साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019

sahity akademi award 2019 full list

हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 की घोषणा साहित्य अकादमी, भारत सरकार के द्वारा की गयी है | हिन्दी और अंग्रेजी सहित 23 विभिन्न भाषाओं के विद्वान साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट कृतियों के वर्ष 2019 के साहित्य अकादमी पुरस्कार 25 फरवरी 2020 को नई दिल्ली में अकादमी के साहित्योत्सव (एक विशेष समारोह) में प्रदान किये जायेंगें | साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय साहित्य संस्थान) ने 7 कविता संग्रह, 4 उपन्यास, 6 कहानी संग्रह, 3 निबन्ध संग्रह, 1 कथेतर गद्य, 1 आत्मकथा और 1 जीवनी के लिए वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की |

23 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 की अनुशंसा की गयी तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ चन्द्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में साहित्य अकादमी के कार्यकारी मंडल की आयोजित बैठक में इनका अनुमोदन किया गया |

इन पुरस्कारों में नेपाली भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा नही की गयी थी | 21 जनवरी 2020 को नेपाली भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की गयी |

साहित्य अकादमी पुरस्कार नेपाली भाषा – नेपाली भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 सलोन कार्थक को उनके यात्रा-वृत्तान्त ‘विस्व एउटा पल्लो गाउँ’ के लिए प्रदान किया जायेगा |

must read – भारत के राष्ट्रपति की सूची

ये पुरस्कार 1 जनवरी 2013 से 31 दिसम्बर 2017 के बीच प्रथम बार प्रकाशित पुस्तकों पर दिया गया है | साहित्य अकादमी पुरस्कार के रूप में पुरस्कृत लेखकों को 1 लाख रूपये, एक उत्कीर्ण ताम्रफलक व शाॅल प्रदान करेगी |

साहित्य अकादमी का इतिहास

साहित्य अकादमी, जोकि भारतीय साहित्य के विकास के लिए सक्रिय कार्य करने वाली एक राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था है, की स्थापना भारत सरकार ने वर्ष 1954 में की थी | इसका मुख्यालय रवीन्द्र भवन, नई दिल्ली है | दिल्ली के रवीन्द्र भवन में साहित्य अकादमी के अलावा ललित कला अकादमी और संगीत नाटक अकादमी भी स्थित है |

यद्यपि भारतीय साहित्य अकादमी की स्थापना भारत सरकार के द्वारा की गयी थी, तथापि यह अकादमी एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में अपना कार्य करती है |

भारत की प्रमुख राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था के रूप में साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुदान, फ़ेलोशिप, प्रकाशन, साहित्यिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और कार्यशाला के माध्यम से अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में साहित्य को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान करती है | साथ ही इन्ही भाषाओं में परस्पर साहित्यिक अनुवाद के लिए भी पुरस्कार दिए जाते है |

must read – भारत में बेरोजगारी और उसके प्रकार

साहित्य अकादमी प्रतिवर्ष 24 भाषाओं (भारतीय संविधान की आठवी अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के अलावा अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक रचना/कृति को ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ प्रदान करती है |

साहित्य अकादमी साहित्य अकादमी पुरस्कार के अलावा ‘साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप’, ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’, ‘अनुवाद पुरस्कार’, ‘बाल साहित्य पुरस्कार’, प्रेमचन्द्र फ़ेलोशिप’, ‘आनन्द कुमारस्वामी फेलोशिप’ और युवा पुरस्कार प्रदान करती है |

साहित्य अकादमी पुरस्कार की राशि

साहित्य अकादमी ने पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1955 में प्रदान किये थें | पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार की राशि 5 हजार रूपये थी, जिसे वर्ष 1983 में बढ़ा कर 10 हजार रूपये कर दी गयी थी |

वर्ष 1988 में पुरस्कार की राशि बढ़ा कर 25 हजार रूपये कर दी गयी | वर्ष 2001 में साहित्य अकादमी पुरस्कार की राशि पुनः बढ़ा कर 40 हजार रूपये कर दी गयी |

must read – इन 24 जाली विश्वविद्यालयों से रहें सावधान, यूजीसी ने किया अलर्ट

और वर्ष 2003 में इसे 50 हजार रूपये कर दिया गया | वर्तमान में साहित्य अकादमी पुरस्कार की राशि एक लाख रूपये है |

साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019 की लिस्ट

हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 नन्द किशोर आचार्य को उनके कविता संग्रह ‘छीलते हुए अपने को’ और अंग्रेजी भाषा के लिए यह पुरस्कार शशि थरूर को उनकी नॉन फिक्शन पुस्तक ‘एन इरा ऑफ़ डार्कनेस’ के लिए दिया गया है |

सभी भाषाओं के लिए दिए गये साहित्य अकादमी पुरस्कार इस प्रकार है –

भाषापुरस्कार कृति/रचनापुरस्कृत लेखक
असमीचाणक्य (उपन्यास)जॉयश्री गोस्वामी महंत
बंगालीघूमर दर्जा थेले (निबंध संग्रह)चिन्मोय गुहा
गुजरातीमोजमा रेवू रे (निबंध संग्रह)रतिलाल बोरिसागर
हिन्दीछीलते हुए अपने को (काव्य)नंद किशोर आचार्य
कन्नड़कुडी इसारू (आत्मकथा)विजया
कश्मीरीअख याद अख कयामत (लघु कहानी संग्रह)अब्दुल अहद हाजिनी
कोंकणीद वंडर्स (काव्य)निल्बा ए. खांडेकर
मलयालमअचान पिराना वीडु (काव्य)वी. मधुसूदन व नायर
मणिपुरीई अमाडी आदुगीगी ईथट (उपन्यास)एल. विरमागोल सिंह (बेरिल थांगा)
मराठीकदाचित अजूनाही (काव्य)अनुराधा पाटिल
नेपालीविस्व एउटा पल्लो गाउँ (यात्रा वृत्तान्त)सलोन कार्थक
ओडियाभास्वती (लघु कथा संग्रह)तरुण क्रांति मिश्र
पंजाबीअंथीन (लघु कथा संग्रह)किरपाल कजाक
संस्कृतप्रज्नचक्शुशम (काव्य)पेन्ना मधुसूदन
सिंधीजीजाल (लघु कथा संग्रह)ईश्वर मूर्जनी
तमिलसूल (उपन्यास)चौ. धर्मान
तेलगुसप्तभूमि (उपन्यास)बंदी नारायण स्वामी
उर्दूसावने ए सर सैयद : एक बाजदीद (जीवनकथा)शैफी किदवई
डोगरीबन्द्रालता दर्पण (निबंध संग्रह)ओम शर्मा जंद्रिआरी
मैथिलीजिंगिक ओरियाओं कैरट (काव्य)कुमार मनीष अरविंद
बोडोअखई अथुम निफरई (काव्य)फूकन बासुमतरी
संथालीसिसिरजली (लघु कथा संग्रह)कालीचरण हेम्ब्राम
राजस्थानीबारीक़ बात (लघु कथा संग्रह)रामस्वरुप किसान
अंग्रेजीएन इरा ऑफ़ डार्कनेस (नॉन फिक्शन)शशि थरूर