रजिया का मूल्यांकन

razia ka moolyankan

रजिया का मूल्यांकन (razia ka moolyankan) : विद्यादूत के पिछले लेखों में हमने रजिया का सम्पूर्ण इतिहास और रजिया का पतन लेख पर चर्चा की थी | इस लेख में हम रजिया का मूल्यांकन पर चर्चा करेंगें | रजिया इल्तुतमिश के उत्तराधिकारियों में सर्वाधिक योग्य थी | एक योग्य सुल्तान हेतु उसमे सभी गुण विद्यमान थें |

रजिया ने सुल्तान के पद का सम्मान और सिंहासन की प्रतिष्ठा को स्थापित करने का प्रयास किया | उसने रुक्नुद्दीन फिरोज के समय की बिगड़ी हुई परिस्थितियों को संभाला |

शक्तिशाली तुर्क सरदारों की शक्तियों को क्षीण करने व उनके एकाधिकार को समाप्त करने हेतु उसने योग्य गैर-तुर्क को भी उच्च पदों पर नियुक्त किया |

ये भी देखें – आधुनिक भारत के सभी लेख | मध्यकालीन भारत के सभी लेख | प्राचीन भारत के सभी लेख

उसने बड़ी सतर्कता के साथ गैर-तुर्की का एक निष्ठावान दल तैयार करने का प्रयास किया | वह जनसाधारण में लोकप्रिय थी | दिल्ली की जनता में प्रबल समर्थन से ही उसे सिंहासन प्राप्त हुआ था |

सल्तनत के अन्य किसी सुल्तान को जनता का इस प्रकार का पूर्ण समर्थन कभी नही मिला | यही कारण था कि षड्यंत्रकारियों ने उसे समाप्त करने हेतु दिल्ली से बाहर लाना आवश्यक समझा |

अपने साढ़े तीन वर्षीय अल्पकालिक शासन के दौरान उसने स्वयं को दिल्ली सल्तनत के इतिहास में एक योग्य, कर्मठ, कूटनीतिज्ञ और साहसी सुल्तान के रूप में प्रस्तुत किया |

निसंदेह वह एक असाधारण गुणों वाली शासिका थी | उसने रुढ़िवादी उलेमाओं की परवाह न करते हुए राज्य के हितों के लिए सामाजिक परम्पराओं को तोड़ा और स्वयं को एक निरंकुश सुल्तान के सांचे में ढाला |

मिनहाज रजिया की प्रशंसा और रुढ़िवाद की आलोचना करते हुए कहता है – “सुल्तान रजिया एक महान शासक थी | वह बुद्धिमान, न्यायशील और उदार थी | वह राज्य-हितैषिणी और प्रजा की रक्षा करने वाली थी | वह सेना का नेतृत्व करना जानती थी | उसमें एक शासक के लिए आवश्यक सभी गुण विद्यमान थें | परन्तु वह एक स्त्री थी, पुरुष नही | इसलिए पुरुषों की दृष्टि में ये सभी गुण व्यर्थ थें |”

ये भी देखें – दर्शनशास्त्र के सभी लेख | इतिहास के सभी लेख | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | अर्थशास्त्र के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख | राजव्यवस्था के सभी लेख | भूगोल के सभी लेख | विज्ञान के सभी लेख | विद्यादूत होम पेज

इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें – MODEL PAPERS | UPSSSC SPECIAL | PGT/TGT SPECIAL | UGC NET SPECIAL | RO/ARO SPECIAL | UPSC SPECIAL | UPTET/CTET SPECIAL | UPHESC SPECIAL | PREVIOUS SOLVED PAPERS | PREVIOUS PAPERS | SYLLABUS | ALL ABOUT INDIA | MCQ | JOB ALERT