Hindi Current Affairs | Current Affairs 2021 in Hindi PDF

Hindi Current Affairs

विद्यादूत के Hindi Current Affairs (Current Affairs 2021 in Hindi PDF) लेख में वर्ष 2020 से 2021 तक के सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण क्षेत्रों के परीक्षा उपयोगी तथ्यों को शामिल किया गया है | हिंदी कर्रेंट्स अफेयर्स 2021 का अध्ययन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि इसमे वर्षभर की देश-विदेश की सम-सामयिक घटनाओं को सरल और संक्षिप्त शब्दों प्रस्तुत किया गया है |

इस लेख में विद्यादूत के विशेषज्ञों द्वारा सार-संग्रह के तहत वर्षभर की महत्वपूर्ण घटनाओं को एक दृष्टि में (Current Affairs At a Glance) में प्रस्तुत किया गया है | यह लेख वर्ष 2021 में होने वाली प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं के लिए अतिमहत्वपूर्ण है |

Hindi Current Affairs (Current Affairs 2021 in Hindi PDF) का यह लेख यूपीएससी, स्टेट पीएससी (यूपी पीएससी), समीक्षा अधिकारी (आर.ओ./ए.आर.ओ.), यूपीएसएससी पीईटी आदि परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी है |

Hindi Current Affairs | Current Affairs 2021 in Hindi PDF | MCQ

सभी उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है –

प्रश्न 01. जनवरी 2021 में भारतीय रेल मंत्रालय ने हावड़ा-कालका मेल का क्या परिवर्तित किया है ?

(1) सुभाष एक्सप्रेस (2) नेताजी एक्सप्रेस (3) लौह पुरुष एक्सप्रेस (4) महात्मा गाँधी एक्सप्रेस

प्रश्न 02.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारत की नई संसद भवन का शिलान्यास कब किया ?

(1) 10 दिसंबर 2020 (2) 10 नवम्बर 2020 (3) 10 जनवरी 2021 (4) 10 फरवरी 2021

प्रश्न 03. किस प्रोजेक्ट के अंतर्गत नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है ?

(1) सेंट्रल गवर्नमेंट प्रोजेक्ट (2) अदानी विस्टा प्रोजेक्ट (3) सेंट्रल सुपर प्रोजेक्ट (4) सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट

प्रश्न 04. भारत सरकार ने बच्चों की डायरिया से होने वाली मौतों की  समाप्ति  का लक्ष्य कब तक का रखा है |

(1) वर्ष 2025 (2) वर्ष 2021 (3) वर्ष 2023 (4) वर्ष 2022 तक

प्रश्न 05. भारत सरकार ने बौद्धिक संपदा साक्षरता व पेटेंट के सम्बन्ध में जागरूकता के सृजन के लिए कौन सा अभियान लांच किया है ?

(1) कदम्बम् (2) कपिला (3) पतंजलि (4) सुपर पावर

प्रश्न 06. नई शिक्षा नीति 2020 के निर्माण हेतु किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था ?

(1) के. कस्तूरीरंगन (2) के.के. वेणुगोपाल (3) टी.वी. स्वामीनाथन (4) संजय कोठारी

प्रश्न 07. नई शिक्षा नीति 2020 को भारत सरकार ने कब मंजूरी प्रदान की थी ?

(1) 29 जुलाई 2020 (2) 29 मई 2020 (3) 29 जनवरी 2021 (4) 29 दिसम्बर 2020

प्रश्न 08. नई राष्ट्रीय नीति 2020 के तहत ‘अनुवाद व विवेचन’ हेतु किस संस्था की स्थापना प्रस्तावित है ?

(1) IATI (2) IITA (3) IITI (4) MTNL

प्रश्न 09. नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नया नामकरण क्या किया गया है ?

(1) विदुषी मंत्रालय (2) शिक्षा मंत्रालय (3) शिक्षा संसाधन मंत्रालय (4) नेशनल एजुकेशन मंत्रालय

प्रश्न 10. 16वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2021 का मुख्य विषय क्या था ?

(1) सुपर पावर भारत (2) कोरोनाकाल में भारत (3) भारत में प्रवासी योगदान (4) आत्मनिर्भर भारत में योगदान

प्रश्न 11. आईएसओ 9001:2015 गुणवत्ता प्रबंधन मानक प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर बना है ?

(1) एलन वन चिड़ियाघर, कानपुर (2) नंदनकानन चिड़ियाघर (3) नेहरु जूलॉजिकलपार्क, हैदराबाद (4) कुरूक्षेत्र चिड़ियाघर, करनाल

प्रश्न 12. जून 2020 को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाने के किस कार्यक्रम की घोषणा की गयी ?

(1) गरीब कल्याण रोजगार अभियान (2) मजदूर कल्याण रोजगार अभियान (3) प्रवासी मजदूर सम्मान अभियान (4) रोजगार और संसाधन मंत्रालय

प्रश्न 13. किस स्थान पर भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर संयंत्र स्थापित किया जायेगा ?

(1) अमरावती (आंध्रप्रदेश) (2) नैनी (उत्तरप्रदेश) (3) रामागुंडम (तेलंगाना) (4) दिसपुर (असम)

प्रश्न 14. भारत के प्रथम 100% जैविक (आर्गेनिक) केन्द्रशासित राज्य का दर्जा मिला है ?

(1) लदाख (2) चंडीगढ (3) पुदुच्चेरी (4) लक्षद्वीप

प्रश्न 15. रेल मंत्रालय के अधीन रेलवे सुरक्षा बल ने महिला यात्रियों हेतु सुरक्षा के किस सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है ?

(1) मेरी सहेली (2) महिला रक्षक (3) रेलवे दोस्त (4) सुरक्षा कवच

प्रश्न 16. प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में प्रस्तावित राम मन्दिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था ?

(1) 5 अगस्त 2020 (2) 5 सितम्बर 2020 (3) 5 अक्टूबर 2020 (4) 5 दिसम्बर 2020

प्रश्न 17. वर्ष 2022 को संयुक्त राष्ट्र ने क्या घोषित किया है ?

(1) एग्रीकल्चर एंड एनवायरनमेंट का अंतर्राष्ट्रीय 2020 (2) आर्टिजनल मत्स्य और एक्वाकल्चर का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (3) ह्यूमन राइट्स और एनवायरनमेंट का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (4) इनमे से कोई नही

प्रश्न 18. वर्ष 2024 को संयुक्त राष्ट्र ने क्या घोषित किया है ?

(1) हाथी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (2) जिराफों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (3) टाइगर्स का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (4) ऊंटों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष

प्रश्न 19. वर्ष 2016-20 की अवधि में विश्व के शीर्ष शस्त्र आयातक देशों की सूची में भारत का कौन सा स्थान है ?

(1) पहला (2) दूसरा (3) तीसरा (4) चौथा

प्रश्न 20. वर्ष 2016-20 की अवधि में भारत को शस्त्रों की सर्वाधिक आपूर्ति किस देश के द्वारा की गयी ?

(1) अमेरिका (2) फ़्रांस (3) रूस (4) जर्मनी

प्रश्न 21. कौन सी संस्था प्रतिवर्ष विश्व में मृत्युदंड से सम्बन्धित आकंड़ों का प्रकाशन करती है ?

(1) संयुक्त राष्ट्र संघ (2) वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (3) एमनेस्टी इंटरनेशनल (4)

प्रश्न 22. 1 जनवरी 2021 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में किन देशों ने कार्य आरम्भ किया है ?

(1) भारत, नॉर्वे, केन्या, मेक्सिको और आयरलैण्ड (2) अफगानिस्तान, पाकिस्तान और ईरान (3) केन्या, बहरीन, दक्षिण अफ्रीका (4) श्रीलंका और पेरू

प्रश्न 23. प्रतिवर्ष किस दिन को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

(1) 5 जनवरी (2) 5 अगस्त (3) 5 दिसम्बर (4) 5 नवम्बर

प्रश्न 24. भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का सम्बन्ध किस भारतीय राज्य से है ?

