Pedagogy of Biological Science Model Paper

Pedagogy of Biological Science Model Paper

Pedagogy of Biological Science Model Paper : विद्यादूत के विषय-विशेषज्ञों ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर (Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University, Kanpur) के बीएड (Bachelor of Education) के विद्यार्थियों के लिए बेहतर तैयारी के लिए पूर्व में तीन मॉडल पेपर प्रस्तुत किये थें जो इस प्रकार है – 1. Philosophical Perspective of Education (शिक्षा के दार्शनिक परिप्रेक्ष्य), 2. Sociological Perspective of Education of India (शिक्षा के समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य), 3. Psychological Perspectives of Education (शिक्षा के मनोवैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य) | यें तीनों पेपर बीएड के Compulsory Paper है |

प्रत्येक अनिवार्य प्रश्नपत्र (Compulsory Paper) 100 Marks का है जिसमे 80 Marks External और 20 Marks Internal होंगें |

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय के बीए, एमए और बीएड के पिछले वर्ष के सभी प्रश्नपत्र यहाँ देखे – CSJMU Previous Year Papers

आप छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बीए, एमए और बीएड के सभी मॉडल पेपर यहाँ देख सकते है – CSJMU Exams Model Papers

विद्यादूत में आज Pedagogy of Biological Science (Optional Paper) का model paper प्रस्तुत किया जा रहा है | विद्यार्थियों को यह विशेष ध्यान रखना है कि यह मात्र विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप को सही तरह से समझने के लिए बनाया गया मॉडल पेपर है, न कि वास्तविक पेपर है |

हमें यह पूर्ण उम्मीद हैं कि Pedagogy of Biological Science (Optional Paper) का यह model paper विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र (paper) का प्रारूप समझने में अहम भूमिका निभाएगा और विद्यार्थियों को परीक्षा (Examination) में अच्छे नम्बर पाने में सहायता करेगा |

प्रस्तुत Pedagogy of Biological Science मॉडल प्रश्नपत्र (B.Ed. Part 1 Examination Model Paper 2022) के तीन खण्डों में कुल 9 प्रश्न है, आपकों निर्देशानुसार 5 प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं |

Pedagogy of Biological Science Model Paper 2022

B.Ed. (Part 1) Examination : Optional Paper Fourth and Fifth (A)

नोट – सभी खण्डों से निर्देश के अनुसार प्रश्नों के उत्तर दें |

निर्देश – अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर क्रम के अनुसार लिखें | यदि किसी प्रश्न के कई भाग हों तों उनके उत्तर एक ही तारतम्य में लिखें |

खण्ड – अ : लघु उत्तरीय प्रश्न

नोट – सभी प्रश्न अनिवार्य हैं | प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है |

1 – (a) सूक्ष्म शिक्षण से आप क्या समझते हैं |

(b) एक उत्तम परीक्षण की क्या विशेषताएं होती है |

(c) एडगर डेल के अनुभव के शंकु (Edgar Dale’s cone of experience) का चित्रण व्याख्या सहित करें |

(d) खोज विधि (Heuristic method) चरणों (steps) को लिखें |

(e) मापन और मूल्याँकन में अंतर बताएं |

(f) इकाई योजना का अर्थ और महत्व बताएं |

(g) जैविक विज्ञान को समझाएं |

(h) वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ठ परीक्षण में मुख्य अंतर बताएं |

खण्ड – ब : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दें | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

2. एक जीवविज्ञान शिक्षक के लिए व्यावसायिक विकास क्यों आवश्यक है ? एक जीवविज्ञान शिक्षक किस प्रकार अपना व्यावसायिक विकास कर सकता है ?

3. माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक का क्या महत्व है ? एक जीव विज्ञान शिक्षक में क्या व्यावसायिक गुण होने चाहिए ?

4. जैविक विज्ञान के शिक्षण की प्रमुख विधियां कौन-कौन है ? व्याख्यान सह प्रदर्शन विधि से आप क्या समझते है ? इसके गुण-दोष बताएं |

5. परियोजना विधि (Project method) से आप क्या समझते है ? परियोजना विधि के सोपानों (steps) को समझाएं | परियोजना विधि के आधारभूत सिद्धांत क्या है ?

खण्ड – स : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

नोट – किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर दें | प्रत्येक प्रश्न 12 अंकों का है |

6. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखियें –

(a). पाठ-नियोजन (Lesson-Planning) की व्याख्या करें |

(b). शिक्षण उद्देश्यों व शिक्षण लक्ष्यों में अंतर बताएं |

7. पाठ्यक्रम से क्या तात्पर्य है ? जैविक विज्ञान में पाठ्यक्रम निर्माण के प्रमुख सिद्धांतों की व्याख्या करें |

8. मूल्यांकन से क्या अभिप्राय है ? जैविक विज्ञान शिक्षण में प्रयुक्त होने वाली मूल्यांकन की प्रमुख प्रविधियों का वर्णन करें |

9. शैक्षिक उद्देश्यों एवं अनुदेशात्मक उद्देश्यों में अंतर बताएं | ब्लूम के अनुसार शैक्षिक उद्देश्यों के विस्तृत वर्णन कीजिये |

नोट – उपरोक्त प्रश्नपत्र केवल मॉडल पेपर है, किसी भी त्रुटि के लिए विद्यादूत वेबसाइट अथवा विद्यादूत वेबसाइट के विषय-विशेषज्ञ ज़िम्मेदार नही होंगें |

यें भी देखें –

Philosophical Perspectives of Education

Sociological Perspectives Of Education Of India Model Paper

Psychological Perspectives of Education Model Paper

भारत में बेरोजगारी और बेरोजगारी के प्रकार

बुद्ध के चार आर्य सत्य

हड़प्पा सभ्यता का धार्मिक जीवन