Sir John Tenniel Google Doodle : Sir John Tenniel in Hindi

Sir John Tenniel in Hindi

Sir John Tenniel Biography in hindi : सर जॉन टेनियल के 200वें जन्मदिन पर गूगल ने उनका डूडल बनाकर उन्हें याद किया | गूगल ने सर जॉन टेनियल, जोकि 11वीं शताब्दी के महान राजनीतिक कार्टूनिस्ट, व्यंग्य कलाकार और चित्रकार थें, के बर्थडे को सिलेब्रेट करने के लिए खास डूडल बनाया है | सर्च इंजन गूगल (Google) महान लोगों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर डूडल (Doodle) बनाकर उन्हें सम्मानित करता रहता है | कई महान भारतियों पर भी गूगल डूडल बनाता रहता है | इसी कड़ी में सर जॉन टेनियल के 200वें जन्मदिन पर गूगल ने खास डूडल बनाया |

सर जॉन टेनियल (Sir John Tenniel) का जन्म लंदन के बेवासेटर में 28 फरवरी 1820 को हुआ था | उन्होंने रॉयल अकादमी स्कूल से अपनी पढ़ाई की और वर्ष 1836 में अपनी पहली तस्वीर (ऑयल पेंटिंग) मात्र 16 वर्ष की उम्र में सर जॉन टेनियल ने सोसाइटी ऑफ़ ब्रिटिश आर्टिस्ट्स की प्रदर्शनी में प्रस्तुत की थी | इसके बाद उन्हें वेस्टमिंस्टर के नये पैलेस में लगाये जाने हेतु एक प्रतियोगिता के लिए बनाए गये 16 फीट ऊंचे कार्टून के लिए 100 यूरो मिले थे |

must read – गूगल का बोलो एप सिखाएगा बच्चों को इंग्लिश – हिन्दी, फ्री में करें डाउनलोड

जब सर जॉन टेनियल 20 वर्ष के थें तब एक दुर्घटना में उनकी दाहिनी आँख की रोशनी चली गयी थी | लेकिन इस दुर्घटना को टेनियल ने अपने मार्ग का रोडा बनने नही दिया और अपनी पेंटिंग के हुनर को शिखर तक ले गये | वर्ष 1893 में सर जॉन टेनियल को कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए ‘नाइट’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया था |

सर जॉन टेनियल को चित्रकारी व व्यंग्य कला में बहुत अधिक प्रसिद्धि प्राप्त थी | उनके बनाए गये कार्टून लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय रहते थें | सर टेनियल को पंच मैगज़ीन के प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्ट के पद पर भी काम किया, जिसके लिए भी उन्हें विशेष तौर पर याद किया जाता है | लेखक लुईस कैरोल की किताब ‘एलिस एडवेंचर्स इन वंडरलैंड’ और ‘थ्रू द लुकिंग ग्लास’ के चित्रकार के तौर पर भी खूब ख्याति प्राप्त हुई |

25 फरवरी 1914 को 93 वर्ष की उम्र (तीन दिन बाद वह 94 वर्ष के होने वाले थें) में इस महान चित्रकार, कार्टूनिस्ट व व्यंग्यकार सर जॉन टेनियल की लंदन में मृत्यु हो गयी थी |