Ancient History Questions Answers Notes and Study Material PDF in Hindi

Ancient History Questions Answers Notes and Study Material PDF in Hindi

Ancient History Questions Answers Notes and Study Material PDF in Hindi : विद्यादूत की इतिहास केटेगरी में आज हम प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर “Ancient History Questions Answers Notes and Study Material PDF in Hindi” प्रस्तुत कर रहे है | इस लेख में हमने भारत के प्राचीन इतिहास से सम्बन्धित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों को शामिल किया है |

यह लेख ‘Ancient history questions answers in upsc prelims in hindi’ टॉपिक को विशेष ध्यान में रखकर लिखा गया है |

Ancient History Questions Answers Notes and Study Material PDF in Hindi

प्रश्न 01. पाषाणकालीन सभ्यता की खोज सर्वप्रथम 1863 ई. में पल्लवरम् से एक पाषाण उपकरण प्राप्त करके किया था ?

उत्तर. राबर्ट ब्रूसफुट

प्रश्न 02. किसे ‘इतिहास का पिता’ कहा जाता है ?

उत्तर. हेरोडोटस

प्रश्न 03. इतिहास जानने के तीन प्रमुख साक्ष्य कौन से है ?

उत्तर. (i) साहित्यिक साक्ष्य, (ii) विदेशी यात्रियों के विवरण (iii) पुरातात्विक साक्ष्य

प्रश्न 04. ‘पंचमवेद’ किसे कहा गया है ?

उत्तर. इतिहास तथा पुराण

प्रश्न 05. चीनी यात्रियों ने भारत का उल्लेख किस नाम से किया है ?

उत्तर. यिन-तु

प्रश्न 06. मध्य एशिया के बोगाजकोई अभिलेख में किन वैदिक देवताओं का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर. इंद्र, मित्र, वरुण, नासत्य

प्रश्न 07. भारत के प्राचीनतम सिक्के क्या कहलाते है ?

उत्तर. आहत सिक्के | प्राचीन साहित्य मे इनका उल्लेख कार्षापण, पुराण, धरण, शतमान इत्यादी नामों से भी किया गया है |

प्रश्न 08. अशोक के अभिलेख सर्वप्रथम किसने खोजा था ?

उत्तर. टीफैन्येलर महोदय

प्रश्न 09. अशोक के अभिलेख सर्वप्रथम किसने पढ़ा था ?

उत्तर. जेम्स प्रिंसेप महोदय

प्रश्न 10. किस इतिहासकार ने केवल अभिलेखों के ही आधार पर अशोक का इतिहास लिखा है ?

उत्तर. डी. आर. भण्डारकर

विद्यादूत की इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें –

UPSC SPECIALRO/ARO SPECIALUPSSSC SPECIAL
PGT/TGT SPECIALUGC NET SPECIALUPTET SPECIAL
UPHESC SPECIALSOLVE PAPERSMODEL PAPERS
MCQAll About IndiaSYLLABUS

प्रश्न 11. मोहनजोदड़ो से प्राप्त महास्नानागार की खोज किसने की थी ?

उत्तर. जॉन मार्शल | महास्नानागार के उत्तरी तथा दक्षिणी पार्श्वो में सीढ़ियों का निर्माण किया गया था |

प्रश्न 12. स्वतंत्रता के पश्चात् हड़प्पा सभ्यता के सर्वाधिक स्थल भारत के किस राज्य में खोजे गए हैं ?

उत्तर. गुजरात

प्रश्न 13. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से नक्काशीदार ईटों के प्रयुक्त होने के प्रमाण मिले हैं ?

उत्तर. कालीबंगा

प्रश्न 14. हड़प्पा सभ्यता में प्रयुक्त ईटों का अनुपात क्या था ?

उत्तर. 4:2:1  (लम्बाई:चौड़ाई:ऊंचाई)

प्रश्न 15. किस हड़प्पा स्थल से घोड़े की अस्थियों के अवशेष मिले हैं ?

उत्तर. सुरकोटदा

प्रश्न 16. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से जुते हुए खेत का साक्ष्य मिला है ?

उत्तर. कालीबंगा

प्रश्न 17. किस हड़प्पा स्थल से चावल के प्रथम साक्ष्य मिले हैं ?

उत्तर. लोथल

प्रश्न 18. किन दो हड़प्पा स्थलों से हवन कुण्ड के साक्ष्य मिले हैं ?

उत्तर. कालीबंगा और लोथल

प्रश्न 19. किस हड़प्पा स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है ?

उत्तर. लोथल

प्रश्न 20. ऋग्वेद में हड़प्पा सभ्यता को क्या कहा गया है ?

उत्तर. हरियूपिया

ये भी देखें – इतिहास के सभी लेख | शिक्षाशास्त्र के सभी लेख | राजव्यवस्था के सभी लेख | दर्शनशास्त्र के सभी लेख | भूगोल के सभी लेख | अर्थशास्त्र के सभी लेख | समाजशास्त्र के सभी लेख | साइंस के सभी लेख

प्रश्न 21. ऋग्वैदिक काल की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नदी कौन थी ?

उत्तर. सिन्धु

प्रश्न 22. ऋग्वैदिक काल की सर्वाधिक पवित्र नदी कौन सी थी ?

उत्तर. सरस्वती

प्रश्न 23. सरस्वती और दृषद्वती नदियों के मध्य के स्थान को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. ब्रहावर्त

प्रश्न 24. ऋग्वैदिक काल का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण देवता कौन था ?

उत्तर. इंद्र

प्रश्न 25. शूद्र वर्ण का उल्लेख सर्वप्रथम हमे कहाँ मिलता है ?

उत्तर. ऋग्वेद के ‘पुरुषसूक्त’ में

प्रश्न 26. ऋग्वेद में ‘जन’ शब्द का उल्लेख कितनी बार हुआ है ?

उत्तर. 275

प्रश्न 27. ऋग्वेद में गंगा नदी का और यमुना नदी का कितनी बार उल्लेख हुआ है ?

उत्तर. गंगा नदी का एक बार और यमुना नदी का तीन बार

प्रश्न 28. ऋग्वैदिक काल की महत्त्वपूर्ण फसल क्या थी ?

उत्तर. यव (जो) और गेहूं

प्रश्न 29. उत्तर वैदिक काल में भरत और पुरु कबीलों ने मिलकर किस वंश की स्थापना की थी ?

उत्तर. कुरु वंश

प्रश्न 30. किस ग्रन्थ में सभा और समिति को प्रजापति की दो पुत्रियों के रूप में प्रस्तुत किया गया है ?

उत्तर. अथर्ववेद

प्रश्न 31. सर्वप्रथम किस ग्रन्थ में चारो आश्रमों का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर. जाबाल उपनिषद्

प्रश्न 32. पूर्वपुरुषों की पूजा का प्रचलन किस में हुआ ?

उत्तर. उत्तर वैदिक काल

प्रश्न 33. राजा की उत्पत्ति के विषय में प्रथम साक्ष्य कहाँ से मिलता है ?

उत्तर. ऐतरेय ब्राह्मण | उत्तर वैदिक काल में ‘तण्डुल’ एवं ‘ब्रीहि’ धान के लिए तथा ‘ईक्षु’ शब्द इंध के लिए प्रयुक्त होता था।

प्रश्न 34. चौबीस बैलों द्वारा हल जाने का उल्लेख किस ग्रन्थ में मिलता है ?

उत्तर. काठक संहिता

प्रश्न 35. अथर्ववेद में सामूहिक वाद-विवाद के स्थल को क्या कहा गया है ।

उत्तर. नरिष्ठा

प्रश्न 36. उत्तर वैदिक काल में किस रंग के मृद्भाण्ड सर्वाधिक प्रचलित थे ?

उत्तर. लाल रंग के मृद्भाण्ड

प्रश्न 37. भारत से बौद्ध धर्म किस शताब्दी तक विलुप्त हो गया था ?

उत्तर. बारहवी शताब्दी तक

प्रश्न 38. बौद्ध धर्म का प्रचार किस भाषा में किया गया ?

उत्तर. पाली भाषा

प्रश्न 39. गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत  का वर्णन किस उपनिषद् में मिलता है ?

उत्तर. छांदोग्य उपनिषद्

प्रश्न 40. गौतम बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग का स्रोत कौन सा उपनिषद् है ?

उत्तर. तैत्तरीय उपनिषद्

प्रश्न 41. किस ग्रन्थ को प्रारम्भिक बौद्ध धर्म का एनसाइक्लोपीडिया कहा गया है ?

उत्तर. सुत्तपिटक

प्रश्न 42. बौद्ध ग्रन्थों में संस्कृत भाषा का प्रयोग किस ग्रन्थ से आरम्भ होता है ?

उत्तर. अभिधम्मपिटक

प्रश्न 43. थेरावाद के महत्वपूर्ण पंच ‘सर्वास्तिवाद’ की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर. राहुलभद्र

प्रश्न 44. बौद्ध धर्म का सर्वाधिक प्रचार किस राज्य में हुआ था ?

उत्तर. कोशल

प्रश्न 45. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?

उत्तर. ऋषिपत्तनम या मृगदाव (सारनाथ) में

प्रश्न 46. बौद्ध संघ में प्रदेश पाने को क्या कहा जाता था ?

उत्तर. उपसम्पदा

प्रश्न 47. शून्यवाद के प्रवर्तक कौन थें ?

उत्तर. नागार्जुन

प्रश्न 48. विज्ञानवाद के प्रवर्तक कौन थें ?

उत्तर. मैत्रेयनाथ

प्रश्न 49. चन्द्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में सौराष्ट्र प्रांत के किस शासक ने सुदर्शन तड़ाग का निर्माण उर्जयत पर्वत पर किया था ?

उत्तर. पुष्यगुप्त

प्रश्न 50. अशोक के शासनकाल की राष्ट्रीय भाषा और राष्ट्रीय लिपि क्या थी ?

उत्तर. अशोक के शासनकाल की राष्ट्रीय भाषा पालि और राष्ट्रीय लिपि ब्राह्मी थी |

Ancient history questions answers in upsc prelims in hindi

प्रश्न 51. अशोक के किस अभिलेख में उसकी पत्नी करुवाकी द्वारा किए गए दान का वर्णन है ?

उत्तर. रानी का स्तम्भ लेख (कौशाम्बी)

प्रश्न 52. अशोक के किस अभिलेख में ब्राह्मी लिपि दायें से बायीं ओर लिखी गई है ?

उत्तर. एर्रगुडी अभिलेख

प्रश्न 53. अशोक के महास्थान लेख से हमें किस विषय में जानकारी मिलती है ?

उत्तर. अत्र भण्डार

प्रश्न 54. अशोक के एकाश्मक स्तम्भों का सबसे अच्छा उदाहरण कौन सा स्तम्भ है ?

उत्तर. सारनाथ का सिंह स्तम्भ

प्रश्न 55. अशोक का सबसे छोटा स्तम्भ कौन सा है ?

उत्तर. रुम्मिनदेई का स्तम्भ (केवल 21 फिट ऊंचा है।) इसके शीर्ष पर घोड़ा बना है।

प्रश्न 56. अशोक के लेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था ?

उत्तर. 1837 में जेम्स प्रिंसेप ने अशोक के लेखों को सर्वप्रथम पढ़ा था |

प्रश्न 57. अशोक का द्विभाषीय शिलालेख कहाँ से मिला है ?

उत्तर. कंधार

प्रश्न 58. अशोक के किस शिलालेख में उसके बौद्ध धर्म को स्वीकार करने का उल्लेख मिला है ?

उत्तर. भाब्रू शिलालेख

प्रश्न 59. मौर्य काल में प्रवहण  क्या था ?

उत्तर. एक प्रकार पर सामूहिक समारोह

प्रश्न 60. मौर्य काल में रंगोपजीवी किसे कहा जाता था ?

उत्तर. पुरुष कलाकार | स्त्री कलाकार को रंगोंपजीविनी कहा जाता था ?

प्रश्न 61. कौटिल्य ने उन स्त्रियों को क्या कहा है जो घर से बाहर नहीं निकलती थी ?

उत्तर. अनिष्कासिनी

प्रश्न 62. मौर्यकाल में पुलिस को क्या कहा गया है ?

उत्तर. रक्षिन

प्रश्न 63. किस काल में पहली बार दासों को कृषि कार्य में संलग्न किया गया ?

