UPSSSC PET General Awareness Questions Answers PDF in Hindi

UPSSSC PET General Awareness Questions Answers PDF in Hindi

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपीएसएसएससी पी.ई.टी. परीक्षा (UPSSSC PET Exam) के लिए स्टडी मटेरियल (Study Material) के रूप में आज हम विद्यादूत में “UPSSSC PET General Awareness Questions Answers PDF in Hindi” लेख प्रस्तुत कर रहे है |

यूपीएसएसएससी पी.ई.टी. परीक्षा (UPSSSC PET Exam 2022) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए UPSSSC PET 2022 General Awareness PDF Questions Answers PDF in Hindi लेख को पढ़ना बहुत जरुरी है | क्योकि प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET) में सामान्य जागरूकता (General Awareness) से सम्बन्धित 10 प्रश्न (10 अंक) आयेंगें |

इस लेख UPSSSC PET 2022 GK Questions in Hindi से पहले विद्यादूत (vidyadoot) में UPSSSC PET Exam से सम्बन्धित निम्नलिखित लेख प्रस्तुत किये जा चुके है, जिन्हें आप जरुर देंखे –

  1. UPSSSC PET Practice Set PDF in Hindi
  2. UPSSSC PET General Hindi Practice Set Notes
  3. UPSSSC PET Current Affairs 2021 PDF in Hindi
  4. UPSSSC PET Geography Notes PDF in Hindi
  5. Hindi Current Affairs 2021 PDF
  6. UPSSSC OTR Kya Hai
  7. Model Papers
  8. UPSSSC SPECIAL

UPSSSC PET 2022 General Awareness PDF in Hindi (MCQ)

UPSSSC PET General Awareness Questions Answers PDF in Hindi‘ लेख के पहले यूपीएसएसएससी पीईटी सामान्य जागरूकता के उन टॉपिक्स को देखेंगे, जिनसे आयोग द्वारा 10 प्रश्न तैयार किये जायेंगे |

उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test 2022) के पाठ्यक्रम (UPSSSC PET Syllabus) में सामान्य जागरूकता (General Awareness) के 10 प्रश्न 13 टॉपिक्स से आयेंगे |

UPSSSC PET 2022 Syllabus में यूपीएसएसएससी पीईटी जनरल अवेयरनेस (UPSSSC PET 2022 General Awareness) के 10 प्रश्नों के लिए निर्धारित 13 टॉपिक्स निम्न प्रकार से है –

  1. भारत के पड़ोसी देश
  2. देश, राजधानी और उनकी मुद्रायें
  3. भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
  4. भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा तथा विधानसभा, विधानपरिषद
  5. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  6. विश्व संगठन और उनके मुख्यालय
  7. भारतीय पर्यटन स्थल
  8. भारत की कला और संस्कृति
  9. भारत और विश्व के खेल
  10. भारतीय अनुसंधान संगठन
  11. प्रसिद्ध पुस्तकें व लेखक
  12. पुरस्कार और विजेता
  13. जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण

UPSSSC PET General Awareness Questions Answers (MCQ) PDF in Hindi

यूपीएसएसएससी पीईटी सामान्य जागरूकता (UPSSSC PET 2022 General Awareness) के सभी प्रश्नों (MCQ) के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

UPSSSC PET General Awareness PDF in Hindi Questions Answers (MCQ) | UPSSSC PET GK Questions in Hindi

प्रश्न 01. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान फूटलूज उद्योग (Footloose Industry) का एक उदाहरण है ?

(1) चीनी (2) तेल शोधन (3) एल्यूमीनियम (4) सॉफ्टवेयर

प्रश्न 02. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या न्यूनतम है ?

(1) मणिपुर (2) सिक्किम (3) मेघालय (4) त्रिपुरा

प्रश्न 03. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार निम्नलिखित में से किस केंद्र शासित प्रदेश की जनसंख्या सर्वाधिक है ?

(1) दिल्ली (2) लक्षद्वीप (3) दमन व दीव (4) पुदुचेरी

प्रश्न 04. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत में लिंगानुपात (स्त्री-पुरुष अनुपात) कितना है ?

(1) 894 (2) 993 (3) 943 (4) 952

प्रश्न 05. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को वर्ष 1954 में भारत रत्न नही मिला था ?

(1) चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (2) सर्वपल्ली राधाकृष्णन (3) जवाहरलाल नेहरु (4)चंद्रशेखर वेंकटरमण

प्रश्न 06. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध पहल (PAHAL) योजना से है ?

(1) एलपीजी सब्सिडी (2) शिक्षा सब्सिडी (3) आवास सब्सिडी (4) जननी सुरक्षा

प्रश्न 07. निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना में काम के बदले अनाज कार्यक्रम (Food for Work Programme) चलाया गया था ?

(1) पहली पंचवर्षीय योजना (2) तीसरी पंचवर्षीय योजना (3) चौथी पंचवर्षीय योजना (4) पांचवी पंचवर्षीय योजना

प्रश्न 08. निम्नलिखित में से किस पंचवर्षीय योजना को गाडगिल योजना भी कहा जाता है ?

(1) पहली पंचवर्षीय योजना (2) तीसरी पंचवर्षीय योजना (3) चौथी पंचवर्षीय योजना (4) पांचवी पंचवर्षीय योजना

प्रश्न 09. स्वतंत्र भारत में पहला आम चुनाव किस वर्ष सम्पन्न हुए थें ?

(1) 1950 (2) 1951 (3) 1953 (4) 1947

प्रश्न 10. स्वतंत्र भारत की प्रथम जनगणना किस वर्ष हुई थी ?

(1) 1952 (2) 1951 (3) 1953 (4) 1947

प्रश्न 11. निम्नलिखित में किस तिथि को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस) मनाया जाता है ?

(1) 12 जनवरी (2) 12 फरवरी (3) 11 मार्च (4) 15 जनवरी

प्रश्न 12. 26 जनवरी को भारत में गणतन्त्र दिवस के अलावा और कौन सा दिवस मनाया जाता है ?

(1) राष्ट्रीय बालिका दिवस (2) प्रवासी भारतीय दिवस (3) राष्ट्रीय प्रेस दिवस (4) अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस

प्रश्न 13. निम्नलिखित में से किस तिथि को विश्व मातृभाषा दिवस मनाया जाता है ?

(1) 21 जनवरी (2) 21 फरवरी (3) 21 मार्च (4) 21 अप्रैल

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से किस तिथि को विश्व एड्स दिवस मानते है ?

(1) 1 अक्टूबर (2) 1 नवम्बर (3) 1 दिसम्बर (4) 1 जनवरी

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से किस तिथि को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मानते है ?

(1) 10 जुलाई (2) 2 जुलाई (3) 12 जुलाई (4) 5 जुलाई

प्रश्न 16. निम्नलिखित में से किस तिथि को हिन्दी दिवस मानते है ?

(1) 14 सितम्बर (2) 10 सितम्बर (3) 9 सितम्बर (4) 11 सितम्बर

प्रश्न 17. निम्नलिखित में से किस तिथि को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है ?

(1) 2 जून (2) 10 जून (3) 11 जून (4) 21 जून

प्रश्न 18. निम्नलिखित में से किस तिथि को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है ?

(1) 26 जुलाई (2) 21 जुलाई (3) 13 जुलाई (4) 10 जुलाई

प्रश्न 19. निम्नलिखित में से किस तिथि को विश्व श्रमिक दिवस मनाया जाता है ?

(1) 1 मई (2) 2 मई (3) 3 मई (4) 4 मई

प्रश्न 20. निम्नलिखित में से किस तिथि को राष्ट्रीय खेल दिवस (ध्यान चंद जन्म दिवस) मनाया जाता है ?

(1) 20 अगस्त (2) 30 अगस्त (3) 26 अगस्त (4) 29 अगस्त

प्रश्न 21. निम्नलिखित लेखकों में से किसकी रचना रोमियो एंड जूलियट है ?

(1) जॉर्ज बनार्ड शॉ (2) विलियम शेक्सपियर (3) जान रस्किन (4) आर. के. नारायण

प्रश्न 22. निम्नलिखित लेखकों में से किसकी रचना डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया है ?

(1) मुल्कराज आनन्द (2) आर. के. नारायण (3) रवीन्द्रनाथ टैगोर (4) जवाहर लाल नेहरु

प्रश्न 23. निम्नलिखित लेखकों में से किसकी रचना कफन है ?

(1) रवीन्द्रनाथ टैगोर (2) मुल्कराज आनन्द (3) प्रेमचन्द्र (4) आर. के. नारायण

प्रश्न 24. निम्नलिखित लेखकों में से किसकी रचना स्वामी एंड फ्रेंड्स है ?

