Vedic Kaal Ke Questions Answers MCQ

Vedic Kaal Ke Questions Answers MCQ

Vedic Kaal Ke Questions Answers MCQ : विद्यादूत के इस लेख में हम प्राचीन भारत के अंतर्गत वैदिक काल के वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर को प्रस्तुत करेंगें | वैदिक काल को दो भागों में विभाजित किया गया है – एक ऋग्वैदिक काल और दूसरा उत्तर वैदिक काल | ऋग्वैदिक काल (1500-1000 ईसा पूर्व) का इतिहास पूर्णतया ऋग्वेद से ज्ञात होता है जबकि उत्तर वैदिक काल (1000-600 ईसा पूर्व) का इतिहास ऋग्वेद के आधार पर ही विकसित संहिता ग्रन्थ, ब्राह्मण, आरण्यक और उपनिषद् ग्रन्थों से ज्ञात होता है | संहिताओं में यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद प्रमुख है |

ऋग्वेद काल में आर्य सभ्यता मात्र पंजाब और सिंध क्षेत्र में ही सीमित थी जहाँ पंचजन (अनु, द्रुह, यदु, पुरु, तुर्वस) का निवास था | लेकिन उत्तर वैदिक काल के आर्यों का प्रसार और अधिक व्यापक क्षेत्र में हुआ | उत्तर वैदिक काल का अंत होते होते 600 ई.पू. के आसपास आर्य दोआब से पूरब की तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कोसल व उत्तरी बिहार के विदेह में बसे |

इतिहास विषय के सभी लेख आप यहाँ देख सकते है – History Category |

आप विद्यादूत की स्पेशल केटेगरी को नीचे देख सकते है –

UGC NET SPECIALUPSSSC SPECIAL
PGT/TGT SPECIALUP RO/ARO SPECIAL
UPSC SPECIALUPTET/CTET SPECIAL
UPHESC SPECIALPREVIOUS SOLVED PAPERS

वैदिक काल के वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर : Vedic Kaal Ke Questions Answers MCQ

प्रश्न 01. ऋग्वेद में यदुजन का अधिकतर किसके साथ युग्म बनता है ?

(a) अनु (b) द्रुह (c) पुरु (d) तुर्वस

प्रश्न 02. निम्नलिखित में से कौन वेदांग ज्योतिष के लेखक के रूप में ख्यात है ?

(a) आर्यभट्ट (b) लगघ (c) ब्रह्मगुप्त (d) लाटदेव

प्रश्न 03. निम्नलिखित ग्रन्थों में से मुख्यतः किस एक में यज्ञवेदियों के निर्माण का विवरण है ?

(a) ब्रह्मसूत्र (b) गृहसूत्र (c) धर्मसूत्र (d) शुल्वसूत्र

प्रश्न 04. वेदत्रयी के अंतर्गत सम्मिलित है –

(a) ऋग्वेद, सामवेद, अथर्ववेद

(b) ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद

(c) ऋग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद

(d) सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद

प्रश्न 05. भारोपीय भाषा परिवार की प्राचीनतम भाषा कौन सी है ?

(a) लैटिन (b) ग्रीक (c) ईरानी (d) संस्कृत

प्रश्न 06. अपाला आत्रेयी के मन्त्र किसमे संगृहीत है ?

(a) ऋग्वेद (b) सामवेद (c) यजुर्वेद (d) अथर्ववेद

प्रश्न 07. वैदिक काल में ग्राम का मुखिया कौन था ?

(a) विशपति (b) गणपति (c) ग्रामणी (d) गृहपति

प्रश्न 08. निम्नलिखित वैदिक देवताओं में से कौन अवेस्ता के देवता अहुरमज्दा से सदृश्य रखता था ?

(a) इंद्र (b) मित्र (c) वरुण (d) विष्णु

प्रश्न 09. उत्तर वैदिक काल में प्राच्य देश के शासक क्या कहलाते थें ?

(a) सम्राट (b) स्वराट (c) विराट (d) भोज

प्रश्न 10. वृहदारण्यक उपनिषद् में जनक की सभा में याज्ञवल्क्य से दार्शनिक संवाद करते हुए निम्नलिखित में से किसका वर्णन हुआ है ?

(a) गार्गी (b) मैत्रेयी (c) कात्यायनी (d) विश्ववारा

प्रश्न 11. अंग राज्य का सर्वप्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है ?

(a) शतपथ ब्राह्मण (b) अथर्ववेद (c) अंगुत्तर निकाय (d) भगवती सूत्र

प्रश्न 12. ऋग्वेद के वंश मंडल प्रायः किसके मन्त्र से आरम्भ होते है ?

(a) अग्नि (b) इंद्र (c) मित्र (d) सूर्य

प्रश्न 13. यज्ञीय कर्मकांड का निरीक्षण निम्नलिखित में से किस पुरोहित का कार्य था ?

(a) होता (b) उद्गाता (c) अध्वर्यु (d) ब्रह्मा

प्रश्न 14. भक्ति की अवधारणा पहली बार अभिव्यक्त हुई –

(a) ऐतरेय ब्राह्मण में (b) शतपथ ब्राह्मण में (c) श्वेताश्वेतर उपनिषद् में (d) अथर्ववेद में

प्रश्न 15. अथर्ववेद में वर्णित प्रथम कृषि वैज्ञानिक कौन था ?

(a) वशिष्ठ (b) सुदेश (c) पृथुवैन्य (d) गौतम

प्रश्न 16. किस उपनिषद् में ‘यज्ञ’ की तुलना फूटी नाव से की गयी है ?

(a) मुण्डक उपनिषद् (b) मांडूक्य उपनिषद् (c) छान्दोग्य (d) बृहदारण्यक उपनिषद्

प्रश्न 17. किसके अनुसार आर्यों का मूलस्थान आर्कटिक प्रदेश था ?

(a) सी. वी. वैद्य (b) ए. सी. दास (c) दयानन्द सरस्वती (d) बी. जी. तिलक

प्रश्न 18. शुल्वसूत्र सम्बन्धित है –

(a) ज्यामिति से (b) खगोलशास्त्र से (c) चिकित्साशास्त्र से (d) व्याकरण से

प्रश्न 19. मनुस्मृति में सरस्वती और दृशदृती नदियों के बीच के प्रदेश को क्या कहा गया है ?

(a) आर्यावर्त (b) ब्रह्मवर्त (c) सप्त सैन्धव (d) ब्रह्मर्षिदेश

प्रश्न 20. ऋग्वेद के किन मण्डलों को ‘वंश मण्डल’ के नाम से जाना जाता है |

(a) प्रथम व द्वितीय मण्डलों को

(b) द्वितीय से सप्तम मण्डलों को

(c) नवें व दशवें मण्डलों को

(d) आठवें व नवें मण्डलों को

प्रश्न 21. ऋग्वेद में निम्नलिखित में से किस शिल्प का उल्लेख नही है ?

(a) हाथी दांत पर उत्कीर्णन (b) बुनाई (c) मृद्भाण्ड संरचना (d) बढ़ईगीरी

प्रश्न 22. विष्णु का प्राचीनतम उल्लेख कहाँ मिलता है ?

(a) ऋग्वेद (b) शतपथ ब्राह्मण (c) सामवेद (d) गोपथ ब्राह्मण

प्रश्न 23. मैत्रेयी संहिता का सम्बन्ध है –

(a) ऋग्वेद (b) सामवेद (c) यजुर्वेद (d) अथर्ववेद

प्रश्न 24. सुरा की आहुति का सम्बन्ध है –

(a) अश्वमेध से (b) वाजपेय से (c) राजसूय से (d) सौत्रामणि

प्रश्न 25. ऋग्वेद का कौन सा मण्डल विश्वामित्र के कुल के सूक्तों का संग्रह है ?

(a) तीसरा मण्डल (b) दूसरा मण्डल (c) चौथा मण्डल (d) सातवाँ मण्डल

प्रश्न 26. निम्नलिखित में से कौन सा वेद अंशतः गद्य में लिखा गया है ?

(a) ऋग्वेद (b) सामवेद (c) यजुर्वेद (d) अथर्ववेद

प्रश्न 27. ऋग्वैदिक भरतों का अधिवास था –

(a) सरस्वती घाटी में (b) रावी घाटी में (c) यमुना घाटी में (d) सिन्धु घाटी में

प्रश्न 28. वैदिक कालीन पर्वत मूजवंत किसका निवास स्थान माना जाता था ?

(a) इंद्र का (b) मरुतों का (c) सोम का (d) सभी देवताओं का

प्रश्न 29. निम्नलिखित में से किसने यज्ञीय वैदिक परम्परा का समर्थन किया और संन्यास के सिद्धांत का विरोध किया ?

(a) गौड़पाद (b) रामानुज (c) कुमारिल (d) शंकराचार्य

प्रश्न 30. निम्नलिखित में से कौन से वैदिक देवता बोगाजकोई अभिलेख में उल्लिखित है ?

(a) अग्नि, इंद्र, मित्र एवं नासत्य

(b) मित्र, नासत्य, वरुण एवं यम

(c) नासत्य, वरुण, यम एवं अग्नि

(d) इंद्र, मित्र, वरुण एवं नासत्य

प्रश्न 31. ऋग्वेद में वशिष्ठ को किसके पुरोहित के रूप में प्रस्तुत किया गया है ?

(a) पुरुओं के (b) क्रुवुओं के (c) भरतों के (d) तुर्वसुओं के

प्रश्न 32. ऋग्वेद में निम्नलिखित देवताओं में से किसके लिए वर्णन है कि उसका रथ बकरे खींचते थें ?

(a) वरुण (b) पूषन (c) रूद्र (d) यम

प्रश्न 33. वैदिक साहित्य में सभा और समिति को किस देवता की दो पुत्रियाँ कहा गया है ?

(a) प्रजापति (b) रूद्र (c) अग्नि (d) इंद्र

प्रश्न 34. जनक और याज्ञवल्क्य कथानक कहाँ मिलता है ?

(a) शतपथ ब्राह्मण (b) बृहदारण्यक उपनिषद् (c) ऐतरेय ब्राह्मण (d) कठोपनिषद्

प्रश्न 35. निम्नलिखित ग्रन्थों में से प्रमुखतः किसमे यज्ञ वेदियों के निर्माण का विवरण मिलता है ?

(a) ब्रह्मसूत्र (b) गृहसूत्र (c) धर्मसूत्र (d) शुल्वसूत्र

प्रश्न 36. राजा के निर्वाचन से सम्बन्धित सूक्त पाए जाते थें ?

(a) ऋग्वेद में (b) सामवेद में (c) यजुर्वेद में (d) अथर्ववेद में

प्रश्न 37. राज्य के अधिकारी (रत्निन) किस यज्ञ से सम्बन्धित होते थे ?

(a) अश्वमेध (b) राजसूय (c) सौत्रामणि (d) वाजपेयी

प्रश्न 38. सुरा की आहुति किसका लक्षण है ?

(a) अश्वमेघ (b) राजसूय (c) गवामयन (d) सौत्रामणि

प्रश्न 39. नैतिक व्यवस्था (ऋत) के निरीक्षण के रूप में किस वैदिक देवता का वर्णन हुआ है ?

(a) इंद्र (b) मित्र (c) वरुण (d) विष्णु

प्रश्न 40. छान्दोग्य उपनिषद् का सम्बन्ध किस वेद-शाखा से है ?

(a) ऋग्वेद (b) सामवेद (c) यजुर्वेद (d) अथर्ववेद

प्रश्न 41. समाज के चतुर्विध वर्गीकरण का विचार प्राप्त होता है ?

(a) ऋग्वेद के नासदीय सूक्त में

(b) ऋग्वेद के केशिन सूक्त में

(c) अथर्ववेद के पृथ्वी सूक्त में

(d) ऋग्वेद के पुरुष सूक्त में

प्रश्न 42. निम्नलिखित में से कौन सा ऋण ‘तीन ऋणों’ के सिद्धांत में समाहित नही है ?

