कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ | Current Affairs in Hindi 2020

hindi current affairs

कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ (Current Affairs in Hindi) के अंतर्गत विद्यादूत में UPSC, UPPSC, UPSSSC. UKSSSC, SSC, BANK आदि परीक्षाओं से सम्बन्धित अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विद्यादूत में प्रस्तुत की जाती है | सामान्य अध्ययन (General Studies) के अंतर्गत कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ (Current Affairs in Hindi) के प्रश्न आईएएस, पीसीएस, एसएससी, रेलवे,बैंक आदि सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते है | किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान (सामान्य अध्ययन) के प्रश्न हमेशा रहते है | जीके (GK-General Knowledge) अथवा जीएस (GS-General Studies) के प्रश्न किसी भी परीक्षा में सफलता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है |

प्रत्येक प्रतियोगी को जनरल नॉलेज (General Knowledge) और डेली कर्रेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) से सम्बन्धित प्रश्न-उत्तर को हमेशा तैयार रखना चाहिए | विद्यादूत (vidyadoot) के “कर्रेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ (Current Affairs in Hindi)” टॉपिक पर सामान्य अध्ययन से सम्बन्धित अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरों पर चर्चा की जाती है |

विद्यादूत की इन स्पेशल केटेगरी को भी देखें –

UPSC SPECIALRO/ARO SPECIAL
UPSSSC SPECIALPGT/TGT SPECIAL
UGC NET SPECIALUPTET/CTET SPECIAL
UPHESC SPECIALPREVIOUS SOLVED PAPERS
MCQSYLLABUS

प्रश्न 01 – भारत के पहले चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ के पद पर किसकी नियुक्ति की गयी है ?

उत्तर – जनरल बिपिन रावत : चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) का नया पद रक्षा प्रबंधन में उच्चस्तरीय सुधर के लिए 01 जनवरी 2020 बनाया गया था | 31 दिसम्बर 2019 को सेवानिवृत्त हुए थल सेना-अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को सी.डी.एस. के पद पर नियुक्त किया गया | इस पद पर बिपिन रावत का दर्जा तीनो सेना अध्यक्षों से उच्च होगा | वें सेना के तीनों अंगों के मामले में रक्षा मंत्री के मुख्य सैन्य सलाहकार के रूप में भी भूमिका निभायेंगें, साथ ही वें परमाणु कमान प्राधिकरण (Nuclear Command Authority) के सैन्य सलाहकार भी होंगें | रावत अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही सी.डी.एस. के पद पर रह सकेंगे |

प्रश्न 02 – यूरोपीय आयोग की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी है ?

उत्तर – उर्सुला वॉन डेर लेयेन : जर्मनी की 61 वर्षीय उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von der Leyen) यूरोपीय आयोग (European Commission) की नई अध्यक्ष दिसम्बर 2019 में बनी है | लेयेन यूरोपीय आयोग का अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला है | वह जर्मनी की एक शक्तिशाली नेता है और 2005-2019 के दौरान एंजेला मर्केल के नेतृत्व वाली सरकार में वह शामिल रही है | उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष पद पर लक्जेम्बर्ग के जीन क्लॉउड़े जुन्कर (Jean Claude Juncker) का स्थान लिया है, जो वर्ष 2014 से यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष थें |

प्रश्न 03 – हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019 किसे दिया गया है ?

उत्तर – नंद किशोर आचार्य : हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019 नंद किशोर आचार्य को दिया गया है | हिन्दी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2019 नंद किशोर आचार्य को उनके कविता संग्रह “छीलते हुए अपने को” के लिए दिया गया है | अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार – 2019 प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ शशि थरूर को उनकी नॉन फिक्शन पुस्तक “एन इरा ऑफ़ डार्कनेस” के लिए प्राप्त हुआ है | साहित्य अकादमी पुरस्कार के तहत पुरस्कृत साहित्यकारों को एक लाख रूपये के साथ साथ ताम्रपत्र और शाल प्रदान की जाती है |

प्रश्न 04 – अमरीका की टाइम पत्रिका ने किसे पर्सन ऑफ़ द ईयर-2019 (Person of the Year-2019) के लिए चुना है ?

उत्तर : ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) : जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठाकर चर्चा में आने वाली स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्त्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) को अमरीका की विख्यात टाइम पत्रिका ने वर्ष 2019 की पर्सन ऑफ़ द ईयर (Person of the Year) चुना है | 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) टाइम पत्रिका की पर्सन ऑफ़ द ईयर का सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन गयी है | अमरीकी टाइम पत्रिका ने ग्रेटा थनबर्ग को पर्सन ऑफ़ द ईयर घोषित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर वें पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करने में सफल रही है | ग्रेटा थनबर्ग ने वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में अपने प्रभावशाली भाषण से विश्व नेताओं को इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया था |

प्रश्न 05 : राष्ट्रीय युवा महोत्सव – 2020 की थीम क्या थी ?