(1) मुल्कराज आनन्द (2) आर. के. नारायण (3) रवीन्द्रनाथ टैगोर (4) जवाहर लाल नेहरु

प्रश्न 25. निम्नलिखित लेखकों में से किसकी रचना हाफ गर्लफ्रेंड है ?

(1) शशि थरूर (2) सलमान रशदी (3) जावेद अख्तर (4) चेतन भगत

प्रश्न 26. निम्नलिखित में से भारत रत्न से सम्मानित पहला विदेशी नागरिक कौन है ?

(1) मदर टेरेसा (2) अब्दुल गफ्फार खान (3) नेल्सन मंडेला (4) एनी बेसेंट

प्रश्न 27. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध भूदान आन्दोलन से है ?

(1) विनोबा भावे (2) बाबा आम्टे (3) महात्मा गाँधी (4) गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से किस शासक ने शक संवत चलाया था |

(1) चन्द्रगुप्त प्रथम (2) विक्रमादित्य (3) कनिष्क (4) अशोक

प्रश्न 29. निम्नलिखित में कौन शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय नागरिक है ?

(1) मदर टेरेसा (2) रवीन्द्रनाथ टैगोर (3) एनी बेसेंट (4) इंदिरा गाँधी

प्रश्न 30. निम्नलिखित में कौन प्रथम पूर्णतः गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री है ?

(1) नरेंद्र मोदी (2) अटल बिहारी बाजपेयी (3) इन्द्र कुमार गुजराल (4) एच. डी. देवगौड़ा

UPSSSC PET 2022 GK Questions in Hindi (MCQ)

प्रश्न 31. निम्नलिखित में से कौन भारत की प्रथम महिला राज्यपाल है ?

(1) किरण बेदी (2) सुचिता कृपलानी (3) फातिमा बीबी (4) सरोजिनी नायडू

प्रश्न 32. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थें ?

(1) जी. वी. मालवंकर (2) हीरालाल जे. कानिया (3) जी. शंकर कृरूप (4) सुकुमार सेन

प्रश्न 33. माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन है ?

(1) बछेंद्री पाल (2) वी. एस. रमादेवी (3) मार्गरेट अल्वा (4) अन्ना चांडी

प्रश्न 34. भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला कौन थी ?

(1) (2) (3) इंदिरा गाँधी (4) उत्तर 34. (3) इंदिरा गाँधी

प्रश्न 35. भारत में सर्वाधिक शाखाओं वाला बैंक है ?

(1) पंजाब नेशनल बैंक (2) इलाहाबाद बैंक (3) बैंक ऑफ़ बड़ोदा (4) भारतीय स्टेट बैंक

प्रश्न 36. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

(1) राजस्थान (2) उत्तर प्रदेश (3) महाराष्ट्र (4) गुजरात

प्रश्न 37. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश कौन सा है ?

(1) लक्षद्वीप (2) दिल्ली (3) चंडीगढ़ (4) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह

प्रश्न 38. भारत का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है ?

(1) महाराष्ट्र (2) गुजरात (3) उत्तर प्रदेश (4) बिहार

प्रश्न 39. भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य कौन सा है ?

(1) गुजरात (2) महाराष्ट्र (3) गोवा (4) आंध्रप्रदेश

प्रश्न 40. भारत में सबसे बड़ा पशु मेला कहाँ लगता है ?

(1) सुंदरवन (पश्चिम बंगाल) (2) आगरा (उत्तर-प्रदेश) (3) खडगपुर (पश्चिम बंगाल) (4) सोनपुर (बिहार)

प्रश्न 41. भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है ?

(1) मासिनराम (2) चेरापूँजी (3) सुंदरवन (4) जमशेदपुर

प्रश्न 42. भारत का सबसे कम साक्षरता वाला राज्य कौन-सा है ?

(1) उत्तर प्रदेश (2) उड़ीसा (3) झारखण्ड (4) बिहार

प्रश्न 43. निम्नलिखित में से किस देश की राष्ट्रीय मुद्रा टका है ?

(1) पाकिस्तान (2) अफगानिस्तान (3) बांग्लादेश (4) नेपाल

प्रश्न 44. निम्नलिखित में से किस देश की राष्ट्रीय मुद्रा युआन है ?

(1) भूटान (2) नेपाल (3) जापान (4) चीन

प्रश्न 45. निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी सिओल है ?

(1) उत्तर कोरिया (2) दक्षिण कोरिया (3) ईरान (4) इराक

प्रश्न 46. निम्नलिखित में से किस देश की राष्ट्रीय मुद्रा रियाल है ?

(1) नेपाल (2) इराक (3) कुवैत (4) ईरान

प्रश्न 47. निम्नलिखित में से किस देश की राजधानी रियाद है ?

(1) कुवैत (2) लेबनान (3) सऊदी अरब (4) सीरिया

प्रश्न 48. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश कौन-सा है ?

(1) रूस (2) कनाडा (3) चीन (4) भारत

प्रश्न 49. निम्नलिखित में से कौन भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु है ?

(1) गेंडा (2) हाथी (3) बाघ (4) गाय

प्रश्न 50. निम्नलिखित में से कौन भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है ?

(1) पीपल (2) नीम (3) अशोक (4) बरगद

प्रश्न 51. उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है ?

(1) इलाहाबाद (2) कानपुर (3) लखीमपुर खीरी (4) हरदोई

प्रश्न 52. उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है ?

(1) कानपुर (2) उन्नाव (3) आजमगढ़ (4) इलाहाबाद

प्रश्न 53. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन-सा है ?

(1) जौनपुर (2) मुजफ्फरनगर (3) सीतापुर (4) कानपुर

प्रश्न 54. उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थें ?

(1) डॉ. सम्पूर्णानन्द (2) गोविन्द वल्लभ पन्त (3) चौधरी चरण सिंह (4) कमलापति त्रिपाठी

प्रश्न 55. बिहू किस राज्य का लोक नृत्य है ?

(1) अरुणाचल प्रदेश (2) बिहार (3) उत्तर प्रदेश (4) असम

प्रश्न 56. नौटंकी किस राज्य का लोक नृत्य है ?

(1) अरुणाचल प्रदेश (2) बिहार (3) उत्तर प्रदेश (4) असम

प्रश्न 57. निम्नलिखित में से किस खेल को सॉकर (soccer) भी कहा जाता है ?

(1) फुटबॉल (2) हॉकी (3) टेनिस (4) टेबिल टेनिस

प्रश्न 58. निम्नलिखित में से किस देश का राष्ट्रीय खेल बुल फाइटिंग है ?

(1) मलेशिया (2) ब्राजील (3) कनाडा (4) स्पेन

प्रश्न 59. निम्नलिखित में से किस देश का राष्ट्रीय खेल आइस हॉकी है ?

(1) कनाडा (2) स्कॉटलैंड (3) रूस (4) ब्राजील

प्रश्न 60. भारत के अलावा निम्नलिखित किस देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है ?

(1) नेपाल (2) पाकिस्तान (3) रूस (4) मलेशिया

प्रश्न 61. निम्नलिखित में से किस देश का राष्ट्रीय खेल शतरंज है ?

(1) नेपाल (2) पाकिस्तान (3) रूस (4) मलेशिया

प्रश्न 62. प्रथम एशियाई खेल का आयोजन कहाँ पर हुआ था ?

(1) नई दिल्ली (2) टोक्यो (3) जकार्ता (4) तेहरान

प्रश्न 63. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ग्रीनहाउस गैस नही है ?

(1) जलवाष्प (2) नाइट्रोजन (3) मिथेन (4) कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 64. निम्नलिखित में किस राज्य/केन्द्रशासित राज्य की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है ?

(1) गोवा (2) लक्षद्वीप (3) दादर और नागर हवेली (4) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

प्रश्न 65. निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारतीय कपास अनुसन्धान संस्थान स्थित है ?

(1) नागपुर (2) इलाहाबाद (3) नई दिल्ली (4) शिमला

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार पूर्णतया सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |

UPSSSC PET 2022 General Awareness PDF in Hindi : Answers

उत्तर 01. (4) सॉफ्टवेयर | फूटलूज उद्योग (Footloose Industry) उन उद्योगों को कहा जाता है जो परिवहन अथवा संसाधनों से प्रभावित हुए बिना किसी भी स्थान पर स्थापित किये जा सकते है | फूटलूज उद्योग की अवस्थिति पर कच्चे माल के स्रोत से दूरी का असर नही होता | इसप्रकार इन्हे कच्चे माल के स्रोत के निकट लगाने की आवश्यकता नही होती है |

उत्तर 02. (2) सिक्किम | भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत के राज्यों में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है | जबकि राज्यों में न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है |

उत्तर 03. (1) दिल्ली | भारत की जनगणना 2011 के अनुसार केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक जनसंख्या दिल्ली की है जबकि सबसे कम जनसंख्या लक्षद्वीप की है |

उत्तर 04. (3) 943 | भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत में लिंगानुपात 943 है | यदि राज्यवार देखें तो केरल में लिंगानुपात (1084) सबसे ज्यादा और हरियाणा राज्य में लिंगानुपात (879) सबसे कम है | केन्द्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक लिंगानुपात (1037) पुदुचेरी का है जबकि सबसे कम लिंगानुपात (618) दमन व दीव का है |

उत्तर 05. (3) जवाहरलाल नेहरु | वर्ष 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और चंद्रशेखर वेंकटरमण को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था | जबकि जवाहरलाल नेहरु को वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था |

उत्तर 06 (1) एलपीजी सब्सिडी | एलपीजी सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा करने की पहल (PAHAL) योजना पूरे देश में लागू है | इस योजना का उद्देश्य सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंण्डरों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और पात्र वास्तविक उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दिलाना है |

उत्तर 07. (4) पांचवी पंचवर्षीय योजना | पांचवी पंचवर्षीय योजना में बेरोजगारी दूर करने को योजना की प्राथमिकताओं में उच्च स्थान प्रदान किया गया था | इसी पंचवर्षीय योजना में ही काम के बदले अनाज कार्यक्रम (Food for Work Programme) चलाया गया था, जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी करने वाले व्यक्ति को मजदूरी की जगह पर अनाज प्रदान किया जाता था | अगली पंचवर्षीय योजना में इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (NREP) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था |

उत्तर 08. (3) चौथी पंचवर्षीय योजना | 1 अप्रैल 1969 में चौथी पंचवर्षीय योजना को लागू किया गया था | इस योजना की रचना करने वाले योजना आयोग के उपाध्यक्ष डी. आर. गाडगिल थें | इसीलिए चौथी पंचवर्षीय योजना को गाडगिल योजना भी कहा जाता है |

उत्तर 09. (2) 1951 | स्वतंत्र भारत में पहला आम चुनाव वर्ष 1951 में सम्पन्न हुए थें और कांग्रेस सत्ता में आई |

उत्तर 10. (2) 1951 | स्वतंत्र भारत की प्रथम जनगणना वर्ष 1951 में हुई थी |

उत्तर 11. (1) 12 जनवरी

उत्तर 12. (4) अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस | राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को, प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को, राष्ट्रीय प्रेस दिवस 29 जनवरी को मनाया जाता है |

उत्तर 13. (2) 21 फरवरी

उत्तर 14. (3) 1 दिसम्बर

उत्तर 15. (3) 12 जुलाई

उत्तर 16. (1) 14 सितम्बर

उत्तर 17. (4) 21 जून

उत्तर 18. (1) 26 जुलाई

उत्तर 19. (1) 1 मई

उत्तर 20. (4) 29 अगस्त

उत्तर 21. (2) विलियम शेक्सपियर | विलियम शेक्सपियर ने मैकबैथ, हैमलेट, आथेलो, कॉमेडी ऑफ़ एर्रस, जुलियस सीजर, मर्चेन्ट ऑफ़ वेनिस, आल इज वैल दैट एंड्स वैल, एज यू लाइक इट, ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम, मच एडो एबाडट नथिंग, रोमियो एंड जूलियट, किंग लिअर, टेम्पेस्ट, एंटोनी एंड क्लियोपेट्रा आदि की रचना की थी |

उत्तर 22. (4) जवाहर लाल नेहरु | जवाहरलाल नेहरु की अन्य रचनाएँ एन ऑटोबायोग्राफी, ग्लिम्पसेज ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री है |

उत्तर 23. (3) प्रेमचन्द्र | मुंशी प्रेमचन्द्र ने गोदान, कफन, रंगभूमि, कर्मभूमि आदि की रचना की थी |

उत्तर 24. (2) आर. के. नारायण | आर. के. नारायण की अन्य रचनायें है – गाइड, मई डेज, डार्कनेस एट नून, द बेंडर स्वीट्स, पेंटर ऑफ़ साइंस |

उत्तर 25. (4) चेतन भगत

उत्तर 26. (2) अब्दुल गफ्फार खान

उत्तर 27. (1) विनोबा भावे

उत्तर 28. (3) कनिष्क

उत्तर 29. (1) मदर टेरेसा

उत्तर 30. (2) अटल बिहारी बाजपेयी

UPSSSC PET GK Questions 2022 in Hindi : Answers

उत्तर 31. (4) सरोजिनी नायडू

उत्तर 32. (4) सुकुमार सेन

उत्तर 33. (1) बछेंद्री पाल

उत्तर 35. (4) भारतीय स्टेट बैंक

उत्तर 36. (1) राजस्थान | क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोवा है |

उत्तर 37. (4) अंडमान निकोबार द्वीपसमूह | क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है |

उत्तर 38. (3) उत्तर प्रदेश

उत्तर 39. (1) गुजरात

उत्तर 40. (4) सोनपुर (बिहार)उत्तर

उत्तर 41. (1) मासिनराम (मेघालय) | भारत में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम (मेघालय) है |

उत्तर 42. (4) बिहार | भारत का सबसे कम साक्षरता वाला राज्य बिहार है |

उत्तर 43. (3) बांग्लादेश | बांग्लादेश की राजधानी ढाका, राष्ट्रीय मुद्रा टका और प्रमुख भाषा बंग्ला है |

उत्तर 44. (4) चीन | चीन देश की राजधानी बीजिंग और राष्ट्रीय मुद्रा युआन है |

उत्तर 45. (2) दक्षिण कोरिया | दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल और राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है |

उत्तर 46. (4) ईरान | ईरान देश की राजधानी तेहरान और राष्ट्रीय मुद्रा रियाल है |

उत्तर 47. (3) सऊदी अरब | सऊदी अरब की राजधानी रियाद, राष्ट्रीय मुद्रा सऊदी रियाल और प्रमुख भाषा अरबी है |

उत्तर 48. (1) रूस | क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है | रूस के बाद क्रमशः कनाडा, चीन, सं.रा.अमेरिका और ब्राजील आते है |

उत्तर 49. (2) हाथी | भारत सरकार ने अक्टूबर 2010 को हाथी (Elephant) को भारत का राष्ट्रीय पशु (National Heritage Animal) घोषित किया है |

उत्तर 50. (4) बरगद | भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद (Banyan Tree) है |

उत्तर 51. (3) लखीमपुर खीरी | उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला जिला लखीमपुर खीरी है, जबकि सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला संत रविदास नगर है |

उत्तर 52. (4) इलाहाबाद | उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला इलाहाबाद है, जबकि सबसे कम जनसंख्या वाला जिला महोबा है |

उत्तर 53. (1) जौनपुर | उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला जौनपुर है, जबकि सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला गौतमबुद्ध नगर है |

उत्तर 54. (2) गोविन्द वल्लभ पन्त

उत्तर 55. (4) असम | बिहू किस असम राज्य का लोक नृत्य है ?

उत्तर 56. (3) उत्तर प्रदेश

उत्तर 57. (1) फुटबॉल | फुटबॉल खेल को सॉकर (soccer) भी कहा जाता है |

उत्तर 58. (4) स्पेन | स्पेन का राष्ट्रीय खेल बुल फाइटिंग है |

उत्तर 59. (1) कनाडा | कनाडा देश का राष्ट्रीय खेल आइस हॉकी और लैक्रोस है |

उत्तर 60. (2) पाकिस्तान | भारत के अलावा पाकिस्तान देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी है |

उत्तर 61. (3) रूस | रूस का राष्ट्रीय खेल शतरंज और फुटबॉल है |

उत्तर 62. (1) नई दिल्ली | प्रथम एशियाई खेल का आयोजन नई दिल्ली में 4-11 मार्च 1951 को हुआ था, जिसमे 11 देशों ने भाग लिया था | प्रथम एशियाई खेल में शामिल खेलों की संख्या 06 थी और भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 489 थी | पदक तालिका में प्रथम तीन देश क्रमशः जापान, भारत और ईरान थें |

उत्तर 63. (2) नाइट्रोजन | नाइट्रोजन गैस वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पायी जाने वाली गैस है | यह ग्रीनहाउस गैस नही है |

उत्तर 64. (4) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

उत्तर 65. (1) नागपुर | भारतीय कपास अनुसन्धान संस्थान नागपुर (महाराष्ट्र) में स्थित है |

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार पूर्णतया सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |