Current Affairs March 2021 : कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021

current affairs march 2021

Current Affairs in Hindi March 2021 : कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021 : विद्यादूत में कर्रेंट अफेयर्स केटेगरी और सामान्य अध्ययन (General Studies) केटेगरी के अंतर्गत “कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021 | Current Affairs in Hindi 2021” की एक सीरीज प्रस्तुत की जा रही है, जिसके अंतर्गत UPHESC (G.S.), UGC-NET (PAPER 1), UPSC, UPPSC, UPSSSC, UKSSSC, SSC, BANK आदि परीक्षाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण समसामयिकी प्रश्नोत्तरी पर चर्चा की जाएगी | करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021 (Current Affairs 2021 in Hindi) के अंतर्गत देश-विदेश में हाल ही में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं को विभिन्न परीक्षाओं की दृष्टि से प्रश्न उत्तर के रूप में किया जाता है | सामान्य अध्ययन (Current Affairs March 2021) अथवा सामान्य ज्ञान (जनरल स्टडी/जनरल नॉलेज) के प्रश्न सभी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं का अनिवार्य अंग होते है |

सरकारी नौकरी (Government Jobs) के लिए किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे प्रतियोगी के लिए नीचे दिए गये कर्रेंट अफेयर्स के प्रश्न-उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है | कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ | Current Affairs in Hindi Part-10″ में आप कर्रेंट अफेयर्स के पिछले प्रश्न-उत्तर देख सकते है | ये समसामयिकी 2021 (समसामयिकी महत्वपूर्ण तथ्य) Current Affairs UPSC, Current Affairs SSC, Current Affairs UPPSC, Current Affairs UPSSSC (PET), Current Affairs UKSSSC आदि के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है |

Current Affairs in Hindi March 2021 : कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021

Current Affairs March 2021 in Hindi : समसामयिकी 2021 इस प्रकार है –

प्रश्न 01 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती समारोह पर प्रधानमन्त्री मोदी ने नेताजी के जन्मदिन (23 जनवरी) को भविष्य में किस रूप में मनाने की घोषणा की है ?

उत्तर : पराक्रम दिवस : भारत सरकार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती वर्ष को नेताजी के जन्मदिन (23 जनवरी 2021) से शुरू करने की घोषणा की है | भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है |

ये भी देखें : Current Affairs 2020 in Hindi

प्रश्न 02 : भारत के 72वें गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2021 का मुख्य अतिथि कौन था ?

उत्तर : इस वर्ष गणतन्त्र दिवस पर कोई मुख्य अतिथि नही था : भारत सरकार ने ब्रिटेन (यू.के.) के प्रधानमन्त्री बोरिस जॉनसन को 72वें गणतन्त्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, परन्तु ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये रूप के मिलने के कारण बोरिस जॉनसन ने भारत आने से इंकार कर दिया था | आपको बता दें कि भारत के प्रथम गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी 1950) के अवसर पर इंडोनेशिया के तत्कालीन राष्ट्रपति सुकार्नो मुख्य अतिथि बने थें |

प्रश्न 03 : अमेरिका के नये राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ किस पार्टी के है ?

उत्तर : डेमोक्रेटिक पार्टी : अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के 78 वर्षीय जो बाइडेन ने 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की आपको बता दें कि जो बाइडेन राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उपराष्ट्रपति (2009-2017) पद भी पर रह चुके है |

प्रश्न 04 : हाल ही में ओ टी टी (OTT) शब्द बहुत चर्चा में रहा है | इसका क्या अर्थ है ?

उत्तर : Over-The-Top (OTT) : ओवर-द-टॉप (Over-The-Top) को स्ट्रीमिंग टेलिविज़न, ऑनलाइन टेलीविजन और इन्टरनेट टेलीविजन भी कहा जाता है | भारत में लॉकडाउन अवधि में फिल्म व सीरिज ओ.टी.टी (OTT) प्लेटफार्म पर खूब देखी गयी और वर्तमान में भी खूब देखी जा रही है | ओ.टी.टी (OTT) अर्थात् ओवर-द-टॉप (Over-The-Top) प्रसारण के अंतर्गत कोई भी फिल्म, सीरिज, ऑडियो, वीडियों आदि प्रचार–सामग्री बिना किसी मल्टीपल सिस्टम ऑपरेटर के सीघे इन्टरनेट पर डाली जाती है और जिसे इन्टरनेट द्वारा देखा जा सकता है |

ये भी देखें : फ्री जॉब अलर्ट

प्रश्न 05 : यूरोप का कौन सा राष्ट्र यूरोपीय संघ से जनवरी 2021 से औपचारिक रूप से अलग हो गया ?

उत्तर : ब्रिटेन (यू.के.) : ब्रिटेन 1 जनवरी 2021 से यूरोपीय संघ (EU) से औपचारिक विधिक रूप से अलग हो गया है |

प्रश्न 06 : भारत सरकार ने केन्द्रीय सशस्त्र बलों (Central Armed Police Forces) के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (ABPM-JAY) किस नाम से शुरू की है ?

उत्तर : आयुष्मान सीएपीएफ योजना : आयुष्मान केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल योजना [Ayushman Central Armed Police Forces (CAPF) Scheme] के तहत लगभग 28 लाख कर्मचारियों को केन्द्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम के अंतर्गत लाभ प्राप्त होगा |

ये भी देखें : लीप ईयर डे 29 फरवरी को क्यों मनाते है ?

प्रश्न 07 : किस स्पेस एजेंसी ने जनवरी 2021 में एक साथ 143 सैटलाइट सफलतापूर्वक प्रेक्षित करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ?

उत्तर : स्पेस एक्स : स्पेस एजेंसी स्पेस एक्स (space X) द्वारा फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा ट्रांसपोर्टर-1 मिशन के तहत 24 जनवरी 2021 को 143 सैटलाइट फ्लोरिडा में केप केनेवरल से प्रक्षेपित किये गये | इससे पहले भारत ने फरवरी-2017 में एक साथ 104 सैटलाइट प्रक्षेपित किये थें |

प्रश्न 08 : अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में किस देश को आंतकवाद को समर्थन देने वाला देश घोषित किया ?

उत्तर : क्यूबा : अमेरिकी प्रशासन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में क्यूबा को आंतकवाद को समर्थन देने वाला देश (State Sponsor of Terrorism) पुनः घोषित कर दिया | आपको बता दे कि मई 2015 में अमेरिका के तत्कालीन ओबामा प्रशासन ने क्यूबा का नाम आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों की सूची से हटा दिया था |

प्रश्न 09 : हाल ही में वन प्लेनेट सम्मेलन 2021 का आयोजन कहाँ पर हुआ ?

उत्तर : फ़्रांस : पृथ्वी की जैव विविधता के संरक्षण के लिए 11 जनवरी 2021 को फ़्रांस में वन प्लेनेट सम्मेलन 2021 आयोजित किया गया | इस सम्मेलन की थीम Let’s act together for nature थी |

ये भी देखें : भारत के राष्ट्रपति की कार्यपालिका शक्तियां क्या है ?

Current Affairs March 2021 : कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021

प्रश्न 10 : भारत की नई संसद भवन का निर्माण जनवरी 2021 से शुरू हो गया है | नई संसद भवन का निर्माण किस योजना के तहत किया जा रहा है ?

उत्तर : सेन्ट्रल विस्टा रिडवलपमेंट परियोजना : भारत के नये संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा नई दिल्ली में किया जा रहा है | नई संसद का शिलान्यास 10 दिसम्बर 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने किया और इसका निर्माण 15 जनवरी 2021 से शुरू हुआ है और यह कार्य अगस्त 2022 तक पूर्ण करना है | भारत की नई संसद भवन का निर्माण सेन्ट्रल विस्टा रिडवलपमेंट परियोजना के तहत किया जा रहा है

प्रश्न 11 : भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corrruption Perception Index) में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है ?

उत्तर : 86वां स्थान : जर्मन संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corrruption Perception Index) के आधार पर 180 देशों में भ्रष्टाचार की स्थिति का आकलन कर वर्ष 2020 के सूचकांक जनवरी 2021 में जारी किये | भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (CPI) में भारत और 5 अन्य देशों (मोरक्को, बुरकीना फासो, ट्रिनिडाड व टुबेगा, टर्की, और तिमोर-लेस्टे) को संयुक्त रूप से 86वां स्थान प्राप्त हुआ है |

ये भी देखें : सिंघु सभ्यता की नगर प्रणाली योजना क्या थी ?

पिछले वर्ष 2019 के सूचकांक के आधार पर 180 देशों में भारत का स्थान 80वां था | इस प्रकार इस वर्ष भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (सीपीआई) में भारत की रैंक में 6 पायदान की गिरावट आई है |

भारत के दो पड़ोसी देश भूटान और चीन इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में है | भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corrruption Perception Index) में भूटान 24वें और चीन 78वें स्थान पर है |

जर्मन संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corrruption Perception Index) में पहला स्थान संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड और डेनमार्क को प्राप्त हुआ है | इस प्रकार न्यूजीलैंड और डेनमार्क में भ्रष्टाचार का स्तर सबसे कम है | पिछले वर्ष के सूचकांक में भी सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देश संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड और डेनमार्क ही थें |

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) में सबसे नीचा स्थान (179/180) सोमालिया का है | इस प्रकार यह 180 देशों में सर्वाधिक भ्रष्ट देश माना गया है | सोमालिया के साथ दक्षिण सूडान को भी 179/180 वां स्थान प्राप्त हुआ है |

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार बोध सूचकांक (Corrruption Perception Index) में सबसे कम भ्रष्टाचार वाले देश का नाम सबसे ऊपर और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार वाले देश का नाम सबसे नीचे होता है |

प्रश्न 12 : अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद प्राप्त करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कौन है ?

उत्तर : कमला देवी हैरिस (Kamla Devi Harris) : 56 वर्षीय कमला देवी हैरिस ने 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की | कमला देवी हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अफ्रीकन-अमेरिकन, पहली एशियन-अमेरिकन और पहली भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति है | कमला हैरिस की माँ श्यामला गोपीनाथन 1958 में तमिलनाडू से अमेरिका में शिक्षा प्राप्त करने गयी थी और वही उन्होंने डोनाल्ड जे. हैरिस, जोकि जमैका से अमेरिका में आये थें, से विवाह करके अपना घर बसा लिया था | कमला देवी हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया में हुआ था |

ये भी देखें : हीनयान और महायान में अंतर

प्रश्न 13 : उत्तर प्रदेश में शुरू मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना क्या है ?

उत्तर : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की घोषणा उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस (24 जनवरी 2021) के अवसर पर लखनऊ में एक कार्यक्रम में की | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालयों में प्रदेश के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए अभ्युदय कोचिंग सेंटर स्थापित किये जायेंगे |

प्रश्न 14 : अमेरिका के किस राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना करना पड़ा था ?

उत्तर : डोनाल्ड ट्रम्प : डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति हुए है, जिनके विरुद्ध उनके कार्यकाल में प्रतिनिधि सभा ने दो बार महाभियोग लगाकर प्रस्ताव पारित किया | डोनाल्ड ट्रंप पर दिसम्बर 2019 को पहला महाभियोग और जनवरी 2021 में दूसरा महाभियोग पारित हुआ |

ये भी देखें : भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर (वस्तुनिष्ठ)

Current Affairs March 2021 : कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021

प्रश्न 15 : भारत का 51वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जनवरी 2021 में कहाँ सम्पन्न हुआ ?

उत्तर : भारत का 51वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2021) 16-24 जनवरी 2021 को पणजी (गोवा) में सम्पन्न हुआ | अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव भारत सहित 60 विभिन्न देशों की 126 चुनिन्दा फिल्मों का प्रदर्शन इस महोत्सव में किया गया | आपको बता दें कि भारत में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India -IFFI) का आयोजन 1952 में प्रारम्भ हुआ था | पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन मुम्बई में हुआ था | 2004 से इस महोत्सव का स्थायी आयोजन स्थल गोवा बना दिया गया था |

प्रश्न 16 : भारत सरकार ने गणतन्त्र दिवस 2021 के अवसर पर किस विदेशी राजनीतिज्ञ को पद्म विभूषण प्रदान करने की घोषणा की ?

उत्तर : शिंजो आबे : शिंजो आबे जापान में सितम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री रहे है | भारत सरकार ने 26 जनवरी 2021 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शिंजो आबे को भारत-जापान सम्बन्धों को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की थी |

प्रश्न 17 : ई-एपिक (e-EPIC) क्या है ?

उत्तर : Electronic Electoral Photo Identity Card : इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड मतदाता पहचान-पत्र का डिजिटल रूप है | इसे सम्बन्धित मतदाता मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल सकता है | इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (Electronic Electoral Photo Identity Card) की शुरुआत राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी 2021) के अवसर पर केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की |

यह सुविधा प्रारम्भ होने से मतदाता अपना नाम मतदान सूची में नाम आते ही अपने मोबाइल फोन में ई-एपिक (e-EPIC) को डाउनलोड कर सकेगा और उसे अपने मतदाता पहचान पत्र के लिए प्रतीक्षा नही करनी होगी |

प्रश्न 18 : एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC) का नया अध्यक्ष जनवरी 2021 में किसे चुना गया है ?

उत्तर : जय शाह : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के महासचिव और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह को 30 जनवरी 2021 को एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC) का नया चेयरमैन निर्वाचित किया गया है | इसके पूर्व बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजमुल हसन इस पद पर थें | जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC) के अध्यक्ष चुने जाने वाले सबसे युवा प्रशासक है |

विद्यादूत के इस लेख (Current Affairs March 2021 : कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ 2021) से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा आप प्रश्न पूछ सकते है |

नोट : विद्यादूत के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |