B.Ed (Part 2) Examination 2019 Paper 2

CSJMU B.Ed (Part 2) Examination 2019 Paper 2 Curriculum Development and Assessment

CSJMU B.Ed (Part 2) Examination 2019 Paper 2 Curriculum Development and Assessment : विद्यादूत के प्रीवियस पेपर केटेगरी के अंतर्गत आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर (सीएसजेएमयू) के बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा का वर्ष 2019 का प्रश्नपत्र द्वितीय जिसका शीर्षक ‘Curriculum Development and Assessment’ है, प्रस्तुत कर रहे है |

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के पिछले वर्ष के सभी प्रश्नपत्र यहाँ देखे – CSJMU Previous Year Papers

साथ ही छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के मॉडल प्रश्नपत्र यहाँ देखे – Model Papers (B.Ed., B.A., M.A.)

CSJMU B.Ed (Part 2) Examination 2019 Paper 2

Curriculum Development and Assessment

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निदेश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रम अनुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाये |

खण्ड – अ (लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 4 अंको का है |

1- (a) पाठ्यक्रम से आप क्या समझते है ? वर्णन कीजिये |

(b) कोर पाठ्यक्रम से आप क्या समझते है ?

(c) प्रभावशाली शिक्षण में पाठ्यक्रम की क्या भूमिका है ?

(d) सह-सम्बन्ध का क्या अर्थ है ? सह-सम्बन्ध कितने प्रकार का होता है ?

(e) समुदाय केन्द्रित पाठ्यक्रम से आप क्या समझते है ?

(f) पाठ्यक्रम के मुख्य उद्देश्य क्या है ?

(g) पाठ्यचर्या को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-कौन से है ?

(h) कोठारी कमीशन ने पाठ्यक्रम के सम्बन्ध में क्या सुझाव दिए ?

खण्ड – ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 12 अंको का है |

2. प्रौढ़ शिक्षा का अर्थ स्पष्ट कीजिये | राष्ट्रीय प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के लक्ष्यों का वर्णन कीजिये |

3. राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के उद्देश्य, स्वरुप, क्षेत्र और अध्ययन केंद्र का वर्णन कीजिये |

4. पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं का क्या अर्थ है ? इन क्रियाओं के महत्व और सिद्धांतों का वर्णन कीजिये |

5. उच्च शिक्षा के उद्देश्य भारत के सन्दर्भ में क्या होने चाहिए ?

खण्ड – स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 12 अंको का है |

6. वर्धा शिक्षा योजना के पाठ्यक्रम का वर्णन कीजिये |

7. शैक्षिक तकनीकी की उपयोगिता का वर्णन करें और इसके महत्व को स्पष्ट करें |

8. पाठ्यक्रम की परम्परागत और वर्तमान अवधारणा में अंतर स्पष्ट करें | आपके विचार से क्या होना चाहिए |

9. भारत के प्रमुख मुक्त विश्वविद्यालयों के नाम और उनके कार्य क्या है |

छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से सम्बन्धित बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के सभी पिछले वर्षों के पेपर आप यहाँ देख सकते है – CSJMU B.Ed Previous Papers

ये भी देखें – Previous Solved Papers | Previous Papers | Model Papers | UPTET/CTET Special | Syllabus