B.A. Part 3 Examination Education Paper Second Model Paper 2022

B.A. Part 3 Examination Education Paper Second Model Paper 2022 Measurement and Evaluation in Education

CSJMU B.A. Part 3 Examination Education Paper Second Model Paper 2022 Measurement and Evaluation in Education : विद्यादूत के मॉडल पेपर केटेगरी में आज हम बी.ए. तृतीय वर्ष परीक्षा के द्वितीय प्रश्नपत्र का मॉडल पेपर जिसका शीर्षक ‘Measurement and Evaluation in Education’ है, प्रस्तुत कर रहे है |

इसके पूर्व छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर द्वारा आयोजित बीए, एम.ए., बीएड के माडल पेपर प्रस्तुत कर चुके है |

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के पिछले वर्ष के सभी प्रश्नपत्र यहाँ देखे – CSJMU Previous Year Papers

आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीए, एमए और बीएड के सभी मॉडल पेपर यहाँ देख सकते है – CSJMU Exams Model Papers

यह मॉडल पेपर सीएसजेएमयू कानपुर द्वारा आयोजित शिक्षाशास्त्र विषय की बीए तृतीय वर्ष परीक्षा 2022 के प्रारूप को समझने में मदद करेगा |

B.A. Part 3 Examination Education Paper Second Model Paper 2022

Measurement and Evaluation in Education

नोट : सभी खंडों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे |

खण्ड – अ (लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट – सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है |

1 – (A) मापन का अर्थ एवं उद्देश्य बताइए | यह मूल्यांकन से किस प्रकार सम्बन्धित है ? संक्षेप में बताये |

(B) एक उत्तम परीक्षण की मुख्य विशेषताएं क्या है ? संक्षेप में बताये |

(C) एक वस्तुनिष्ठ परीक्षण के गुण-दोष बताये |

(D) चतुर्थांश विचलन का अर्थ एवं गुण-दोष बताये |

(E) शतांश मान एवं शतांश क्रमांक को समझाये |

(F) शिक्षा में सांख्यिकी का महत्व बताये |

खण्ड ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

2 – शाब्दिक और अशाब्दिक बुद्धि परीक्षणों के अंतर को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये |

3 – प्रमापीकृत परीक्षण के निर्माण के क्या-क्या सिद्धांत है ?

4 – शिक्षा में सांख्यिकी का अर्थ, उद्देश्य एवं महत्त्व की व्याख्या कीजिये |

5 – मानक विचलन क्या है ? प्राप्तांको के निम्नलिखित वितरण के लिए मध्यमान और मानक विचलन की गणना कीजिये –

वर्ग अन्तराल (Class Interval)आवृत्ति (Frequency)
24-26
21-23
18-20
15-17
12-14
9-11
6-8
3-5
1
3
4
10
11
8
6
2
N = 45

खण्ड स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

6 – प्रदत्तों के आलेखीय चित्रण से आप क्या समझते है ? शिक्षा में रेखाचित्रों के विभिन्न कार्यों का वर्णन कीजिये |

7 – सह-सम्बन्ध से आप क्या समझते है ? सह-सम्बन्ध के प्रकार और विभिन्न विधियों का उल्लेख करें |

8 – प्राप्तांको के निम्नलिखित वितरण के लिए मानक विचलन और चतुर्थक विचलन की गणना कीजिये |

 वर्ग अन्तराल (Class Interval) आवृत्ति (Frequency)
0-4
5-9
10-14
15-19
20-24
25-29
30-34
1
2
8
10
12
11
4

9 – प्रमाणित विचलन से आप क्या समझते है ? इसको ज्ञात करने की विधियाँ बताइये |