उत्तर. मौर्यकाल

प्रश्न 64. राज्य के सप्तांग सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया था ?

उत्तर. चाणक्य

प्रश्न 65. भारतीय यूनानी शासक मेनाण्डर ने किस धर्म को अपनाया था ?

उत्तर. बौद्ध धर्म

प्रश्न 66. भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के किस वंश के राजाओं ने चलाया था ?

उत्तर. हिन्द-यूनानियों

प्रश्न 67. संस्कृत भाषा का प्रथम सबसे बड़ा अभिलेख कौन सा है ?

उत्तर. शक शासक रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

प्रश्न 68. कनिष्क ने कश्मीर को जीतकर किस नगर की स्थान की थी ?

उत्तर. कनिष्कपुर

प्रश्न 69. किस बौद्ध विद्वान को ‘भारत का आइंस्टीन’ कहा जाता है ?

उत्तर. नागार्जुन | नागार्जुन की तुलना मार्टिन लूथर से भी की जाती है |

प्रश्न 70. बौद्ध ग्रन्थ महाविभाषा सूत्र की रचना किसने की थी ?

उत्तर. वसुमित्र | वसुमित्र द्वारा रचित महाविभाषा सूत्र को बौद्ध धर्म का विश्वकोश कहा जाता है |

प्रश्न 71. ‘पेरिप्लस ऑफ़ दि एरिथ्रियन सी’ ग्रन्थ में अरिकामेडु बंदरगाह को क्या कहा गया है ?

उत्तर. पेडुका

प्रश्न 72. सती प्रथा का प्रथम अभिलेखीय किस अभिलेख में मिलता है ?

उत्तर. 510 ई० के एरण अभिलेख

प्रश्न 73. किस काल में शिव के अर्धनारीश्वर रूप की कल्पना करते हुए शिव और पार्वती की मूर्तियों का एक साथ निर्माण आरम्भ हुआ था ?

उत्तर. गुप्तकाल

प्रश्न 74. शैव और वैष्णव धर्म के समन्वय को दर्शाने वाली भगवान ‘हरिहर’ की मूर्ति का निर्माण किस काल में हुआ था ?

उत्तर. गुप्त काल

प्रश्न 75. त्रिमूर्ति के अन्तर्गत ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा का आरम्भ किस काल में आरम्भ हुआ ?

उत्तर. गुप्त काल

Ancient history questions in upsc prelims in hindi pdf

प्रश्न 76. किस गुप्त सम्राट को नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय दिया जाता है ?

उत्तर. कुमारगुप्त | कुमारगुप्त को शक्रादित्य भी कहा जाता था ।

प्रश्न 77. गुप्तकालीन मंदिरकला का सर्वोत्तम उदाहरण दशावतार मंदिर कहा है ?

उत्तर. देवगढ़

प्रश्न 78. किस काल में एकमुखी और चतुर्मुखी शिवलिंग का निर्माण प्रारम्भ हुआ ?

उत्तर. गुप्त काल

प्रश्न 79. गुप्तकालीन विख्यात ग्रंथ पंचतंत्र की रचना किसने की थी ?

उत्तर. विष्णु शर्मा

प्रश्न 80. कन्नौज पर अधिकार को लेकर हुए त्रिकोणीय संघर्ष में भाग लेने वाली महत्त्वपूर्ण शक्तियां कौन-कौन थी ?

उत्तर. पाल, गुर्जर प्रतिहार और राष्ट्रकूट | त्रिपक्षीय संघर्ष में भाग लेने वाली राष्ट्रकूट शक्ति दक्षिण की पहली ऐसी शक्ति थी जिसने उत्तर भारत पर आक्रमण करने का श्रेय प्राप्त किया ।

प्रश्न 81. त्रिपक्षीय संघर्ष में वास्तविक पहल किसने की थी ?

उत्तर. प्रतिहार नरेश वत्सराज

प्रश्न 82. त्रिकोणीय संघर्ष में अन्तिम विजय किस वंश की हुई थी ?

उत्तर. गुर्जर प्रतिहार

प्रश्न 83. प्रतिहारवंश के किस शासक ने ‘आदिवराह’ और ‘प्रभास’ की उपाधि धारण की ?

उत्तर. भोज | इसे मिहिरभोज भी कहा जाता है |

प्रश्न 84. किस परमार शासक ने भोजपुर नगर और भोजसर नामक तालाब का निर्माण करवाया ?

उत्तर. परमार शासक भोज | इसने कविराज की उपाधि धारण की थी |

प्रश्न 85. वर्ष 1178 में आबू पर्वत के पास मुहम्मद गोरी को किसने पराजित किया था ?

उत्तर. चालुक्य राजा मूलराज द्वितीय

प्रश्न 86. पाल वंश का द्वितीय संस्थापक किसे माना जाता है ?

उत्तर. महिपाल

प्रश्न 87. विक्रमशिला महाविद्यालय का संस्थापक कौन था ?

उत्तर. पाल शासक धर्मपाल | धर्मपाल ने परमसंगत की उपाधि धारण की थी ?

प्रश्न 88. गुजरात के किस शासक के शासनकाल में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मन्दिर पर आक्रमण किया था ?

उत्तर. चालुक्य (सोलंकी) वंश के भीम प्रथम

प्रश्न 89. कल्हण ने अपनी राजतरंगिणी की रचना किसके शासनकाल में की थी ?

उत्तर. लोहार वंश के अंतिम शासक जयसिंह के शासनकाल में

प्रश्न 90. कश्मीर के किस शासक को ‘कश्मीर का नीरो’ कहा जाता है ?

उत्तर. लोहार नश के शासक हर्ष

प्रश्न 91. कायस्थों का सर्वप्रथम वर्णन किस स्मृति में मिलता है ?

उत्तर. याज्ञवल्क्य स्मृति

प्रश्न 92. जाति के रूप में कायस्थों का सर्वप्रथम उल्लेख मिलता है ?

उत्तर. ओशनम् स्मृति

प्रश्न 93. गुप्तोत्तर काल का सर्वाधिक प्रसिद्ध बन्दरगाह कौन सा था ?

उत्तर. ताम्रलिप्ति (बंगाल)

प्रश्न 94. द्वितीय संगम का एकमात्र ग्रंथ कौन सा है ?

उत्तर. तोलकप्पियम

प्रश्न 95. संगमकालीन तीन महाकाव्य कौन से है ?

उत्तर. शिलप्पादिकारम, मणिमेखलै और जीवक चिन्तामणि

प्रश्न 96. संगमकालीन किस काव्य ग्रंथ को तमिल बाइबिल कहा जाता है ?

उत्तर. तिरुक्कुरल | तिरुक्कुरल को कुरल या मुप्पाल भी कहते है |

प्रश्न 97. किस शासक के समय कण्णगी या पत्नी पूजा की प्रथा आरम्भ हुई थी ?

उत्तर. शेनगुटवन अथवा लालचेर

प्रश्न 98. दक्षिणी भू-भाग में सर्वप्रथम गन्ने की खेती को शुरू करवाने का श्रेय किस शासक को जाता है ?

उत्तर. अडिगयमान अथवा नडुमान

प्रश्न 99. किस चोल शासक का उल्लेख तमिल ग्रंथों में ‘सात सुरों के ज्ञाता’ के रूप में मिलता है ?

उत्तर. करिकाल

प्रश्न 100. चेर राज्य का राजचिन्ह क्या था ?

उत्तर. धनुष | चेर, चोल और पाण्ड्य का राजचिन्ह क्रमशः धनुष, बाघ और मछली थें |

प्रश्न 101. संगमकालीन किस राज्य के शासकों ने रोमन सम्राट ऑगस्टस के दरबार में दूत मण्डल भेजे थें ?

उत्तर. पाण्ड्य राज्य

प्रश्न 102. अरिकमेडु (पांडिचेरी) भारत और किस देश के मध्य महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र के रूप में प्रसिद्ध था ।

उत्तर. रोम

प्रश्न 103. संगम कालीन उरैयूर किसका बड़ा केन्द्र था ?

उत्तर. सूती वस्त्रों का

प्रश्न 104. संगम काल में किसे कणक्काटार कहा जाता था ?

उत्तर. शिक्षक | संगम काल में छात्रों को पिल्ले और शिक्षकों को कणक्काटार कहा जाता था । संगम काल में छात्रों को पिल्ले एवं शिक्षकों को ‘कणकाटार’ कहा गया है।

प्रश्न 105. संगम काल में एनियर कौन थें ?

उत्तर. शिकारी | संगम काल में मारवा गोहरणकर्ता को, पुलैयन रस्सी बनाने वालों को, मलवर डकैतों को और एनियर शिकारी को कहा गया है ।

प्रश्न 106. कौन सा स्थान चेर, चोल और पाण्ड्रय राज्यों के संगम स्थल के रूप में प्रसिद्ध था ?

उत्तर. त्रिरुक्काम्पलियर

प्रश्न 107. संगमकालीन समाज कितने वर्गों में विभाजित था ?

उत्तर. पांच | संगमकालीन समाज पांच वर्गों ब्राह्मण, अरसर, वेनिगर, वेल्लाल और वेल्लालर में विभाजित था |

प्रश्न 108. संगमकालीन ग्रंथों में प्रेम विवाह को क्या कहा गया है ?

उत्तर. पंचतिणै | संगमकालीन ग्रंथों में एकपक्षीय प्रेम को कैक्किणै और अनुचित प्रेम को पेरुन्दिणै कहा गया है ।

प्रश्न 109. संगमकालीन सर्वाधिक प्राचीन और प्रचलित देवता कौन था ?

उत्तर. मुरुगन | कालान्तर में इस देवता को सुब्रह्मण्यम कहा गया ।

प्रश्न 110. संगम काल में प्रशासकीय कार्यों में राजा के सहयोग के लिए बनाई गई परिषद को क्या कहा जाता था ?

उत्तर. पंचवरम

प्रश्न 111. संगम काल में राजा की सभा को क्या कहा जाता था ?

उत्तर. नलवै | संगम काल में राज्य के सर्वोच्च न्यायालय को ‘मनरम’ कहा जाता था ।

प्रश्न 112. किस चोल शासक की उपाधि ‘नरकेसरी’ थी ?

उत्तर. विजयालय

प्रश्न 113. चोलों की प्रारम्भिक राजधानी थी ?

उत्तर. उरैयूर

प्रश्न 114. गंगा घाटी और बंगाल विजय अभियान के पश्चात किस चोल शासक ने ‘गंगैकोण्डचोल’ की उपाधि धारण करते हुए नई राजधानी ‘गंगैकोण्डचोलपुरम्’ की स्थापना की थी ?

उत्तर. राजेन्द्र प्रथम

प्रश्न 115. किस चोल शासक ने ‘मदुरैकोण्ड’ की उपाधि धारण की थी ?

उत्तर. परान्तक प्रथम | परान्तक द्वितीय को ‘सुन्दरचोल’ कहलाता था |

प्रश्न 116. किस चोल शासक ने सर्वप्रथम भू-सर्वेक्षण करवाया था ?

उत्तर. राजाराम प्रथम | राजाराम प्रथम ने चोल अभिलेखों को ‘ऐतिहासिक प्रशस्ति’ के साथ लिखवाने की प्रथा आरम्भ की थी ।

प्रश्न 117. चोल कालीन नगरम समिति किस वर्ग से संबंधित थी ?

उत्तर. व्यापारिक वर्ग | सभा की कार्यकारी समिति को ‘वारियम’ कहा जाता था |

प्रश्न 118. किस चोल-चालुक्य नरेश ने व्यापारिक दूतमण्डल को चीन भेजा था ?

उत्तर. कुलोत्तुंग प्रथम

प्रश्न 119. चोल मंदिर के प्रवेश द्वारों को क्या कहा जाता था ?

उत्तर. गोपुरम्

प्रश्न 120. किस चोल शासक के कारण विशिष्टद्वैतावाद दर्शन के प्रवर्तक रामानुज को चोल दरबार छोड़कर होयसलों के मैसूर राज्य में जाना पड़ा था ?

उत्तर. कुलोत्तुंग द्वितीय

प्रश्न 121. तमिल भाषा में ‘रामायण’ की रचना करने वाला कवि कंबन किसका राजकवि था ?

उत्तर. कुलोत्तुंग तृतीय