(1) केरल (2) तमिलनाडु (3) आंध्रप्रदेश (4) महाराष्ट्र

प्रश्न 25. 16 दिसम्बर 2020 को विजय दिवस की 49वीं वर्षगांठ मनायी गयी | प्रतिवर्ष विजय दिवस किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है ?

(1) चीन पर विजय (2) कारगिल विजय (3) पाकिस्तान व चीन पर संयुक्त विजय (4) पाकिस्तान पर विजय

प्रश्न 26. ऑक्सफ़ोर्ड लैंग्वेजेज द्वारा 2020 के वर्ष का हिंदी शब्द के रूप में कौन-सा शब्द नामित किया है ?

(1) स्वालंबन (2) योग (3) आत्मनिर्भरता (4) भारत निर्माण

प्रश्न 27. किस भारतीय गणितज्ञ को हाल ही में गणित का प्रतिष्ठित ‘माइकल और शीला हेल्ड पुरस्कार’ 2021 का विजेता घोषित किया गया है ?

(1) सौरभ चौधरी (2) आदित्य श्रीनाथ (3) निखिल नारायण (4) निखिल श्रीवास्तव

प्रश्न 28. फरवरी 2021 को अमेरिकी प्रशासन में किस भारतीय को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी चैम्पियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?

(1) अंजलि भारद्वाज (2) अंजलि राय (3) अनुराधा पटेल (4) अनुराधा भारद्वाज

प्रश्न 29. बंगाल की खाड़ी स्थित बांग्लादेश का वह द्वीप कौन सा है जिस पर बांग्लादेश की सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को बसा रही है ?

(1) रोहिंग्या पुनर्वास (2) भसन द्वीप (3) भसन चार (4) बंग्लाद्वीप

प्रश्न 30. दिसम्बर 2020 में आए ‘तूफान बेल्ला’ (Storm Bella) से प्रभावित होने वाले देश है ?

(1) अमेरिका और रूस (2) फ्रांस और ब्रिटेन (3) चीन और जापान (4) ईरान और ईराक

प्रश्न 31. अक्टूबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का 190वां सदस्य कौन सा देश बना है ?

(1) अंडोरा (2) रोमानिया (3) पोलैंड (4) बेलारूस

प्रश्न 32. कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन (Strain) कहाँ खोजा गया है ?

(1) अमेरिका (2) चीन (3) यूनाइटेड किंगडम (4) भारत

प्रश्न 33. प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने किस तारीख को अखिल भारतीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ?

(1) 16 फरवरी 2021 (2) 16 दिसम्बर 2020 (3) 16 मार्च 2021 (4) 16 जनवरी 2021

प्रश्न 34. भारत सरकार की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत कोविड-19 की वैक्सीन प्राप्त करने वाला पहला देश कौन सा है ?

(1) नेपाल (2) भूटान (3) तिब्बत (4) श्रीलंका

प्रश्न 35. भारत में पहली बार कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि किस राज्य में हुई थी ?

(1) तमिलनाडू (2) केरल (3) महाराष्ट्र (4) उत्तर प्रदेश

प्रश्न 36. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस तारीख को नि:शुल्क कोविड टीकाकरण महाअभियान का शुभारम्भ किया ?

(1) 1 जून 2021 (2) 1 जुलाई 2021 (3) 1 मार्च 2021 (4) 1 मई 2021

प्रश्न 37. मई 2021 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 की वजह से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल के लिए किस योजना की घोषणा की ?

(1) उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल देखभाल योजना (2) उ.प्र. मुख्यमंत्री अनाथ बालक देखभाल योजना (3) उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (4) उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना

प्रश्न 38. उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में अध्ययन के लिए ‘उत्तर प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस’ का निर्माण कहाँ किया जा रहा है ?

(1) कानपुर (2) लखनऊ (3) प्रयागराज (4) वाराणसी

प्रश्न 39. फरवरी 2021 में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रतियोगी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए किस योजना की शुरुआत की है ?

(1) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (2) मुख्यमंत्री निशुल्क शिक्षा योजना (3) मुख्यमंत्री आरम्भ योजना (4) मुख्यमंत्री निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा योजना

आगे जारी रहेगा ………

Hindi Current Affairs | Current Affairs 2021 in Hindi PDF | Answers

उत्तर 01: (2) नेताजी एक्सप्रेस

उत्तर 02. (1) 10 दिसंबर 2020

उत्तर 03. (4) सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट | नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की बैठने की क्षमता क्रमशः 888 और 384 होगी | वर्ष 2022 (भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ) तक नए संसद भवन के बनकर तैयार होने की सम्भावना है |

उत्तर 04. (4) वर्ष 2022 तक

उत्तर 05. (2) कपिला (KAPILA) | कपिला का पूरा नाम है – कलाम प्रोग्राम फॉर इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी लिटरेसी एंड अवेयरनेस कैंपेन

उत्तर 06. (1) के. कस्तूरीरंगन

उत्तर 07. (1) 29 जुलाई 2020 | नई शिक्षा नीति 2020 में 3-18 वर्ष के सभी बच्चों के लिए पाठ्यचर्या और शिक्षण शास्त्रीय आधार व्यवस्था 5+3+3+4 है | अर्थात् आधारभूत (5 वर्ष), प्रारंभिक (3 वर्ष), मध्य (3 वर्ष) और माध्यमिक (4 वर्ष) |

उत्तर 08. (3) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रांसलेशन एंड इंटरप्रिटेशन (IITI)

उत्तर 09. (2) शिक्षा मंत्रालय

उत्तर 10. (4) आत्मनिर्भर भारत में योगदान

उत्तर 11. (3) नेहरु जूलॉजिकलपार्क, हैदराबाद

उत्तर 12. (1) गरीब कल्याण रोजगार अभियान (GKRA) | GKRA का आरम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेलीहर ग्राम, (जिला खगड़िया, बिहार) से किया गया था |

उत्तर 13. (3) रामागुंडम (तेलंगाना)

उत्तर 14. (4) लक्षद्वीप

उत्तर 15. (1) मेरी सहेली

उत्तर 16. (1) 5 अगस्त 2020

उत्तर 17. (2) आर्टिजनल मत्स्य और एक्वाकल्चर का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Artisanal Fisheries and Aquaculture)

उत्तर 18. (4) ऊंटों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष (International Year of Camelids)

उत्तर 19. (2) दूसरा | प्रथम स्थान सऊदी अरब का है |

उत्तर 20. (3) रूस

उत्तर 21. (3) एमनेस्टी इंटरनेशनल

उत्तर 22. (1) भारत, नॉर्वे, केन्या, मेक्सिको और आयरलैण्ड

उत्तर 23. (4) 5 नवम्बर

उत्तर 24. (2) तमिलनाडु | फीमेल ओबामा उपनाम से प्रसिद्ध कमला हैरिस का जन्म कैलीफोर्निया के आकलैंड में हुआ था | कमला हैरिस भारतीय राज्य तमिलनाडु में रहने वाली श्यामला गोपालन और जमैका मूल के अमेरिकी नागरिक डोनाल्ड हैरिस की पुत्री है |

उत्तर 25. (4) पाकिस्तान पर विजय | प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को विजय दिवस वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में प्राप्त विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है |

उत्तर 26. (3) आत्मनिर्भरता |

उत्तर 27. (4) निखिल श्रीवास्तव

उत्तर 28. (1) अंजलि भारद्वाज

उत्तर 29. (3) भसन चार

उत्तर 30. (2) फ्रांस और ब्रिटेन

उत्तर 31. (1) अंडोरा

उत्तर 32. (3) यूनाइटेड किंगडम (UK)

उत्तर 33. (4) 16 जनवरी 2021

उत्तर 34. (2) भूटान

उत्तर 35. (2) केरल (30 जनवरी 2020)

उत्तर 36. (1) 1 जून 2021

उत्तर 37. (3) उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

उत्तर 38. (2) लखनऊ

उत्तर 39. (1) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |

सम्बन्धित लेख –