B.Ed. (Part 2) Examination 2018 Paper First

B.Ed. Part 2 Examination 2018, Paper First, Development of Education System in India and Its Challenges

B.Ed. (Part 2) Examination 2018, Paper First, Development of Education System in India and Its Challenges : छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2018 का प्रथम प्रश्नपत्र, जिसका शीर्षक “Development of Education System in India and Its Challenges” है, आज विद्यादूत में प्रीवियस एग्जाम केटेगरी में प्रस्तुत किया जा रहा है |

कानपुर विश्वविद्यालय की बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2018 का यह प्रश्नपत्र आगामी परीक्षा के प्रश्नपत्र को समझने में मदद करेगा |

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) के बीए, एमए और बीएड के पिछले वर्ष के सभी प्रश्नपत्र यहाँ देखे – CSJMU Previous Year Papers

साथ ही छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के मॉडल प्रश्नपत्र यहाँ देखे – Model Papers (B.Ed., B.A., M.A.)

B.Ed. (Part 2) Examination 2018, Paper First

Development of Education System in India and Its Challenges

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखे | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाये |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्न हल कीजिये | प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है |

1 (a) – वैदिक काल में शिक्षा के उद्देश्य क्या थे ?

(b) मध्यकालीन शिक्षा की प्रमुख विशेषताएं लिखिए |

(c) लॉर्ड कर्जन की शिक्षा नीति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए |

(d) सैडलर कमीशन की नियुक्ति के क्या कारण थे ?

(e) विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग की शिक्षण मानदंड के लिए सिफारिशें लिखिए |

(f) दूरस्थ शिक्षा ने अधिगमकर्ताओं के लिए नए द्वार खोल दिए है | टिप्पणी कीजिये |

(g) एन.सी.टी.ई. के लक्ष्य लिखिए |

(h) बी.एड. द्विवर्षीय कार्यक्रम में चार परीक्षा परिवर्तन लिखिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

2 – बौद्ध कालीन शिक्षा के गुण-दोषों का विस्तार से वर्णन कीजिए |

3 – मैकाले का विवरण पत्र का आलोचनात्मक वर्णन कीजिए तथा भारतीय शिक्षा पर इसके प्रभाव को स्पष्ट कीजिए |

4 – “ब्रिटिश सरकार भारत में एक राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का विकास करने में पूर्णतया असफल रही |” इस कथन की समीक्षा कीजिए |

5 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986) ने शैक्षिक विषय-वस्तु एवं प्रक्रिया को एक नया स्वरूप दिया | कैसे ?

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 का है |

6 – माध्यमिक शिक्षा के व्यावसायीकरण पर एक निबंध लिखिए |

7 – निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :

(क) एन.सी.ई.आर.टी. (ख) डायट

8 – शैक्षिक स्तरों के गिरने के क्या कारण है ?

9 – रा.मा.शि.अ. माध्यमिक शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन करेगा | कैसे ?