उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में सामान्य ज्ञान प्रश्नपत्र, जोकि सभी विषय के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, बहुत ही महत्वपूर्ण है | विद्यादूत (vidyadoot) की UPHESC Special Category के अंतर्गत आज हम UPHESC Assistant Professor Exam 2016 General Knowledge Solved Question Paper in Hindi PDF Download प्रस्तुत कर रहें है |
यूपीएचइएससी (UPHESC) के विज्ञापन संख्या-47 में विज्ञापित सहायक आचार्य (Assistant Professor) परीक्षा 2016 के अनिवार्य प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान (General Knowledge) में सामान्य अध्ययन (General Studies) से कुल 30 प्रश्न आये थें |
अभ्यर्थियों को UPHESC Assistant Professor Previous Question Papers को solve करना बहुत जरुरी है | क्योकि UP Assistant Professor Exam 2021 में UPHESC Assistant Professor Old Question Papers और UPHESC Assistant Professor Model Papers से कुछ प्रश्न आ सकते है |
UPHESC Assistant Professor Exam 2016 General Knowledge Solved Old Question Paper with Answers in Hindi PDF Download Here
UPHESC Assistant Professor Exam Old Question Papers 2016 PDF Download
UPHESC Assistant Professor Exam Previous Old Question Paper with Answer PDF Download के पहले अभ्यर्थियों को UP Assistant Professor के Syllabus & Exam Pattern की भी जानकारी होनी चाहिए | UPHESC Assistant Professor Exam में चयन का आधार लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) और साक्षात्कार है |
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर में लिखित परीक्षा के लिए एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होगा | जो सामान्य ज्ञान (जी.के.) और सम्बन्धित वैकल्पित विषय में विभाजित होगा | लिखित परीक्षा 200 अंको की होगी, जिसमे सामान्य ज्ञान के लिए 60 अंक और वैकल्पिक विषय के लिए 140 अंक निर्धारित है |
सामान्य ज्ञान के 30 प्रश्न आयेंगे जो सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा | जबकि वैकल्पिक विषय के 70 प्रश्न होंगे | इस प्रकार प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और पूरा प्रश्नपत्र 200 अंको का होगा |
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में साक्षात्कार के लिए 30 अंक निर्धारित है | अभ्यर्थियों को मालूम होना चाहिए कि UPHESC Assistant Professor Exam में कोई भी ऋणात्मक मार्किंग (माइनस मार्किंग) नही रखी गयी है |
Name of Examination | Paper | Total Questions | Total Marks | Total Time |
UPHESC Assistant Professor | G.K. + Optional Subject | 100 (30+70) | 200 | 2 Hours |
UPHESC Assistant Professor full notification | Download PDF |
UPHESC Assistant Professor Exam Date 2021 | Download PDF Here |
UPHESC Assistant Professor Exam General Knowledge Syllabus PDF Download
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज (Uttar Pradesh Higher Education Service Commission Prayagraj) के द्वारा आयोजित की जाने वाली सहायक आचार्य परीक्षा (Assistant Professor Exam) के नवीनतम पाठ्यक्रम (Latest Syllabus) में सामान्य ज्ञान प्रश्नपत्र (General Knowledge Paper) को 6 इकाई में विभाजित किया गया है | जो इस प्रकार है –
Unit (इकाई) | in Hindi | in English |
Unit 1 | समसामयिक मुद्दे | Current Affairs |
Unit 2 | शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति | Teaching and Research Aptitude |
Unit 3 | सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी | Information and Communication Technology (ICT) |
Unit 4 | मानव एवं पर्यावरण | People and Environment |
Unit 5 | भारतीय इतिहास एवं भूगोल | Indian History and Geography |
Unit 6 | भारतीय संविधान एवं अर्थव्यवस्था | Indian Constitution and Economy |
Syllabus of UPHESC Assistant Professor Exam General Knowledge in Hindi & English | Download PDF Here |
UPHESC Assistant Professor Exam 2016 General Knowledge Solved Question Paper in Hindi PDF Download
UPHESC Assistant Professor Exam Questions and Answers PDF Download – उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या-47 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा-2016 सामान्य ज्ञान (सामान्य अध्ययन) का हल प्रश्नपत्र निम्नलिखित है | Adv. No. 47 U.P. Higher Education Services Commission (UPHESC) Exam 2016 General Knowledge (G.K.) Solved Question Paper –
प्रश्न 01. बच्चों को पढ़ाने की कला और विज्ञान को क्या कहते है ?
(1) पेडेगॉगी (2) एंड्रागॉगी (3) (a) और (b) दोनों (4) इनमे से कोई नही
उत्तर – सभी उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |
प्रश्न 02. पर्यावरण का अर्थ है –
(1) मानवीय परिवेश
(2) प्राकृतिक परिवेश
(3) जल, वायु, भूमि, वनस्पतियों और प्राणियों के मध्य अंतरसंबंध
(4) इनमे से कोई नही
उत्तर – सभी उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |
प्रश्न 03. ‘शिवसमुद्रम प्रपात’ किस नदी पर स्थित है ?
(1) कृष्णा (2) कावेरी (3) पेरियार (4) मांडवी
प्रश्न 04. भारतीय संविधान के अंतर्गत संघ की कार्यकारी शक्तियाँ कौन धारण करता है ?
(1) प्रधानमंत्री (2) गृहमंत्री (3) राष्ट्रपति (4) राज्यपाल
प्रश्न 05. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए कितने सदस्य मनोनीत किये जाते है ?
(1) 12 (2) 6 (3) 5 (4) 4
प्रश्न 06. एक वेबसाइट से दूसरे पर विचरण को क्या कहते है ?
(1) डाउनलोडिंग (2) अपलोडिंग (3) ब्राउजिंग (4) अटैचमेंट
प्रश्न 07. एक कंप्यूटर डिस्क (सीडी) में कंप्यूटर का कितना डेटा भंडारित किया जा सकता है ?
(1) 420 मेगाबाइट (2) 680 मेगाबाइट (3) 380 मेगाबाइट (4) 560 मेगाबाइट
प्रश्न 08. ‘चंद्रयान रोवर मिशन’ की अवधि है –
(1) 25 दिन (2) 14 दिन (3) 18 दिन (4) 30 दिन
प्रश्न 09. इंटरनेट शब्दावली में आई.पी. से क्या तात्पर्य है –
(1) इंटरनेट प्रोवाइडर (2) इंटरनेट प्रोटोकॉल (3) इंटरनेट प्रोसीजर (4) इंटरनेट प्रोसेसर
प्रश्न 10. किस प्रदेश के उच्च न्यायालय ने स्वयं को प्रदेश में गायों का विधिक संरक्षक घोषित किया है ?
(1) उत्तराखंड (2) उत्तर प्रदेश (3) मध्य प्रदेश (4) हिमाचल प्रदेश
प्रश्न 11. 2018 में किसे नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है ?
(1) न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल (2) न्यायमूर्ति सत्येन्द्र कुमार (3) न्यायमूर्ति जावेद रहीम (4) न्यायमूर्ति एम.एन. वोहरा
प्रश्न 12. ‘फ्रीडम इन इक्जाइल’ किसकी आत्मकथा है ?
(1) महात्मा गांधी की (2) दलाई लामा की (3) सर मैकमोहन (4) माओत्से तुंग की
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु एक उपकरण है ?
(1) MATLAB (2) ECLIPSE (3) MYSOL (4) PYMOL
प्रश्न 14. इनमे से कौन एक सर्च इंजन नही है ?
(1) बिंग (2) याहू (3) गूगल (4) विंडोज
प्रश्न 15. निम्नलिखित में से सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है ?
(1) शनि (2) चन्द्रमा (3) बुद्ध (4) अरुण
प्रश्न 16. निम्नलिखित में से किसने ‘डेल्टा सेफी’ नामक परिवर्तनशील तारे की खोज की ?
(1) जॉन व्हीलर (2) जोल्टन बे (3) जॉन गुडरिच (4) थॉमस गोल्ड
प्रश्न 17. 1905 में हुए बंगाल के विभाजन के लिए कौन उत्तरदायी था ?
(1) लार्ड कर्जन (2) लार्ड वेवेल (3) लार्ड माउंटबेटन (4) लार्ड क्लाइव
प्रश्न 18. राजा राम मोहन राय ने अपनी पुस्तक ‘एकेश्वरवादियों को उपहार’ किस भाषा में लिखी थी |
(1) संस्कृत (2) उर्दू (3) हिंदी (4) फारसी
प्रश्न 19. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार दूसरा सर्वाधिक जन घनत्व वाला राज्य कौन था ?
(1) उत्तर प्रदेश (2) पश्चिम बंगाल (3) बिहार (4) पंजाब
प्रश्न 20. प्राथमिक समंकों में सम्मिलित नही होती –
(1) प्रश्नावलियां (2) साक्षात्कार (3) अनुसूचियां (4) पुस्तकें
प्रश्न 21. ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गयी थी ?
(1) 1996 (2) 1997 (3) 1998 (4) 1995
प्रश्न 22. वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में किसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है ?
(1) सुन पियान (2) नाओमी ओकुहारा (3) रिकाको इकी (4) झांग ली
प्रश्न 23. बलवंत राय मेहता समिति सम्बन्धित है ?
(1) मानव अधिकार से (2) सहकारी समितियों से (3) पंचायती राज से (4) नगरपालिकाओं से
प्रश्न 24. ‘विश्व पर्यावरण दिवस, 2018 की थीम क्या था ?
(1) वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन
(2) बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन
(3) रेड्यूस कार्बन फुटप्रिंट्स
(4) इनमे से कोई नही
प्रश्न 25. नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क किसके द्वारा जारी किया जाता है ?
(1) नीति आयोग (2) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (3) एन.सी.ई.आर.टी. (4) डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी
प्रश्न 26. बौद्ध शिक्षा प्रणाली में निम्नलिखित में से कौन शिक्षण का माध्यम था ?
(1) संस्कृत (2) पालि (3) देवनागरी (4) इनमे से कोई नही
प्रश्न 27. संविधान के 42वें संशोधन के द्वारा ‘वन्य पशुओं एवं पक्षियों’ नामक प्रविष्टि को किस सूची में जोड़ा गया ?
(1) संघ सूची (2) राज्य सूची (3) समवर्ती सूची (4) इनमे से कोई नही
प्रश्न 28. निम्नलिखित में से ईमेल एड्रेस का सही प्रारूप कौन सा है ?
(1) name@website@info (2) [email protected] (3) www.name of website.com (4) name.website.com
प्रश्न 29. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था ?
(1) 1954 (2) 1956 (3) 1955 (4) 1958
प्रश्न 30. वर्ष 2018 में कारोबार सुगमता (इज ऑफ़ डूइंग बिसनेस) सूची में कौन सा भारतीय राज्य सर्वोपरि है ?
(1) मध्यप्रदेश (2) आंध्रप्रदेश (3) हरियाणा (4) तेलंगाना
UPHESC SPECIAL Category | Click Here |
UGC NET SPECIAL Category | Click here |
UP PGT/TGT SPECIAL Category | Click Here |
UPTET SPECIAL Category | Click Here |
UPHESC Assistant Professor Exam 2016 General Studies Solved Question Paper | Answers
उत्तर 01. (1) पेडेगॉगी | बच्चों को पढ़ाने की कला और विज्ञान को पेडेगॉगी कहते है |
उत्तर 02. (3) जल, वायु, भूमि, वनस्पतियों और प्राणियों के मध्य अंतरसंबंध |
उत्तर 03. (2) कावेरी | शिवसमुद्रम प्रपात कर्नाटक में कावेरी नदी पर स्थित है | शिवसमुद्रम प्रपात की कुल ऊंचाई 98 मीटर है |
उत्तर 04. (3) राष्ट्रपति | भारत का राष्ट्रपति भारतीय गणराज्य का कार्यपालक अध्यक्ष होता है | संघ के सभी कार्यपालक कार्य राष्ट्रपति के नाम से किये जाते है | भारतीय संविधान के अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है |
उत्तर 05. (1) 12 | भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित की गयी है | इन सदस्यों में से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किये जाते है | राष्ट्रपति द्वारा नामनिर्देशित किये जाने वाले ये 12 सदस्य ऐसे व्यक्ति होंगे जिन्हें साहित्य, कला, विज्ञान और समाज सेवा के सम्बन्ध में विशेष ज्ञान अथवा व्यावहारिक अनुभव होगा |
उत्तर 06. (3) ब्राउजिंग |इन्टरनेट पर एक वेबसाइट से दूसरे पर विचरण को ब्राउजिंग कहते है |
उत्तर 07. (2) 680 मेगाबाइट | एक कंप्यूटर डिस्क (सीडी) में कंप्यूटर का लगभग 680 मेगाबाइट डेटा भंडारित किया जा सकता है |
उत्तर 08. (2) 14 दिन | चंद्रयान रोवर मिशन की अवधि 14 पृथ्वी दिवस थी |
उत्तर 09. (2) इंटरनेट प्रोटोकॉल | इंटरनेट शब्दावली में आई.पी. से क्या तात्पर्य इंटरनेट प्रोटोकॉल है |
उत्तर 10. (1) उत्तराखंड | उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्वयं को प्रदेश में गायों का विधिक संरक्षक घोषित किया है |
उत्तर 11. (1) न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल | राष्ट्रीय हरित अधिकरण एक्ट (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट) के तहत 18 अक्टूबर 2010 को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) की स्थापना की गयी थी | नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) की मुख्य बेंच नई दिल्ली में है और इसकी शाखाएं पुणे, भोपाल, कोलकाता और चेन्नई में है | नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के प्रथम अध्यक्ष (चेयरमैन) जस्टिस लोकेश्वर सिंह पंत थें | न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के तीसरे अध्यक्ष है |
उत्तर 12. (2) दलाई लामा की | ‘फ्रीडम इन इक्जाइल’ दलाई लामा की आत्मकथा है |
उत्तर 13. (1) MATLAB | MATLAB (matrix laboratory) आंकिक गणना का सॉफ्टवेयर है | यह MathWorks द्वारा निर्मित है |
उत्तर 14. (4) विंडोज | विंडोज एक ऑपरेटिंग सिस्टम है | जबकि बिंग, याहू और गूगल इंटरनेट सर्च इंजन है |
उत्तर 15. (1) शनि | सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है | सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि है | शनि के सर्वाधिक उपग्रह है | सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह बुध है |
उत्तर 16. (3) जॉन गुडरिच | (3) जॉन गुडरिच ने ‘डेल्टा सेफी’ नामक परिवर्तनशील तारे की खोज वर्ष 1784 में किया था |
उत्तर 17. (1) लार्ड कर्जन | वर्ष 1905 में हुए बंगाल के विभाजन के लिए लार्ड कर्जन उत्तरदायी था | बंगाल विभाजन की घोषणा के विरोध में 7 अगस्त 1905 को कलकत्ता के टाउनहाल मैदान में स्वदेशी और बहिष्कार आन्दोलन शुरू हुआ था | वर्ष 1911 में इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम के भारत आगमन पर वायसराय लार्ड हार्डिंग के कार्यकाल में बंगाल का विभाजन रद्द कर दिया गया था |
उत्तर 18. (4) फारसी | आधुनिक भारत के पिता और भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय ने अपनी पुस्तक ‘एकेश्वरवादियों को उपहार’ फारसी भाषा में लिखी थी | इन्होने ब्रह्म समाज की स्थापना की थी | रुढ़िवाद और कुरीतियों के विरोधी राजा राममोहन राय को बंगाल में नव-जागरण युग का पितामह कहा जाता है | राजा राममोहन राय के प्रयासों के कारण ही 1829 में सती प्रथा कानून पास हुआ था |
उत्तर 19. (2) पश्चिम बंगाल | वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार दूसरा सर्वाधिक जन घनत्व वाला राज्य पश्चिम बंगाल है जबकि सर्वाधिक जन घनत्व वाला राज्य बिहार है | न्यूनतम जन घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है |
उत्तर 20. (4) पुस्तकें | प्राथमिक समंकों (Primary Data) में साक्षात्कार करना, प्रश्नावलियां तैयार करना व पूछना और अनुसूचियां आदि आते है जबकि द्वितीयक समंकों में पुस्तकें, आलेख आदि आते है |
उत्तर 21. (3) 1998 | ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ योजना वर्ष 1998 प्रारम्भ की गयी थी |
उत्तर 22. (3) रिकाको इकी | वर्ष 2018 के एशियाई खेलों में जापानी महिला तैराक रिकाको इकी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित गया था |
उत्तर 23. (3) पंचायती राज से | बलवंत राय मेहता समिति पंचायती राज से सम्बन्धित है |
उत्तर 24. (2) बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन | ‘विश्व पर्यावरण दिवस, 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ (Beat Plastic Pollution) थी |
उत्तर 25. (2) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय | नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है |
उत्तर 26. (2) पालि | बौद्ध शिक्षा प्रणाली में शिक्षण का माध्यम पालि भाषा थी | प्रारम्भिक बौद्ध ग्रन्थ भी पालि भाषा में लिखे गये थें | बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश भी पालि भाषा में दिए थें |
उत्तर 27. (3) समवर्ती सूची | संविधान के 42वें संशोधन के द्वारा ‘वन्य पशुओं एवं पक्षियों’ नामक प्रविष्टि को समवर्ती सूची में जोड़ा गया था |
उत्तर 28. (2) [email protected]
उत्तर 29. (2) 1956 | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम वर्ष 1956 में पारित किया गया था |
उत्तर 30. (2) आंध्रप्रदेश | वर्ष 2018 में कारोबार सुगमता (इज ऑफ़ डूइंग बिसनेस) सूची में आंध्रप्रदेश राज्य सर्वोपरि था |
Previous Papers | Click Here |
Model Papers | Click Here |
UPSSSC SPECIAL | Click Here |
UPSC/UPPSC SPECIAL | Click Here |
UP RO/ARO SPECIAL | Click Here |
History | Click Here |
vidyadoot Home | Click Here |