भूगोल के प्रश्न उत्तर | NCERT Geography Question Answers

NCERT Geography Question Answers in Hindi

भूगोल के प्रश्न उत्तर (NCERT Geography Question Answers in Hindi) : इस लेख में हम भूगोल के प्रश्न उत्तर (Geography Ke Questions Answers) पर चर्चा करेंगें | भूगोल के ये प्रश्न उत्तर NCERT Geography Books से तैयार किये गये है | प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हर प्रतियोगी के लिए भूगोल का अध्ययन करना जरूरी है क्योकि यह सामान्य ज्ञान का एक अभिन्न अंग है |

आपको मालूम होना चाहिए कि भूगोल के नामकरण और इस विषय को प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरुप देने का श्रेय यूनानियों को जाता है |

हिकेटियस को भूगोल का पिता कहा जाता है | हिकेटियस ने अपनी पुस्तक ‘जस पीरियोडस” (पृथ्वी का वर्णन) में सबसे पहले भौगोलिक तत्वों का क्रमबद्ध वर्णन किया |

विद्यादूत की इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें –

UPSSSC SPECIALUP PGT/TGT SPECIAL
UGC NET SPECIALUP RO/ARO SPECIAL
UPSC SPECIALUPTET SPECIAL
UPHESC SPECIALPREVIOUS SOLVED PAPERS
MCQALL ABOUT INDIA

भूगोल के प्रश्न उत्तर | NCERT Geography Question Answers

प्रश्न 01 – महाद्वीप विस्थापन का सिद्धांत (Continental Drift Theory) किसने प्रस्तुत किया था ?

उत्तर – अल्फ्रेड वेगनर

प्रश्न 02 – महाद्वीप विस्थापन का सिद्धांत (Continental Drift Theory) क्या है ?

उत्तर – महाद्वीप विस्थापन सिद्धांत के अनुसार लगभग 15 करोड़ वर्ष पूर्व पैन्जिया नामक केवल एक ही विशालकाय महाद्वीप था | यह विशालकाय महाद्वीप कालान्तर में कई भागों में विभाजित हो गया और ये खण्ड एक-दूसरे से दूर खिसकने लगे |

प्रश्न 03 – बनावट की दृष्टि से चट्टानों (Rocks) के तीन मुख्य वर्ग कौन से हैं ?

उत्तर – बनावट के आधार पर चट्टानों (शैलों) के तीन प्रकार है – आग्नेय (Igneous), अवसादी (Sedimentary) और रूपांतरित (Metamorphic) |

प्रश्न 04 – सभी चट्टानों का मूल पदार्थ, जो एक समय तरल, गर्म और चिपचिपी अवस्था में था, क्या कहलाता है ?

उत्तर – मैग्मा (सभी ज्वालामुखी मैग्मा से बनते है | मैग्मा धरातल के नीचे का पिघला पदार्थ है, जो धरातल पर लावा के रूप में बाहर आता है)

प्रश्न 05 – मैग्मा जब कठोर ठोस रूप धारण कर लेता है तो उसे क्या कहते है |

उत्तर – आग्नेय चट्टान | आग्नेय चट्टान (आग्नेय शैल) का निर्माण ज्वालामुखी से बाहर फेंके गए लावा से या उष्ण मैग्मा के भूपर्पटी के नीचे ठंडा होने से हुआ है |

प्रश्न 06 – प्राथमिक चट्टान किसे कहते है ?

उत्तर – आग्नेय चट्टान को प्राथमिक चट्टान कहते है क्योकि अन्य सभी प्रकार की चट्टानों का निर्माण आग्नेय चट्टानों से ही हुआ है |

प्रश्न 07 – पृथ्वी के स्थलमण्डल का लगभग तीन-चौथाई भाग किन चट्टानों से ढँका है ?

उत्तर – अवसादी चट्टान (सभी अवसादी चट्टानें पर्तदार होती है | अवसादी चट्टानों का 80% शेल, 12% बलुआ पत्थर और 8% चूने का पत्थर होता है)

प्रश्न 08 – रूपांतरित या कायांतरित चट्टानों का निर्माण कैसे होता है ?

उत्तर – आग्नेय और अवसादी चट्टानों में उपयुक्त ताप व दबाव के कारण परिवर्तन (रुपान्तरण) हो जाने से रूपांतरित या कायांतरित चट्टानों का निर्माण होता है | ये परिवर्तन चट्टानों के रंग, कठोरता, गठन और खनिज संघटन में होते है | ये चट्टानें लगभग उन्ही परिस्थितियों में निर्मित होती है जिनमे आग्नेय चट्टानें निर्मित होती है |

must read – भूगोल क्या है

प्रश्न 09 – भारत में खनिज तेल का उत्पादन मुख्य रूप से किन राज्यों में होता है ?

उत्तर – असम और गुजरात

प्रश्न 10 – लावा के उद्गार की तीव्रता के अनुसार ज्वालामुखी को किन तीन वर्गों में बांटा जाता है ?

उत्तर – सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcanoes), प्रसुप्त ज्वालामुखी (Dormant Volcanoes) और मृत ज्वालामुखी (Extinct Volcanoes) |

सक्रिय ज्वालामुखी (Active Volcanoes) – सक्रिय ज्वालामुखी वे ज्वालामुखी हैं जिनसे अक्सर उद्गार हुआ करते है | अर्थात् जिन ज्वालामुखियों के मुख से हमेशा लावा बाहर निकलता रहता है | उदाहरण – इटली के एतना और स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी आदि |

प्रसुप्त ज्वालामुखी (Dormant Volcanoes) – जिन ज्वालामुखियों से निकट अतीत में उद्गार नही हुए है वें प्रसुप्त ज्वालामुखी कहलाते हैं | अर्थात् यें ज्वालामुखी दीर्घकाल तक शांत रहने के पश्चात् अचानक किसी समय सक्रिय हो जाता है | उदाहरण – इटली का विसूवियस ज्वालामुखी आदि |

मृत ज्वालामुखी (Extinct Volcanoes) – मृत ज्वालामुखी वे हैं जिनसे ऐतिहासिक काल में कोई उद्गार नही हुआ है | मृत ज्वालामुखी अचानक कभी भी सक्रिय हो सकते है और इसीलिए ये बेहद भयानक होते है | उदाहरण – म्यांमार का पोपा, ईरान का कोह सुल्तान ज्वालामुखी आदि |

प्रश्न 11 – ज्वालामुखी विस्फोटक गैसों में सबसे प्रधान भाप होती है | इसके अलावा इनमे क्या होते है ?

उत्तर – हाइड्रोक्लोरिक एसिड, अमोनियम क्लोराइड, सल्फर डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन सल्फाइड, हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड होते है |

प्रश्न 12 – किस महाद्वीप (Continent) में एक भी ज्वालामुखी नही है ?

उत्तर – आस्ट्रेलिया महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नही है |

प्रश्न 13 – सिस्मोलॉजी (भूकम्प विज्ञान), जिसमे भूकम्पों का अध्ययन किया जाता है, किस भाषा के शब्द से बना है ?

must read – पृथ्वी की उत्पत्ति और विकास

उत्तर – सिस्मोलॉजी शब्द यूनानी भाषा के सिस्मस शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है – भूकम्प |

प्रश्न 14 – निर्माण के आधार पर स्थलाकृतियों के तीन मुख्य प्रकार कौनसे है ?

उत्तर – पर्वत (Mountains), पठार (Plateau) और मैदान (Plains) |

प्रश्न 15 – वर्तमान काल के सभी बड़े पर्वत – एशिया का हिमालय, यूरोप का आल्प्स, उत्तरी अमेरिका का राकी और दक्षिणी अमेरिका का एंडीज पर्वत – किस प्रकार के पर्वत है ?

उत्तर – वलित पर्वत (Folded Mountain) | जब पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों के कारण धरातल की चट्टानें दबाव व खिंचाव के कारण मुड़ जाती हैं तब वलित पर्वतों का निर्माण होता है | विश्व में वलित पर्वतों (Folded Mountain) का प्रसार ही अधिक है |

प्रश्न 16 – भारत का सर्वाधिक प्राचीन पर्वत कौन सा है ?

उत्तर – अरावली पर्वत (अरावली पर्वत संसार के सर्वाधिक प्राचीन पर्वतों में गिना जाता है)

प्रश्न 17 – पौधों की उपज के लिए सबसे अच्छी मिट्टी कौन सी होती है ?

उत्तर – दोमट मिट्टी

प्रश्न 18 – किस मिट्टी को भारी मिट्टी भी कहते है ?

उत्तर – चिकनी मिट्टी को भारी मिट्टी भी कहते है |

प्रश्न 19 – जिस मिट्टी में चूने की मात्रा कम होती है उसे क्या कहते है ?

उत्तर – अम्लीय मिट्टी

प्रश्न 20 – जिस मिट्टी में चूने की मात्रा अधिक होती है उसे क्या कहते है ?

उत्तर – क्षारीय मिट्टी

प्रश्न 21 – वायुमंडल (Atmosphere) किसे कहते है ?

उत्तर – पृथ्वी को चारों ओर से आवरण की तरह घेरे हुए हवा के विस्तृत भंडार को वायुमंडल कहते है | वायुमंडल अनेक गैसों का एक मिश्रण होता है जिसमे ठोस और तरल पदार्थों के कण असमान मात्राओं में तैरते रहते हैं | वायुमंडल पृथ्वी के धरातल पर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण टिका रहता है | वायुमंडल सहित पृथ्वी पर सभी ऊर्जा का स्रोत सूर्य है |

प्रश्न 22 – समताप रेखा (Isohel) क्या है ?

उत्तर – समताप रेखा (Isohel) एक कल्पित रेखा है, जो समान तापमान वाले स्थानों को मिलाती है | समताप रेखाओं में अक्षांश रेखाओं के साथ अत्यधिक समानता पायी जाती है | इसका कारण यह है कि एक ही अक्षांश पर स्थित सभी स्थान बराबर सूर्यातप प्राप्त करते है | ओजोन बहुत कम मात्रा में समताप मंडल में भूपृष्ठ से 20 से 25 किमी के बीच मिलती है |

प्रश्न 23 – समदाब रेखा (Isobar) क्या है ?

उत्तर – समदाब रेखा (Isobar) एक कल्पित रेखा है जो समुद्रतल के बराबर घटाए हुए समान वायुमंडल वाले स्थानों को मिलाती है | समदाब रेखाओं की परस्पर दूरियाँ वायुदाब में अंतर की दिशा व उसकी दर को प्रदर्शित करती है जिसे दाब प्रवणता कहा जाता है | दूसरे शब्दों में, जिस दिशा में दाब अधिकतम तेजी से घट रहा हो, उस दिशा में दूरी की प्रति इकाई पर दाब के घटने की दर दाब प्रवणता कहलाती है |    

प्रश्न 24 – शुद्ध शुष्क हवा में मौजूद गैसों का अनुपात क्या है ?

उत्तर – शुद्ध शुष्क हवा में 78.08% नाइट्रोजन, 20.94% ऑक्सीजन, 0.93% आर्गन, 0.03% कार्बन डाइऑक्साइड, 0.0018% नियॉन, 0.0005% हीलियम, 0.00006% ओजोन, 0.00005% हाइड्रोजन तथा थोड़ी सी मात्रा में मीथेन, क्रिप्टन व जीनॉन गैस हैं | शुद्ध शुष्क हवा में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर आयतन में 99% है बाकि 1% में अन्य गैसें हैं | प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में हरे पौधे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते है |

प्रश्न 25 – कौन सी गैस सूर्य के पराबैंगनी विकिरण का अवशोषण करती है ?

उत्तर – ओजोन गैस सूर्य के पराबैंगनी विकिरण का अवशोषण करती है | वायुमंडल में ओजोन गैस की मात्रा बहुत ही कम है और इसका वितरण भी असमान है | ओजोन गैस एक छन्नी का काम करती है और सूर्य की पराबैंगनी किरणों का अवशोषण करती है | यह गैस मुख्यतः धरातल से 10 से 50 कि.मी. की ऊँचाई तक स्थित है |

प्रश्न 26 – ओजोन गैस वायुमंडल की किस परत (मंडल) में मौजूद है ?

उत्तर – सूर्य की पराबैंगनी किरणों का अवशोषण करने वाली ओजोन गैस समतापमंडल (Stratosphere) पर मौजूद है | समतापमंडल पर बादलों का अभाव होता है | समतापमंडल की निचली पर्तों (20 कि.मी. की ऊँचाई तक) में तापमान अपरिवर्तित रहता है | इसके ऊपर 50 कि.मी. की ऊँचाई तक तापमान क्रमशः बढ़ता है | समतापमंडल में वायु की गति क्षैतिज होती है | ओजोन परत हमारी पृथ्वी को पराबैगनी विकिरण से सुरक्षा प्रदान करती है |   

विद्यादूत में निम्न लेखों पर भी चर्चा की गयी है –

  1. Geography Ke Question Answer (Bhugol Ke Prashan Uttar)
  2. indian Geography MCQ in Hindi PDF
  3. Indian Geography Questions Answers in Hindi PDF
  4. Geography Objective Questions in Hindi PDF
  5. UPSC Bhugol Ke Questions Answers

प्रश्न 27 – वायुमंडल की सबसे नीचे वाली परत (मंडल) क्या कहलाती है ?

उत्तर – वायुमंडल की सबसे निचली परत क्षोभमंडल (Troposphere) है | क्षोभमंडल पृथ्वी के धरातल से कुछ ही ऊँचाई तक स्थित है | क्षोभमंडल की ऊँचाई ध्रुवों पर 8 कि.मी. और विषुवत रेखा पर लगभग 18 की.मी. है | क्षोभमंडल में ऊँचाई के साथ तापमान कम होता है | क्षोभमंडल में धूल के कण व जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है | मौसम में प्रतिदिन होने वाले परिवर्तन सम्बन्धी प्रक्रियाएं क्षोभमण्डल में ही होती है | वायुमंडल का लगभग 85% भाग क्षोभमण्डल में विद्यमान है |

प्रश्न 28 – क्षोभ सीमा (Tropopause) किसे कहते है ?

उत्तर – क्षोभमंडल और समतापमंडल को अलग करने वाली पतली पर्त क्षोभ सीमा (Tropopause) कहलाती है |

प्रश्न 29 – सौर विकिरण किसे कहते है ?

उत्तर – सूर्य लगातार अंतरिक्ष में ऊष्मा का विकिरण करता रहता है, जो सौर विकिरण कहलाता है | सौर विकिरण चारों ओर अंतरिक्ष में फैलता रहता है | हमारी पृथ्वी सौर विकिरण के एक अतिसूक्ष्म भाग (दो अरब भागों में से केवल एक भाग) को ही रोककर ग्रहण कर पाती है | सौर विकिरण पृथ्वी पर प्राप्त ऊर्जा का मुख्य स्रोत होने के कारण पृथ्वी के धरातल पर होने वाली अधिकतर जैविक व भौतिक घटनाओं को नियंत्रित करता है |

प्रश्न 30 – सूर्यातप (Insolation) किसे कहते है ?

उत्तर – पृथ्वी पर पहुँचने वाले सौर विकिरण को सूर्यातप (Insolation) कहते है | सूर्यातप ऊर्जा लघु-तरंगों के रूप में हमारी पृथ्वी पर पहुँचती हैं | Insolation शब्द Incoming Solar Radiation का संक्षिप्त रूप है |

प्रश्न 31 – पृथ्वी का ऊष्मा बजट किसे कहते है ?

उत्तर – सूर्यातप और भौमिक विकिरण में संतुलन के कारण पृथ्वी पर औसत तापमान एकसमान रहता है | यह संतुलन ही पृथ्वी का ऊष्मा बजट कहलाता है | (ऊष्मा, ऊर्जा का एक रूप है जो वस्तुओं को गर्म करती है)

प्रश्न 32 – विकिरण (Radiation) किसे कहते है ?

उत्तर – किसी पदार्थ के ऊष्मा तरंगों के संचार द्वारा सीधे गर्म होना विकिरण (Radiation) कहलाता है | पृथ्वी से होने वाला विकिरण भौमिक विकिरण कहलाता है | वायुमंडल ऊपर से आने वाली सौर विकिरण की अपेक्षा भौमिक विकिरण से अधिक गर्म होती है | विकिरण ही एकमात्र ऐसी प्रक्रिया है जिसमे ऊष्मा बिना किसी माध्यम के शून्य से होकर भी आ-जा सकती है | इसी प्रक्रिया का अनुसरण करके ऊर्जा की विशाल मात्रा पृथ्वी पर आकर वापस लौट जाती है |

प्रश्न 33 – संवहन (Convection) क्या होता है ?

उत्तर – किसी पदार्थ में एक भाग से दूसरे भाग की ओर उसके तत्वों के साथ ऊष्मा का संचार संवहन कहलाता है |

प्रश्न 34 – संचालन (Conduction) किसे कहते है ?

उत्तर – आणविक सक्रियता के द्वारा पदार्थ के माध्यम से ऊष्मा का संचार संचालन कहलाता है | विभिन्न पदार्थों में ऊष्मा के आदान-प्रदान की क्षमता अलग-अलग होती है | हवा ऊष्मा की कुचालक है जबकि धातु सुचालक होते है | जब दो असमान ताप वाली वस्तुएँ एक-दूसरे के सम्पर्क में आती है तब ऊष्मा का हस्तांतरण गर्म वस्तु से ठंडी वस्तु में होता है | ऊष्मा का यह आदान-प्रदान दोनों वस्तुओं के तापमान के समान होने तक या दोनों वस्तुओं के मध्य स्थापित सम्पर्क टूटने तक चलता रहता है |

प्रश्न 35 – सबसे बड़ा महासागर कौन सा है ?

उत्तर – प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) पृथ्वी का सबसे बड़ा व गहरा महासागर है | प्रशांत महासागर की आकृति लगभग त्रिभुजाकार है, जिसका शीर्ष उत्तर में बेरिंग के मुहाने पर है | प्रशांत महासागर अपने संलग्न समुद्रों के साथ पृथ्वी के धरातल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा घेरता है | प्रशांत महासागर का क्षेत्रफल विश्व के समस्त स्थलों के संयुक्त क्षेत्रफल से भी अधिक है | इस महासागर का उत्तरी भाग सर्वाधिक गहरा है, जिसकी औसत गहराई 5 हजार से 6 हजार मीटर तक है |

प्रश्न 36 – किस महासागर की आकृति अंग्रेजी के एस (S) अक्षर जैसी है |

उत्तर – अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) आकृति में अंग्रेजी के एस (S) अक्षर से मिलता-जुलता है | यह पृथ्वी का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है | अटलांटिक महासागर का आकार प्रशांत महासागर का लगभग आधा है | अटलांटिक महासागर पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का 1/6 हिस्सा घेरता है | 

प्रश्न 37 – अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी किस रंग की दिखती है ?

उत्तर – अंतरिक्ष से देखने पर हमारी पृथ्वी एक नीले और चमकीले गोले की भांति दिखती है |

प्रश्न 38 – हमारी मंदाकिनी का नाम क्या है ?

उत्तर – हमारी मंदाकिनी का नाम आकाशगंगा है | ब्रह्माण्ड में अनेक मंदाकिनियाँ है | सौरमंडल अनेक तारों से निर्मित मंदाकिनी का एक बहुत छोटा भाग है | सौरमंडल में सूर्य, आठ ग्रह और उनके उपग्रह शामिल है |

प्रश्न 39 – पृथ्वी का आंतरिक भाग कितनी परतों में विभाजित है |

उत्तर – हमारी पृथ्वी का आंतरिक भाग तीन परतों में विभाजित है – भूपर्पटी (Crust), मैंटल (Mantle) और क्रोड़ (Core)| भूपर्पटी को सिआल (SiAl) भी कहते है | यह सिलिका व एल्युमिनियम से निर्मित है | भूपर्पटी में अवसादी व ग्रेनाइट चट्टानों की प्रधानता है | मेंटल को सीमा (SiMa) भी कहते है | इसमे सिलिका व मैग्नीशियम की प्रधानता है | कोर को निफे (NiFe) भी कहते है | इसमे निकिल व फेरस की प्रधानता है |

प्रश्न 40 – आकाश का रंग नीला क्यों दिखता है ?

उत्तर – वायुमंडल की ऊपरी परत में अतिसूक्ष्म धूलकण हमारी पृथ्वी पर आने वाली सूर्य की किरणों का प्रकीर्णन कर देते है और नीले रंग के अलावा समस्त रंगों को अवशोषित कर लेते है | यही कारण है कि आकाश का रंग हमे नीला दिखता है |

प्रश्न 41 – पृथ्वी के अंदर जिस स्थान से भूकम्प की उत्पत्ति होती है उसे क्या कहा जाता है ?

उत्तर – पृथ्वी के अंदर जिस स्थान से भूकंप की उत्पत्ति होती है उसे उद्गम केंद्र (Focus) कहते है | उद्गम केंद्र के लम्बवत ऊपर धरातल पर स्थित बिंदु को अधिकेंद्र (Epicentre) कहा जाता है | भूकंप का कंपन सर्वाधिक अधिकेंद्र पर ही होता है |

प्रश्न 42 – भूकंप (Earth Quake) से उत्पन्न भूकम्पी तरंगे कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर – भूकंप से उत्पन्न भूकम्पी तरंगे 3 प्रकार की होती है – प्राथमिक तरंग (पी तरंग), द्वितीयक तरंग (एस तरंग) और दीर्घ तरंग (एल तरंग) | इनमे से पी (P) तरंगे सबसे तेज चलने वाली तरंगे है | पी तरंगे 6 KM/S की औसत गति से पृथ्वी से होकर गुजरती हैं | सिस्मोग्राफ (Seismograph) इन तीनों प्रकार की तरंगों को रेखांकित करता है |

प्रश्न 43 – पृथ्वी की सतह का कितना भाग जल से ढका हुआ है ?

उत्तर – पृथ्वी की सतह का दो-तिहाई भाग जल से ढका हुआ है | इस जल का सर्वाधिक भाग महासागरों और सागरों में संचित है | समुद्री जल मे विलेय रुप मे लवण अत्यधिक मात्रा में पाए जाते है | जल का मात्र एक छोटा सा अंश (0.01%) ही मनुष्य के उपयोग के लिए मौजूद है |

must read – बुद्ध के चार आर्य सत्य

प्रश्न 44 – कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन सी है ?

उत्तर – काली मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे उपयुक्त है | काली मिट्टी को रेगड़ मिट्टी भी कहा जाता है | काली मिट्टियाँ मुख्यतः महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिमी मध्यप्रदेश में पायी जाती है |

प्रश्न 45 – भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?

उत्तर – भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है |

प्रश्न 46 – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है ?

उत्तर – क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है | शुद्ध बोए गए प्रतिशत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान पहला है |

प्रश्न 47 – भारत में औसत वार्षिक वर्षा कितनी है ?

उत्तर – भारत में औसत वार्षिक वर्षा लगभग 117 से.मी. है |

प्रश्न 48 – जल विज्ञान के आधार पर भारत की नदियों को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है ?

उत्तर – जल विज्ञान के आधार पर भारत की नदियों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है – (1) हिमालय की नदियां और (2) प्रायद्वीपीय नदियां | हिमालय की नदियों के उद्गम हिमानियां व हिम क्षेत्र है | यही कारण है कि हिमालय की अधिकांश नदियां सदानीरा हैं, जबकि प्रायद्वीपीय नदियां पूर्णतया मानसूनी वर्षा पर निर्भर हैं | ये नदियां मौसमी हैं | इसलिए सिंचाई व जलविद्युत के निर्माण हेतु इनके जल को संग्रहण करने की आवश्यकता होती है |

प्रश्न 49 – एग्रीकल्चर शब्द का क्या अर्थ होता है ?

उत्तर – एग्रीकल्चर (कृषि) शब्द लैटिन भाषा के दो शब्दों एग्रोस और कल्चर से बना है | यहाँ एग्रोस का अर्थ है भूमि और कल्चर का अर्थ है जुताई | अतः एग्रीकल्चर (कृषि) का अर्थ है भूमि की जुताई |

प्रश्न 50 – देशांतर रेखाएं (Longitudes) क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी पर दो अक्षांशों के बीच कोणीय दूरी देशांतर कहलाती है और ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण खींची जाने वाली रेखा देशांतर रेखाएं (Longitudes) कहलाती है | देशांतर रेखाएं ध्रुवों पर एक ही बिंदु पर मिलती है और यह समय का विभाजक होती है |

HISTORYEDUCATION
PHILOSOPHYECONOMIC
SOCIOLOGYCONSTITUTION
GEOGRAPHYSCIENCE

नोट : विद्यादूत (वेबसाइट) के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |