UPSSSC PET General Hindi Notes Questions Practice Set PDF

UPSSSC PET Hindi Notes Questions Practice Set PDF Download

आज विद्यादूत में UPSSSC PET General Hindi Notes Questions Practice Set PDF टॉपिक पर Model Paper General Hindi प्रस्तुत किया जा रहा है |

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET – Preliminary Eligibility Test) के सिलेबस (PET Syllabus) में सामान्य हिन्दी (General Hindi) के लिए 05 प्रश्न/अंक निर्धारित किये गये है |

इस UPSSSC PET 2022 Hindi Notes Questions Practice Set PDF Download लेख में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी हिन्दी (UPSSSC Pet General Hindi Questions) के सबसे सम्भावित प्रश्नों का एक मॉडल पेपर ‘UPSSSC PET 2022 Model Paper for General Hindi’ प्रस्तुत किया जा रहा है |

इस लेख में UPSSSC PET General Hindi Study Material और Notes के साथ Syllabus, Topic, Model Paper, MCQ और Preparation पर भी पूरा फोकस किया गया है |

UPSSSC PET General Hindi Syllabus को 9 टॉपिक्स में विभाजित किया है, जिनसे 5 प्रश्न 5 अंक के आयेंगे | ये टॉपिक्स इस प्रकार है –

  1. संधि
  2. विलोम शब्द
  3. पर्यायवाची शब्द
  4. वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  5. लिंग
  6. समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
  7. मुहावरे-लोकोक्तियाँ
  8. सामान्य अशुद्धियाँ
  9. लेखक और रचनाएं (गद्य और पद्य)

आपको ध्यान रखना है कि UPSSSC PET Exam में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती की जाएगी |

UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) General Hindi Notes के Practice Set को solve करने के साथ आप नीचें दिए गये UPSSSC PET Model Papers के इन लेखों को भी अवश्य देखें –

  1. UPSSSC PET Practice Set PDF in Hindi
  2. UPSSSC Pet Current Affairs MCQ in Hindi
  3. UPSSSC PET Geography Notes in Hindi
  4. Hindi Current Affairs 2021
  5. Model Papers Category
  6. UPSSSC SPECIAL

UPSSSC PET 2022 General Hindi Notes Questions Practice Set PDF

अब हम UPSSSC PET 2022 General Hindi MCQ को प्रस्तुत करते है | सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए है |

प्रश्न 01. निम्नलिखित में से कौन सी रचना अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ की है ?

(1) प्रियप्रवास (2) प्रेम प्रलास (3) झरना (4) अँधा युग

उत्तर. सभी उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

प्रश्न 02. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द चिरंतन का विलोम है ?

(1) चिंता (2) चिंता करने वाला (3) चिंता न करने वाला (4) नश्वर

उत्तर. सभी उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |

प्रश्न 03. सौम्य शब्द का विलोम शब्द है –

(1) शत्रु (2) कुरूप (3) उग्र (4) सौम्यता

प्रश्न 04. ‘जिसे प्रमाण द्वारा सिद्ध न किया जा सके‘ के लिए निम्नलिखित में सही शब्द है –

(1) अप्रमाणिक (2) अप्रमेय (3) अनुप्रमेय (4) अप्रमाणित

प्रश्न 05. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है ?

(1) वह अपनी कमाई का अधिकांश भाग गँवा बैठा |

(2) उसने अपनी कमाई का अधिकांश भाग गँवा दिया |

(3) उसने अपनी कमाई का अधिकांश गँवा दिया |

(4) उसने कमाई का अधिकांश भाग गँवा डाला |

प्रश्न 06. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ब्रह्मा का पर्यायवाची नही है ?

(1) चतुर्मुख (2) चतुरानन (3) कमलासन (4) मुकुंद

प्रश्न 07. ‘कनिष्ठिका और मध्यमा के बीच की ऊँगली’ क्या कहलाती है ?

(1) अनिमिका (2)अनामी (3) अनामिका (4) अनामीका

प्रश्न 08. सूक्ति में कौन से संधि है ?

(1) दीर्घ संधि (2) गुण संधि (3) वृद्धि संधि (4) यण संधि

प्रश्न 09. निम्नलिखित में से महोत्सव का सही संधि विच्छेद है –

(1) महो+उत्सव (2) म+होत्सव (3) महा+उत्सव (4) महा+ओत्सव

प्रश्न 10. निम्नलिखित में से मतैक्य का सही संधि विच्छेद है –

(1) मत+ऐक्य (2) म+तैक्य (3) मते+क्य (4) मतै+क्य

प्रश्न 11. निम्नलिखित में स्वागत का संधि विच्छेद है –

(1) स्वः+गत (2) सु+आगत (3) सुआ+गत (4) स्व+आगत

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से दिग्गज का संधि विच्छेद है –

(1) दिक्+गज (2) दिग्+गज (3) दिग्ग+ज (4) दीग्+गज

प्रश्न 13. निरर्थक कौन सी संधि है ?

(1) व्यंजन संधि (2) यण संधि (3) विसर्ग संधि (4) वृद्धि संधि

प्रश्न 14. निम्नलिखित में से कौन सी यण संधि है –

(1) गिरीश (2) राजर्षि (3) मनोबल (4) इत्यादि

प्रश्न 15. निम्नलिखित में से कौन सी व्यंजन संधि है –

(1) सदाचार (2) अत्यधिक (3) तपोभूमि (4) भोजनालय

प्रश्न 16. अक्ल का दुश्मन मुहावरे का अर्थ है –

(1) अक्ल कमजोर होना (2) पागल होना (3) मूर्ख होना (4) अक्ल वाला दुश्मन

प्रश्न 17. अपना राग अलापना मुहावरे का अर्थ है –

(1) अपनी ही बात कहते रहना (2) राग सीखना (3) राग के साथ बोलना (4) अपनी प्रशंसा करना

प्रश्न 18. कान देना मुहावरे का अर्थ है –

(1) फटकारना (2) काम में मदद करना (3) संदेह होना (4) ध्यान देना

प्रश्न 19. बगुला भगत होना मुहावरे का अर्थ है –

(1) भक्त होना (2) पाखंडी होना (3) संदेह होना (4) लज्जित होना

प्रश्न 20. लकीर का फ़कीर होना मुहावरे का अर्थ है –

(1) फ़कीर की लाठी होना (2) पुरानी परम्परा पर चलना (3) फ़क़ीर के रास्ते पर चलना (4) परम्परा को बदलना

प्रश्न 21. ऊधो का लेना न माधो का देना लोकोक्ति का क्या अर्थ है ?

(1) किसी की न सुनना

(2) ऊधो और माधो में बातचीत न होना

(3) तटस्थ होना

(4) विरोधी भाव रखना

प्रश्न 22. नदी-नाव संयोग लोकोक्ति का क्या अर्थ है ?

(1) अटूट सम्बन्ध (2) सहयोग करना (3) दोस्ती होना (4) पानी में रहना

प्रश्न 23. लोकोक्ति कंगाली में आटा गीला का क्या अर्थ है ?

(1) कंगाल होना (2) गरीब होना (3) मस्त रहना (4) कष्ट पर कष्ट आना

प्रश्न 24. लोकोक्ति घर फूँक तमाशा देखना का क्या अर्थ है ?

(1) अपने घर में आग लगाना

(2) अपनी हैसियत को छुपाना

(3) अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च करना

(4) घर पर तमाशा दिखाना

प्रश्न 25. अपनी करनी पार उतरनी लोकोक्ति का क्या अर्थ है ?

(1) दूसरों का कार्य सबसे अच्छा होता है

(2) स्वयं का कार्य सबसे अच्छा होता है

(3) अपना कार्य दूसरों से करवाना

(4) स्वयं में मस्त रहना

प्रश्न 26. लोकोक्ति वही ढाक के तीन पात का क्या अर्थ है ?

(1) पुरानी स्थिति को सुधारना

(2) पुरानी बातों को भूलना

(3) पुरानी तीन बातों को जानना

(4) पुरानी स्थिति में बने रहना

प्रश्न 27. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वाक्य है ?

(1) यहाँ केवल दो पुस्तकें रखी थीं |

(2) केवल यहाँ दो पुस्तकें रखी थीं |

(3) दो पुस्तके केवल यहाँ रखी थी |

(4) यहाँ दो पुस्तके केवल रखी थी |

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वाक्य है ?

(1) चाहे करे, चाहे मत करें |

(2) चाहे, करे चाहे, मत करे |

(3) चाहे करे, चाहे न करे |

(4) चाहे करे चाहें न करे |

प्रश्न 29. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वाक्य है ?

(1) मैं अत्यंत ही प्रसन्न हूँ |

(2) मैं बिल्कुल प्रसन्न हूँ |

(3) मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ |

(4) मैं बिल्कुल ही प्रसन्न हूँ |

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वाक्य है ?

(1) अभी फ़िलहाल दस रूपये दे दो |

(2) फ़िलहाल दस रूपये दे दो |

(3) फ़िलहाल अभी दस रूपये दे दो |

(4) दस रूपये फ़िलहाल अभी दे दो |

प्रश्न 31. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वाक्य है ?

(1) अपने मित्रों के साथ मैदान में छात्र क्रिकेट खेल रहे हैं |

(2) मैदान में छात्र अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेल रहे है |

(3) अपने मित्रों के साथ छात्र मैदान में क्रिकेट खेल रहे है |

(4) छात्र मैदान में अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं |

प्रश्न 32. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वाक्य है ?

(1) महात्मा गांधी का देश सदा आभारी रहेगा |

(2) सदा देश महात्मा गांधी का आभारी रहेगा |

(3) देश महात्मा गांधी का सदा आभारी रहेगा |

(4) महात्मा गाँधी का सदा देश आभारी रहेगा |

प्रश्न 33. ‘जिसे जानने की इच्छा है’ के लिए एक शब्द है –

(1) ज्ञानार्थी (2) जिज्ञासु (3) जिगीषु (4) जिजीविषु

प्रश्न 34. ‘जो कठिनाई से मिलता है’ के लिए एक शब्द है –

(1) अलभ्य (2) अप्राप्त (3) अनुपलब्ध (4) दुर्लभ

प्रश्न 35. ‘जो पृथ्वी से सम्बद्ध है’ के लिए एक शब्द है –

(1) पार्थिव (2) लौकिक (3) भूगोलीय (4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 36. ‘जिसे जीता न जा सके’ के लिए उपयुक्त शब्द है –

(1) अजेय (2) अपराजेय (3) दुर्जेय (4) अज्ञेय

प्रश्न 37. ‘बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति’ के लिए उपयुक्त शब्द है –

(1) प्रवक्ता (2) बहुभाषी (3) वाचाल (4) वक्ता

प्रश्न 38. प्रत्यक्ष शब्द का विलोम है –

(1) प्रत्यय (2) परोक्ष (3) अपरोक्ष (4) विशिष्ट

प्रश्न 39.निम्नलिखित में से अमर शब्द का विलोम क्या है ?

(1) मरण (2) मृत्यु (3) मृतक (4) मर्त्य

प्रश्न 40. निम्नलिखित में से अंत शब्द का विलोम क्या है ?

(1) प्रारम्भ (2) आदि (3) शुरुआत (4) अनंत

प्रश्न 41. अकर्मक का विलोम शब्द क्या होता है ?

(1) कर्मक (2) सुकर्मक (3) अवकर्मक (4) सकर्मक

प्रश्न 42. निम्नलिखित में से अच्युत शब्द का विलोम क्या है ?

(1) च्युत (2) अनुच्युत (3) विच्युत (4) अवच्युत

प्रश्न 43. निम्नलिखित में से आमंत्रित शब्द का विलोम क्या है ?

(1) मंत्रित (2) अवमंत्रित (3) अनामंत्रित (4) अनुमंत्रित

प्रश्न 44. निम्नलिखित में से परिमार्जित शब्द का विलोम क्या है ?

(1) अपरिमार्जित (2) मार्जित (3) अवमार्जित (4) अनुमार्जित

प्रश्न 45. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अप्सरा का पर्यायवाची नही है ?

(1) देवांगना (2) सुरबाला (3) सुरसुंदरी (4) रमणी |

प्रश्न 46. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द चाँदी का पर्यायवाची नही है ?

(1) शशि (2) र्रुपा (3) रूपक (4) चन्द्रहास

प्रश्न 47. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द आनन्द का पर्यायवाची नही है ?

(1) प्रमोद (2) हर्ष (3) अतिसौरभ (4) आह्लाद

प्रश्न 48. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द गंगा का पर्यायवाची नही है ?

(1) नदीश्वरी (2) गौरीसुत (3) देवपगा (4) विष्णुपदी

प्रश्न 49. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द मोक्ष का पर्यायवाची नही है ?

(1) कैवल्य (2) निर्वाण (3) अपवर्ग (4) देहावसान |

प्रश्न 50. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्वर्ग का पर्यायवाची नही है ?

(1) लोक (2) सुरलोक (3) दिव्य (4) देवलोक

प्रश्न 51. निम्नलिखित में से कामायनी महाकाव्य के रचनाकार कौन है ?

(1) महादेवी वर्मा (2) हरिवंशराय बच्चन (3) सुमित्रानंदन पन्त (4) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 52. निम्नलिखित में से किसकी रचना ‘गुनाहों का देवता’ है ?

(1) धर्मवीर भारती (2) महादेवी वर्मा (3) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ (4) मुंशी प्रेमचन्द्र

प्रश्न 53. भारत दुर्दशा निम्नलिखित में से किसकी रचना है ?

(1) मैथिलीशरण गुप्त (2) अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ (3) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (4) सियारामशरण गुप्त

प्रश्न 54. निम्नलिखित में से किसकी कृति चण्डालिका है ?

(1) रवीन्द्रनाथ टैगोर (2) जयशंकर प्रसाद (3) हरिवंशराय बच्चन (4) महादेवी वर्मा

प्रश्न 55. निम्नलिखित में से किसकी रचना जयद्रथ वध है ?

(1) सुमित्रानंदन पंत (2) महादेवी वर्मा (3) मैथलीशरण गुप्त (4) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

प्रश्न 56. अयोध्या का उद्धार किसकी रचना है ?

(1) जयशंकर प्रसाद (2) मैथिलीशरण गुप्त (3) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (4) सुमित्रानंदन पन्त

प्रश्न 57. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुल्लिंग है ?

(1) अश्विनी (2) प्यास (3) हानि (4) वचन

प्रश्न 58. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

(1) साला (2) सलहज (3) ननदोई (4) भर्ता

प्रश्न 59. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

(1) दीमक (2) खटमल (3) बिच्छू (4) पक्षी

प्रश्न 60. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द पुल्लिंग है ?

(1) मक्खी (2) तितली (3) मच्छर (4) मैना

प्रश्न 61. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है ?

(1) याचिका (2) मुगल (3) स्वामी (4) हाथी

प्रश्न 62. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म भिन्न है –

(1) अभिमान-अहंकार (2) अधिक-प्रसार (3) अधिक-पर्याप्त (4) निर्णय-न्याय

प्रश्न 63. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अन्य से भिन्न है ?

(1) अंश (2) अवयव (3) जड़ (4) भाग

प्रश्न 64. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अन्य से भिन्न है ?

(1) दिन (2) दिवा (3) दिवस (4) दस्यु

प्रश्न 65. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म भिन्न है

(1) अभिलाषा-कामना (2) अनाथ-सनाथ (3) अगम-सुगम (4) उत्कर्ष-अपकर्ष

UPSSSC PET 2022 General Hindi Notes Questions Practice Set PDF Answer

उत्तर 01. (1) प्रियप्रवास | अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ (1865-1947 ई.) हिन्दी भाषा के कवि, निबंधकार और सम्पादक थें | उनका पहला महाकाव्य प्रियप्रवास था | महाकाव्य ‘प्रियप्रवास’ से ही उन्हें काव्यप्रतिष्ठा प्राप्त हुई थी | प्रियप्रवास खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है | प्रियप्रवास द्विवेदी युग में प्रकाशित हुआ था |

उत्तर 02. (4) नश्वर | चिरंतन का अर्थ शाश्वत होता है और चिरंतन का विलोम नश्वर होता है |

उत्तर 03. (3) उग्र | सौम्य शब्द का विलोम शब्द उग्र है |

उत्तर 04. (2) अप्रमेय

उत्तर 05. (3) उसने अपनी कमाई का अधिकांश गँवा दिया |

उत्तर 06. (4) मुकुंद | मुकुंद का पर्याय विष्णु होता है |

उत्तर 07. (3) अनामिका | कनिष्ठिका और मध्यमा के बीच की ऊँगली को अनामिका कहते है |

उत्तर 08. (1) दीर्घ संधि | सूक्ति = सु + उक्ति (उ+उ=ऊ)

उत्तर 09. (3) महा+उत्सव | महोत्सव = महा+उत्सव (आ+उ=ओ) | महोत्सव में गुण संधि है |

उत्तर 10. (1) मत+ऐक्य | मतैक्य=मत+ऐक्य (अ+ऐ=ऐ) | मतैक्य में वृद्धि संधि है |

उत्तर 11. (2) सु+आगत | स्वागत=सु+आगत | स्वागत में यण संधि है |

उत्तर 12. (1) दिक्+गज | दिग्गज=दिक्+गज (क्+ग=ग्+ग) | दिग्गज में व्यंजन संधि है |

उत्तर 13. (3) विसर्ग संधि | निरर्थक=नि:+अर्थक |

उत्तर 14. (4) इत्यादि | इत्यादि=इति+आदि =यण संधि

उत्तर 15. (1) सदाचार | सदाचार=सत्+आचार=व्यंजन संधि

उत्तर 16. (3) मूर्ख होना

उत्तर 17. (1) अपनी ही बात कहते रहना

उत्तर 18. (4) ध्यान देना

उत्तर 19.(2) पाखंडी होना

उत्तर 20. (2) पुरानी परम्परा पर चलना

उत्तर 21. (3) तटस्थ होना या किसी से कोई मतलब न रखना

उत्तर 22. (1) अटूट सम्बन्ध

उत्तर 23. (4) कष्ट पर कष्ट आना

उत्तर 24. (3) अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च करना

उत्तर 25. (2) स्वयं का कार्य सबसे अच्छा होता है

उत्तर 26. (4) पुरानी स्थिति में बने रहना

उत्तर 27. (1) यहाँ केवल दो पुस्तकें रखी थीं |

उत्तर 28. (3) चाहे करे, चाहे न करे |

उत्तर 29. (3) मैं अत्यंत प्रसन्न हूँ |

उत्तर 30. (2) फ़िलहाल दस रूपये दे दो |

उत्तर 31. (4) छात्र मैदान में अपने मित्रों के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं |

उत्तर 32. (3) देश महात्मा गांधी का सदा आभारी रहेगा |

उत्तर 33. (2) जिज्ञासु

उत्तर 34. (4) दुर्लभ

उत्तर 35. (1) पार्थिव

उत्तर 36. (1) अजेय

उत्तर 37. (3) वाचाल

उत्तर 38. (2) परोक्ष

उत्तर 39. (4) मर्त्य

उत्तर 40. (2) आदि

उत्तर 41. (4) सकर्मक

उत्तर 42. (1) च्युत

उत्तर 43. (3) अनामंत्रित

उत्तर 44. (1) अपरिमार्जित

उत्तर 45. (4) रमणी | रमणी शब्द नारी का पर्यायवाची शब्द है |

उत्तर 46. (1) शशि | शशि शब्द चन्द्रमा का पर्यायवाची है |

उत्तर 47. (3) अतिसौरभ | अतिसौरभ शब्द आम का पर्यायवाची है |

उत्तर 48. (2) गौरीसुत | गौरीसुत शब्द गणेश का पर्यायवाची है |

उत्तर 49. (4) देहावसान | देहावसान शब्द देहान्त का पर्यायवाची है |

उत्तर 50. (1) लोक | लोक शब्द संसार का पर्यायवाची है |

उत्तर 51. (4) जयशंकर प्रसाद

उत्तर 52. (1) धर्मवीर भारती

उत्तर 53. (3) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

उत्तर 54. (1) रवीन्द्रनाथ टैगोर

उत्तर 55. (3) मैथलीशरण गुप्त

उत्तर 56. (1) जयशंकर प्रसाद

उत्तर 57. (4) वचन | (अश्विनी, प्यास और हानि स्त्रीलिंग है)

उत्तर 58. (2) सलहज | साला (पुल्लिंग) का स्त्रीलिंग शब्द ‘सलहज’ है |

उत्तर 59. (1) दीमक

उत्तर 60. (3) मच्छर

उत्तर 61. (1) याचिका

उत्तर 62. (2) अधिक-प्रसार

उत्तर 63. (3) जड़ | जड़ का अर्थ मूर्ख होता है |

उत्तर 64. (4) दस्यु

उत्तर 65. (1) अभिलाषा-कामना

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |