B.Ed. (Part 2) Examination 2018 Paper Second

B.Ed. Part 2 Examination January 2018 Paper Second, Curriculum Development and Assessment

B.Ed. (Part 2) Examination January 2018 Paper Second, Curriculum Development and Assessment : विद्यादूत के प्रीवियस केटेगरी के अंतर्गत आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा (जनवरी) 2018 के द्वितीय प्रश्नपत्र, जिसका शीर्षक “Curriculum Development and Assessment” प्रस्तुत कर रहे है |

कानपुर विश्वविद्यालय बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा (जनवरी) 2018 का यह द्वितीय प्रश्नपत्र आगामी परीक्षा के प्रश्नपत्र को समझने में सहायता करेगा |

आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर के पिछले वर्ष के अन्य प्रश्नपत्र यहाँ देख सकते है – CSJMU PREVIUOS YEAR PAPERS (B.Ed. B.A. M.A)

इसके अलावा आप कानपुर विश्वविद्यालय के मॉडल पेपर भी यहाँ देख सकते है – CSJMU MODEL PAPERS (B.Ed. B.A. M.A)

B.Ed. (Part 2) Examination January 2018 Paper Second, Curriculum Development and Assessment

नोट : सभी खंडों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखे | यदि किसी प्रश्न के कई भागों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाए |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : इस खंड के सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है |

1 (a) – पाठ्यक्रम के विस्तृत अर्थ से आप क्या समझते हैं ?

(b) कोर पाठ्यक्रम की विशेषताओं से आप क्या समझते हैं ? संक्षेप में समझाइए |

(c) छात्र केंद्रित पाठ्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं बताइए |

(d) पाठ्यक्रम निर्धारण का सामाजिक आधार क्या है ? संक्षेप में समझाइए |

(e) पाठ्यक्रम विकास का प्रशासनिक प्रतिमान क्या है ?

(f) वर्तमान में कक्षा शिक्षण में सूचना संप्रेषण तकनीकी का क्या महत्व है ?

(g) पाठ्यक्रम में पाठ्येत्तर क्रियाओं का क्या महत्व है ?

(h) माध्यिका किसे कहते हैं ? संक्षेप में वर्णन कीजिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

2 – पाठ्यक्रम के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं ? व्याख्या कीजिए |

3 – पाठ्यक्रम विकास के प्रमुख प्रतिमान कौन-कौन से हैं ? विस्तृत व्याख्या कीजिए |

4 – भारतीय संविधान में निहित संवैधानिक मूल्य व धर्मनिरपेक्षता संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी पाठ्यक्रम का अनिवार्य अंग है | संबंधित सभी प्रावधानों का वर्णन कीजिए |

5 – निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए –

(a) पाठ्यचर्या विकास में अधिगम संसाधनों की भूमिका (b) उदार शिक्षा 

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

6 – प्रभावी शिक्षण हेतु शिक्षण व पाठ्यक्रम की क्या भूमिका है ? विस्तारपूर्वक समझाइए |

7 – निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए – (a) पाठ्येत्तर एवं पाठ्यसहगामी क्रियाएं (b) केंद्रीकृत व विकेंद्रीकृत पाठ्यचर्या

8 – दार्शनिक निर्धारक पाठ्यचर्या विकास का संपूर्ण सैद्धांतिक पक्ष है | इसकी विस्तृत व्याख्या कीजिए |

9 – शिक्षण दक्षता का क्या अर्थ है ? दक्षता आकलन की सहकर्मी दक्षता आकलन तथा स्वआकलन विधियों पर प्रकाश डालिए |