मनोविज्ञान का अर्थ, परिभाषाएं और विशेषताएं

Psychology Meaning, Definitions and Characteristics in Hindi

मनोविज्ञान का अर्थ, मनोविज्ञान की परिभाषाएं और मनोविज्ञान की विशेषताएं : मनोविज्ञान का आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान है | विद्वान शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक क्रांति लाने का श्रेय मनोविज्ञान को ही देते है | मनोविज्ञान का संबंध मानव व्यवहार के अध्ययन से है | मनोविज्ञान एक ऐसा विषय है जो मानव के व्यवहार और मानसिक प्रक्रियाओं का घटनाओं से संबंध जोड़कर अध्ययन करता है | आज विद्यादूत में हम शिक्षाशास्त्र केटेगरी के अंतर्गत मनोविज्ञान का अर्थ, परिभाषाएं और विशेषताएं (Psychology Meaning, Definitions and Characteristics in Hindi) का वर्णन करेंगें | मनोविज्ञान का अर्थ (manovigyan ka arth), मनोविज्ञान की परिभाषाएं (manovigyan ki paribhashayen) और मनोविज्ञान की विशेषताएं (manovigyan ki visheshtayen) अर्थात् meaning definitions and characteristics of psychology in hindi पर नीचे हम विस्तार से चर्चा करेंगें |

विद्वान मनोविज्ञान को एक विज्ञान का रूप मानते है क्योकि इसमे समस्याओं के अध्ययन में विज्ञान की तरह वैज्ञानिक विधियों का उपयोग किया जाता है | सी.टी. मॉर्गन का कहना है कि “मनोविज्ञान एक विज्ञान है क्योकि यह सर्वप्रथम अनुभवसिद्ध है |” विज्ञान की सभी विशेषताएं हमे मनोविज्ञान में दिखाई देती है | विलियम मैक्डूगल लिखते है कि “मनोविज्ञान एक विज्ञान है जिसका उद्देश्य समग्र रूप से प्राणी के व्यवहार को नियंत्रित करना तथा हमे बेहतर समझ प्रदान करना है |”

मनोविज्ञान से सम्बन्धित अन्य लेख भी देखें –

  1. मनोविज्ञान की उत्पप्ति और विकास

मनोविज्ञान का अर्थ (Meaning of Psychology)

सामान्य अर्थ में मनोविज्ञान मन का विज्ञान अथवा मानसिक क्रियाओं के अध्ययन का विज्ञान है | इसका तात्पर्य है कि मनोविज्ञान में मन की क्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जाता है |

मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ (manovigyan ka shabdik arth) – मनोविज्ञान शब्द अंग्रेजी के साइकोलॉजी (Psychology) शब्द का हिंदी रुपान्तर है | साइकोलॉजी (Psychology) शब्द ग्रीक भाषा के दो शब्दों साइकी (Psyche) और लोगस (Logas) से मिलकर बना है | यहाँ साइकी (Psyche) का अर्थ आत्मा (Soul) और लोगस (Logas) का अर्थ अध्ययन (Study) है | अतः साइकोलॉजी (Psychology) का शाब्दिक अर्थ आत्मा का अध्ययन (Study of Soul) है |

यही कारण है कि प्राचीन काल में दार्शनिकों ने मनोविज्ञान को ‘आत्मा का विज्ञान’ (Science of Soul) कहा | यूनानी दार्शनिक प्लेटो और उनके शिष्य अरस्तु के अनुसार मनोविज्ञान का मुख्य कार्य आत्मा के विषय में विचार करना है |

लेकिन वर्तमान में विद्वान मनोविज्ञान को मात्र आत्मा का विज्ञान नही मानते है | जैसा कि जे. एस. रॉस लिखते है कि “पहले मनोविज्ञान का अर्थ आत्मा से जोड़ा जाता था, लेकिन यह परिभाषा अस्पष्ट है क्योकि हम प्रश्न का संतोषजनक जवाब नही दे सकते है कि आत्मा क्या है | इसलिए सोलहवीं शताब्दी में मनोविज्ञान का यह अर्थ अस्वीकार कर दिया गया |”

मनोविज्ञान के द्वारा वातावरण की विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार प्राणी के कार्यों और व्यवहार का अध्ययन किया जाता है | मनोविज्ञान के अध्ययन क्षेत्र में मानव और पशु दोनों आते है |

मनोविज्ञान एक ऐसा विषय है जो हमें मानव व्यवहार के स्वरुप को समझने में सहायता प्रदान करता है | यही कारण है कि मनोविज्ञान का व्यावहारिक रूप में शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोग किया जाने लगा | इसके फलस्वरूप शिक्षा व मनोविज्ञान में परस्पर घनिष्ठ सम्बन्ध स्थापित हुआ और एक नये विषय ‘शिक्षा सम्बन्धी मनोविज्ञान’ अर्थात् ‘शिक्षा-मनोविज्ञान’ का उदय हुआ |

शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा की प्रक्रिया में मानव-व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है | यह शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकालने में मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रयोग करता है | शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षा सम्बन्धी समस्याओं का विश्लेषण, विवेचन और समाधान प्रस्तुत करता है |

आधुनिक काल शिक्षण सम्बन्धी सभी समस्याओं के समाधान के लिए मनोविज्ञान की सहायता ली जा रही है | आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने में और शिक्षा को बाल-केन्द्रित बनाने में मनोविज्ञान ने विशेष योगदान दिया है |

मनोविज्ञान की परिभाषाएं (Definitions of Psychology)

मनोविज्ञान प्रारम्भ में दर्शनशास्त्र का एक अंग के रूप में माना जाता था | भारत में प्रारम्भ से ही मनोविज्ञान का अध्ययन दर्शनशास्त्र (फ़िलोसफ़ी) विषय के अंतर्गत किया जाता है | समय के साथ हमे मनोविज्ञान के अर्थ में व्यापक परिवर्तन देखते को मिलते है | विभिन्न विद्वानों ने मनोविज्ञान के अर्थ को विभिन्न रूप से परिभाषित किया |

मनोविज्ञान की कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएं निम्नलिखित है –

वाटसन मनोविज्ञान की परिभाषा इस प्रकार देते है, “मनोविज्ञान व्यवहार का सकारात्मक विज्ञान है |”

वुडवर्थ मनोविज्ञान के बारे में लिखते है कि, “मनोविज्ञान वातावरण से सम्बन्धित व्यक्ति की क्रियाओं का विज्ञान है |”

विलियम जेम्स लिखते है कि “मनोविज्ञान की सर्वोत्तम परिभाषा यह हो सकती है कि यह चेतना की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन व व्याख्या करता है |”

मनोविज्ञान के विषय में स्किनर लिखते है कि “मनोविज्ञान व्यवहार व अनुभव का विज्ञान है |”

क्रो और क्रो के अनुसार “मनोविज्ञान मानव-व्यवहार तथा मानव-सम्बन्धों का अध्ययन है |”

गैरिसन और अन्य के अनुसार “मनोविज्ञान का सम्बन्ध प्रत्यक्ष मानव व्यवहार से है |”

मनोविज्ञान की विशेषताएं (Characteristics of Psychology)

विभिन्न विद्वानों द्वारा मनोविज्ञान के सम्बन्ध में दी गयी परिभाषाओं के अनुसार मनोविज्ञान की निम्नलिखित विशेषताएं होंगी –

  1. मनोविज्ञान मानसिक क्रियाओं के अध्ययन का विज्ञान है |
  2. मनोविज्ञान मानव व्यवहार और सम्बन्धों का अध्ययन है |
  3. मनोविज्ञान मन की क्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन करता है |
  4. मनोविज्ञान चेतना की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन करता है |
  5. मनोविज्ञान वातावरण की विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार प्राणी के कार्यों व व्यवहार का अध्ययन करता है |
  6. मनोविज्ञान व्यवहार का सकारात्मक अथवा वस्तुपरक विज्ञान है |
  7. मनोविज्ञान वातावरण के संबंध में मानव की क्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन है |
  8. मनोविज्ञान मानव व्यवहार के साथ साथ पशु व्यवहारों का अध्ययन भी करता है |
  9. मनोविज्ञान में व्यवहार का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक विधि का प्रयोग किया जाता है |
  10. मनोविज्ञान सभी प्राणियों के व्यवहार का निरीक्षण करता है |
  11. मनोविज्ञान बालक, किशोर व प्रौढ़ का, सामान्य व असामान्य व्यक्तियों का, मानव व पशुओं का तुलनात्मक अध्ययन करता है |

आज विद्यादूत में हमने 1- मनोविज्ञान का अर्थ (manovigyan ka arth), 2- मनोविज्ञान की परिभाषाएं (manovigyan ki paribhashayen) और 3- मनोविज्ञान की विशेषताएं (manovigyan ki visheshtayen) पर विस्तार से चर्चा की | अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो आप हमारे YouTube Channel को सब्सक्राइब जरुर करें और हमारे Facebook Page को फॉलो करें |

इस लेख (Meaning Definitions and Characteristics of Psychology in Hindi) से या विद्यादूत के किसी अन्य लेख से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न आप कमेंट बॉक्स के द्वारा हमारे विषय-विशेषज्ञों से पूछ सकते है |

UPTET SPECIALUP PGT TGT SPECIAL
UPHESC SPECIALUGC NET SPECIAL
UPSSSC SPECIALRO ARO SPECIAL
UPSC SPECIALSYLLABUS
PREVIOUS SOLVED PAPERSMODEL PAPEPS
HIOSTORYPHILOSOPHY

ये भी देखें – दर्शनशास्त्र के सभी लेख | इतिहास के सभी लेख | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | अर्थशास्त्र के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख | राजव्यवस्था के सभी लेख | भूगोल के सभी लेख | विज्ञान के सभी लेख | विद्यादूत होम पेज