B.Ed. (Part 1) Examination 2017 Pedagogy of Mathematics

B.Ed. Part 1 Examination 2017 Paper Fourth and Fifth (C) Pedagogy of Mathematics

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth and Fifth (C), Pedagogy of Mathematics : विद्यादूत के प्रीवियस केटेगरी के अंतर्गत इस लेख में हम छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2017 के वैकल्पिक प्रश्नपत्र चतुर्थ और पंचम (C), जिसका शीर्षक “Pedagogy of Mathematics” है |

इसके पूर्व विद्यादूत की प्रीवियस केटेगरी में बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के अन्य प्रश्नपत्र प्रस्तुत किये जा चुके है | जिन्हें आप यहाँ देख सकते है – CSJMU PREVIOUS PAPERS CATEGORY (B.Ed. B.A. M.A.)

इसके अलावा आप विभिन्न परीक्षाओं के मॉडल पेपर भी यहाँ देख सकते है – CSJMU MODEL PAPERS CATEGORY (B.Ed. B.A. M.A.)

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth and Fifth (C), Pedagogy of Mathematics

नोट : सभी खंडों से निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर लिखिए | 

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भागों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाए | 

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए | 

1 (a) – CAI से आप क्या समझते हैं ? 

(b) गणित तथा वैज्ञानिक ज्ञान में अंतर कीजिए | 

(c) तात्कालिक शिक्षण सामग्री क्या है ?

(d) उपलब्धि परीक्षण के निर्माण के मुख्य सोपानो को सूचीबद्ध कीजिए |

(e) गणित क्लब के संप्रत्यय को परिभाषित कीजिए |

(f) विद्यालयी पाठ्यक्रम में गणित का क्या महत्व है ?

(g) पाठ योजना और इकाई योजना में अंतर कीजिए |

(h) रेखीय प्रकार के अभिक्रमित अनुदेशन का गणित में क्या महत्व है ? एक उदाहरण दीजिए |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

2 – गणित में श्री हरीश चंद्र तथा रेने देकार्ते के योगदान का वर्णन कीजिए |

3 – संशोधित ब्लूम टेक्सोनोमी का संक्षेप में वर्णन कीजिए |

4 – गणित के किन्हीं तीन मनोरंजनात्मक पक्षों के विषय में लिखिए |

5 – शुद्ध और प्रयुक्त गणित में अंतर कीजिए | गणित में संप्रत्यय निर्माण की पियाजे के विशेष संदर्भ में व्याख्या कीजिए |

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

6 – गणित शिक्षण के सहयोगशील अधिगम, ब्रेनस्टॉर्मिंग और संप्रत्यय मानचित्रण तकनीकों का वर्णन कीजिए |

7 – हरबार्ट उपागम के आधार पर बीजगणित शिक्षण के लिए एक पाठ योजना तैयार कीजिए |

8 – विद्यालय के प्रत्येक स्तर पर वर्तमान पाठ्यक्रम में दोषों की व्याख्या कीजिए |

9 – गणित शिक्षण के विषय में राष्ट्रीय करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2005 के मुख्य अंश क्या है ?