2020

प्रश्न 22. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) ने कोविड-19 को सर्वव्यापी महामारी कब घोषित किया था ?

(1) 11 जनवरी 2020 (2) 11 मार्च 2020 (3) 1 जनवरी 2021 (4) 11 जनवरी 2021

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से कौन-सी योजना उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरम्भ की गयी है ?

(1) मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना (2) मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना (3) मुख्यमंत्री श्रमिक चिकित्सा योजना (4) मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना

प्रश्न 24. वर्तमान में कौन-सा देश रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है ?

(1) भारत (2) चीन (3) जापान (4) तिब्बत

प्रश्न 25. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी वर्ष 2020 के सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में स्थान पाने वाला एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी कौन है ?

(1) सलमान खान (अभिनेता) (2) विराट कोहली (क्रिकेटर) (3) अनुष्का शर्मा (अभिनेत्री) (4) अक्षय कुमार (अभिनेता)

प्रश्न 26. संयुक्त अरब अमीरात के पहले मंगल मिशन का क्या नाम है ?

(1) होप प्रोब (2) सुपर मार्स (3) अरब मार्स मिशन (4) होप स्पेस

प्रश्न 27. जुलाई 2020 को वेनचांग अंतरिक्ष लांच केन्द्र (हैनान, चीन) से प्रक्षेपित चीन के मंगल मिशन का क्या नाम है ?

(1) तियानवेन-1 (2) आरएच-560 (3) एस्टर-एक्स (4) स्पेस एक्स

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से कौन अंतरिक्ष में फ़्रांस का पहला सैन्य अभ्यास है ?

(1) तियानवेन-1 (2) आरएच-560 (3) एस्टर-एक्स (4) स्पेस एक्स

प्रश्न 29. निम्नलिखित में से कौन जैव ईधन (बायोफ्यूल) द्वारा संचालित विश्व का पहला वाणिज्यिक रॉकेट है ?

(1) स्टारडस्ट 1.0 (2) ब्लू ओरिजिन (3) न्यू शेपर्ड (4) कलाम-5

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से विश्व की प्रथम ह्यूमनॉयड रोबोट नागरिक कौन है, जिसे सऊदी अरब ने नागरिकता प्रदान की है ?

(1) फिलो (2) नॉलेज (3) सोफिया (4) स्काईरूट

प्रश्न 31. निम्नलिखित में से किस देश ने विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलिस्कोप का निर्माण किया है ?

(1) भारत (2) चीन (3) जापान (4) रूस

सम्बन्धित लेख –

  1. Current Affairs Category
  2. Hindi Current Affairs 2021
  3. Current Affairs January 2021
  4. Current Affairs Hindi 2020

उत्तर (Answers) : UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi

उत्तर 01. (1) निखिल श्रीवास्तव | कैडिसन-सिंगर समस्या तथा रामानुजन ग्राफ पर लम्बे समय तक जटिल और अनुत्तरित प्रश्नों को हल करने हेतु भारतीय युवा गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव को दो अन्य लोगों के साथ 2021 के लिए ‘माइकल एवं शीला हेल्ड पुरस्कार’ का संयुक्त विजेता चुना गया है |

उत्तर 02. जेनेवा | अफगानिस्तान सम्मेलन की सह मेजबानी संयुक्त राष्ट्र, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ अफगानिस्तान की सरकार और फिनलैण्ड की सरकार ने की थी |

उत्तर 03. (2) 41वां | फ़ोर्ब्स की विश्व में सबसे शक्तिशाली 100 महिलाओं की सूची में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल लगातार 10वें वर्ष भी प्रथम स्थान पर है |

उत्तर 04. (1) एस. एन. सुब्रह्मण्यम | राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के पद पर एस. एन. सुब्रह्मण्यम अगले तीन वर्षों तक रहेंगें |

उत्तर 05. (4) प्रारम्भ | दिल्ली में आयोजित ‘प्रारम्भ’ नामक स्टार्टअप इंडिया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग व आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देना था |

उत्तर 06. (1) विजय सोपला | अरुण हलधर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

उत्तर 07. (1) ब्रिटेन | G-7 देशों का 47वां शिखर सम्मेलन ब्रिटेन में जून 2021 में सम्पन्न हुआ | इस शिखर सम्मेलन में भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षित कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को अतिथि देशों के रूप में आमंत्रित किया गया था |

उत्तर 08. (3) वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (Wildlife Crime Control Bureau) | वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का मुख्यालय नई दिल्ली में है |

उत्तर 09. (1) अमेरिका | ‘लीजन ऑफ मेरिट’ सम्मान अमेरिका के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है |

उत्तर 10. (4) केरल

उत्तर 11. (1) सऊदी अरब | 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब के किंग सलमान ने की थी |

उत्तर 12. (4) 10 दिसम्बर 2020

उत्तर 13. (1) अंजलि भारद्वाज | भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता 48 वर्षीय अंजलि भारद्वाज दो दशक से अधिक समय से भारत में सूचना के अधिकार आन्दोलन में सक्रिय रही है |

उत्तर 14. (4) नवाचार का दशक | भारत सरकार ने 21वी सदी में राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक एवं समृद्धि के विकास में नवाचार की भूमिका का महत्व देखते हुए वर्ष 2010-20 के दशक को नवाचार का दशक (Decade of Innovations) घोषित किता है |

उत्तर 15. (1) वर्ष 2020-23

उत्तर 16. (3) एन. के. सिंह | 15वें वित्त आयोग के गठन को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 22 नवंबर 2017 को मंजूरी प्रदान की थी | 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल वर्ष 2021-26 (5 वर्ष) तक है | आपको मालूम होना चाहिए कि प्रथम वित्त आयोग के अध्यक्ष के. सी. नियोगी थी | भारत के संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत वित्त आयोग की स्थापना 5 वर्ष की अवधि के लिए की जाती है |

उत्तर 17. (1) कोविड के दौरान वित्त आयोग

उत्तर 18. (3) तृतीय | उत्तर प्रदेश आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार मत्स्य उत्पादन में आंध्रप्रदेश का पहला, पश्चिम बंगाल का दूसरा और उत्तर प्रदेश का तीसरा स्थान है |

उत्तर 19. (2) उत्तर प्रदेश

उत्तर 20. (1) उत्तर प्रदेश

उत्तर 21. (2) 1 फरवरी 2021

उत्तर 22. (2) 11 मार्च 2020

उत्तर 23. (4) मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना

उत्तर 24. (2) चीन | रेशम उत्पादन के क्षेत्र में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है |

उत्तर 25. (4) अक्षय कुमार (अभिनेता)

उत्तर 26. (1) होप प्रोब

उत्तर 27. (1) तियानवेन-1

उत्तर 28. (3) एस्टर-एक्स (AsterX)

उत्तर 29. (1) स्टारडस्ट 1.0

उत्तर 30. (3) सोफिया

उत्तर 31. (2) चीन

नोट – विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेख कॉपीराइट के अधीन आते है | किसी भी रूप में कॉपीराइट उल्लंघन का प्रयास न करें |