B.A. Part 2 Examination Model Paper Education Paper First

B.A. Part 2 Examination 2022 Model Paper Education Paper First, Educational Psychology

B.A. Part 2 Examination 2022 Model Paper Education Paper First, Educational Psychology : विद्यादूत के मॉडल पेपर केटेगरी में आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी.ए. द्वितीय वर्ष परीक्षा 2022 के शिक्षाशास्त्र विषय का प्रथम प्रश्नपत्र, जिसका शीर्षक “शिक्षा मनोविज्ञान” (Educational Psychology) है, प्रस्तुत कर रहे है |

बी.ए. द्वितीय वर्ष परीक्षा 2022 के शिक्षाशास्त्र विषय का यह प्रथम प्रश्नपत्र शिक्षार्थियों को परीक्षा के प्रारूप को समझने में मदद करेगा, साथ ही परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी सहायक होगा |

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वार आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के मॉडल आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Model Papers

साथ ही कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पिछले वर्ष की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी आप यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Previous Papers

B.A. Part 2 Examination 2022 Model Paper Education Paper First, Educational Psychology

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिए |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखे | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाए |

खण्ड – अ लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है |

1 (a) – शिक्षा मनोविज्ञान के अध्ययन क्षेत्र पर प्रकाश डालिए |

(b) – प्रयोगात्मक विधि क्या है इसके पद लिखिए |

(c) – अधिगम की विधियों का उल्लेख कीजिये |अभिप्रेरणा से आप क्या समझते है ?

(d) – वैयक्तिक विभिन्नताओं के क्या कारण है ?

(e) – मानसिक आयु और बुद्धि लब्धि से आप क्या समझते है ?

(f) – व्यक्तित्व के विभिन्न प्रकार क्या है ?

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

2 – शिक्षा मनोविज्ञान की मुख्य विधियाँ क्या है ? इनमे से किसी एक विधि के गुण-दोष लिखिए |

3 – सीखने की संकल्पना को समझाइये | ‘प्रयास और त्रुटि’ तथा ‘सूझ’ द्वारा सीखने में भेद कीजिये |

4 – अनुबंधन से आप क्या समझते है ? पावलाव और स्किनर के सीखने के सिद्धांत का वर्णन कीजिये |

5 – गेस्टाल्ट का अधिगम सिद्धांत क्या है ?

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

6 – अभिप्रेरणा से आप क्या समझते है ? शिक्षण में उसका क्या महत्व है ?

7 – बुद्धि परीक्षण से आप क्या समझते है ? ये कितने प्रकार के होते है ? शिक्षा में बुद्धि परीक्षणों की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए |

8 – व्यक्तित्व की अवधारणा स्पष्ट कीजिये | व्यक्तित्व के विकास को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्वों का वर्णन कीजिये |

9 – वृद्धि और विकास से क्या अभिप्राय है | वृद्धि और विकास में अंतर स्पष्ट कीजिये |