B.A. Part 3 Examination 2019 Education Paper Third (A)

B.A. Part 3 Examination 2019 Education Paper Third (A) Educational Administration

B.A. Part 3 Examination 2019 Education Paper Third (A) Educational Administration : विद्यादूत की प्रीवियस पेपर केटेगरी में आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा आयोजित बी.ए तृतीय वर्ष परीक्षा 2019 शिक्षाशास्त्र विषय के प्रश्नपत्र तृतीय (ए) प्रस्तुत कर रहे है | शिक्षाशास्त्र प्रश्नपत्र तृतीय (ए) का शीर्षक “Educational Administration” है |

इस प्रश्नपत्र की समयावधि 3 घंटे है एवं अधिकतम अंक 50 है | पूरा प्रश्नपत्र 3 खण्डों में विभाजित है | खण्ड – अ में लघुउत्तरीय प्रश्न है, जिसमे सभी प्रश्न अनिवार्य है |

जबकि खण्ड – ब एवं खण्ड – स में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है, जिनमे से दो-दो प्रश्न करने होंगे | प्रश्नपत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 09 है जिसमे से 5 प्रश्नों को हल करना होगा |

आप छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र यहाँ देख सकते है – CSJMU EXAMS PREVIOUS PAPERS (B.A. M.A. B.Ed.)

साथ ही छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के मॉडल पेपर भी आप यहाँ देख सकते है – CSJMU EXAMS MODEL PAPERS (B.A. M.A. B.Ed.)

B.A. Part 3 Examination 2019 Education Paper Third (A) Educational Administration

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखे | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ |

खण्ड- अ (लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है |

1 (a). विद्यालय प्रशासन की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए |

(b). स्ववित्तपोषित महाविद्यालय पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए |

(c). राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन-विश्वविद्यालय (NUEPA) को संक्षेप में समझाइए |

(d). शैक्षिक प्रशासन का अर्थ व परिभाषा लिखिए |

(e). एक अच्छे प्रबंध-तंत्र की विशेषतायें बताइए |

(f) जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्य बताइए | 

खण्ड – ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

2. शैक्षिक प्रशासक के रूप में प्रधानाचार्य के कार्यों व उत्तरदायित्वों का वर्णन कीजिए |

3. केंद्रीय शिक्षा सलाहकार मंडल पर विस्तृत चर्चा कीजिए |

4. स्थानीय संस्थाओं के प्रशासनिक उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डालिए तथा स्थानीय स्तर पर शैक्षिक प्रशासन की समस्याओं का वर्णन कीजिए |

5. अध्यापक के गुण एवं भारतीय समाज में उसकी स्थिति को विस्तार पूर्वक समझाइए

खण्ड – स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

6. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के संगठन, वर्तमान संरचना तथा कार्यों को विस्तारपूर्वक समझाइए |

7. संस्था से आप क्या समझते हैं ? उच्च शिक्षा के स्तर पर विभिन्न प्रकार की शैक्षिक संस्थाओं का संक्षिप्त परिचय दीजिए |

8. संक्षेप में उत्तर दीजिए – (अ) विश्वविद्यालय (ब) वित्त पोषित तथा स्वपोषीत संस्थानों में अंतर |

9. शैक्षिक प्रशासन की प्रमुख समस्याओं तथा उनके संभावित समाधानों का वर्णन कीजिए |