(a) पुत्र ऋण (b) पितृ ऋण (c) ऋषि ऋण (d) देव ऋण

प्रश्न 43. ऋग्वेद के नवम मण्डल के समस्त सूक्त निम्नलिखित में से एक ही देवतापरक है –

(a) अग्नि (b) रूद्र (c) इंद्र (d) सोम

प्रश्न 44. परीक्षित का उल्लेख सर्वप्रथम मिलता है –

(a) ऋग्वेद (b) सामवेद (c) अथर्ववेद (d) महाभारत

प्रश्न 45. ऋग्वेद में किस देवता को पुरन्दर कहा गया है ?

(a) इंद्र (b) वरुण (c) अग्नि (d) मित्र

Vedic Kaal Ke Questions Answers MCQ | Answers

उत्तर 01. (d) तुर्वस | ऋग्वेद में यदुजन का अधिकतर तुर्वस के साथ युग्म बनता है |

उत्तर 02. (b) लगघ | वेदांग ज्योतिष की रचना लगघ ने की थी |

उत्तर 03. (d) शुल्वसूत्र | शुल्वसूत्र में मुख्यतः यज्ञवेदियों के निर्माण का विवरण है |

उत्तर 04. (b) ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद | ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद को एक साथ वेदत्रयी कहा जाता है |

उत्तर 05. (d) संस्कृत | भारोपीय भाषा परिवार की प्राचीनतम भाषा संस्कृत है |

उत्तर 06. (a) ऋग्वेद | अपाला आत्रेयी के मन्त्र ऋग्वेद संगृहीत है |

उत्तर 07. (c) ग्रामणी | वैदिक काल में ग्राम का मुखिया ग्रामणी था |

उत्तर 08. (c) वरुण | अवेस्ता के देवता अहुरमज्दा का चरित्र वैदिक देवता वरुण से मिलता-जुलता है |

उत्तर 09. (a) सम्राट | उत्तर वैदिक काल में प्राच्य देश के शासक सम्राट कहलाते थें |

उत्तर 10. (a) गार्गी | वृहदारण्यक उपनिषद् में जनक की सभा में याज्ञवल्क्य से दार्शनिक संवाद करते हुए गार्गी वर्णन हुआ है |

उत्तर 11. (b) अथर्ववेद | अंग और मगध राज्य का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है |

उत्तर 12. (a) अग्नि | ऋग्वेद के वंश मंडल प्रायः अग्नि देवता के मन्त्र से आरम्भ होते है |

उत्तर 13. (d) ब्रह्मा | यज्ञीय कर्मकांड का निरीक्षण ब्रह्मा का कार्य था |

उत्तर 14. (c) श्वेताश्वेतर उपनिषद् में | भक्ति की अवधारणा पहली बार अभिव्यक्त हुई |

उत्तर 15. (c) पृथुवैन्य | अथर्ववेद में वर्णित प्रथम कृषि वैज्ञानिक पृथुवैन्य था |

उत्तर 16. (a) मुण्डक उपनिषद् | मुण्डक उपनिषद् में ‘यज्ञ’ की तुलना फूटी नाव से की गयी है |

उत्तर 17. (d) बी. जी. तिलक | बाल गंगाधर तिलक के मत के अनुसार आर्यों का मूलस्थान आर्कटिक प्रदेश था |

उत्तर 18. (a) ज्यामिति से | शुल्वसूत्र ज्यामिति से सम्बन्धित है |

उत्तर 19. (b) ब्रह्मवर्त | मनुस्मृति में सरस्वती और दृशदृती नदियों के बीच के प्रदेश को ब्रह्मवर्त कहा गया है |

उत्तर 20. (b) द्वितीय से सप्तम मण्डलों को | ऋग्वेद के द्वितीय से सप्तम मण्डलों को ‘वंश मण्डल’ के नाम से जाना जाता है |

उत्तर 21. (a) हाथी दांत पर उत्कीर्णन | ऋग्वेद में हाथी दांत पर उत्कीर्णन शिल्प का उल्लेख नही है |

