Sociological Perspectives Of Education Of India Model Paper 2022

Sociological Perspectives Of Education Of India Model Paper 2022

CSJMU B.Ed (Part 1) Model Papers Sociological Perspectives Of Education Of India Model Paper 2022 : शिक्षा के समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण (Sociological Perspectives of Education of India) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) कानपुर के नवीनतम द्विवर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम के बीएड प्रथम वर्ष का द्वितीय प्रश्नपत्र है |

विद्यादूत के विषय-विशेषज्ञों ने CSJMU के बीएड प्रथम वर्ष (2022) की वार्षिक परीक्षा (B.Ed. Part 1 Examination, 2022) के लिए सबसे सम्भावित प्रश्नपत्रों का मॉडल पेपर (B.Ed Part 1 Examination Model Paper 2022) तैयार किया है |

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के पिछले वर्ष के सभी प्रश्नपत्र यहाँ देखे – CSJMU Previous Year Papers

आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीए, एमए और बीएड के सभी मॉडल पेपर यहाँ देख सकते है – CSJMU Exams Model Papers

प्रस्तुत मॉडल पेपर बीएड (Bachelor of Education) का द्वितीय प्रश्नपत्र है जिसका शीर्षक है – शिक्षा के समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण (Sociological Perspectives of Education of India) |

B.Ed. (Part 1) Examination 2022 : Paper Second

Sociological Perspectives of Education of India

नोट – सभी खण्डों से निर्देश के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें |

निर्देश – अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रम के अनुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तो उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखियें |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट – सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रत्येक प्रश 4 अंक का है |

1 (a). सामाजिक परिवर्तन से आप क्या समझते है ?

(b). वैश्वीकरण से आप क्या समझते है ?

(c). दूरस्थ शिक्षा से आप क्या समझते है ? इसके गुण-दोष बताएं ?

(d). जनसंख्या शिक्षा की प्रमुख समस्यायें व उनका समाधान |

(e). धर्म निरपेक्षता से आप क्या समझतें है ?

(f). पत्राचार शिक्षा के गुण-दोष

(g). सांस्कृतिक विलम्बना से क्या समझते है ?

(h). भावात्मक एकीकरण क्या है ?

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दें | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का हैं |

2. वंचित बच्चों से आप क्या समझते है ? वंचित वर्गों की शिक्षा के पिछड़ेपन के क्या कारण है ? इनके उत्थान के लिए क्या कदम उठाये जाने चाहिए ?

3. राष्ट्रीय एकीकरण से आप क्या समझते है ? राष्ट्रीय एकीकरण को प्रभावित करने वाले कारक कौन से है ?

4. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें –

(a). इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय

(b). शिक्षा का लोकतंत्रीकरण

5. निरक्षरता उन्मूलन से आप क्या समझते हैं ? निरक्षरता उन्मूलन के मुख्य साधन क्या है ? इन साधनों का सापेक्षिक महत्व स्पष्ट करें |

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दें | प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का है |

6. शैक्षिक अवसरों की समानता से क्या समझते है ? शैक्षिक अवसरों की समानता के लिए कोठारी आयोग ने क्या सुझाव दिए है |

7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें –

(a). महिला सशक्तिकरण

(b). समावेशी शिक्षा

8. संवैधानिक मूल्य से आप क्या समझते है ? समानता, बन्धुता, न्याय और स्वतंत्रता की संवैधानिक वादे के संदर्भ में शिक्षा के लक्ष्यों से सम्बन्धित संवैधानिक मूल्यों की विवेचना करें |

9. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखें –

(a). शिक्षा एक सामाजिक और गत्यात्मक प्रक्रिया है |

(b). मिड डे मील स्कीम

नोट – विद्यादूत के सभी लेख कॉपीराइट के अधीन आते है | किसी भी रूप में कॉपीराइट का उल्लंघन का प्रयास न करें |