उत्तर : फिट यूथ फिट इंडिया : स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर आयोजित 23 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) का आयोजन उ.प्र. की राजधानी लखनऊ में 12-16 जनवरी, 2020 को हुआ | भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय के द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जन्म-दिवस के अवसर पर किसी राज्य सरकार के सहयोग से हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) का आयोजन जाता है | 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में विभिन्न राज्यों के 5 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लेकर अपने-अपने राज्यों की संस्कृति व कलाओं का प्रदर्शन किया | वर्ष 2020 के राष्ट्रीय युवा महोत्सव (National Youth Festival) की थीम फिट यूथ फिट इंडिया रखी गयी थी |

प्रश्न 06 : अटल भूजल योजना का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर : भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत संरचना को सुदृढ़ करना : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर देश में भूजल के स्तर को ऊपर उठाने के लिए विश्व बैंक की सहायता से अटल भूजल योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एक समारोह में की | अटल भूजल योजना का उद्देश्य भूजल प्रबंधन के लिए संस्थागत संरचना को सुदृढ़ करना है | अटल भूजल योजना के अंतर्गत 7 राज्यों (उ.प्र., म.प्र., हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र व कर्नाटक) में भूजल संसाधन प्रबन्धन में बदलाव लाने के लिए 5 वर्षों (2020-21 से 2024-25) में क्रियान्वित करने के लिए अटल भूजल योजना की शुरुआत की गयी है |

प्रश्न 07 : राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) क्या है ?

उत्तर : राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR-National Population Register) नागरिक कानून, 1955 और नागरिकता नियम, 2003 के प्रावधानों के तहत तैयार किया जाने वाला एक डाटाबेस है, जिसमे भारत के हर “सामान्य निवासी” की पूरी पहचान और सामान्य जानकारी का ब्यौरा शामिल किया जायेगा | एनपीआर (नेशनल पापुलेशन रजिस्टर) में परिवार के मुखिया को जानकारी देनी होगी | एनपीआर के तहत आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट नम्बर, मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी ली जाएगी |

सामान्य निवासी” वह व्यक्ति है जो देश के किसी भी इलाके में 6 माह से अधिक समय से निवास कर रहा हो अथवा अगले 6 माह तक वहां निवास करने का इरादा रखता हो | वर्ष 2021 की जनगणना के तहत राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR-National Population Register) का डेटाबेस असम राज्य को छोड़कर समस्त राज्यों और केन्द्रशासित राज्यों में तैयार किया जाना है |

फ़िलहाल राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR-National Population Register) के मुद्दें ने राजनितिक रूप ले लिया है | कुछ राज्य सरकारों ने एनपीआर पर यह कहकर रोक लगा दिया है कि केंद्र सरकार मुसलमानों को अलग-थलग करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है | उनका आरोप है कि एनपीआर वास्तव में एनआरसी की ओर ले जाने वाला कदम है | फ़िलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 की जनगणना को शुरू करने और इसके साथ ही एनपीआर को अपडेट करने की मंजूरी दे दी है |

प्रश्न 08 : किस महिला अंतरिक्ष यात्री ने एक ही उडान में सर्वाधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकार्ड बनाया है ?

उत्तर : क्रिस्टीना कोच (Christina Koch) : अमरीका की 40 वर्षीय फ्लाइट इंजीनियर क्रिस्टीना कोच ने एक ही उड़ान में सबसे लम्बे समय तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है | नासा (NASA) की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच (Christina Koch) 14 मार्च , 2019 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर पहुची थीं और 6 फरवरी, 2020 को वें पृथ्वी पर वापस लौटी | इसप्रकार उन्होंने अंतरिक्ष लगातार 328 दिनों का समय बिताया |

क्रिस्टीना कोच (Christina Koch) ने अमरीका की ही अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन (Peggy Whitson) का अंतरिक्ष में लगातार 288 दिन व्यतीत करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो 2017 में बना था, भंग कर दिया |

प्रश्न 09 : अमरीकी वाणिज्यिक पत्रिका फ़ोर्ब्स (Forbes) ने सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की वर्ष 2019 की सूची में किन चार भारतीय महिलाओं को शामिल किया है ?

उत्तर : निर्मला सीतारमन, रोशनी नाडर मल्होत्रा, किरण मजूमदार शॉ, रेणुका जगतियानी : अमरीकी वाणिज्यिक पत्रिका फ़ोर्ब्स (Forbes) की विश्व में सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की वर्ष 2019 की सूची में जर्मन की चांसलर एंजेला मर्केल को प्रथम स्थान मिला है | जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल लगातार नौ वर्ष से विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिला का दर्जा प्राप्त कर रही है | दूसरा स्थान फ़्रांस की क्रिस्टीन लेगार्ड (Christine Legarde) को प्राप्त हुआ है |

फ़ोर्ब्स (Forbes) की सर्वाधिक शक्तिशाली 100 महिलाओं की वर्ष 2019 की सूची में भारत की चार महिलाओं में स्थान प्राप्त किया है | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस फ़ोर्ब्स सूची में 34वां स्थान प्राप्त हुआ है, वही एचसीएल कॉर्पोरेशन की रोशनी नाडर मल्होत्रा (सीईओ और ईडी) को 54वां स्थान, बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ (संस्थापक, अध्यक्ष और एमडी) को 65वां स्थान और लैंडमार्क ग्रुप की रेणुका जगतियानी (सीईओ) को 99वां स्थान मिला है |

प्रश्न 10 : हाल ही में केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नामकरण किसके नाम पर करने की घोषणा की है ?

उत्तर : श्यामा प्रसाद मुखर्जी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी 2020 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नामकरण करने की घोषणा की थी | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ की स्थापना से पहले प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु के कैबिनेट में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रह चुके थें |

प्रश्न 11 : भारत का पहला कछुआ पुनर्वास केंद्र कहाँ स्थापित किये जाने की योजना है ?

उत्तर : भागलपुर (बिहार) : जनवरी 2020 में बिहार के भागलपुर वन प्रभाग में भारत का पहला कछुआ पुनर्वास केंद्र स्थापित किये की घोषणा की गयी है | अपनी तरह का पहला यह कछुआ पुनर्वास केंद्र मीठे पानी में रहने वाले कछुओं के पुनर्वास हेतु बनाया जा रहा है | लगभग आधे एकड़ जमीन में फैले इस कछुआ पुनर्वास केंद्र में एक समय लगभग 500 कछुओं को आश्रय दिया जा सकता है |

प्रश्न 12 : आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से पेड़ों पर रहने वाले भालू की किस प्रजाति की आधी आबादी खत्म होने का अनुमान लगाया गया है ?

उत्तर : भालू की कोआला प्रजाति : दक्षिणी आस्ट्रेलिया के द्वीप के जंगलों में लगी भयानक आग से पेड़ों पर रहने वाले भालू की कोआला प्रजाति की आधी आबादी खत्म समाप्त होने का दावा किया गया है | आग लगने से पहले दक्षिणी आस्ट्रेलिया के द्वीप पर लगभग 50 हजार कोआला प्रजाति के भालू मौजूद थें | एक अनुमान के अनुसार आस्ट्रेलिया के जंगलों में गयी भयानक आग से करीब 50 करोड़ वनीय जीव समाप्त हो गये है |

प्रश्न 13 : इसरो ने भारत के पहले सोलर मिशन का नाम क्या रखा दिया है ?

उत्तर : आदित्य एल-1 : भारत के राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – Indian Space Research Organisation) ने भारत के पहले सोलर मिशन का नाम आदित्य एल-1 रखा है |  ‘आदित्य एल-1 मिशन’ सूर्य का अध्ययन करने वाला प्रथम भारतीय मिशन है | इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु (बंगलौर) है |  

प्रश्न 14 : आठ पश्चिमी अफ़्रीकी देशों ने दिसम्बर 2019 में अपनी साझा मुद्रा (कॉमन करेंसी) का नाम बदलकर क्या रखा है ?

उत्तर : इको : दिसम्बर 2019 में आठ पश्चिमी अफ़्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा (कॉमन करेंसी) का नाम बदलकर ‘इको’ रखने का फैसला किया है | इन आठ पश्चिमी अफ़्रीकी देशों ने उपनिवेश काल के शासक फ़्रांस से मौजूदा मुद्रा (करेंसी) सीएफए फ्रैंक को अपने से अलग करने का भी निश्चय किया है | यें आठ पश्चिमी अफ़्रीकी देशों के नाम है – बुर्किना फासो, माली, आइवरी कोस्ट, नाइजर, टोगो, बेनिन, गिनी-बसाउ, सेनेगल | इन सभी में गिनी-बसाउ को छोडकर बाकि सभी देश फ़्रांस के उपनिवेश थें |

उपरोक्त सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी (सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी) से सम्बन्धित किसी भी समस्या पर आप विद्यादूत के विशेषताओं से नीचे दिए गये कमेंट बॉक्स के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते है | आप “Subscribe via Email” के द्वारा विद्यादूत को सब्सक्राइब कर सकते है, जिससे आपको फ्री डेली अपडेट प्राप्त होते रहेंगें |

विभिन्न सरकारी जॉब (Government Jobs) सरकारी रिजल्ट (Sarkari Result) और जॉब अलर्ट (Job Alert) की जानकारी के लिए यहाँ (Job Alert) क्लिक करें |

नोट : विद्यादूत वेबसाइट के सभी लेखों का सर्वाधिकार सुरक्षित है | किसी भी रूप में कॉपीराइट के उल्लंघन का प्रयास न करें |

यें भी देखें –

History Study MaterialPolity Study Material
Philosophy Study MaterialGeography Study Material
Economic Study MaterialSociology Study Material
Science Study MaterialAll About India