उत्तर 22. (a) ऋग्वेद | विष्णु का प्राचीनतम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है |

उत्तर 23. (c) यजुर्वेद | मैत्रेयी संहिता का सम्बन्ध यजुर्वेद से है |

उत्तर 24. (d) सौत्रामणि | सुरा की आहुति का सम्बन्ध सौत्रामणि यज्ञ से है |

उत्तर 25. (a) तीसरा मण्डल | ऋग्वेद का तीसरा मण्डल विश्वामित्र के कुल के सूक्तों का संग्रह है |

उत्तर 26. (c) यजुर्वेद | यजुर्वेद गद्य और पद्य दोनों में लिखा गया है |

उत्तर 27. (a) सरस्वती घाटी में | ऋग्वैदिक भरतों का अधिवास सरस्वती घाटी में था |

उत्तर 28. (c) सोम का | वैदिक कालीन पर्वत मूजवंत सोम का निवास स्थान माना जाता था | ऋग्वेद का नवां मण्डल सोम को समर्पित है |

उत्तर 29. (c) कुमारिल | कुमारिल भट्ट ने यज्ञीय वैदिक परम्परा का समर्थन किया और संन्यास के सिद्धांत का विरोध किया था |

उत्तर 30. (d) इंद्र, मित्र, वरुण एवं नासत्य | वैदिक देवता इंद्र, मित्र, वरुण एवं नासत्य बोगाजकोइ अभिलेख में उल्लिखित है |

उत्तर 31. (c) भरतों के | ऋग्वेद में वशिष्ठ को भरतों के पुरोहित के रूप में प्रस्तुत किया गया है |

उत्तर 32. (b) पूषन | पूषन पशुओं का देवता था, जिसके रथ बकरे खीचते थें |

उत्तर 33. (a) प्रजापति | वैदिक साहित्य में सभा और समिति को प्रजापति देवता की दो पुत्रियाँ कहा गया है |

उत्तर 34. (b) बृहदारण्यक उपनिषद् | जनक और याज्ञवल्क्य कथानक बृहदारण्यक उपनिषद् में मिलता है |

उत्तर 35. (d) शुल्वसूत्र | शुल्वसूत्र में यज्ञ वेदियों के निर्माण का विवरण मिलता है |

उत्तर 36. (a). ऋग्वेद में | राजा के निर्वाचन से सम्बन्धित सूक्त ऋग्वेद में पाए जाते थें |

उत्तर 37. (b) राजसूय | राज्य के अधिकारी (रत्निन) राजसूय यज्ञ से सम्बन्धित होते थे |

उत्तर 38. (d) सौत्रामणि | सुरा की आहुति सौत्रामणि यज्ञ का लक्षण है |

उत्तर 39. (c) वरुण | नैतिक व्यवस्था (ऋत) के निरीक्षण के रूप में वरुण देवता का वर्णन हुआ है |

उत्तर 40. (b) सामवेद | छान्दोग्य उपनिषद् का सम्बन्ध सामवेद से है |

उत्तर 41. (d) ऋग्वेद के पुरुष सूक्त में | समाज के चतुर्विध वर्गीकरण का विचार ऋग्वेद के पुरुष सूक्त में प्राप्त होता है |

उत्तर 42. (a) पुत्र ऋण | पुत्र ऋण ‘तीन ऋणों’ के सिद्धांत में समाहित नही है |

उत्तर 43. (d) सोम | ऋग्वेद के नवें मण्डल के सभी सूक्त सोम देवता को समर्पित है |

उत्तर 44. (c) अथर्ववेद | अथर्ववेद में परीक्षित को ‘मृत्युलोक का देवता’ कहा गया है |

उत्तर 45. (a) इंद्र | ऋग्वेद में सबसे अधिक प्रतापी देवता इंद्र है, जिसे पुरन्दर कहा गया है |

शिक्षाशास्त्रदर्शनशास्त्र
समाजशास्त्रसंविधान
भूगोलअर्थशास्त्र
विज्ञानमॉडल पेपर