B.Ed. (Part 2) Examination 2020 Educational Guidance and Counselling

B.Ed. Part 2 Examination 2020, Paper Fourth, Educational Guidance and Counselling

B.Ed. (Part 2) Examination 2020, Paper Fourth, Educational Guidance and Counselling : छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2020 का चतुर्थ प्रश्नपत्र, जिसका शीर्षक “Educational Guidance and Counselling” है, आज हम प्रीवियस केटेगरी के अंतर्गत प्रस्तुत कर रहे है |

इसके पूर्व प्रस्तुत बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के अन्य प्रश्नपत्र आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Previous Papers (B.Ed. M.A. B.A.)

इसके अलावा आप बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के मॉडल प्रश्नपत्र आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Model Papers (B.Ed. M.A. B.A.)

B.Ed. (Part 2) Examination 2020, Paper Fourth, Educational Guidance and Counselling

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रम अनुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भागों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाए |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है |

1 – (A) निर्देशन का अर्थ स्पष्ट कीजिए तथा इसकी दो परिभाषाएं लिखिए |

(B) निर्देशन के कार्य क्या है ?

(C) छात्र-परामर्श की आवश्यकता बताइए |

(D) धर्म और परामर्श में सहसंबंध को बताइए |

(E) समूह निर्देशन की आवश्यकता क्यों है |

(F) परामर्श हेतु शिक्षक की भूमिका लिखिए |

(G) संचयी अभिलेख का अर्थ बताइए |

(H) उपलब्धि परीक्षण के महत्व को स्पष्ट कीजिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

2 – निर्देशन क्या है ? निर्देशन के प्रमुख सिद्धांत कौन-कौन से हैं ? स्पष्ट कीजिये |

3 – शैक्षिक और व्यावसायिक निर्देशन में क्या अंतर है ? छात्रों के व्यावसायिक निर्देशन में विद्यालय क्या भूमिका निभा सकता है ?

4 – अनिदेशात्मक परामर्श से क्या तात्पर्य है ? अनिदेशात्मक परामर्श की मूल धारणाओं का उल्लेख कीजिए |

5 – परामर्श की प्रमुख प्रविधियाँ कौन कौन सी है ? निर्देशन एवं परामर्श में साक्षात्कार प्रविधि क्यों अधिक उपयोगी सिद्ध हुई है ? स्पष्ट कीजिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

6 – निर्देशन एवं परामर्श कर्मचारी वर्ग कौन-कौन से हैं ? निर्देशन एवं परामर्श देने में शिक्षक व प्रधानाचार्य की भूमिका की विवेचना कीजिए |

7 – विशिष्ट बालकों से क्या अभिप्राय है ? उनकी क्या विशेषताएं हैं ? पिछड़े बालकों की शिक्षा एवं समायोजन के लिए निर्देशन व परामर्श का एक कार्यक्रम तैयार कीजिए |

8 – समूह गतिशीलता क्या है ? कक्षा कक्ष में समूह गतिशीलता और उसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए |

9 – निर्देशन हेतु किशोरों के व्यक्तित्व मापन के लिए आप किन-किन परीक्षणों की संस्तुति करेंगे ? प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण द्वारा व्यक्तित्व मापन की क्रियाविधि को स्पष्ट कीजिए |