B.A. Part 3 Examination Model Paper Education Paper Third (A)

B.A. Part 3 Examination Model Paper Education Paper Third (A)

B.A. Part 3 Examination Model 2022 Paper Education Paper Third (A) Educational Administration : आज हम विद्यादूत की मॉडल पेपर केटेगरी में कानपुर विश्वविद्यालय अर्थात् छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा आयोजित बी.ए तृतीय वर्ष परीक्षा 2022 शिक्षाशास्त्र विषय के प्रश्नपत्र तृतीय (ए) का मॉडल पेपर प्रस्तुत कर रहे है | शिक्षाशास्त्र तृतीय वर्ष के इस तृतीय (ए) प्रश्नपत्र का शीर्षक “Educational Administration” है |

शिक्षाशास्त्र विषय के इस प्रश्नपत्र की समयावधि 3 घंटे है तथा अधिकतम अंक 50 है | यह प्रश्नपत्र 3 खण्डों में विभाजित है | खण्ड – अ में लघुउत्तरीय प्रश्न है, जिसमे सभी प्रश्न अनिवार्य है |

जबकि खण्ड – ब तथा खण्ड – स में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है, जिनमे से दो-दो प्रश्न करने होंगे | इस प्रश्नपत्र में कुल प्रश्नों की संख्या 09 है जिसमे से 5 प्रश्नों को हल करना होगा |

आप छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र यहाँ देख सकते है – CSJMU Exams Previous Papers

साथ ही छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के मॉडल पेपर भी आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Exams Model Papers

B.A. Part 3 Examination Model 2022 Paper Education Paper Third (A) Educational Administration

नोट : सभी खंडों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखे | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का है |

1 (A). शैक्षिक प्रशासन के क्षेत्र का वर्णन कीजिये |

(B). संगठन और प्रशासन में सम्बन्ध स्पष्ट कीजिये |

(C). अनुदानित विद्यालयों की अवधारणा स्पष्ट कीजिये |

(D). शिक्षा पद्धति में शिक्षक का क्या कार्य है ?

(E). भारत में केंद्र-राज्य के शिक्षा सम्बन्धों को समझाये |

(F) शिक्षा संहिता क्या है ?

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

2. शैक्षिक प्रशासन को प्रभावित करने वाले कारणों का उल्लेख कीजिये |

3. प्रधानाचार्य को कुशल प्रशासक बनने के लिए स्वयं में किन गुणों को विकसित करना आवश्यक है ?

4. केन्द्रीय स्तर पर वर्तमान शैक्षिक प्राशासनिक ढांचे का वर्णन कीजिये |

5. शिक्षा के केन्द्रीय परामर्श मण्डल के संगठन और कार्य को स्पष्ट कीजिये |

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

6. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् पर टिप्पणी लिखिए |

7. भारत में विश्वविद्यालय शिक्षा की प्रमुख समस्याएं क्या है | उनके समाधान के उपाए बताएं |

8. उच्च शिक्षा में स्ववित्त व्यवस्था का क्या उद्देश्य है ? इसके गुण-दोषों का उल्लेख कीजिये |

9. व्यक्तिगत विद्यालयों की दुर्व्यवस्था के सुधार के लिए क्या सुझाव देंगे ?

ये भी देखें – विद्यादूत होम पेज | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | दर्शनशास्त्र के सभी लेख | अर्थशास्त्र के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख