B.Ed. (Part 1) Examination 2017 Paper First Philosophical Perspectives of Education

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper First, Philosophical Perspectives of Education

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper First, Philosophical Perspectives of Education : इस लेख में हम प्रीवियस केटेगरी के अंतर्गत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (कानपुर विश्वविद्यालय) द्वारा आयोजित बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2017 के प्रथम प्रश्नपत्र जिसका शीर्षक “Philosophical Perspectives of Education” है, प्रस्तुत कर रहे है |

सीएसजेएमयू बीएड प्रथम वर्ष का यह प्रथम प्रश्नपत्र शिक्षार्थियों को आगामी परीक्षा के प्रारूप को समझने में मदद करेगा और अच्छे अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा |

आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीएड, बीए और एमए परीक्षा के पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Previous Papers (B.Ed. B.A. M.A.)

साथ ही छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीएड, बीए और एमए परीक्षा के मॉडल पेपर यहाँ देख सकते है – CSJMU Exam Model Papers (B.Ed. B.A. M.A.)

B.Ed. (Part 1) Examination 2017, Paper First

Philosophical Perspectives of Education

नोट : सभी खण्डों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाये |

खण्ड – अ (लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट : इस खण्ड के सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है |

1- (a) शिक्षा से तात्पर्य एवं प्रकृति को समझाइए |

(b) शिक्षा के व्यक्तिगत और सामाजिक उद्देश्यों की संक्षिप्त विवेचना कीजिए |

(c) “शिक्षा और दर्शन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं |” इस कथन की विवेचना कीजिए |

(d) अष्टांग मार्ग की व्याख्या कीजिए |

(e) आदर्शवादी शिक्षा के उद्देश्यों और पाठ्यक्रम की व्याख्या कीजिए |

(f) प्रयोजनवादी शिक्षा के अनुसार शिक्षण विधि और अनुशासन के संप्रत्यय की विवेचना कीजिए |

(g) महात्मा गांधी की ‘बेसिक शिक्षा’ के संप्रत्यय की संक्षिप्त विवेचना कीजिए |

(h) ‘नकारात्मक शिक्षा’ के संप्रत्यय की विवेचना कीजिए |

खण्ड – ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

(2) शिक्षा तथा दर्शन के संबंधों पर एक निबंध लिखिए |

(3) वेदांत दर्शन के अनुसार शिक्षा के उद्देश्य, पाठ्यक्रम, शिक्षण विधियों तथा अनुशासन के संप्रत्यय की व्याख्या कीजिए |

(4) यथार्थवादी शिक्षा दर्शन के वर्तमान शिक्षा पर प्रभाव की विवेचना कीजिए |

(5) इस्लामी शिक्षा दर्शन की विस्तृत विवेचना कीजिए |

खण्ड – स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

(6) जैन दर्शन के अनुसार द्रव्य के संप्रत्यय की विस्तृत विवेचना कीजिए |

(7) प्रकृतिवादी शिक्षा दर्शन के अनुसार उद्देश्यों, पाठ्यक्रम और शिक्षण विधियों की विवेचना कीजिए |

(8) प्लेटो के शैक्षिक विचारों की विस्तृत व्याख्या कीजिए |

(9) जे. कृष्णमूर्ति के शैक्षिक विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर एक निबंध लिखिए |

ये भी देखें – CTET/UPTET SPECIAL | UPSSSC SPECIAL | RO/ARO SPECIAL | VIDYADOOT HOME PAGE