हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न और तथ्य यूपीएससी

hadappa sabhyata ke mahatvapoorn prashna aur tathya

हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न और तथ्य यूपीएससी (Hadappa sabhyata ke mahatvapoorn prashna aur tathya or Important questions and facts of Harappan Civilization in Hindi) : हड़प्पा सभ्यता को सिन्धु सभ्यता भी कहा जाता है | हड़प्पा सभ्यता के लिए सिन्धु सभ्यता नाम का प्रयोग सर्वप्रथम जॉन मार्शल ने किया था | इस लेख में हम सिन्धु नदी घाटी की सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर की तथ्य के साथ व्याख्या करेंगें |

हड़प्पा या सिन्धु सभ्यता के दो सबसे महत्वपूर्ण नगर हड़प्पा (पंजाब के मांटगोमरी जिले में स्थित) और मोहनजोदड़ो (सिंध के लरकाना जिले में स्थित) है, जिन्हें पिगट महोदय ने ‘एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वाँ राजधानियां’ कहा है | सर जॉन मार्शल, मार्टीमर व्हीलर, गार्डन चाइल्ड आदि पुराविद् मानते है कि हड़प्पा सभ्यता की उत्पत्ति मेसोपोटामिया की सुमेरियन सभ्यता से हुई है जबकि एस.आर. राव, के.एन. शास्त्री, टी.एन. रामचंद्रन आदि विद्वान मानते है कि वैदिक आर्य ही हड़प्पा सभ्यता के निर्माता है |

आप हड़प्पा सभ्यता के समस्त लेख यहाँ देख सकते है – हड़प्पा सभ्यता के सभी लेख

हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रश्न और तथ्य यूपीएससी

प्रश्न 01. हड़प्पा के टीले का सर्वप्रथम उल्लेख किसने किया था ?

उत्तर. चार्ल्स मैसन

तथ्य. हड़प्पा के टीले का सबसे पहले उल्लेख वर्ष 1826 में चार्ल्स मैसन ने किया था | इसके बाद जनरल कनिंघम ने वर्ष 1853 और वर्ष 1873 में इसका सर्वेक्षण करके कुछ पुरावस्तुएं प्राप्त की थी |

प्रश्न 02. मोहनजोदड़ो से प्राप्त महास्नानागार को किसने तत्कालीन विश्व का एक आश्चर्यजनक निर्माण कहा है ?

उत्तर. मार्शल

तथ्य. मोहनजोदड़ो के महास्नानागार को मार्शल ने तत्कालीन विश्व का एक ‘आश्चर्यजनक निर्माण’ कहा है | ऐसा लगता है कि इस महास्नानागार का उपयोग धार्मिक समारोह के अवसर पर सामान्य जनता द्वारा किया जाता था |

प्रश्न 03. किसने चन्हुदड़ो में मनका बनाने का कारखाना खोजा था ?

उत्तर. मैके

तथ्य. चन्हुदड़ो की खोज वर्ष 1934 में एन.जी. मजुमदार ने की थी और वर्ष 1935 में इसका उत्खनन मैके द्वारा कराया गया था | मैके ने ही चन्हुदड़ो में मनका बनाने का कारखाना (Bead Factory) और भट्टी खोजा था |

प्रश्न 04. माण्डा स्थल किस नदी के किनारे स्थित है ?

उत्तर. चेनाब नदी

तथ्य. हड़प्पा सभ्यता का माण्डा स्थल चेनाब नदी के तट पर स्थित है | यह विकसित हड़प्पा सभ्यता का सबसे उत्तरी स्थल है | माण्डा स्थल से तीन सांस्कृतिक स्तर (प्राक् सैन्धव, विकसित सैन्धव और उत्तरकालीन सैन्धव) प्रकाश में आये है |

प्रश्न 05. किस हड़प्पाई स्थल से मानव के साथ कुत्ते के दफनाने के साक्ष्य मिले है ?

उत्तर. रोपड़

तथ्य. पंजाब राज्य में सतलज नदी के तट पर स्थित रोपड़ भारत का ऐसा हड़प्पाई स्थल है जहाँ स्वतंत्र भारत में सर्वप्रथम उत्खनन किया गया था | इसका आधुनिक नाम रूपनगर है | रोपड़ में संस्कृति के 6 चरण प्राप्त हुए है, जिनमे प्रथम ही हड़प्पा कालीन है | रोपड़ में एक ऐसा कब्रिस्तान प्राप्त हुआ है जिसमे मानव के साथ पालतू कुत्ता भी दफनाया गया है |

प्रश्न 06. किस हड़प्पाई स्थल से फारस की खाड़ी प्रकार की एक मुहर प्राप्त हुई है ?

उत्तर. लोथल

तथ्य. भोगवा नदी के निकट स्थित लोथल में दो भिन्न-भिन्न टीले नही मिले बल्कि पूरी बस्ती एक ही दीवार से घिरी थी | लोथल से फारस की खाड़ी प्रकार (Persian Gulf Style) की एक मुहर प्राप्त हुई है | यहाँ से एक दिशा मापक यंत्र और एक पैमाना के भी अवशेष प्राप्त हुए है | लोथल से एक गोदी (डॉकयार्ड) भी मिला है |

प्रश्न 07. सिन्धु सभ्यता की दो सबसे महत्वपूर्ण फसलें कौन सी थी ?

उत्तर. गेहूं और जौ

तथ्य. गेहूँ के उत्पादन के पर्याप्त प्रमाण मिले है | हड़प्पा व मोहनजोदड़ो से जौ भी मिला है | गेहूँ और जौ दोनों ही कालीबंगन से प्राप्त हुए है |

प्रश्न 08. लोथल एवं चहुंदड़ो का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्योग क्या था ?

उत्तर. मनका-उत्पादन उद्योग

तथ्य. लोथल एवं चहुंदड़ो गोमेद इत्यादी के मनके बनाने के बहुत बड़े केंद्र थें | बालाकोट और चहुंदड़ो में सीपियों से विभिन्न वस्तुओं को बनाने और चूड़ियों को बनाने के केंद्र थें |

प्रश्न 09. किस हड़प्पाई स्थल से सूत कपड़े का टुकड़ा प्राप्त हुआ है ?

उत्तर. मोहनजोदड़ो

तथ्य. मोहनजोदड़ो से मजीठ से लाल रंगे हुए कपड़े के अवशेष चांदी के बर्तन में प्राप्त हए है |

प्रश्न 10. आरम्भिक हड़प्पा स्तरों से एक ही खेत में साथ-साथ दो फसल उगाने के साक्ष्य मिले है ?

उत्तर. कालीबंगन

तथ्य. राजस्थान स्थित कालीबंगन (प्रथम काल) की खुदाई में हल से जुतें हुए खेत का साक्ष्य मिला है, जिसमे एक साथ दो फसलें उगाई जाती थी |

प्रश्न 11. मोहनजोदड़ो की पशुपति मुद्रा पर कौन से पशु अंकित है ?

उत्तर. हाथी, गैंडा, भैसा व्याघ्र

तथ्य. मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर पर पशुओं से घिरा योग मुद्रा में एक त्रिमुखी पुरुष अंकित है, जिसके सिर पर एक त्रिशूल जैसा आभूषण है | इस योगी के दाहिनी ओर एक हाथी व व्याघ्र और बायीं ओर एक गैंडा व भैसा अंकित है साथ ही सिंहासन के नीचे हिरण युगल अंकित है |

प्रश्न 12. मुंडिगाक का हड़प्पाई स्थल कहाँ है ?

उत्तर. अफगानिस्तान

तथ्य. अफगानिस्तान में हड़प्पा सभ्यता से संबंधित मुंडीगाक और सोर्तुगई दो पुरास्थल मिले है |

प्रश्न 13. किस हड़प्पाई स्थल से युगल स्त्री-पुरुष के शावाधनों का साक्ष्य मिला है ?

उत्तर. लोथल

तथ्य. लोथल का टीला गुजरात के अहमदाबाद जिले में सरगवल नामक गाँव के निकट स्थित है | कालीबंगन और लोथल से क्रमशः एक या तीन युगल समाधिकरण के उदाहरण प्राप्त हुए है |

प्रश्न 14. किस विद्वान के अनुसार हड़प्पा सभ्यता का पतन महामारी के कारण हुआ था ?

उत्तर. के.यू.आर. कनेडी

तथ्य. के.यू.आर. कनेडी ने मोहनजोदड़ो से मिले नर-कंकालों का परीक्षण करके यह दावा किया कि हड़प्पा सभ्यता के लोग मलेरिया महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित हुए थें और इन आपदाओं के कारण बड़ी संख्या में लोग मारे गये होंगें | फलस्वरूप हड़प्पा सभ्यता का पतन हुआ |

प्रश्न 15. हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त मुदाओं में किस वृक्ष का सबसे अधिक अंकन मिलता है ?

उत्तर. पीपल वृक्ष

तथ्य. हड़प्पा सभ्यता के निवासी विभिन्न प्रकार के वृक्षों, पशुओं, पक्षियों आदि की पूजा करते थें | वृक्षों में पीपल पवित्र वृक्ष था | हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त मुद्राओं पर इसी वृक्ष का सबसे अधिक अंकन प्राप्त होता है | इसके अलावा मृद्भांडों पर भी पीपल की पत्तियों का अंकन मिलता है |

प्रश्न 16. किस हड़प्पाई स्थल से पता चलता है कि हड़प्पा संस्कृति के लोगो को घोड़े का ज्ञान था ?

उत्तर. सुरकोटडा

तथ्य. गुजरात के कच्छ जिले में स्थित सुरकोटडा से घोड़े की कुछ हड्डियाँ मिली है |

प्रश्न 17. किस विद्वान ने हड़प्पा संस्कृति के विघटन के लिए वैदिक देवता इन्द्र को उत्तरदायी माना था ?

उत्तर. सर मार्टिमर व्हीलर

तथ्य. मार्टिमर व्हीलर ने हड़प्पा में अपने उत्खनन के दौरान एक टीले के चारो तरफ सुरक्षा भित्ति की खोज की | ऋग्वेद में उल्लिखित पुरन्दर (दुर्गों का विनाशक) और हरियूपीया शब्दों के आधार पर व्हीलर ने दावा किया कि इंद्र हड़प्पाई पुरों के विनाश के लिए उत्तरदायी था |

ये भी देखें – दर्शनशास्त्र के सभी लेख | इतिहास के सभी लेख | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | अर्थशास्त्र के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख | राजव्यवस्था के सभी लेख | भूगोल के सभी लेख | विज्ञान के सभी लेख | विद्यादूत होम पेज

इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें – MODEL PAPERS | UPSSSC SPECIAL | PGT/TGT SPECIAL | UGC NET SPECIAL | RO/ARO SPECIAL | UPSC SPECIAL | UPTET/CTET SPECIAL | UPHESC SPECIAL | PREVIOUS SOLVED PAPERS | PREVIOUS PAPERS | SYLLABUS | ALL ABOUT INDIA | MCQ | JOB ALERT