Ancient History Questions Answers in Hindi

Ancient History Questions Answers in Hindi

Ancient History Questions Answers in Hindi : प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोतों को तीन भागों में विभाजित किया जाता है – साहित्यिक साक्ष्य, विदेशी यात्रियों का विवरण और पुरातत्व संबंधी साक्ष्य | साहित्यिक साक्ष्य के अंतर्गत साहित्यिक ग्रंथों द्वारा प्राप्त ऐतिहासिक वस्तुओं का अध्ययन किया जाता है | साहित्यिक साक्ष्य को दो भागों में विभाजित किया जाता है-  धार्मिक साहित्य और लौकिक साहित्य | धार्मिक साहित्य में ब्राह्मण और ब्राह्मणेत्तर साहित्य आते हैं | ब्राह्मण ग्रंथों  के अंतर्गत वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण, महाभारत और स्मृति ग्रंथ आते हैं | ब्राह्मणेत्तर ग्रंथों में बौद्ध जैन ग्रंथों को शामिल किया जाता है | अलौकिक ग्रंथों में ऐतिहासिक ग्रंथ, जीवनी, कल्पना-प्रधान और गल्प साहित्य आते है | वैदिक धर्म ग्रंथ को ब्राह्मण धर्म ग्रंथ भी कहा जाता है | ancient india history gk in hindi

Ancient History Questions Answers in Hindi

Ancient History Questions Answers in Hindi : हेरोडोटस को इतिहास का पिता कहा जाता है | इतिहास और पुराण को पंचमवेद कहा जाता है | चीनी यात्रियों ने भारत का उल्लेख ‘यिन-तु’ के नाम से किया है | पुरातात्विक साक्ष्य के अंतर्गत अभिलेख, मुद्रा और स्मारक आते है | सर्वप्रथम 1400 ई.पू. में मध्य एशिया के बोगाज़कोई नामक स्थान से अभिलेखीय साक्ष्य की खोज हुई | इस अभिलेख में इंद्र, मित्र, वरुण, नासत्य नामक वैदिक देवताओं का वर्णन मिलता है |

भारत के प्राचीनतम सिक्कों को आहत सिक्के कहा जाता है | साहित्य में इन सिक्कों का कार्षापण, पुराण, धरण, शतमान आदि नामों से भी उल्लेख किया गया है | भारत में सबसे प्राचीन अभिलेख अशोक के पाए गए हैं अशोक के अभिलेख सर्वप्रथम टिफैन्येलर ने खोजा था और सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप  ने पढ़ा था | ancient history objective questions in hindi

ये भी देखें : UGC NET PAPER FIRST STUDY MATERIALS PDF IN HINDI

प्राचीन भारत के प्रश्न प्राचीन भारत के उत्तर 
1. मध्य पाषाण काल के स्थल से पशुपालन के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं बागोर ( राजस्थान)
2. सर्वप्रथम किस काल में खाद्यान्नों की कृषि आरंभ हुई थीनवपाषाण काल
3. गंगा घाटी में धान की खेती का प्राचीनतम प्रमाण कहां से मिला है लहुरादेव 
4. किस स्थल की खुदाई से लोहा धातु के प्रचलन के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैंअतरंजीखेड़ा
5. प्राचीन काल में आर्यों के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन क्या था शिकार ( आखेट)
6. नवपाषाण काल के किन स्थानों से गर्त निवास के साथ मिले हैं बुर्जहोम और गुफ्कराल
7. ताम्र पाषाण काल का स्थल नवदा टोली कहां पर अवस्थित हैमध्य प्रदेश 
8. उत्कृष्ट प्रमाणों के अनुसार पशुपालन कब प्रारंभ हुआ था मध्य पाषाण काल
9. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज कौन सा थाजौ 
10. भीमबेटका की गुफाएं किस प्रकार के चित्र के लिए प्रसिद्ध हैशैल चित्र के लिए
11. भारत में किस स्थान से प्राचीनतम स्थाई जीवन के प्रमाण मिले हैं मेहरगढ़
12. किस हड़प्पा स्थल से घरों में कुओं के अवशेष प्राप्त हुए हैंमोहनजोदड़ो
13. किस हड़प्पा स्थल से समुद्री व्यापार के साथ मिले हैंलोथल
14. हड़प्पा स्थल मोहनजोदड़ो की खोज किसने की थीआर डी बनर्जी
15. हड़प्पा सभ्यता का संबंध किस काल से हैआद्य ऐतिहासिक काल
16. किस हड़प्पा स्थल से प्राचीनतम बंदरगाह का साक्ष्य मिला हैंलोथल
17. कालीबंगा के उत्खनन कार्य  किसके निर्देशन में हुआअमलानंद घोष
18. हड़प्पा सभ्यता में महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुआ हैमोहनजोदड़ो
19. किस हड़प्पा स्थल से हाथी दांत का पैमाना मिला हैलोथल
20. किस चोल राजा ने श्रीलंका के उत्तरी भाग पर विजय प्राप्त की थी राजराज प्रथम

Ancient History Questions Answers in Hindi For UPSC

डी.आर भंडारकर नामक विद्वान ने केवल अभिलेखों के आधार पर ही अशोक का पूरा इतिहास लिखा है | पाषाणकालीन सभ्यता की खोज सर्वप्रथम 1863 ई. में रॉबर्ट ब्रूसफुट ने की थी उन्होंने पल्लवरम से एक पाषण उपकरण प्राप्त किया था |

हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त परिपक्व अवस्था वाले स्थलों में से केवल 6 को ही नगर की संज्ञा दी गई है यह 6 स्थान है –  हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, लोथल, चन्हूदड़ो, कालीबंगा और बनावली |

मोहनजोदड़ो के वृहत स्नानागार की खोज जॉन मार्शल ने की थी | मोहनजोदड़ो के वृहत स्नानागार के उत्तरी और दक्षिणी  पार्श्वों में  सीढ़ियां निर्मित की गई थी | हड़प्पा सभ्यता में केवल कालीबंगा में ही नक्काशीदार ईटों का प्रयोग किया गया था |

हड़प्पा सभ्यता की संभवत सबसे बड़ी इमारत मोहनजोदड़ो से प्राप्त अन्नागार थी | सर्वप्रथम सिंधु सभ्यता से ही स्वास्तिक चिन्ह के साक्ष्य मिले हैं |

21. महात्मा बुद्ध का जन्मस्थान है लुम्बिनी
22. ‘सिंधु सभ्यता’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया थासर जॉन मार्शल
23. किस हड़प्पा स्थल से जूते हुए खेत के साथ मिले हैंकालीबंगा
24. भारत में स्वतंत्रता के बाद किस राज्य में सर्वाधिक हड़प्पा स्थल की खोज हुई हैगुजरात
25. भारत में किस स्थान पर कपास की खेती का प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुआ हैमेहरगढ़
26. किस वेद को भारतीय संगीत का मूल कहा जाता हैसामवेद
27. भारत का सबसे बड़ा हड़प्पा स्थल कौन सा हैराखीगढ़ी
28. गोत्र शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता हैऋग्वेद 
29. किस हड़प्पा स्थल से मिट्टी के हल की आकृति मिली हैबनवाली
30. गायत्री मंत्र ऋग्वेद के किस मंडल में मिलता हैतीसरे मंडल (रचयिता विश्वामित्र)
31. यम और नचिकेता का वार्तालाप किस उपनिषद में मिलता हैकठोपनिषद
32. आयुर्वेद का संबंध किस वेद से हैअथर्ववेद
33. वैदिक काल में किस पशु को अघन्य कहा गया हैगाय
34. ‘सत्यमेव जयते’ वाक्य किस उपनिषद से लिया गया हैमुंडक उपनिषद
35. किस ग्रंथ में  यह उल्लेख मिलता है की वें जो संस्कृत भाषा शुद्ध नहीं बोल सकते उन्हें म्लेच्छ कहा जाता थाशतपथ ब्राह्मण 
36. बिंबिसार और अजातशत्रु किस धर्म के संरक्षक थेबौद्ध धर्म
37. किस बौद्ध ग्रंथ में 16 महाजनपदों का उल्लेख कहां मिलता हैअंगुत्तर निकाय
38. अणुव्रत का सिद्धांत किस धर्म से सम्बन्धित हैजैन धर्म
39. कलिंग राजा खारवेल किस वंश से थाचेदि
40. उपनिषद काल के राजा अश्वपति कहां के शासक थेकैकेय

