UPPSC Prelims 2020 Question Paper PDF in Hindi with Answers (Part 1) : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित की गयी पी.सी.एस. प्रारम्भिक परीक्षा 2020 के सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र (अनिवार्य प्रश्न-पत्र प्रथम) का उत्तर इस लेख ‘UPPSC Prelims 2020 Question Paper PDF Download in Hindi with Answers‘ में प्रस्तुत किया गया है | आईएस और पीसीएस से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण लेख आप विद्यादूत (vidyadoot) के UPSC/UPPSC Special Category और Previous Papers Category या MCQ Category में देख सकते है | uppsc question paper 2020 in hindi pdf
इस लेख में UPPSC Prelims Previous Year Question Paper 2020 को Solution (Answers) के साथ topic wise प्रस्तुत किया गया है | uppsc question paper 2020 pdf download
‘यूपी पीएससी प्रारम्भिक परीक्षा 2020 सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र उत्तर सहित’ के अध्ययन से आप UPPSC Exam 2021/2022 की Preparation और बेहतर तरीके से कर सकते है | uppsc question paper 2020 in hindi pdf
चूँकि आईएस, पीसीएस और अन्य परीक्षाओं में पिछले वर्षो के कई प्रश्न आगामी परीक्षाओं में रिपीट होते है | uppsc question paper 2020 in hindi pdf answer key
इसलिए यूपीपीएससी परीक्षा (UPPSC Exam) की बेहतर व पूर्ण तैयारी (Complete Preparation) के लिए पिछले वर्षों (Previous Years) के प्रश्न-पत्रों (Question Papers) को देखना और उन्हें सावधानीपूर्वक solve करना बहुत जरूरी है | uppsc 2020 question paper with answer
ये भी देखें –
UPSSSC SPECIAL | UP RO/ARO SPECIAL |
UPSC SPECIAL | UPTET/CTET SPECIAL |
UP PGT/TGT SPECIAL | UGC NET SPECIAL |
UPHESC SPECIAL | MCQ |
PREVIOUS SOLVED PAPERS | SYLLABUS |
Chapter Wise Number of Questions Asked in UPPSC Prelims 2020
UPPCS PCS Prelims 2022 Syllabus (Updated) के अनुसार सामान्य अध्ययन (General Studies) अनिवार्य प्रश्नपत्र प्रथम के निम्नलिखित 08 अध्याय/टॉपिक से प्रश्नपत्र के 150 प्रश्न तैयार किये जायेंगे – uppcs question paper 2020 in hindi
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ
- भारत का इतिहास
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भारत और विश्व का भूगोल (भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल))
- भारतीय राजनीति और शासन
- आर्थिक और सामाजिक विकास
- पर्यावरण और पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय
- सामान्य विज्ञान
Topic Wise Analysis of UPPSC Prelims 2020 GS Paper 1
उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. प्रारम्भिक परीक्षा 2020 के सामान्य अध्ययन (प्रथम प्रश्नपत्र) के प्रश्नपत्र के अध्यायवार पूछे गये प्रश्नों की संख्या को नीचे दर्शाया गया है –
अध्याय/टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
भारतीय राजव्यवस्था | 21 |
विश्व और भारत का भूगोल | 21 |
भारत का इतिहास | 16 |
जनसंख्या पर्यावरण और नगरीकरण | 16 |
सामान्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी | 13 |
भारतीय अर्थव्यवस्था | 10 |
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 08 |
उत्तर प्रदेश विशेष | 06 |
भारतीय कृषि, वाणिज्य व व्यापार | 04 |
राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं | 00 |
खेल व पुरस्कार | 00 |
विविध | 35 |
कुल प्रश्नों का योग | 150 |
ये भी देखें – UPPSC RO ARO Preliminary Exam 2021 General Studies Solved Question Paper
UPPSC Prelims 2020 Question Paper PDF Download in Hindi with Answers
यूपी पीसीएस प्रीलिम्स सिलेबस (UP PCS Prelims Syllabus) के अनुसार सामान्य अध्ययन (अनिवार्य प्रश्नपत्र प्रथम) में 150 प्रश्न हल करने को आयेंगे जो कुल 200 अंक के होंगें | uppsc previous year paper in hindi pdf
सामान्य अध्ययन अनिवार्य प्रश्नपत्र प्रथम को हल करने की कुल समयावधि 2 घंटा होगी | uppsc question paper 2020 in hindi pdf
अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि नीचे दिए गये उत्तर प्रदेश पी.सी.एस प्रारम्भिक परीक्षा 2020 सामान्य अध्ययन के प्रथम प्रश्नपत्र को 2 घंटे में पूरा करने का प्रयास करें और अंत में नकारात्मक अंकन को जोड़कर अपने अंक (मार्क्स) निकाले |
यूपी पीएससी प्रीलिम्स 2020 प्रश्नपत्र अध्यायवार व्याख्यात्मक हल सहित
यूपी पीएससी प्रीलिम्स 2020 का प्रश्नपत्र और उसका अध्यायवार व्याख्यात्मक हल नीचे प्रस्तुत है |
भारतीय राजव्यवस्था
प्रश्न 01. भारतीय संसद की सबसे बड़ी समिति कौन सी है ?
(a) लोक लेखा समिति (b) लोक उपक्रम समिति (c) प्राक्कलन समिति (d) याचिका समिति
उत्तर 01. सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |
प्रश्न 02. राज्यों में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की न्यूनतम संख्या क्या हो सकती है ?
(a) 10 (b) 13 (c) 12 (d) 14
उत्तर 02. सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ नीचे दिए गये है |
प्रश्न 03. संविधान के किस भाग में पंचायती राज व्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गये है ?
(a) 9 (b) 3 (c) 6 (d) 4-क
प्रश्न 04. पंचायतों के लिए कराये जाने वाले सभी निर्वाचनों के संचालन का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण निहित होता है –
(a) राज्यपाल में (b) राज्य निर्वाचन आयोग में (c) भारत के निर्वाचन आयोग में (d) जिला पंचायत राज अधिकारी में
प्रश्न 05. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371-J के अंतर्गत देश के किस क्षेत्र को विशेष स्थिति प्रदान की गयी है ?
(a) नागलैंड (b) महाराष्ट्र और गुजरात (c) हैदराबाद और कर्नाटक (d) लद्दाख
प्रश्न 06. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद केन्द्रीय सतर्कता आयोग का वर्णन करता है ?
(a) अनुच्छेद 268 (b) अनुच्छेद 280 (c) अनुच्छेद 276 (d) उपर्युक्त में से कोई नही
प्रश्न 07. भारत के संविधान के कौन से अनुच्छेद नागरिकता से सम्बन्धित है ?
(a) अनुच्छेद 3 से 10 (b) अनुच्छेद 4 से 11 (c) अनुच्छेद 5 से 11 (d) अनुच्छेद 6 से 11
प्रश्न 08. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ‘संविधान के आधारभूत ढांचे’ के सिद्धांत को स्पष्ट किया –
(a) गोलकनाथ वाद 1967 (b) शंकरी प्रसाद वाद 1951 में (c) केशवानन्द भारती वाद 1973 में (d) सज्जन सिंह वाद 1965 में
प्रश्न 09. भारत की संविधान सभा ने निम्नलिखित में से किस तिथि को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया |
(a) 22 जुलाई 1947 (b) 22 जुलाई 1948 (c) 22 जनवरी 1950 (d) 24 जनवरी 1950
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से किस पर गतिरोध दूर करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हो सकती है |
(a) धन विधेयक (b) सामान्य विधेयक (c) संवैधानिक संशोधन विधेयक (d) विनियोग विधेयक
प्रश्न 11. भारतीय संघात्मक व्यवस्था में तृतीय तल कब जोड़ा गया ?
(a) 1990 (b) 1991 (c) 1992 (d) 1993
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नही है ?
(a) मूल कर्तव्य – भाग 4.A
(b) राज्य – भाग 6
(c) भारत का महान्यायवादी – भाग 13
(d) संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं – भाग 14
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सा संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत संसद के एक कानून द्वारा सम्भव नही है ?
(a) नये राज्यों का प्रवेश (b) नये राज्यों का गठन (c) राज्यों के क्षेत्रों में परिवर्तन (d) राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन
प्रश्न 14. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा एक सही सुमेलित नही है ?
(a) अंतर्राज्यीय परिषद – अनुच्छेद 263
(b) वित्त आयोग – अनुच्छेद 280
(c) प्रशासनिक न्यायाधिकरण – अनुच्छेद 323-क
(d) संघ लोक सेवा आयोग – अनुच्छेद 315
प्रश्न 15. निम्न में से कौन से पदाधिकारियों को हटाने में संसद की कोई भूमिका नही होती है ?
- उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों
- उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों
- अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग
- भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
(a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1, 2 और 3 (c) केवल 3 और 4 (d) केवल 3
प्रश्न 16. राष्ट्रीय महिला आयोग के निम्नलिखित अध्यक्षों पर विचार कीजिये –
- जयंती पटनायक
- ममता शर्मा
- डॉ. गिरिजा व्यास
- डॉ. पूर्णिमा अडवाणी
इनकी नियुक्ति का सही कालानुक्रम नीचे दिए गये कूट से चुनिए |
(a) 2, 1, 3 और 4 (b) 2, 3, 1 और 4 (c) 1, 3, 4 और 2 (d) 1, 4, 3 और 2
प्रश्न 17. नीचे दो कथन दिए गये है. जिनमे से एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
कथन (A) : भारतीय राजनीतिक व्यवस्था की प्रकृति में ‘निरंतरता एवं परिवर्तन’ के तत्व मूर्त में पाये जाते है |
कारण (R) : भारतीय राजनितिक व्यवस्था में निम्न राजनीतिक कार्यशैलियों जैसे – आधुनिक शैली, परम्परागत शैली और संत शैली के तत्व समाहित हैं |
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुने –
(a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(b) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही करता है
(c) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नही है ?
(a) अनुच्छेद 39.A – समान न्याय एवं नि:शुल्क विधिक सहायता
(b) अनुच्छेद 40 – ग्राम पंचायतों का संगठन
(c) अनुच्छेद 44 – समान नागरिकता संहिता
(d) अनुच्छेद 48 – न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण
प्रश्न 19. नीचे दो कथन दिए गये है. जिनमे से एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
कथन (A) : भारतीय संघात्मक व्यवस्था को ‘अर्ध-संघात्मक’ कहा जाता है |
कारण (R) : भारत में एक स्वतंत्र न्यायपालिका है जिसे न्यायिक पुनर्निरीक्षण का अधिकार है |
(a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है
(b) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही करता है
(c) (A) सही है परन्तु (R) गलत है
(d) (A) गलत है परन्तु (R) सही है
प्रश्न 20. भारत के महान्यायवादी के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
- राष्ट्रपति किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति करेगा जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अर्ह होगा |
- महान्यायवादी इतना पारिश्रमिक प्राप्त करेगा जो संसद अवधारित करे |
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए –
(a) केवल 1 सही है
(b) केवल 2 सही है
(c) 1 और 2 दोनों सही हैं
(d) न तो 1 न ही 2 सही है
प्रश्न 21. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूय से सही उत्तर दीजिये
सूची-1 (अनुच्छेद) | सूची-2 (प्रावधान) |
A. अनुच्छेद 61 | 1. राज्य सभा के उप-सभापति को हटाना |
B. अनुच्छेद 67 (ख) | 2. राष्ट्रपति पर महाभियोग |
C. अनुच्छेद 94 | 3. उपराष्ट्रपति को हटाना |
D. अनुच्छेद 90 | 4. स्पीकर को हटाना |
कूट :
A | B | C | D | |
a | 2 | 4 | 3 | 1 |
b | 3 | 2 | 4 | 1 |
c | 2 | 3 | 4 | 1 |
d | 4 | 1 | 3 | 2 |
विश्व और भारत का भूगोल
प्रश्न 22. निम्नलिखित में से कौन सी भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी है ?
(a) हिमाद्री श्रेणी (b) पश्चिमी श्रेणी (c) अरावली श्रेणी (d) विंध्याचल श्रेणी
प्रश्न 23. कश्मीर घाटी स्थित है –
(a) कांगड़ा और धोलाधर पर्वत-श्रेणियों के मध्य
(b) पीर-पंजाल और हिमाद्री पर्वत-श्रेणियों के मध्य
(c) महाभारत और धौलाधार पर्वत-श्रेणियों के मध्य
(d) पीर-पंजाल और महाभारत पर्वत-श्रेणियों के मध्य
प्रश्न 24. विश्व के निम्नलिखित प्रदेशों में से किसमे खट्टे रसीले फलों का उत्पादन बहुत विकसित है ?
(a) मानसूनी प्रदेश
(b) भूमध्यसागरीय प्रदेश
(c) उष्णकटिबंधीय उच्चभूमि प्रदेश
(d) भूमध्यरेखीय प्रदेश
प्रश्न 25. डार्लिंग श्रृंखला आस्ट्रेलिया के निम्नलिखित तटों में से किस पर अवस्थित है ?
(a) पूर्वी तट (b) दक्षिणी तट (c) उत्तरी-पूर्वी तट (d) दक्षिणी-पश्चिमी तट
प्रश्न 26. राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नही है ?
(a) उत्तर प्रदेश (b) हरियाणा (c) मध्यप्रदेश (d) राजस्थान
प्रश्न 27. मलेशिया में किण्टा घाटी प्रसिद्ध है –
(a) टिन उत्पादन के लिए (b) रबर उत्पादन के लिए (c) चाय उत्पादन के लिए (d) कहवा उत्पादन के लिए
प्रश्न 28. दक्षिणी अफ्रीका का पोस्टमास्बुर्ग और उसका समीपवर्ती क्षेत्र निम्नलिखित में से किस खनिज का प्रमुख उत्पादक है ?
(a) यूरेनियम (b) मैंगनीज (c) बाक्साइट (d) अभ्रक
प्रश्न 29. निम्नलिखित में से कौन सी महासागरीय धारा हिन्द महासागर से सम्बंधित है ?
(a) फ्लोरिडा धारा (b) अगुलहास धारा (c) कनारी धारा (d) क्यूराईल धारा
प्रश्न 30. निम्नलिखित जनजातियों में से कौन सा भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों की मूल निवासी नही है ?
(a) हालचू (b) ओन्जे (c) रेंगमा (d) शोम्पेन
प्रश्न 31. निम्नलिखित में से किन देशों से होकर भूमध्य रेखा नही गुजरती है ?
- गैबोन
- सोमालिया
- भूमध्य रेखीय गिनी
- रवांडा
(a) 1 और 4 (b) 2 और 4 (c) 2 और 3 (d) 3 और 4
प्रश्न 32. निम्नलिखित में से कौन-सी एक नदी हिमालय-पार (ट्रांस-हिमालय) नदी है ?
(a) झेलम (b) गंगा (c) सतलज (d) रावी
प्रश्न 33. यमुना नदी की निम्नलिखित सहायक नदियों पर विचार कीजिये और उन्हें पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम से व्यवस्थित कीजिये :
(a) बेतवा (b) सिंध (c) केन (d) चम्बल
नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए –
(a) 4, 3, 1 और 2 (b) 1, 2, 3 और 4 (c) 3, 2, 1 और 4 (d) 2, 3, 1 और 4
प्रश्न 34. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नही है ?
जनजाति | अवस्थिति | |
(a) | अंगामी | नागालैंड |
(b) | बिरहोर | झारखंड |
(c) | खस | अरुणाचल प्रदेश |
(d) | टोडा | तमिलनाडु |
प्रश्न 35. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करे और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 (झील) | सूची-2 (अवस्थिति) |
A. साला झील | 1. अरुणाचल प्रदेश |
B. बड़खल झील | 2. हरियाणा |
C. लोकटक झील | 3. मणिपुर |
D. कालीवेली झील | 4. तमिलनाडु |
A | B | C | D | |
(a) | 1 | 2 | 3 | 4 |
(b) | 2 | 1 | 3 | 4 |
(c) | 1 | 3 | 2 | 4 |
(d) | 1 | 4 | 2 | 3 |
प्रश्न 36. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-1 (राष्ट्रीय उद्यान) | सूची-2 (राज्य) |
A. इंद्रावती | 1. झारखण्ड |
B. मोल्लेम | 2. हरियाणा |
C. कलेसर | 3. गोवा |
D. बेतवा | 4. छत्तीसगढ़ |
A | B | C | D | |
(a) | 4 | 3 | 2 | 1 |
(b) | 4 | 2 | 3 | 1 |
(c) | 4 | 1 | 3 | 2 |
(d) | 3 | 4 | 2 | 1 |
प्रश्न 37. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नही है ?
देश | लौह-खनिज उत्पादक क्षेत्र | |
(a) | कजाखिस्तान | करागांडा |
(b) | यूक्रेन | क्रिवोई राग |
(c) | जर्मनी | नोरमेंडी |
(d) | फ़्रांस | पाइरेनीज |
प्रश्न 38. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नही है ?
खनिज | उत्खनित शहर | |
1. | तांबा | चित्रदुर्ग |
2. | लौह अयस्क | बेल्लारी |
3. | मैगनीज | भीलवाड़ा |
4. | बाक्साइट | कटनी |
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए –
(a) 1 और 2 (b) 1 और 3 (c) 2 और 3 (d) 2 और 4
प्रश्न 39. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें :
सूची-1 (उष्णकटिबंधीय चक्रवात) | सूची-2 (देश) |
A. बैगुओ | 1. आस्ट्रेलिया |
B. हरिकेन | 2. चीन |
C. टाइफून | 3. फ़िलिपाइन्स |
D. विली-विलिज | 4. संयुक्त राज्य अमेरिका |
A | B | C | D | |
a | 3 | 4 | 1 | 2 |
b | 3 | 4 | 2 | 1 |
c | 2 | 3 | 4 | 1 |
d | 2 | 1 | 3 | 4 |
प्रश्न 40. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
सूची-1 (नृजातीय समूह) | सूची-2 (देश) |
A. यहूदी | 1. मिस्र |
B. टेडा | 2. ईरान |
C. बेजा | 3. लीबिया |
D. लुर | 4. इजरायल |
A | B | C | D | |
(a) | 1 | 2 | 3 | 4 |
(b) | 4 | 1 | 2 | 3 |
(c) | 4 | 1 | 3 | 2 |
(d) | 4 | 3 | 1 | 2 |
प्रश्न 41. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
सूची-1 (पर्वत) | सूची-2 (देश) |
A. एटलस | 1. फ़्रांस/स्पेन |
B. कलिमंजारो | 2. इक्वेडोर |
C. चिम्बरोजो | 3. तंज़ानिया |
D. पाइरेनीज | 4. मोरक्को |
A | B | C | D | |
(a) | 4 | 3 | 2 | 1 |
(b) | 4 | 1 | 2 | 3 |
(c) | 2 | 3 | 4 | 1 |
(d) | 1 | 3 | 4 | 2 |
प्रश्न 42. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नही है ?
देश | राजधानी |
(a) मोरक्को | रबात |
(b) ट्यूनीशिया | ट्यूनिश |
(c) अल्जीरिया | अल्जीयर्स |
(b) केप वर्डे | बामाको |
भारत का इतिहास
प्रश्न 43. निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों को पुराणों में ‘श्रीपर्वतीय’ कहा गया है ?
(a) वाकाटक (b) शक (c) इक्ष्वाकु (d) खारवेल
प्रश्न 44. निम्नलिखित में से किस भारतीय पुरातत्ववेत्ता ने पहली बार भीमबैठका गुफा को देखा और उसके शैलचित्रों के प्रागैतिहासिक महत्व को खोजा ?
(a) माधोस्वरूप वत्स (b) एच.डी. संकालिया (c) वी. एस. वाकंकर (d) वी. एन. मिश्रा
प्रश्न 45. भारत सरकार द्वारा 1919 में आई.एल.ओ. के वाशिंगटन सम्मेलन में मजदूरों का प्रतिनिधि के रूप में निम्नलिखित में से किसे भेजा गया था |
(a) वी.पी. वाडिया (b) एन.एम. जोशी (c) सी.एफ. एंड्रूज (d) जोसेफ बैपटिस्ट
प्रश्न 46. निम्नलिखित में से किस मुगलकालीन नहर का निर्माण फिरोज शाह की रजबवाह को पुनर्जीवित करके किया गया ?
(a) शेखनू-नी (b) शहाब नहर (c) नहर-ए-बिहिश्त (d) नगर-ए-आगरा
प्रश्न 47. 1687 में जब औरंगजेब ने गोलकुंडा किले पर अधिकार किया, उस समय गोलकुंडा का शासक कौन था ?
(a) अबुल हसन क़ुतुब शाह (b) अली आदिल शाह द्वितीय (c) सिकन्दर आदिल शाह (d) शायस्ता खान
प्रश्न 48. निम्नलिखित में से कौन ‘किताब-ए-नौरस’ नामक पुस्तक का लेखक था ?
(a) इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय (b) अली आदिल शाह (c) कुली कुतुब शाह (d) अकबर द्वितीय
प्रश्न 49. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
सूची-1 (महाजनपद) | सूची-2 (राजधानी) |
A. मत्स्य | 1. मथुरा |
B. कुरु | 2. पोतन |
C. शूरसेन | 3. विराटनगर |
D.अश्मक | 4. इंद्रप्रस्थ |
A | B | C | D | |
(a) | 4 | 2 | 1 | 3 |
(b) | 3 | 1 | 4 | 2 |
(c) | 3 | 4 | 1 | 2 |
(d) | 2 | 3 | 4 | 1 |
प्रश्न 50. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
सूची-1 (हड़प्पा पुरास्थल) | सूची-2 (संघ राज्यक्षेत्र/भारत के राज्य) |
A. बालू | 1. उत्तर प्रदेश |
B. मांडा | 2. जम्मू एवं कश्मीर |
C. पाडरी | 3. हरियाणा |
D. हुलास | 4.गुजरात |
A | B | C | D | |
(a) | 3 | 2 | 1 | 4 |
(b) | 2 | 3 | 4 | 1 |
(c) | 2 | 4 | 3 | 1 |
(d) | 3 | 2 | 4 | 1 |
प्रश्न 51. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
सूची-1 | सूची-2 |
A. सिन्धु घाटी सभ्यता | 1. चारागाह |
B. उत्तर वैदिक समाज | 2. जमीदारी |
C. ऋग्वैदिक समाज | 3. कृषक |
D. मध्य काल | 4. नगरीय |
A | B | C | D | |
(a) | 4 | 2 | 3 | 1 |
(b) | 2 | 1 | 4 | 3 |
(c) | 3 | 4 | 1 | 2 |
(d) | 4 | 3 | 1 | 2 |
प्रश्न 52. मौर्यकाल में ‘एग्रोनोमई’ अधिकारी निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से सम्बन्धित है ?
(a) माप और तौल (b) प्रशासन प्रबंधन (c) मार्ग निर्माण (d) राजस्व प्रबंधन
प्रश्न 53. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें –
सूची-1 (अधिकारी) | सूची-2 (विहित कर्तव्य) |
A. दीवान-ए-तन | 1. कार्यालय को सम्भालने के लिए |
B. मुस्तार्फी | 2. प्रमुख घटनाओं व फरमानों को सूचीबद्ध करना |
C. मुशरिफ | 3. जागीर व वेतन को देखना |
D. वकियानवीस | 4. राज्य की आय-व्यय का निरीक्षण करना |
A | B | C | D | |
(a) | 2 | 4 | 1 | 3 |
(b) | 3 | 4 | 1 | 2 |
(c) | 1 | 3 | 2 | 4 |
(d) | 4 | 1 | 2 | 3 |
प्रश्न 54. नीचे दो कथन दिए गये है, जिनमे एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
कथन (A) : हमें चोलों के विषय में उनके पूर्ववर्ती राजवंशों की अपेक्षा अधिक जानकारी है |
कारण (R) : चोल शासकों ने मन्दिरों की दीवारों पर अभिलेख उत्कीर्ण करने का चलन प्रारम्भ किया जिनमे उनकी विजयों के ऐतिहासिक विवरण दिए जाते थे |
नीचे दिए गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये –
(a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या करता है
(b) A और R दोनों सही है लेकिन R, A की सही व्याख्या नही करता है
(c) A सत्य है लेकिन R गलत है
(d) A गलत है लेकिन R सही है
प्रश्न 55. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये तथा नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिये –
- मुल्तान के सूर्य मन्दिर का उल्लेख ह्वेनसांग, आबूजईद, अल्मसूदी तथा अलबरूनी ने किया है |
- साम्बपुर यात्रोत्सव सूर्यपूजा से सम्बन्धित था |
(a) केवल 1 सही है
(b) केवल 2 सही है
(c) 1 और 2 दोनों सही है
(d) न तो 1 न ही 2 सही है
प्रश्न 56. निम्नलिखित ग्रन्थों पर विचार कीजिये और उनकों कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये –
- फ़तवाँ-ऐ-जहांदारी
- पृथ्वीराज-रासो
- किताब-उल-हिन्द
- तबकात-ऐ-नासिरी
नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनियें
(a) 2,3,4,1 (b) 3,1,2,4 (c) 4,3,1,2 (d) 3,2,4,1
प्रश्न 57. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नही है ?
(a) शेख मुईनुद्दीन चिश्ती – अजमेर
(b) शेख बुरहानुद्दीन गरीब – दौलताबाद
(c) शेख मोहम्मद हुसैनी – गुलबर्गा
(d) शेख निजामुद्दीन औलिया – मुल्तान
आगे जारी रहेगा …….
Answer : UPPSC Prelims 2020 Question Paper
उत्तर 01. (c) प्राक्कलन समिति | भारतीय ससंद की सबसे बड़ी समिति प्राक्कलन समिति है | प्राक्कलन समिति में 30 सदस्य होते है | इन सदस्यों का चुनाव लोकसभा के सदस्यों में से एकल संक्रमणीय मत के द्वारा होता है | प्राक्कलन समिति में राज्यसभा के सदस्यों को शामिल नही किया जाता है | इसके सदस्यों का कार्यकाल 1 वर्ष का होता है | प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष लोकसभाध्यक्ष के द्वारा मनोनीत होता है |
उत्तर 02. (c) 12 | अनुच्छेद 164 (1) के अनुसार राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेगा | अनुच्छेद 164 (1क) के अनुसार किसी राज्य की मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नही होगी | लेकिन किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से कम नही होगी | अनुच्छेद 164 (2) के अनुसार मंत्रिपरिषद राज्य की विधानसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी |
उत्तर 03. (a) 9 | भारतीय संविधान के भाग-9 में पंचायती राजव्यवस्था संबंधी प्रावधान दिए गये है | पंचायती राजव्यवस्था संबंधी यह प्रावधान संविधान के 73वें संशोधन 1992 में संविधान में भाग-9 के रूप में जोड़ा गया था | अनुच्छेद 243 में पंचायतों से सम्बन्धित प्रावधान दिए गये है |
उत्तर 04. (b) राज्य निर्वाचन आयोग में | भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-K(1) के अनुसार पंचायतों हेतु करायें जाने वाले सभी निर्वाचनों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का तथा उन सभी निर्वाचनों के संचालन का अधीक्षण, निदेशन व नियंत्रण एक राज्य निर्वाचन आयोग में निहित होगा, जिसमे एक राज्य निर्वाचन आयुक्त होगा, जो राज्यपाल के द्वारा नियुक्त किया जायेगा |
उत्तर 05. (c) हैदराबाद और कर्नाटक | भारतीय संविधान के भाग-21 में 98वें संविधान संशोधन 2012 द्वारा अनुच्छेद 371-J जोड़ा गया था, जिसमे कर्नाटक राज्य के बारे में विशेष उपबन्ध है | अनुच्छेद 371-J कर्नाटक के राज्यपाल को हैदराबाद-कर्नाटक के विकास के लिए अधिकारिता प्रदान करता है |
उत्तर 06. (d) उपर्युक्त में से कोई नही | भारतीय संविधान के किसी भी अनुच्छेद में केन्द्रीय सतर्कता आयोग का उल्लेख नही है |
उत्तर 07. (c) अनुच्छेद 5 से 11 | भारतीय संविधान के भाग-2 में अनुच्छेद 5 से 11 में नागरिकता से सम्बन्धित प्रावधान दिए गये है |
उत्तर 08. (c) केशवानन्द भारती वाद 1973 में | क्या उद्देशिका संविधान का भाग है – उच्चतम न्यायालय ने धारित किया कि उद्देशिका संविधान का अंग है और संविधान को संवैधानिक आधार के प्रकाश में पढ़ा तथा निर्वचित किया जाना चाहिए [केशवानन्द भारती बनाम स्टेट ऑफ़ केरला]
उत्तर 09. (a) 22 जुलाई 1947
उत्तर 10. (b) सामान्य विधेयक
उत्तर 11. (c) 1992 | भारतीय संघात्मक व्यवस्था में तृतीय तल वर्ष 1992 में 73वें तथा 74वें संविधान संशोधन द्वारा भाग-9, भाग-9-A में जोड़ा गया |
उत्तर 12. (c) भारत का महान्यायवादी – भाग 13 | भारत के महान्यायवादी का वर्णन भाग-13 में नही बल्कि भाग-5 में है | संविधान के भाग-5 के अनुच्छेद-76 में भारत के महान्यायवादी का वर्णन है | अनुच्छेद-76 (1) के अनुसार राष्ट्रपति, सुप्रीमकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित (qualified) किसी व्यक्ति को भारत का महान्यायवादी (Attorney General for India) नियुक्त करेगा |
उत्तर 13. (a) नये राज्यों का प्रवेश | संविधान के अनुच्छेद-2 में नये राज्यों का प्रवेश या स्थापना का प्रावधान दिया गया है | जबकि अनुच्छेद-3 में नये राज्यों का निर्माण और वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं अथवा नामों में परिवर्तन के सम्बन्ध में प्रावधान दिए गये है |
उत्तर 14. (c) प्रशासनिक न्यायाधिकरण – अनुच्छेद 323-क | संविधान के भाग-14.क के अनुच्छेद 323.क में प्रशासनिक अधिकरण से सम्बन्धित प्रावधान दिए गये है |
उत्तर 15. (d) केवल 3 | संविधान के अनुच्छेद 317 के अनुसार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को राष्ट्रपति के आदेश द्वारा कदाचार पर ही हटाया जा सकता है | अनुच्छेद 317 के अनुसार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष या किसी अन्य सदस्य को केवल कदाचार के आधार पर किये गये राष्ट्रपति के आदेश से उसके पद से हटाया जायेगा [दी गयी प्रक्रिया द्वारा] |
उत्तर 16. (d) 1, 4, 3 और 2 | महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष सुश्री कांता जयंती पटनायक थी |
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष लिस्ट नीचे दी गयी है –
क्रम संख्या | अध्यक्ष | कार्यकाल |
1 | जयंती पटनायक | 1992-1995 |
2 | वी मोहिनी गिरि | 1995-1998 |
3 | विभा पार्थसारथी | 1999-2002 |
4 | पूर्णिमा आडवाणी | 2002-2005 |
5 | गिरिजा व्यास | 2005-2008 |
6 | गिरिजा व्यास | 2008-2011 |
7 | ममता शर्मा | 2011-2014 |
8 | ललिता कुमारमंगलम | 2014-2018 |
9 | रेखा शर्मा | 2018 |
उत्तर 17. (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या करता है |
उत्तर 18. (d) अनुच्छेद 48 – न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण | अनुच्छेद-48 में कृषि और पशुपालन का संगठन से सम्बन्धित प्रावधान दिए गये है |
उत्तर 19. (b) (A) और (R) दोनों सही है परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नही करता है |
उत्तर 20. (a) केवल 1 सही है | संविधान के अनुच्छेद 76 में भारत के महान्यायवादी (अटॉर्नी जनरल फॉर इंडिया) का वर्णन है | अनुच्छेद 76 (1) के अनुसार राष्ट्रपति, उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए अर्हित किसी व्यक्ति को भारत का महान्यायवादी नियुक्त करेगा | अनुच्छेद 76 (4) के अनुसार महान्यायवादी, राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त पद धारण करेगा और ऐसा पारिश्रमिक (remuneration) प्राप्त करेगा जो राष्ट्रपति अवधारित करे |
उत्तर 21. (c)
सूची-1 | सूची-2 |
अनुच्छेद 61 | राष्ट्रपति पर महाभियोग |
अनुच्छेद 67-ख | उपराष्ट्रपति को हटाना |
अनुच्छेद 94 | स्पीकर को हटाना |
अनुच्छेद 90 | राज्यसभा के उपसभापति को हटाना |
उत्तर 22. (a) हिमाद्री श्रेणी | हिमालय पर्वतमाला की सर्वाधिक प्रमुख व सर्वोच्च श्रेणी महान हिमालय या आंतरिक हिमालय है | इसकी लम्बाई उत्तर में सिन्धु नदी के मोड़ से पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी के मोड़ तक दो हजार पांच सौ किमी है | इसकी चौड़ाई 120 से 190 किमी तक है जबकि इसकी औसत ऊंचाई 6100 मीटर है | अत्यधिक ऊँचाई की वजह से हिमालय वर्ष भर बर्फ से ढंका रहता है | इसीलिए इसे हिमाद्री भी कहा जाता है | इस श्रेणी में संसार को सर्वोच्च पर्वत चोटियाँ पाई जाती हैं, जिसमे प्रमुख है – माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, नंगा पर्वत, नंदा देवी आदि |
उत्तर 23. (b) पीर-पंजाल और हिमाद्री पर्वत-श्रेणियों के मध्य | झेलम नदी कश्मीर घाटी की प्रमुख नदी है |
उत्तर 24. (b) भूमध्यसागरीय प्रदेश | भूमध्यसागरीय क्षेत्र को ‘विश्व के बागानों’ की भूमि भी कहा जाता है | भूमध्यसागरीय प्रदेश रसीले फलों के लिए प्रसिद्ध है जिनमे संतरा, नीबू, अंगूर,अंजीर, जैतून आदि प्रमुख फल है | अंगूर की खेती बड़ी मात्र में होने के कारण भूमध्यसागरीय क्षेत्र में शराब उत्पादन प्रचुर मात्रा में होता है | शराब उद्योग, सिट्रस फलों का निर्यात, बागान कृषि और पयर्टन उद्योग भूमध्यसागरीय प्रदेश की मुख्य आर्थिक गतिविधियां है |
उत्तर 25. (d) दक्षिणी-पश्चिमी तट
उत्तर 26. (b) हरियाणा | राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य को राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है | यह अभयारण्य गम्भीर रूप से विलुप्तप्राय घड़ियाल, विलुप्तप्राय गंगा सूंस और लालमुकुट कछुआ की रक्षा लिए निर्मित किया गया है | राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य चम्बल नदी पर उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के सम्मिलित क्षेत्र में स्थित है |
उत्तर 27. (a) टिन उत्पादन के लिए | मलेशिया में किण्टा घाटी टिन के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है |
उत्तर 28. (b) मैंगनीज | दक्षिणी अफ्रीका का पोस्टमास्बुर्ग और उसका समीपवर्ती क्षेत्र मैंगनीज खनिज का प्रमुख उत्पादक है |
उत्तर 29. (b) अगुलहास धारा |
धारा | महासागर |
क्यूराईल धारा | प्रशांत महासागर |
कनारी धारा | अटलांटिक महासागर |
फ्लोरिडा धारा | अटलांटिक महासागर |
अगुलहास धारा | हिन्द महासागर |
उत्तर 30. (c) रेंगमा | रेंगमा जनजाति असम व नागालैंड की जनजाति है | जबकि हालचू, ओन्जे और शोम्पेन जनजाति भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों की मूल निवासी है |
उत्तर 31. (d) 3 और 4 | विषुवत् रेखा अथवा भूमध्य रेखा (Equator) पृथ्वी के केंद्र से सर्वाधिक दूरस्थ भूमध्यरेखीय उभार पर स्थित बिन्दुओं को मिलाते हुए मानचित्र अथवा ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की तरफ खींची गयी रेखा को कहते है | भूमध्य रेखा को शून्य अंश अक्षांश रेखा भी कहते है | भूमध्यरेखा (Equator) पृथ्वी (Earth) को उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिणी गोलार्द्ध नामक दो बराबर हिस्सों में विभाजित करती है | विषुवत् या भूमध्य रेखा (Equator) पर पूरे वर्ष दिन-रात बराबर होते है |
उत्तर 32. (c) सतलज | सतलज नदी का उद्गम राक्षसताल झील है | सतलज ट्रांस हिमालय नदी है |
उत्तर 33. (a) 4, 3, 1 और 2 | यमुना नदी की सहायक नदियाँ टोंस, गिरी, आसन, चम्बल, काली सिंध, बेतवा और केन है |
उत्तर 34. (c) | खस जनजाति के लोग भारतीय उपमहाद्वीप के नेपाल और कुमाऊँ, गढ़वाल और हिमाचल प्रदेश में निवास करते है |
उत्तर 35. (a) साला झील – अरुणाचल प्रदेश, बड़खल झील – हरियाणा, लोकटक झील – मणिपुर, कालीवेली झील – तमिलनाडु |
उत्तर 36. (a) | इंद्रावती – छत्तीसगढ़, मोल्लेम – गोवा, कलेसर – हरियाणा, बेतवा – झारखण्ड |
उत्तर 37. (c) | कजाखिस्तान – करागांडा, यूक्रेन – क्रिवोई राग, फ़्रांस – नोरमेंडी, फ़्रांस – पाइरेनीज |
उत्तर 38. (b) 1 और 3 | तांबा – भीलवाड़ा, लौह अयस्क – बेल्लारी, मैंगनीज – चित्रदुर्ग, बाक्साइट – कटनी |
उत्तर 39. (b) | बैगुओ – फ़िलिपाइन्स, हरिकेन – संयुक्त राज्य अमेरिका, टाइफून – चीन, विली-विलिज – आस्ट्रेलिया |
उत्तर 40. (d) यहूदी – इजरायल, टेडा – लीबिया, बेजा – मिस्र, लुर – ईरान |
उत्तर 41. (a) | एटलस पर्वत – मोरक्को, कलिमंजारो पर्वत – तंज़ानिया, चिम्बोरोजो पर्वत – इक्वेडोर, पाइरेनीज पर्वत – फ़्रांस/स्पेन
उत्तर 42. (d) | मोरक्को – रबात, ट्यूनीशिया – ट्युनिश, अल्जीरिया – अल्जीयर्स, केप वर्डे – प्रेया, माली – बामाको |
उत्तर 43. (c) इक्ष्वाकु | इक्ष्वाकु वंश के शासकों को पुराणों में श्रीपर्वतीय और आंध्रभृत्य कहा गया है |
उत्तर 44. (c) वी. एस. वाकंकर | विष्णु श्रीधर वाकणकर ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भीमबेटका गुफाओं की खोज की थी |
उत्तर 45. (b) एन.एम. जोशी | भारत सरकार द्वारा 1919 में आई.एल.ओ. (इन्टरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन) के वाशिंगटन सम्मेलन में मजदूरों का प्रतिनिधि के रूप में एन.एम. जोशी (नारायण मल्हार जोशी) को भेजा था |
उत्तर 46. (b) शहाब नहर | मुगलकालीन शहाब नहर का निर्माण फिरोज शाह की रजबवाह नगर को पुनर्जीवित करके किया गया था |
उत्तर 47. (a) अबुल हसन क़ुतुब शाह | वर्ष 1687 में जब औरंगजेब ने गोलकुंडा किले पर अधिकार किया, उस समय गोलकुंडा का शासक अबुल हसन क़ुतुब शाह था |
उत्तर 48. (a) इब्राहिम आदिलशाह द्वितीय | बीजापुर सल्तनत के आदिल शाही वंश के शासक इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय ने दक्खनी भाषा में किताब-ए-नौरस (नव रसों की पुस्तक) नामक ग्रन्थ लिखा था | ‘किताब-ए-नौरस’ ग्रंथ 59 कविताओं एवं 17 दोहों का एक महत्वपूर्ण संग्रह है |
उत्तर 49. (c) | मत्स्य – विराटनगर, कुरु – इंद्रप्रस्थ, शूरसेन – मथुरा, अश्मक – पोतन |
उत्तर 50. (d) | मांडा – जम्मू-कश्मीर, बालू – हरियाणा, पाडरी – गुजरात, हुलास खेड़ा – उत्तर प्रदेश |
उत्तर 51. (d) | सिन्धु घाटी सभ्यता – नगरीय सभ्यता, ऋग्वैदिक समाज – चारागाह समाज, उत्तर वैदिक समाज – कृषक समाज, मध्य काल – जमीदारी |
उत्तर 52. (c) मार्ग निर्माण | मौर्य काल में एग्रोनोमई नामक अधिकारी मार्ग निर्माण और इसकी देखभाल से सम्बन्धित था |
उत्तर 53. (b) | दीवान-ए-तन – जागीर व वेतन को देखना, मुस्तार्फी – राज्य की आय-व्यय का निरीक्षण करना, मुशरिफ – कार्यालय को सम्भालने के लिए, वकियानवीस – प्रमुख घटनाओं व फरमानों को सूचीबद्ध करना |
उत्तर 54. (a) A और R दोनों सही है और R, A की सही व्याख्या करता है |
उत्तर 55. (c) 1 और 2 दोनों सही है
उत्तर 56. (d) 3,2,4,1
उत्तर 57. (d) शेख निजामुद्दीन औलिया – मुल्तान
इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें – MODEL PAPERS | UPSSSC SPECIAL | PGT/TGT SPECIAL | UGC NET SPECIAL | RO/ARO SPECIAL | UPSC SPECIAL | UPTET/CTET SPECIAL | UPHESC SPECIAL | PREVIOUS SOLVED PAPERS | PREVIOUS PAPERS | SYLLABUS | ALL ABOUT INDIA | MCQ | JOB ALERT
आगे जारी रहेगा …….