B.Ed. (Part 1) Examination 2017 Pedagogy of Biological Science

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth and Fifth (A) Pedagogy of Biological Science

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth and Fifth (A) Pedagogy of Biological Science : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा आयोजित बीएड (प्रथम वर्ष) परीक्षा 2017 के तीनों अनिवार्य प्रश्नपत्र इसके पूर्व लेख में प्रीवियस केटेगरी के अंतर्गत प्रस्तुत किये जा चुके है |

इस लेख में हम बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2017 के वैकल्पिक (Optional) Paper Fourth & Fifth (A) को प्रस्तुत कर रहे है जिसका शीर्षक “Pedagogy of Biological Science” है |

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर बीएड प्रथम वर्ष का यह प्रश्नपत्र शिक्षार्थियों को आगामी परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप को समझने में मदद करेगा |

आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बी.एड., बी.ए. एवं एम.ए. परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Previous Papers (B.Ed. B.A. M.A.) |

इसके लिए आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बी.एड., बी.ए. और एम.ए. परीक्षा के मॉडल पेपर यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Model Papers (B.Ed. B.A. M.A.)

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper Fourth and Fifth (A), Pedagogy of Biological Science

नोट – सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश – अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाये |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट – सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न चार अंक का है |

1 – (a) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए – (1) विज्ञान की प्रकृति | (2) वैज्ञानिक विधि |

(b) जीव विज्ञान का दैनिक जीवन में क्या महत्व है ? 

(c) जीव विज्ञान शिक्षण के उद्देश्यों के ज्ञानात्मक पक्ष का वर्गीकरण कीजिए | 

(d) जीव विज्ञान शिक्षण की प्रयोगशाला विधि पर टिप्पणी लिखिए | 

(e) जीव विज्ञान शिक्षण हेतु ब्रूनर के संकल्पना संप्राप्ति प्रतिमान का क्या उपयोग है | 

(f) एडगर डेल के अनुभव के शंकु का चित्रण व व्याख्या कीजिए | 

(g) जीव विज्ञान शिक्षण में विज्ञान पत्रिकाओं व जर्नल्स की क्या भूमिका है ? 

(h) निदानात्मक परीक्षण से आप क्या समझते हैं ? जीव विज्ञान में इसका क्या महत्व है ?

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है | 

2 – जीव विज्ञान के क्षेत्र में किन्हीं दो वैज्ञानिकों के नाम बताइए | इनमें से किसी एक वैज्ञानिक के योगदान के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिए | 

3 – पाठ्यक्रम से आप क्या समझते हैं ? किसी पाठ्यक्रम के निर्माण के आधारभूत सिद्धांतों का वर्णन कीजिए | 

4 – खोज विधि क्या है ? इसके आधारभूत सिद्धांत क्या है ? खोज विधि के विभिन्न चरणों का विवरण दीजिए |

5 – इकाई योजना से आप क्या समझते हैं ? इसकी प्रमुख विशेषताएं क्या है ? इकाई योजना के क्या लाभ है | 

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

6 – जीव विज्ञान शिक्षण में भ्रमण का महत्व स्पष्ट कीजिए | विज्ञान भ्रमण का कार्यक्रम बनाते समय क्या सावधानियां रखी जानी चाहिए ? एक विज्ञान भ्रमण कार्यक्रम की कार्य योजना प्रस्तुत कीजिए  |

7 – मूल्यांकन से आप क्या समझते हैं ? मापन और मूल्यांकन में क्या अंतर है ? एक अच्छे मूल्यांकन उपकरण की विशेषताएं उद्धृत कीजिए |

8 – पाठ योजना के विभिन्न प्रारूपों में से किसी एक प्रारूप का विवरण दीजिए | इसी प्रारूप के अनुसार अपनी पसंद के प्रकरण पर जीव विज्ञान में कक्षा 8 हेतु एक पाठ योजना तैयार कीजिए | 

9 – माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक का क्या महत्व है ? एक जीव विज्ञान शिक्षक में क्या व्यावसायिक गुण होने चाहिए ?