B.A. Part 2 Examination 2019, Economics Paper First, Macro Economics

B.A. Part 2 Examination 2019, Economics Paper First, Macro Economics

B.A. Part 2 Examination 2019, Economics Paper First, Macro Economics : विद्यादूत के प्रीवियस पेपर्स के अंतर्गत आज हम छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (कानपूर यूनिवर्सिटी) की बी.ए. द्वितीय वर्ष परीक्षा 2019 (B.A. Part 2 Examination 2019) के अर्थशास्त्र (Economics) विषय का प्रथम प्रश्नपत्र, जिसका शीर्षक “Macro Economics” है, प्रस्तुत कर रहे है |

B.A. Part 2 Examination 2019 Economics Paper First (Macro Economics) अभ्यर्थियों को वर्ष 2022 के प्रश्नपत्र को समझने में मदद करेगा |

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के पिछले वर्ष के सभी प्रश्नपत्र यहाँ देखे – CSJMU Previous Year Papers

साथ ही छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के मॉडल प्रश्नपत्र यहाँ देखे – Model Papers (B.Ed., B.A., M.A.)

B.A. Part 2 Examination 2019, Economics Paper First, Macro Economics

नोट : सभी खण्डो से निर्देश अनुसार प्रश्नों के उत्तर दीजिये |

निर्देश : अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रम अनुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हो तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखे जाएँ |

खण्ड – अ (लघु उत्तरीय प्रश्न)

नोट : सभी प्रश्न अनिवार्य है | प्रत्येक प्रश्न 3 अंको का है |

1- (A) स्थैतिक और गत्यात्मक मॉडलों में अंतर

(B) अंतिम वस्तुओं और मध्यवर्ती वस्तुओं में अंतर

(C) समानांतर अर्थव्यवस्था

(D) तरलता जाल

(E) आई.एस. और एल.एम. वक्र

(F) व्यापार चक्रों का नियंत्रण

खण्ड – ब (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दें | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

2- समष्टि अर्थशास्त्र के अर्थ और विषय-क्षेत्र की व्याख्या कीजिये |

3- निम्नलिखित समुच्चयों की व्याख्या कीजिये :

(अ) सकल घरेलू उत्पाद

(ब) बाजार कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

(स) साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

(द) व्यय योग्य आय

4- राष्ट्रीय आय की गणना की व्यय रीति की विस्तृत विवेचना कीजिये |

5- राष्ट्रीय आय किसे कहते है ? राष्ट्रीय आय मापने में क्या कठिनाइयाँ आती है ?

खण्ड – स (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

नोट : किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दें | प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है |

6- रोजगार के प्रतिष्ठित सिद्धांत की आलोचनात्मक विवेचना कीजिये |

7- निवेश गुणक की कार्यशीलता की व्याख्या कीजिये | इसकी मान्यताएं और सीमाये क्या है ?

8- हाट्रे के व्यापार चक्र के मौद्रिक सिद्धांत की आलोचनात्मक विवेचना कीजिये |

9- हिक्स के व्यापार चक्र सिद्धांत की व्याख्या कीजिये |

ये भी देखें – सभी प्रीवियस पेपर यहाँ देखें | विद्यादूत होम पेज | प्रीवियस साल्व्ड पेपर्स | अर्थशास्त्र