B.Ed. (Part 2) Examination 2018 Paper Third

B.Ed. Part 2 Examination January 2018 Paper Third, Education Leadership and Management

B.Ed. (Part 2) Examination January 2018 Paper Third, Education Leadership and Management : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा 2018 का तृतीय प्रश्नपत्र, जिसका शीर्षक “Education Leadership and Management” है, आज हम विद्यादूत की प्रीवियस केटेगरी में प्रस्तुत कर रहे है |

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के अन्य पिछले प्रश्नपत्र आप यहाँ देख सकते है – CSJMU PREVIOUS YEAR PAPERS (B.Ed. M.A. B.A.)

इसके साथ ही आप कानपुर यूनिवर्सिटी की विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के मॉडल पेपर भी यहाँ देख सकते है – CSJMU PREVIOUS YEAR PAPERS (B.Ed. M.A. B.A.)

B.Ed. (Part 2) Examination January 2018 Paper Third, Education Leadership and Management

नोट : सभी खंडों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रम अनुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भागों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाए |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्न हल कीजिए | प्रत्येक प्रश्न चार अंक का है |

1 (a) – शैक्षिक नेतृत्व के क्या कार्य है ?

(b) शैक्षिक नेतृत्व एवं संगठनात्मक व्यवहार को हम कैसे परिमार्जित कर सकते हैं ?

(c) एक अच्छे शैक्षिक प्रकाशक के गुणों का वर्णन कीजिए |

(d) शैक्षिक पर्यवेक्षण से आप क्या समझते हैं |

(e) शैक्षिक पर्यवेक्षण के मुख्य कार्य कौन-कौन से हैं ?

(f) प्रजातांत्रिक एवं एकतांत्रिक विद्यालय प्रबंध में क्या अंतर है ?

(g) शैक्षिक प्रबंधन के सिद्धांतों से आप क्या समझते हैं ?

(h) प्रबंध के उपागमों का वर्णन कीजिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

2 – प्रबंधन कौशल को परिभाषित कीजिए | नेतृत्व के विभिन्न सिद्धांतों की विवेचना कीजिए |

3 – शैक्षिक प्रशासन से आप क्या समझते हैं ? शैक्षिक प्रशासन के सिद्धांतों की विवेचना कीजिए |

4 – शैक्षिक पर्यवेक्षण से आप क्या समझते हैं ? शैक्षिक पर्यवेक्षण की आवश्यकता एवं क्षेत्र की विवेचना कीजिए |

5 – शैक्षिक प्रबंधन का अर्थ एवं परिभाषा दीजिए | इसके कार्यों की विवेचना कीजिए |

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

6 – विद्यालय पर्यवेक्षण के रूप में एक प्रधानाचार्य की भूमिका का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए |

7 – विद्यालय प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? विद्यालय प्रबंधन के मुख्य कार्यों की विवेचना कीजिए |

8 – संघर्ष प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? संघर्ष प्रबंधन के सिद्धांतों का वर्णन कीजिए |

9 – शैक्षिक पर्यवेक्षण को परिभाषित कीजिए | शैक्षिक पर्यवेक्षण के प्रकारों की विवेचना कीजिए |