UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi

UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi

विद्यादूत की इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली पीजीटी परीक्षा के इतिहास विषय (UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi) के प्रश्न-उत्तर दिए गये है | इस लेख में UPSESSB UP PGT Previous Papers को भी शामिल किया गया है |

इस लेख में भारतीय इतिहास से सम्बन्धित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों (UPSESSB UP PGT History Question Paper in hindi PDF Download) को शामिल किया गया है |

आप ‘भारत का इतिहास’ से सम्बंधित सभी लेख यहाँ (विद्यादूत इतिहास केटेगरी) से देख सकते है |

प्रश्न 01 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली पर अधिकार 1803 में किया था | उस समय मुगल बादशाह था ?

उत्तर : शाह आलम द्वितीय

प्रश्न 02 : भारत में नियुक्त प्रथम पुर्तगाली गवर्नर कौन था ?

उत्तर : फ्रांसिस्को डी अल्मेडा

प्रश्न 03 : भारत में पुर्तगाली सत्ता का वास्तविक संस्थापक कौन था ?

उत्तर : अल्फांसो दी अलबुकर्क

प्रश्न 04 : 1510 में किस पुर्तगाली ने बीजापुर के सुल्तान से गोवा छीन लिया था, जिसे ‘एस्तादो डी इंडिया’  कहा जाता था ?

उत्तर : अल्फांसो डी अल्बुकर्क

प्रश्न 05 : अंग्रेजों ने दक्षिण भारत में अपनी पहली फैक्ट्री 1611 में कहाँ स्थापित की थी ?

उत्तर : मुसलीपट्टम

प्रश्न 06 : किस वर्ष पहली बार अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को सिक्का ढालने का अधिकार प्राप्त हुआ था ?

उत्तर : 1617

ये भी देखें : UPSESSB UP PGT HISTORY STUDY MATERIALS IN HINDI

प्रश्न 07 : किस वर्ष गोलकुंडा के सुल्तान ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एक फरमान जारी किया था जिसे ‘सुनहरा फरमान’ कहा जाता है ?

उत्तर : 1632

प्रश्न 08 : अंग्रेजों द्वारा 1639 में कहाँ पर की गई किलेबंदी को ‘फोर्ट सेंट जॉर्ज’ का नाम दिया गया ?

उत्तर : मद्रास

प्रश्न 09 : 1668 में ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स द्वितीय ने किसे 10 पाउंड वार्षिक किराए पर बम्बई को दे दिया था ?

उत्तर : अंग्रेज (ईस्ट इंडिया कंपनी)

प्रश्न 10 : 1698 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने सुतानाती, कालीकट और गोविंदपुर की जमीदारी 1200 रुपए में प्राप्त करके ‘फोर्ट विलियम’ की स्थापना की थी | फोर्ट विलियम के प्रथम अध्यक्ष था ?

उत्तर : सर चार्ल्स आयर

प्रश्न 11 : फ्रांसीसियों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र कहाँ था ?

उत्तर : पाण्डिचेरी

प्रश्न 12 : 1717 में किस मुगल बादशाह ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एक फरमान जारी किया था, जिसे ‘कंपनी का मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है ?

उत्तर : फर्रुखसियर

प्रश्न 13 :  ‘काल कोठरी’  या ‘ब्लैकहोल’ की घटना कब हुई थी ?

उत्तर :  20 जून 1756 की रात्रि में

प्रश्न 14 : प्लासी का युद्ध किस वर्ष मुर्शिदाबाद के निकट प्लासी नामक स्थान पर ईस्ट इंडिया कंपनी और बंगाल के नवाब के बीच हुआ था ?

उत्तर : 23 जून 1757

प्रश्न 15 : बंगाल के नवाब मीर कासिम ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से कहाँ स्थानांतरित कर ली थी ?

उत्तर : मुंगेर

प्रश्न 16 : बंगाल के किस नवाब को “कर्नल क्लाइव का गीदड़” कहा जाता था ?

उत्तर : मीर जाफर

प्रश्न 17 : के एम पणिक्कर ने बंगाल में रॉबर्ट क्लाइव के शासनकाल को क्या संज्ञा दी है ?

उत्तर : लुटेरा राज

प्रश्न 18 : भारत में किस वायसराय ने आधुनिक स्वशासन की शुरुआत की थी ?

उत्तर : लॉर्ड रिपन

प्रश्न 19 : लॉर्ड वेलेजली की सहायक संधि के तहत अंग्रेजों के साथ सबसे पहली संधि किसने ने की थी ?

उत्तर : हैदराबाद के निजाम

ये भी देखें : Ancient History Questions Answers in Hindi

प्रश्न 20 : भारत में ठगी प्रथा का उन्मूलन विलियम बेंटिक के शासनकाल में किसने की थी ?

उत्तर : कर्नल स्लीमैन

प्रश्न 21 : बंगाल में द्वैत शासन व्यवस्था की शुरुआत किसने की थी ?

उत्तर : रॉबर्ट क्लाइव

प्रश्न 22 : बंगाल में द्वैत शासन व्यवस्था को किसने समाप्त किया था ?

उत्तर : वारेन हेस्टिंग्स

प्रश्न 23 : पंजाब में कूका आंदोलन के संस्थापक कौन थें ?

उत्तर : भगत जवाहरमल | भगत जवाहर मल को सैन साहब भी कहा जाता था |

प्रश्न 24 : किसने 1793 में बंगाल और बिहार में ‘स्थायी बंदोबस्त’ लागू किया था ?

उत्तर : कॉर्नवालिस

प्रश्न 25 :  किसे भारत में नागरिक सेवा का जन्मदाता माना जाता है ?

उत्तर : लॉर्ड कॉर्नवालिस

प्रश्न 26 : उत्तर भारत में भूमि कर व्यवस्था का प्रवर्तक किसे माना जाता है ?

उत्तर : मार्टिन बर्ड

प्रश्न 27 : भारत में प्रथम विद्युत टेलीग्राफ लाइन किन शहरों के बीच शुरू की गई थी ?

उत्तर : कलकत्ता से आगरा के बीच

प्रश्न 28 : भारत में प्रथम एयरमेल सेवा इलाहाबाद से कहाँ तक शुरू की गई थी ?

उत्तर :  नैनी    

प्रश्न 29 : भारत में प्रथम डाक सेवा कलकत्ता और कहाँ के बीच शुरू की गई थी ?

उत्तर :  मुर्शिदाबाद

ये भी देखें : FREE GOVERNMENT JOBS ALERT

प्रश्न 30 : भारत में ब्रिटिश सरकार ने सर्वाधिक पूंजी निवेश में किया था ?

उत्तर :  रेलवे

UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi

प्रश्न 31 : किस वर्ष ब्रिटिश संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए रेग्युलेटिंग एक्ट पारित किया था ?

उत्तर : 1773 | भारत में रेग्युलेटिंग एक्ट के तहत ही एक सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी |

प्रश्न 32 : ईस्ट इंडिया कंपनी का भारतीय व्यापार से एकाधिकार एक्ट के द्वारा समाप्त हो गया था ?

उत्तर : 1. 1813 का चार्टर एक्ट | 1813 का चार्टर एक्ट में सर्वप्रथम भारतीयों की शिक्षा तथा साहित्य के प्रोत्साहन के लिए एक लाख रूपये वार्षिक खर्च करने की व्यवस्था की गई थी |

प्रश्न 33 : किस अधिनियम के द्वारा केंद्र में द्वैध शासन की व्यवस्था की गई थी ?

उत्तर : 3. 1935 का भारत सरकार अधिनियम | 1935 के अधिनियम में प्रांतों को पूर्ण स्वायत्तता प्रदान करने का प्रयास किया गया था |

प्रश्न 34 : 1935 के अधिनियम को किसने ‘अनेक ब्रेको वाली’  लेकिन ‘इंजनरहित मशीन’ कहा था ?

उत्तर : जवाहरलाल नेहरू | 1935 के अधिनियम के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र में एक संघीय न्यायालय की स्थापना की गई थी |

प्रश्न 35 : भारत में आधुनिक शिक्षा का जन्मदाता किसे को माना जाता है ?

उत्तर : चार्ल्स ग्रांट

प्रश्न 36 : किसे आधुनिक भारतीय शिक्षा का अग्रदूत कहा जाता है ?

उत्तर : राजा राममोहन राय

प्रश्न 37 : किसे भारत में राष्ट्रीय प्रेस का संस्थापक माना जाता है ?

उत्तर : राजा राममोहन राय

ये भी देखें : UPSESSB OTR KYA HAI | OTR KAISE BHARE

प्रश्न 38 : किसे भारतीय समाचार पत्रों का मुक्तिदाता कहा जाता है ?

उत्तर : लॉर्ड मेटकॉफ़

प्रश्न 39 : 1905 में इंडियन होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में किसने की थी ?

उत्तर : श्यामजी कृष्ण वर्मा

प्रश्न 40 : किसे भारत का सुकरात कहा जाता है ?

उत्तर : महादेव गोविंद रानाडे

प्रश्न 41 : दिल्ली सल्तनत में सैन्य विभाग, जिसे दीवान-ए-अर्ज कहा जाता था, की स्थापना किसने ने की थी ?

उत्तर : बलबन

प्रश्न 42 : दिल्ली का वह प्रथम सुल्तान कौन था जिसने भूमि की नाप-जोख करवाई थी ?

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी | अलाउद्दीन खिलजी ने राज्य की समस्त भूमि को खालसा भूमि के अंतर्गत कर लिया था |

प्रश्न 43 : दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने खलीफा की सत्ता को अस्वीकार कर दिया था और खुद को खलीफा घोषित कर दिया था |

उत्तर : मुबारक शाह खिलजी

प्रश्न 44 : भारत में तैमूर के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था ?

उत्तर : नासिरुद्दीन महमूद तुगलक

ये भी देखें : UPSESSB UP PGT TGT SYLLABUS PDF FREE DOWNLOAD

प्रश्न 45 : दिल्ली सल्तनत में संपत्ति की न्यूनतम मात्रा, जिस पर जकात देना पड़ता था, को क्या कहा जाता था ?

उत्तर : निसाब

UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi

प्रश्न 46 : दक्षिण भारत में चिश्ती परंपरा का प्रारंभ किसने किया था ?

उत्तर : शेख बुरहानुद्दीन गरीब

प्रश्न 47 : बीजापुर के किस शासक को अपने राज्य में हिंदुओं के प्रति सहानुभूति रखने और उन्हें संरक्षण देने के कारण जगतगुरु कहा जाता था ?

उत्तर : इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय

प्रश्न 48 : कश्मीर के किस शासक को ‘कश्मीर का अकबर’ कहा जाता था ?

उत्तर : जैनुल आबदीन

प्रश्न 49 : विजयनगर साम्राज्य के किस राजवंश ने सबसे ज्यादा समय तक शासन किया था ?

उत्तर : संगम वंश

प्रश्न 50 : विजयनगर दरबार के किस कवि को आन्ध्र कविता का पितामह का जाता है ?

उत्तर : पेद्न्ना

प्रश्न 51 : किस मुगल बादशाह ने सप्ताह के 7 दिन में सात रंग के कपड़े पहनने का नियम बनाया था ?

उत्तर : हुमायूं

प्रश्न 52 : अकबर ने अब्दुर्रहीम को खानखाना की उपाधि किस विद्रोह को सफलतापूर्वक दबाने के कारण दी थी ?

उत्तर : गुजरात में 1584 में हुए विद्रोह

प्रश्न 53 : अकबर की भू राजस्व व्यवस्था का कौन प्रवर्तक था |

उत्तर : राजा टोडरमल

प्रश्न 54 : राजा टोडरमल को भूराजस्व की किस प्रणाली का जन्मदाता माना जाता है ?

उत्तर : जब्ती प्रणाली

प्रश्न 55 : किस मुगल बादशाह के शासनकाल को स्थापत्य कला का स्वर्णकाल माना जाता है ?

उत्तर : शाहजहां

प्रश्न 56 : किस मुगल बादशाह को शाहे बेखबर कहा जाता था ?

उत्तर : बहादुर शाह प्रथम | बहादुर शाह प्रथम का वास्तविक नाम मुअज्जम था ?

प्रश्न 57 : किस मुगल बादशाह को को लंपट मूर्ख कहा जाता था ?

उत्तर : जहांदार शाह

प्रश्न 58 : किस मुगल बादशाह को घृणित कायर कहा जाता था ?

उत्तर : फर्रूखसियर

प्रश्न 59 : शिवाजी की आठ मंत्रियों की परिषद को क्या कहा जाता था ?

उत्तर : अष्टप्रधान | अष्टप्रधान का प्रधान पेशवा होता था |

HISTORY STUDY MATERIALS IN HINDI

प्रश्न 60 : शिवाजी के समय जमीन पर वंशानुगत अधिकार रखने वाला व्यक्ति क्या कहलाता था ?

उत्तर : मिराजदार

UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi

प्रश्न 61 : किस पेशवा को मराठा राज्य का द्वितीय संस्थापक माना जाता है ?

उत्तर : बाजीराव प्रथम | बाजीराव प्रथम शिवाजी के बाद गुरिल्ला युद्ध का सबसे बड़ा संचालक था | बाजीराव प्रथम पेशवाओं में सर्वाधिक योग्य पेशवा था |

प्रश्न 62 : मराठा राज्य का अंतिम पेशवा कौन था ?

उत्तर : बाजीराव द्वितीय | बाजीराव द्वितीय एक अयोग्य पेशवा था जिसके कारण मराठा शक्ति का पतन हुआ |

प्रश्न 63 : दक्कन में स्वतंत्र हैदराबाद राज्य की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर : चिनकिलिच खां (निजाम उल मुल्क)

प्रश्न 64 : स्वतंत्र बंगाल राज की स्थापना की किसने की थी ?

उत्तर : मुर्शिद कुली खां और अलीवर्दी खां

प्रश्न 65 : किस जाट नेता को जाटों का अफलातून अथवा जाट जाति का प्लेटो कहा जाता है ?

उत्तर : सूरजमल

प्रश्न 66 : चोल सत्ता (800-1200 ई) की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर : विजयालय

प्रश्न 67 : किस चोल राजा ने नरकेसरी की उपाधि धारण की थी ?

उत्तर : विजयालय

प्रश्न 68 : कन्नौज पर अधिकार को लेकर हुए त्रिपक्षीय संघर्ष में अंतिम रूप से विजय किसकी हुई थी ?

उत्तर : गुर्जर-प्रतिहार

प्रश्न 69 : प्रतिहार वंश के किस शासक को मिहिरभोज भी कहा जाता है ?

उत्तर : भोज

प्रश्न 70 : किस प्रतिहार राजा ने आदिवराह और प्रभास की उपाधि धारण की थी ?

उत्तर : भोज

प्रश्न 71 : किस परमार वंश के शासक ने कविराज की उपाधि धारण की थी ?

उत्तर : भोज | परमार राजा भोज ने भोजपुर नगर और भोजसर नामक तालाब का निर्माण करवाया था |

प्रश्न 72 : कल्हण ने अपनी राजतरंगिणी की रचना किसके शासनकाल में की थी ?

उत्तर :  लोहार वंश के अंतिम शासक जयसिंह

प्रश्न 73 : कश्मीर के किस राजा को ‘कश्मीर का नीरो’ कहा जाता है ?

उत्तर :  लोहार वंश के राजा हर्ष

प्रश्न 74 : सबसे पहले किस विदेशी यात्री ने कृषि को शूद्रों का व्यवसाय बताया था ?

उत्तर : ह्वेनसांग

प्रश्न 75 : कायस्थों का सबसे पहला वर्णन किस याज्ञवल्क्य स्मृति में प्राप्त होता है ?

उत्तर : याज्ञवल्क्य स्मृति

प्रश्न 76 : जाति के रूप में कायस्थों का पहला उल्लेख किस स्मृति से प्राप्त होता है ?

उत्तर : ओशनम

प्रश्न 77 : गुप्तोत्तर काल का सबसे प्रसिद्ध बंदरगाह कौन था ?

उत्तर : ताम्रलिप्ति (बंगाल)

प्रश्न 78 : किस काल के अंतिम चरण में पाटलिपुत्र का पतन हुआ और कन्नौज का उत्थान हुआ ?

उत्तर : गुप्त काल

प्रश्न 79 : गुप्त साम्राज्य का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता था ?

उत्तर : कुमारामात्य

ALL ABOUT INDIA

प्रश्न 80 : मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ था ?

उत्तर : गुप्तकाल

UPSESSB UP PGT History Questions Answers in Hindi

प्रश्न 81 : किस गुप्त राजा को गुप्त मुद्रा का जन्मदाता माना जाता है ?

उत्तर : चंद्रगुप्त प्रथम

प्रश्न 82 : गुप्त काल की प्रथम मुद्राएं कौन सी हैं ?

उत्तर : राजारानी प्रकार (लिच्छवी प्रकार) की मुद्राएं

प्रश्न 83 : समुद्रगुप्त ने आर्यावर्त और दक्षिणावर्त के कितने राजाओं को पराजित किया था ?

उत्तर : आर्यावर्त के 9 राजाओं और दक्षिणावर्त के 12 राजाओं

प्रश्न 84 : गुप्त काल में पुलिस विभाग का प्रमुख क्या कहलाता था ?

उत्तर : दण्डपाशिक

प्रश्न 85 : कौन विदेशी यात्री बताता है कि गुप्तकालीन बाजारों में साधारण लेनदेन में कौड़ियों का इस्तेमाल होता था ?

उत्तर : फाह्यान

प्रश्न 86 : सती प्रथा का पहला अभिलेखीय प्रमाण 510 ईसवी में किस अभिलेख में मिलता है ?

उत्तर : एरण अभिलेख

प्रश्न 87 : किस गुप्त सम्राट को शक्रादित्य भी कहा जाता था ?

उत्तर : कुमारगुप्त

प्रश्न 88 : किस गुप्त राजा ने नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी ?

उत्तर : कुमारगुप्त

प्रश्न 89 : देवगढ़ का दशावतार मंदिर किस काल की मंदिर कला का सर्वोत्तम उदाहरण है ?

उत्तर : गुप्तकालीन मंदिर कला

प्रश्न 90 : सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस वंश के राजाओं ने जारी किए थे और सिक्कों पर लेख उत्कीर्ण करवाया था ?

उत्तर : हिंदू यूनानी

प्रश्न 91 : संस्कृत भाषा का सबसे बड़ा अभिलेख कौन सा है ?

उत्तर :  शक राजा रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

प्रश्न 92 : कौन सा मन्दिर (गुप्त काल में निर्मित) मंदिर निर्माण का ऐसा पहला उदाहरण मिलता है जिसमें शिखर का प्रयोग हुआ है ?

उत्तर : देवगढ़ का दशावतार मंदिर

प्रश्न 93 : भारतीय-यूनानी राजा मेनाण्डर ने कौन सा धर्म स्वीकार कर लिया था ?

उत्तर : बौद्ध धर्म

प्रश्न 94 : हेलियोडोरस ने कौन सा को स्वीकार कर लिया था ?

उत्तर : भागवत धर्म

प्रश्न 95 : किस शासक ने बौद्ध धर्म अपनाने के बाद बौद्ध धर्म प्रचारको के माध्यम से  मध्य एशिया, जापान, चीन, तिब्बत, बर्मा, कम्बोडिया, थाईलैंड में बौद्ध धर्म पहुंचाया ?

उत्तर : अशोक

प्रश्न 96 : महाविभाषा सूत्र को बौद्ध धर्म का विश्वकोश कहा जाता है | महाविभासा सूत्र की रचना किसने की थी ?

उत्तर : वसुमित्र

प्रश्न 97 : भगवान बुद्ध की मूर्तियां सबसे ज्यादा किस कला के अंतर्गत  बनी है |

उत्तर : गांधार कला | अब तक  भगवान बुद्ध की मूर्तियां  दो रूपों में मिली है – खड़ी हुई रूप में  और बैठी हुई रूप में |

प्रश्न 98 : किस बौद्ध दार्शनिक को भारत का आइंस्टीन कहा जाता है |

उत्तर : नागार्जुन | नागार्जुन की तुलना मार्टिन लूथर से भी की जाती है |

प्रश्न 99 : अवतारवाद का प्रथम स्पष्ट उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता है ?

उत्तर : भगवद्गीता

प्रश्न 100 : किस बौद्ध ग्रंथ को आरंभिक बौद्ध धर्म का इनसाइक्लोपीडिया कहा जाता है ?

उत्तर : सुत्तपिटक

प्रश्न 101 : चार आश्रमों का प्रथम उल्लेख किस उपनिषद् में मिलता है ?

उत्तर : जाबाल-उपनिषद

भारतीय इतिहास के उपरोक्त प्रश्न उत्तर UP PSC EXAMS, UPSSSC EXAMS, IAS EXAMS आदि के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है |

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |