B.Ed. (Part 2) Examination 2020 Educational Leadership and Management

B.Ed. Part 2 Examination 2020, Paper Third, Educational Leadership and Management

B.Ed. (Part 2) Examination 2020 Paper Third Educational Leadership and Management : विद्यादूत के प्रीवियस केटेगरी में आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2020 के तृतीय प्रश्नपत्र (अनिवार्य), जिसका शीर्षक “Educational Leadership and Management” है, प्रस्तुत कर रहे है |

इसके पूर्व छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के पिछले वर्ष के अन्य प्रश्नपत्र भी प्रस्तुत किये जा चुके है जिन्हें आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Previous Year Papers (B.Ed., M.A., B.A.) |

साथ ही इसके मॉडल पेपर्स भी आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Model Papers (B.Ed., M.A., B.A.) |

B.Ed. (Part 2) Examination 2020, Paper Third, Educational Leadership and Management

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखे | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखें जाएँ |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है |

1 (a) शैक्षिक नेतृत्व से आप क्या समझते हैं ?

(b) शैक्षिक प्रशासन के क्या उद्देश है ?

(c) एक अच्छे पर्यवेक्षक के गुणों की विवेचना कीजिए |

(d) कक्षाकक्ष प्रबंधन के सिद्धांतों का वर्णन कीजिए |

(e) शिक्षा प्रबंधन के उपागम बताइए |

(f) लोकतंत्रीय पर्यवेक्षण से आप क्या समझते हैं ?

(g) अंतर्द्वंद के प्रकार बताइए |

(h) विद्यालय प्रबंधन के उद्देश्य एवं क्षेत्र का वर्णन कीजिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

2 – शिक्षा प्रशासन तथा शिक्षा प्रबंध में अंतर समझाइए तथा शिक्षा प्रबंध की महत्वपूर्ण दशायें बताइए |

3 – शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रीय सरकार की भूमिका का वर्णन कीजिए |

4 – राज्य शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.) तथा जिला स्तरीय शिक्षा तथा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए |

5 – स्कूल भवन निर्माण के आवश्यक तथ्यों की विवेचना कीजिए | 

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

6 – संघर्ष प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? संघर्ष सुलझाने के लिए कुछ प्रमुख सिद्धांतों का वर्णन कीजिए |

7 – भौतिक संसाधनों के महत्व एवं आवश्यकता से आप क्या समझते हैं ?

8 – विद्यालय के विकास में मानवीय स्रोतों के प्रबंधन का वर्णन कीजिए |

9 – राज्य स्तर पर शैक्षिक प्रबंध के अभिकरणों का वर्णन कीजिए |