ये भी देखें : ALL ABOUT INDIA

IAS Prelims Exams Ancient History Study Material

भारत में आर्य सर्वप्रथम सप्तसैंधव प्रदेश में बसे थे | ऋग्वेद में हड़प्पा सभ्यता को हरियूपिया कहा गया है | ऋग्वेद काल की सबसे महत्वपूर्ण नदी सिंधु नदी  और सबसे पवित्र नदी सरस्वती नदी थी |

ऋग्वेद काल का सबसे महत्वपूर्ण देवता इंद्र था |  ऋग्वेद में कहीं पर भी मछली और नमक का उल्लेख नहीं किया गया है | ईरानी ग्रंथ अवेस्ता की तुलना ऋग्वेद से की जाती है |

ऋग्वेद में एकमात्र धातु ‘अयस’ का उल्लेख मिलता है | ऋग्वेद में गंगा नदी का एक बार और यमुना नदी का तीन बार उल्लेख मिलता है | 

41. किस हड़प्पा स्थल से ताबूत का प्रमाण मिला हैहड़प्पा 
42. ऋग्वेद में सर्वाधिक संख्या में मंत्र किस देवता को समर्पित हैइंद्र 
43. आरंभिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी हैसिंधु
44. महावीर स्वामी का प्रथम अनुयायी कौन बना था जामालि
45. किस नदी के किनारे ऋग्वेद में उल्लिखित 10 राजाओं का युद्ध लड़ा गया थापरुष्णी  (रावी) नदी
46. ऋग्वेद में किस नदी को नदीतमा, देवीतमा कहा गया हैसरस्वती नदी
47. विक्रमशिला महाविद्यालय का संस्थापक कौन थाधर्मपाल
48. किस उपनिषद में सर्वप्रथम निराशावाद के तत्व दिखाई देते हैंमैत्रायणी 
49. आजीवक संप्रदाय के संस्थापक थेमक्खलि गोशाल
50. कौन महात्मा बुद्ध के जीवन काल में ही संघ प्रमुख होना चाहता थादेवदत्त
51. बौद्ध शिक्षा प्रणाली में कौन सी भाषा शिक्षा का माध्यम थी पालि भाषा
52. किस बौद्ध ग्रंथ में संघ जीवन के नियम हैविनय पिटक
53. यापनीय संप्रदाय का संबंध किस धर्म से थाजैन धर्म
54. महात्मा बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए थेश्रावस्ती
55. महात्मा बुद्ध के गृह त्याग की घटना क्या कहलाती हैमहाभिनिष्क्रमण
56. उत्तर प्रदेश में कौन सा तीर्थ स्थल बौद्ध और जैन दोनों के लिए पवित्र हैकौशांबी
57. महात्मा बुद्ध ने सर्वप्रथम किस स्थान पर अपना पहला उपदेश दिया थासारनाथ फिर
58. पहला भिक्षुणी संघ (स्त्रियों का संघ) कहां पर स्थापित किया गया थावैशाली
59. किस काल में  बुद्ध की खड़ी प्रतिमा बनाई गईकुषाण काल
60. जेतवन विहार कहां पर स्थित हैश्रावस्ती 

Ancient History of India : प्राचीन इतिहास इन हिंदी

सर्वप्रथम उत्तर वैदिक काल में ही जाति व्यवस्था, आश्रम व्यवस्था और गोत्र व्यवस्था का उल्लेख मिलता है | उत्तर वैदिक काल में  भरत और पुरु कबीलों ने मिलकर ‘कुरु वंश’ की स्थापना की थी |

अथर्ववेद में सभा और समिति को प्रजापति की दो पुत्रियां बताया गया है | अथर्ववेद में सामूहिक वाद-विवाद के स्थान को ‘नरिष्ठा’ कहा गया है |

61. किस स्तूप के उत्खनन में सारिपुत्र के अवशेष प्राप्त हुए हैंसाँची स्तूप
62. मौर्य काल में राजस्व एकत्र करने वाला अधिकारी कौन थासमाहर्ता
63. महात्मा बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक किसके दरबार से संबंधित थाबिंबिसार 
64. अशोक का वह अभिलेख जो कनक मुनि बुद्ध के अस्तित्व को प्रमाणित करता हैनिगाली सागर स्तंभ अभिलेख
65. अशोक के किस शिलालेख में कलिंग युद्ध का वर्णन मिलता हैतेरहवां  शिलालेख 
66. भागवदगीता का संबंध किस महाकाव्य से हैमहाभारत ( भीष्म पर्व)
67. चाणक्य का वास्तविक नाम क्या थाविष्णुगुप्त
68. किस विद्वान ने सर्वप्रथम ब्राह्मी लिपि को पढ़ा थाजेम्स प्रिंसेस
69. किसने चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर की मुलाकात का उल्लेख किया हैजस्टिन
70. किस भारतीय ग्रंथ की तुलना मैकियावेली के प्रिंस से की जाती हैकौटिल्य का अर्थशास्त्र
71. अशोक का समकालीन तुरमय कहां का राजा थामिस्र
72. अशोक के किस अभिलेख में धार्मिक सहिष्णुता के सिद्धांत की बात कही गई है 12वां शिलालेख
73. किस राजा के अभिलेख से पता चलता है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ थाअशोक
74. आधुनिक देवनागरी लिपि का प्राचीनतम रूप हैब्राह्मी लिपि
75. मौर्यों के बाद दक्षिण भारत का सबसे शक्तिशाली राज्य था सातवाहन 
76. किस अभिलेख से पता चलता है कि चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत पर थारुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
77. सातवाहन वंश का संस्थापक कौन थासिमुक
78. अभिलेख में खारवेल राजा के विषय में जानकारी प्राप्त होती हैहाथीगुम्फा का अभिलेख
79. सांची का स्तूप किसने बनवाया थाअशोक
80. काव्य शैली का प्राचीनतम नमूना किस अभिलेख में मिलता हैकाठियावाड़ के रुद्रदामन 

ये भी देखें : सिन्धु सभ्यता में कृषि और पशुपालन

UP Aided Junior High School Teacher Study Material in Hindi (Ancient History)

बुद्ध  संघ और धम्म बौद्ध धर्म के तीन रत्न है | बौद्ध धर्म का प्रचार पाली भाषा में किया गया था | सुत्तपिटक को प्रारंभिक बौद्ध धर्म का इनसाइक्लोपीडिया कहा गया है |

बौद्ध ग्रंथों में अभिधम्मपिटक से संस्कृत भाषा का प्रयोग शुरू होता है | महात्मा बुद्ध ने कौशल राज्य में सर्वाधिक 21 बार प्रवास किया था | बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रचार कौशल राज्य में हुआ था | कौशल राज्य में बौद्ध धर्म के सर्वाधिक अनुयायी बने थें |

महात्मा बुद्ध ने अपने सबसे ज्यादा उपदेश श्रावस्ती में दिए थे | कमल और सांड बुद्ध के जन्म का, घोड़ा गृह त्याग का, पीपल ज्ञान का, पद चिन्ह निर्वाण का और स्तूप मृत्यु का प्रतीक है |

81. हमारे देश को इंडिया सर्वप्रथम किसने कहायूनानियों ने
82. भागवत संप्रदाय में भक्ति के रूपों की संख्या कितनी है9 (नौ)
83. तीसरा संगम किस स्थान पर हुआ थामदुरई
84. भारत में किस शासक ने सर्वप्रथम सोने के सिक्के चलाए थेविम कडफिस
85. नटराज की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किस काल की कला का उत्तम उदाहरण हैचोल कला (नटराज शिव के तांडव नृत्य का प्रतीक)
86. सिकंदर ने किस भारतीय राजा को झेलम नदी के तट पर  हराया थापोरस (पुरु) 
87. भागवत धर्म से संबंधित प्राचीन अभिलेखीय साक्ष्य के साथ कहां से मिलता हैहेलिओडोरस का बेसनगर अभिलेख 
88. चोल काल में निर्मित नटराज की मूर्ति में भगवान शिव के कितने हाथ दिखते हैंचार भुजाएं ( चार हाथ)
89. अर्थशास्त्र में ‘सीता’ भूमि का तात्पर्य हैराजकीय भूमि
90. किस तमिल ग्रंथ को लघुवेद की संज्ञा दी गई हैकुरल
91. अशोक द्वारा स्थापित सबसे सुरक्षित स्तंभ हैलौरिया-नंदनगढ़
92. आयुर्वेद के प्रसिद्ध विद्वान चरक किसके दरबार में थेकनिष्क
93. तंजौर में स्थित बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया थाराज राजा प्रथम (इस मंदिर को राजराजेश्वर मंदिर भी कहते हैं)
94. भारतीय साम्राज्य किसने स्थापित किया थाचंद्रगुप्त मौर्य
95. गंगम नामक वृहद कृतिम झील किसने बनवाई थीराजेंद्र 
96. चिदंबरम का चोल मंदिर किस संप्रदाय से संबंधित हैनयनार संप्रदाय
97. दक्षिण भारत का कौन सा राज्य अपने नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध थाचोल
98. प्राचीन भारत के किस काल में मंडल कूपों (घेरदार कुआं) का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता हैमौर्य काल
99. चालुक्य राज्य की राजधानी कहां थीवातापी 
100. संगम ग्रंथ तोलकप्पियम  किस विषय पर आधारित हैव्याकरण

ये भी देखें : ऋग्वेदिक समाज और संस्कृति

प्राचीन भारत का इतिहास नोट्स : प्राचीन भारत के प्रश्न-उत्तर

बौद्ध ग्रंथ दीर्घ निकाय मैं महात्मा बुद्ध के समय के 6 नगरों का उल्लेख मिलता है यह 6 नगर है – चंपा, श्रावस्ती, राजगृह, साकेत, कौशांबी और वाराणसी | महात्मा बुद्ध अपने तीन नामों बुद्ध, तथागत और शाक्यमुनि नाम से प्रसिद्ध है |

बौद्ध संघ में प्रवेश पाने को उपसम्पदा कहा जाता था | विज्ञानवाद के प्रवर्तक मैत्रेयनाथ और शून्यवाद के प्रवर्तक नागार्जुन थे |

101. चोल साम्राज्य को अंततः किसने समाप्त किया थामलिक काफूर
102. किस राजवंश द्वारा प्रायः महिलाओं को प्रशासन उच्च पद प्रदान किए जाते थेचालुक्य 
103. पुलकेशिन द्वितीय के ऐहोल अभिलेख में संस्कृत के किस कवि और नाटककार का उल्लेख हुआ हैकालिदास 
104. चोल राजा ने एक व्यापारी दल चीन में भेजा थाकुलोत्तुंग प्रथम
105. किस गुप्त राजा ने विक्रमादित्य उपाधि धारण की थीचंद्रगुप्त द्वितीय
106. दक्षिण भारत का प्रसिद्ध तक्कोलम का युद्ध किनके बीच हुआ थाचोल और राष्ट्रकूट
107. दिल्ली के महरौली लौह स्तंभ का संबंध किस गुप्त राजा से हैचंद्रगुप्त द्वितीय 
108. मत्त विलास प्रहसन का लेखक कौन थामहेंद्र वर्मन
109. संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान दण्डिन किस राजवंश सभा को अलंकृत करते थेपल्लव
110. गुप्तकालीन मुद्रा ‘दिनार’ किस धातु का सिक्का थी सोने का सिक्का
111. चांदी के सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन थाचंद्रगुप्त द्वितीय
112. किस विदेशी राजा ने समुद्रगुप्त से अनुरोध किया था कि उसे भारत में बौद्ध विहार बनाने की अनुमति दी जाए मेघ वर्मन (लंका का राजा)
113. किस पल्लव राजा की उपाधि ‘राजसिंह’ थी नरसिंह वर्मन  द्वितीय
114. सती प्रथा का प्रथम साक्ष्य किस अभिलेख में प्राप्त होता हैएरण अभिलेख 
115. ‘भाग’ और ‘बलि’ क्या थेंराजस्व के स्रोत
116. किस गुप्त शासक ने हूणों पर विजय प्राप्त की थीस्कंद गुप्त
117. किस गुप्त राजा ने शकों पर विजय प्राप्त की थीचंद्रगुप्त द्वितीय
118. कर्म का सिद्धांत किस दर्शन से संबंधित हैमीमांसा 
119. मंदसौर अभिलेख में किस श्रेणी द्वारा एक भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण का उल्लेख मिलता हैरेशम बुनकरों की श्रेणी
120. योग दर्शन का प्रतिपादन कियापतंजलि

ये भी देखें : राष्ट्रपति की कार्यपालिका शक्तियां

Ancient History Questions Answers in Hindi

जस्टिन के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के अधीन संपूर्ण भारत था | अशोक ने राष्ट्रीय भाषा के रूप में पालि भाषा और राष्ट्रीय लिपि के रूप में ब्राह्मी लिपि को अपनाया था |

अशोक के ‘रानी के स्तंभ लेख’ (कौशांबी) में अशोक की रानी करुवाकी द्वारा दिए गए दान का उल्लेख मिलता है | अशोक के ‘महास्थान लेख’ से अन्य भंडार के विषय में जानकारी प्राप्त होती है |

121. भास्कराचार्य ने शिक्षा के किस क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हैबीजगणित
122. गुप्त काल में उत्तर भारतीय व्यापार किस बंदरगाह से संचालित होता थाताम्रलिप्ति बंदरगाह
123. कायस्थ जाति का सर्वप्रथम उल्लेख किसने किया हैयाज्ञवल्क्य
124. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति वाले स्तंभ पर किस मुगल बादशाह का भी लेख मिलता हैजहांगीर
125. पुष्यभूति वंश के महान शासक हर्षवर्धन की राजधानी कहां थीकन्नौज
126. सम्राट हर्षवर्धन ने किन दो स्थानों पर महान धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया थाकन्नौज और प्रयाग 
127. भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता हैसमुद्रगुप्त
128. मध्य प्रदेश के हरसूद शहर का निर्माण किसने किया थाहर्षवर्धन
129. सर्वप्रथम किस स्मृतिकार ने दास-मुक्ति के अनुष्ठान का विधान किया थानारद
130. एलोरा का प्रसिद्ध कैलाशनाथ मंदिर किसने बनवाया थाराष्ट्रकूट राजा कृष्ण प्रथम
131. कुमारगुप्त प्रथम के मंदसौर अभिलेख में किस श्रेणी का उल्लेख हुआ हैरेशम बुनकर
132. अजंता और एलोरा की गुफाएं कहां पर हैमहाराष्ट्र (औरंगाबाद)
133. बाघ गुफाएं किस राज्य में हैमध्य प्रदेश (बाघ गुफाएं बौद्ध धर्म से संबंधित है)
134. कम्बुज (कंबोडिया) का अंकोरवाट मंदिर किस राजा ने बनवाया थासूर्यवर्मन द्वितीय 
135. नालंदा विश्वविद्यालय में रत्नसागर, रत्नोदिधि और रत्नरंजन क्या थें पुस्तकालय भवन
136. खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिर किस राजवंश ने बनवाए थेचंदेल
137. प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर कहां पर स्थित हैमदुरई 
138. नालंदा विश्वविद्यालय के संदर्भ में ‘धर्मगज्ज’ क्या थापुस्तकालय
139. सारनाथ स्तंभ पर कुल कितने पशुओं की आकृतियां हैचार ( सिंह, हाथी, घोड़ा, सांड)
140. एलोरा में गुफाएं और शैलकृत मंदिर किन धर्मों से संबंधित हैहिंदू, बौद्ध और जैन धर्म

Best Education Website : vidyadoot

Ancient History Questions Answers in Hindi

फाह्यान के अनुसार गुप्तकालीन बाजारों में साधारण लेनदेन में कौड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था | सती प्रथा का सबसे प्राचीन अभिलेखीय प्रमाण 510 ई. के एरण अभिलेख में मिलता है |

गुप्तकालीन ग्रंथ पंचतंत्र, जिसकी रचना विष्णु शर्मा ने की थी, की गणना विश्व के सर्वाधिक प्रचलित ग्रंथ बाइबिल के बाद दूसरे स्थान पर की जाती है |

141. महाबलीपुरम में रथ मंदिरों का निर्माण किस राजवंश ने कराया थापल्लव
142. उड़ीसा का कोणार्क मंदिर किसने बनवाया थानरसिंह देव प्रथम 
143. लीलावती का लेखक कौन था भास्कराचार्य (लीलावती संस्कृत में रचित गणित और खगोल शास्त्र का एक प्राचीन ग्रंथ है)
144. सोनगिरी, जहां 108 जैन मंदिर है, कहां पर स्थित हैदतिया 
145. वह मंदिर जिसके परिसर में एक भारी-भरकम नंदी की मूर्ति है, जिसे भारत की विशालतम नंदी मूर्ति माना जाता है, कौन सा हैबृहदेश्वर मंदिर
146. कालिदास की किस रचना में भगवान कार्तिकेय के जन्म का वर्णन हैकुमारसंभव
147. दिलवाड़ा जैन मंदिर किस राज्य में हैराजस्थान
148. अश्वघोष, जिसने बुद्धचरित की रचना की थी, किस राजा के दरबार में थाकनिष्क
149. भारतीय संस्कृति के अनुसार संस्कारों की संख्या कितनी है16 (सोलह)
150. चित्रगुप्त स्वामी मंदिर, जिसे चित्रगुप्त का एकमात्र मंदिर माना जाता है, कहां पर स्थित हैकांची
151. कल्हण की राजतरंगिणी को आगे किसने बढ़ायाजोनराज और श्रीवर
152. जैन विद्वान हेमचंद्र किस की सभा को अलंकृत करते थेकुमारपाल 
153. महाभारत मूलतः किस नाम से जानी जाती थीजयसंहिता
154. तमिल रामायण (रामावतारम) का लेखक कौन हैकंबन
155. गौडवहों के रचयिता कौन थेवाक्पति
156. गीत गोविंद के रचयिता  कौन हैजयदेव
157. मानसोल्लास का रचयिता कौन थासोमेश्वर तृतीय 
158. मुद्राराक्षस के लेखक कौन हैविशाखदत्त
159. वह भारतीय गणितज्ञ जिसने दशमलव स्थानिक मान की खोज की आर्यभट्ट
160. पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक थेवल्लभाचार्य

ये भी देखें : हीनयान और महायान में अंतर

Ancient History Questions Answers in Hindi

गुप्तकालीन मूर्तियों में कुषाण काल की मूर्तियों की तरह नग्नता और कामुकता का दर्शन नहीं होता | गुप्तकालीन मंदिरकला का सर्वोत्तम उदाहरण ‘देवगढ़ का दशावतार मंदिर’ है |

गुप्त सम्राट कुमारगुप्त, जिसे शक्रादित्य भी कहा जाता था, ने हीं सम्भवतः नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी |

161. वें राजवंश जो कन्नौज पर आधिपत्य स्थापित करने में त्रिकोणीय संघर्ष में उलझे हुए थेपाल, प्रतिहार, राष्ट्रकूट
162. रामानुज के अनुयायियों को क्या कहा जाता थावैष्णव
163. कदंब राजाओं की राजधानी कहां थीवनवासी
164. उद्दालक आरुणि कहां के प्रसिद्ध दार्शनिक थेकुरु-पांचाल
165. हिरण्यगर्भ नामक धार्मिक अनुष्ठान किसने करवाया थादंतिदुर्ग
166. हिंदू विधि द्वारा मान्य कर था उपज का छठवां भाग
167. वह चंदेल राजा जिसका एक अन्य नाम  लक्ष्मणवर्मन थायशोवर्मन
168. श्रवणबेलगोला में  गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा किसने स्थापित करवाई थीचामुंड राय
169. द्वारसमुद्र राजवंश की राजधानी कहां थीहोयसल
170. टॉलमी फिलाडेल्फिया, जिसके साथ  अशोक के राजनीतिक संबंध थे, कहां का शासक थामिस्र
171. जेजाकभुक्ति किसका प्राचीन नाम थाबुंदेलखंड 
172. बेसनगर अभिलेख का हेलिओडोरस कहां का निवासी थातक्षशिला
173. कलिंग का चेदि शासक खारवेल किस धर्म का अनुयायी थाजैन धर्म
174. किस स्थान की खुदाई से भारत और रोम के बीच व्यापारिक संबंधों के साक्ष्य मिले है अरिकामेडु ( पांडिचेरी)
175. संगीत ग्रंथ ‘संगीत-राज’ का रचयिता कौन थाराणा कुंभा
176. गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना किसने की थीनागभट्ट प्रथम
177. विष्णु के किस अवतार को सागर से पृथ्वी का उद्धार करते हुए अंकित किया गया हैवाराह अवतार
178. राजा नंद का उल्लेख करने वाला अभिलेखीय प्रमाण कौन सा हैखारवेल का हाथीगुंफा अभिलेख
179. सारनाथ की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा किस काल की हैगुप्त काल
180. वैदिक काल में जीविकोपार्जन के लिए वेद-वेदांत पढ़ाने वाला अध्यापक क्या कहलाता था उपाध्याय

Ancient History Questions Answers in Hindi

Ancient History Questions Answers in Hindi : चालुक्य राजा मूलराज द्वितीय ने 1178 ई. में आबू पर्वत के पास मुहम्मद गौरी को पराजित किया था | लोहार वंश के अंतिम शासक जयसिंह के शासनकाल में ही कल्हण राजतरंगिणी|  की रचना की थी कल्हण की राजतरंगिणी से कश्मीर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होती है |

कश्मीर के लोहार वंश के राजा हर्ष को ‘कश्मीर का नीरो’ कहा जाता है | कायस्थों का सर्वप्रथम उल्लेख ‘याज्ञवल्क्य स्मृति’ में मिलता है | जाति के रूप में कायस्थों का पहला वर्णन ‘ओशनम स्मृति’ में मिलता है |

181. अशोक के अभिलेख किन लिपियों में पाए गए हैंब्राह्मी, खरोष्ठी, यूनानी, आरमेइक
182. आरंभिक अभिलेख (गुप्त काल से पूर्व) किस भाषा में मिले हैंप्राकृत भाषा
183. सर्वप्रथम अशोक का अभिलेख किसने पढ़ा था जेम्स प्रिंसेप
184. सर्वप्रथम लेख युक्त स्वर्ण सिक्के किन शासकों ने चलाए थेहिंद-यूनानी
185. 1400 ईसा पूर्व के बोगाज़कोई अभिलेख में किन वैदिक देवताओं के नाम  मिले हैंइंद्र, मित्र, वरुण और नासत्य
186. किस वेद में यज्ञों के नियमों और विधि विधानों का संकलन हैयजुर्वेद
187. भारत के सबसे प्राचीनतम सिक्के क्या कहलाते हैंआहत सिक्के (पंचमार्क सिक्के) 
188. किस वेद में आर्य-अनार्य विचारधारा का समन्वय मिलता हैअथर्ववेद
189. वेदांग की संख्या कितनी है6 ( शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष)
190. सबसे प्राचीन पुराण कौन सा हैमत्स्य पुराण 
191. पुराणों का रचयिता किसे माना जाता है लोमहर्ष और उनके पुत्र उग्रश्रवा
192. जैन धर्म का प्रारंभिक इतिहास किस ग्रंथ में मिलता हैकल्पसूत्र
193. किसे इतिहास का पिता कहा जाता हैहेरोडोटस 
194. किस वेद में कुरुओं के राजा परीक्षित की चर्चा मिलती हैअथर्ववेद
195. नेचुरल हिस्टोरिका किसने लिखी थीप्लिनी
196. सिंधु सभ्यता की लिपि किस प्रकार की थीचित्रलिपि
197. प्रथम संगम का आयोजन कहां पर हुआ थामदुरा
198. कल्पसूत्र की रचना किसने की थी भद्रबाहु
199. चीनी यात्री फाह्यान किसके दरबार में आया थाचंद्रगुप्त द्वितीय ‘विक्रमादित्य’
200. शैव धर्म के सर्वाधिक प्राचीन संप्रदाय पाशुपत के संस्थापक कौन थें लकुलिश

ये भी देखें : vidyadoot youtube channel | vidyadoot facebook page

विद्यादूत का यह लेख (Ancient History Questions Answers in Hindi) आपको कैसा लगा, हमे जरुर बताये | अगर आप और किसी प्रश्न का उत्तर जानना चाहते है तो आप कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते है | अगर प्राचीन भारत का यह प्रश्न-बैंक आपको उपयोगी लगा तो तो इसे अपने फ्रेंड्स में शेयर जरुर करें |

नोट : विद्यादूत (विद्यादूत वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार पूर्णतः सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |

This article is related to – up aided junior high school teacher study materials in hindi and ancient history questions in hindi for upsc, ias prelims exam ancient history study material and ancient india history gk in hindi, ancient history objective questions with indian history gk questions with answers in hindi, ancient history questions answers in upsc prelims pdf.

प्राचीन इतिहास इन हिंदी और प्राचीन इतिहास के प्रश्न-उत्तर तथा प्राचीन भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी पीडीएफ | इतिहास के प्रश्न-उत्तर पीडीएफ और प्राचीन इतिहास टेस्ट तथा भारतीय इतिहास क्वेश्चन | इतिहास वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर और प्राचीन भारत का इतिहास ऑब्जेक्टिव टाइप पीडीएफ तथा प्राचीन भारत का इतिहास प्रश्नोत्तरी | प्राचीन इतिहास के प्रश्न उत्तर एवं प्राचीन इतिहास टेस्ट के साथ भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पीडीएफ |