UPSSSC परीक्षा में सिलेबस व योजना में हुआ बड़ा बदलाव, अंग्रेजी को किया अनिवार्य, अधिसूचना जारी

UPSSSC PET Notification, Syllabus, Eligibility

UPSSSC PET Notification, Syllabus, Eligibility : उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीएसएसएससी (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा योजना में बदलाव को आज मंजूरी की अधिसूचना जारी कर दी है | अब यूपीएसएसएससी (UPSSSC) के द्वारा भरे जाने वाले सभी पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पेट) [PET : Preliminary Eligibility Test] में शामिल होना अनिवार्य होगा | पेट (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा) में प्राप्त स्कोर के आधार पर ही विभिन्न पदों हेतु आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) में अंग्रेजी को अनिवार्य कर दिया है | प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) में सामान्य अंग्रेजी के लिए 5 अंक रखे गये है | यह पहली बार होगा कि अंग्रेजी से सम्बन्धित प्रश्न लिखित परीक्षा में शामिल किये जायेंगें | प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) को कठिन बनाने के लिए इसमे गलत उत्तरों के लिए निगेटिव मार्किंग भी रखी गयी है | इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) : सिलेबस और परीक्षा कार्यक्रम

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) का सिलेबस और परीक्षा कार्यक्रम निम्न प्रकार से है –

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकृति की बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Question) पर आधारित होगी |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) का आयोजन हर वर्ष में एक बार किया जायेगा |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) की अवधि 2 घंटे अर्थात् 120 मिनट की होगी |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में 100 प्रश्नों का वस्तुनिष्ठ प्रकार का 100 अंकों का एक पेपर होगा अर्थात् प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में भारतीय इतिहास पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में भूगोल पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में भारतीय अर्थव्यवस्था पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में भारतीय संविधान और लोक प्रशासन पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में सामान्य विज्ञान पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में प्रारम्भिक अंकगणित पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में सामान्य हिन्दी पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में तर्क व तर्कशक्ति पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में सामान्य अंग्रेजी पर आधारित 5 प्रश्न (5 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में सामयिकी (कर्रेंट अफेयर्स) 10 प्रश्न (10 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में सामान्य जागरूकता 10 प्रश्न (10 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन व विश्लेषण (02 गद्यांश) 10 प्रश्न (10 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में ग्राफ की व्याख्या व विश्लेषण (02 ग्राफ) 10 प्रश्न (10 अंक) होंगे |

प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET : Preliminary Eligibility Test) में तालिका की व्याख्या व विश्लेषण (02 तालिकाएं) 10 प्रश्न (10 अंक) होंगे |