B.Ed (Part 1) Examination 2017 Pedagogy of Social Science

B.Ed Part 1 Examination 2017, Paper Fourth & Fifth (D), Pedagogy of Social Science

B.Ed (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth & Fifth (D), Pedagogy of Social Science : विद्यादूत के प्रीवियस केटेगरी में आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा आयोजित बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2017 के वैकल्पिक प्रश्नपत्र चतुर्थ और पंचम (डी), जिसका शीर्षक “Pedagogy of Social Science” है, प्रस्तुत कर रहे है |

इसके पूर्व बीएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के प्रश्नपत्र प्रस्तुत किया जा चुके है, जिन्हें आप यहाँ देख सकते है – Previous Exam Papers (B.Ed, M.A., B.A.) साथ ही आप इनके मॉडल पेपर यहाँ देख सकते है – Model Papers (B.Ed., M.A., B.A.)

B.Ed (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth & Fifth (D), Pedagogy of Social Science

नोट : सभी खंडों से निर्देशानुसार उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखें |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है |

1 – (a) सामाजिक अध्ययन का महत्व लिखिए | 

(b) सामाजिक विज्ञान के शिक्षण विधियों का अर्थ स्पष्ट कीजिए | 

(c) पाठ योजना का क्या महत्व है ?

(d) शिक्षण में श्रव्य-दृश्य सामग्री से आप क्या समझते हैं ?

(e) मापन तथा मूल्यांकन में क्या अंतर है ?

(f) सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तक की उपयोगिता लिखिए |

(g) अच्छे शिक्षक के गुण |

(h) सामान्य और विशिष्ट उद्देश्यों में क्या अंतर है ?

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

2 – सामाजिक विज्ञान के अर्थ को स्पष्ट करते हुए सामाजिक विज्ञान की विशेषताएं लिखिए तथा सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान में अंतर स्पष्ट कीजिए |

3 – सामाजिक विज्ञान शिक्षण में योजना विधि से आप क्या समझते हैं ? इस विधि के गुण-दोष की चर्चा कीजिए |

4 – समाजिक विज्ञान के किसी एक प्रकरण पर 35 मिनट की अवधि के लिए एक पाठ योजना का निर्माण कीजिए |

5 – शिक्षण की सहायक सामग्री से आप क्या समझते हैं ? माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के लिए आप क्या सहायक सामग्री प्रयोग करेंगे ? अपनी रूचि का कोई प्रकरण चुनकर समझाइए |

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

6 – सामाजिक विज्ञान शिक्षण में मूल्यांकन का क्या महत्व है ? एक अच्छे मूल्यांकन उपकरण की विशेषताओं का वर्णन कीजिए |

7 – “सामाजिक विज्ञान की पाठ्य-पुस्तक को एक साधन के रूप में प्रयोग करना चाहिए न कि साध्य के रूप में |” इस कथन की विवेचना कीजिए तथा सामाजिक विज्ञान की अच्छी पाठ्य-पुस्तक में क्या-क्या गुण होते हैं ? वर्णन कीजिए |

8 – निम्नलिखित बिंदुओं के विकास प्रयोग का कौशल विकास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए –

(1) ग्लोब और मानचित्र (2) संदर्भित पुस्तक (3) क्षेत्र भ्रमण

9 – सामाजिक पृच्छा उपागत के प्रयोग का वर्णन कीजिए | इसके आधारभूत तत्व कौन-कौन से हैं ? व्याख्या कीजिए |